icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
127111
PPINEWZ9 May 2025, 04:36 pm

Bhiwani - ऑपरेशन सिंदूर: बापोड़ा की बहू ने दुश्मनों को घर में घुसकर मारा

Bapora, Haryana:

भारतीय सेना के "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता से भिवानी जिला के गांव बापोड़ा में खुशी लहर दौड़ गई. जब भिवानी जिला के गांव बापोड़ा की बहू भारतीय सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारा,ग्रामीणों ने कहा की यह देश के लिए गर्व का क्षण है. विंग कमांडर व्योमिका के मुंह से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी सुनकर गांव बापोड़ा के ग्रामीणों का सीना चौड़ा हो गया। पूर्व जरनल वीके सिंह का भी भिवानी पैतृक गांव है. भारतीय सेना के "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता से पूरा देश गदगद है। इसमें भिवानी के वीर सैनिकों के गांव बापोड़ा की खुशी कुछ खास है, क्योंकि अभियान की सफलता का किस्सा देश-दुनिया को जिस विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सुनाया, वह बापोड़ा की बहू हैं,व्योमिका के पति ग्रुप कैप्टन दिनेश सभ्रवाल भी भारतीय वायुसेना में सेवारत हैं। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इमरान प्रताप गढ़ी की वायरल नज़्म पर जाफरी ने फतवा और माफी की मांग

Bareilly, Uttar Pradesh:तहरीक-ए-मदारियत काउंसिल के अध्यक्ष, सज्जादा नशीन, दरगाह जिन्दाशाह मदार के प्रबंधक सैयद इंतखाब आलम जाफरी ने इमरान प्रताप गढ़ी की वायरल नज़्म 'ऐ मेरे वालिदे मोहतरम' को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि नज़्म में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इस मामले में जिंदाशाह मदार की ओर से उलेमा-ए-किराम से फतवा लिए जाने की बात भी कही। जाफरी ने कहा कि इस्लाम में तौहीद यानी अल्लाह की एकता और सर्वोच्चता ईमान की बुनियाद है। कुरान की सूरह इखलास सहित कई आयतों में स्पष्ट किया गया है कि अल्लाह का कोई साझीदार या बराबरी करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान, उनकी सेवा और उनकी जायज़ बातों का पालन करना इस्लाम में बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी इंसान की तुलना अल्लाह से करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नज़्म के एक शेर से इस्लामी मान्यताओं के विपरीत संदेश जाता है। जाफरी ने इमरान प्रताप गढ़ी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, अल्लाह की बारगाह में सच्चे दिल से तौबा करने और कलमा पढ़कर तजदीदे ईमान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मांग किसी के अपमान के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक आस्थाओं और ईमान की हिफाजत के लिए है।
0
0
Report

महराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद: किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ी एक किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसके बाद किशोरी ने प्रेमी से शादी न होने पर टॉवर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। उसकी इस धमकी से मौके पर मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से किशोरी को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किशोरी टॉवर से नीचे उतरी। जानकारी के मुताबिक किशोरी का गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर शीशगढ़ निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत होती थी और किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी। हालांकि, युवक के गैर बिरादरी का होने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों की असहमति से नाराज किशोरी ने अपनी बात मनवाने के लिए सुबह करीब पांच बजे शौच के बहाने घर से निकल मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ी किशोरी बार-बार प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी भी दे रही थी। यह देखकर परिजन घबरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किशोरी को समझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाया। पुलिस और परिजनों के लगातार प्रयास के बाद किशोरी टॉवर से नीचे उतर आई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस किशोरी को अपने साथ थाने ले गई जहां उसे पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि किशोरी को मोबाइल टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कन्नौज: पंकज चौधरी ने 209 उम्मीदवारों के नाम पर अटकलें सिरे से खारिज

Noida, Uttar Pradesh:कन्नौज: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा 209 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने की खबरों पर कहा, "यह बिलकुल असत्य है...अभी मेरे साथ किसी की कोई बैठक नहीं हुई है और भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है और टिकट फाइनल करने से पहले जिला और क्षेत्रीय स्तरों से भी सुझाव लिया जाता है, और फिर प्रदेश में हमारी कोर कमेटी बैठती है, चुनाव समिति बैठती है...भाजपा संगठनात्मक आधार पर ही निर्णय लेती है...भाजपा कोई पारिवारिक पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी में सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाता है...भाजपा संगठन के बल पर ही सरकार बनाती है और जो सरकार बनती है, उनकी अच्छाइयों को धरातल तक ले जाने का काम संगठन के लोग, हमारे कार्यकर्ता ही करते हैं...भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है..."
0
0
Report
Advertisement

यातायात माह : वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

Moradabad, Uttar Pradesh:यातायात माह के तहत पीलीकोठी चौराहे पर वाहनों में लगाए रिफ्लेक्टर मुरादाबाद में यातायात माह के तहत यातायात पुलिस और फिनेसको परिवार की ओर से पीलीकोठी चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहनों, विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और लोडिंग वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। रिफ्लेक्टर लगे होने से दूर से ही वाहन दिखाई दे जाते हैं और हादसों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर वाहन चालकों से सेफ ड्राइविंग की अपील की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चालकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस ने कहा कि यातायात माह के दौरान लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़े और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
0
0
Report

हापुड़ -सिंभावली में कार टक्कर के बाद युवक पर तावमतोड़ फायरिंग

RKRavi KumarFollow11m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में मामूली कार टक्कर ने खूनी रूप ले लिया। सड़क पर हुए विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर कलवा त्यागी ने युवक परमजीत को गोली मार दी जानकारी के अनुसार, पहले कार की टक्कर को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कलवा त्यागी ने तमंचे से परमजीत पर फायर कर दिया। गोली लगते ही परमजीत खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा आसपास के लोगों ने घायल परमजीत को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी कलवा त्यागी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report

सुलताना में चोरों ने ज्वेलरी की दुकान पर हमला, लाखों के आभूषण चोरी

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना़ थाना क्षेत्र में पुलिस पस्त, चोर मस्त! सुलताना थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें इस बार चोरों ने सोलाना गांव में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना श्री एमपी ज्वेलर्स से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी 17-18 ग्राम सोना, ढाई किलो तक चांदी और 30 हजार नकदी पार शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल पीड़ित ने थाने में दी रिपोर्ट, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस पस्त और चोर मस्त नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने आमजन और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस की नाकामी के बीच चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने सोलाना गांव में एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।जानकारी के अनुसार सोलाना निवासी महेश कुमार जांगिड़ की गांव में श्री एमपी ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। रात अज्ञात चोर दुकान में घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़ ली। पीड़ित दुकानदार महेश कुमार जांगिड़ ने सुलताना थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार चोर दुकान से करीब 17 से 18 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इनमें नथ, मादलिया, कान की बालियों की जोड़ी और नाक के कांटे सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।इसके अलावा चोर करीब सवा दो से ढाई किलो वजन के चांदी के आभूषण भी ले गए। इनमें 26 जोड़ी पाजेब, गले का मंगलसूत्र, हाथों की अंगूठियां, पैरों की मच्छी की जोड़ियां, गले की चेन और अन्य आभूषण शामिल हैं। दुकान के गल्ले में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपए की नकदी भी चोरों ने पार कर ली।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी हुए आभूषण और नकदी बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला; बारिश से ठंड बढ़ी, येलो अलर्ट जारी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं उदयपुरवाटी, चिड़ावा उपखंड में बदला मौसम का मिजाज बदले मौसम के मिजाज के बाद हुई बारिश बारिश के बाद चली हवाओं ने करवाया हल्की सर्दी का अहसास बारिश रबी की फसलों के लिए हैं फायदेमंद आगामी दिनों में जिले में बढ़ेगा सर्दी का असर झुंझुनूं जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। उदयपुरवाटी और चिड़ावा उपखंड क्षेत्र में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के साथ हवाएं चलने से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने रविवार को जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। चिड़ावा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी है। चिड़ावा के साथ डांगर, ओजटू, अडूका, स्वामी सेही, श्योपुरा, बास गोदारा, इस्माइलपुर, नरहड़ और देवरोड़ सहित कई गांवों में बारिश हुई है। बारिश के बाद चली हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अभी रबी फसलों की बुआई का दौर जारी है, जबकि कई जगह फसल बोई जा चुकी है। ऐसे में बारिश की बूंदें रबी की फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। आगामी दिनों में जिले में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।
0
0
Report

जसपुर वायरल वीडियो से सियासत गर्म, आदेश चौहान-शैलेंद्र सिंघल के बयानों में घमासान

Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में वायरल वीडियो को लेकर सियासी घमासान, विधायक आदेश चौहान और पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल आमने-सामने। जसपुर में किसानों और पूर्व विधायक के बीच विवाद के बाद एक वायरल वीडियो ने सियासत माहौल गरमा दिया है। बीते दिनों जसपुर मंडी परिसर में किसानों और पूर्व विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद किसानों ने पूर्व विधायक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। किसानों के समर्थन में जसपुर विधायक आदेश चौहान दो दिन पहले कोतवाली पहुंचे थे और कार्रवाई न होने से नाराज होकर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस ने तीन दिन का समय मांगा, जिसके बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन इसके बाद विधायक आदेश चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जसपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है और अब इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। आखिर वायरल वीडियो पर विधायक आदेश चौहान ने क्या सफाई दी और पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने क्या प्रतिक्रिया दी? सुनिए दोनों नेताओं का पूरा बयान।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम के बेदा के सूर्य मंदिर में छठ पूजा का खास महत्व

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। छठ व्रत के दौरान सूर्य उपासना का अपना ही महत्व है। सासाराम के बेदा स्थित सूर्य मंदिर में छठ के दौरान छठ व्रती पूजा अर्चना करती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य को अर्ध देने के बाद महिलाएं सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करती है। जिससे उनकी तमाम मनोकामनाएं सिद्ध हो जाती है। सासाराम के बेदा में भी भगवान भास्कर की अद्भुत प्रतिमा अवस्थित है। इस परिसर में एक तालाब भी है। जहां व्रती छठ करती हैं, वैदिक मंत्र उच्चारण से यहां सूर्य की पूजा होती है। बता दे कि सूर्य को साक्षात देव की संज्ञा दी गई है, जो प्रतिदिन लोगों को दर्शन देते हैं। छठ व्रत के दौरान इस सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना का विशेष महत्व है।
0
0
Report

सासाराम: पिपरी पुल पर अज्ञात वाहन ने युवक की मौत

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम करण उपाध्याय था, जो बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के इसरपुरा गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि कल देर शाम वह दिनारा के भलुनी भवानी धाम जा रहा था। क्योंकि वहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का कार्यक्रम था। बताया जाता है कि वो पवन सिंह का फैन था तथा सिंगर पवन सिंह के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पिपरी पुल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे करण उपाध्याय की मौत हो गई। वह विश्वनाथ उपाध्याय का पुत्र था। नटवार थाना की पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है।
0
0
Report
Advertisement

दिनारा में पवन सिंह का जलवा, भीड़ के बीच भक्तिमय प्रस्तुति ने छा गया

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां दिनारा के भलुनी भवानी धाम में मां भलुनी भवानी महोत्सव में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का जलवा देखने को मिला। जहां उन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान पवन सिंह को देखने और सुनने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ उमर पड़ी। युवाओं के जोश को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। बता दे की पहली बार दिनारा में मां भलुनी भवानी महोत्सव का आयोजन किया गया। ये पूरी तरह राजकीय कार्यक्रम था। कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक पर एक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। लेकिन देर शाम पहुंचे पवन सिंह ने अपने प्रस्तुति से सब को मंत्र मुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों के साथ उन्होंने अपने कई लोकप्रिय और चर्चित जीत भी गए। इससे पहले एमएलसी व गायक पवन सिंह को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान दिनारा के विधायक आलोक सिंह भी उपस्थित हुए।
0
0
Report

झारखंड स्थापना दिवस पर जलस्रोत साफ सफाई के साथ रन फॉर क्लीननेस का संदेश

Deoghar, Jharkhand:झारखंड स्थापना दिवस एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से ‘रन फॉर क्लीननेस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं शहरवासियों ने इनडोर स्टेडियम से जलसार तालाब तक दौड़ लगाई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का संदेश देते हुए जलसार तालाब परिसर में साफ-सफाई भी की गई। मौके पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस एवं छठ पर्व को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दौड़ के साथ स्वच्छता को जोड़ने का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व प्रकृति की पूजा का महापर्व है, जिसमें सूर्य भगवान की आराधना की जाती है। ऐसे में पवित्रता और स्वच्छता का विशेष महत्व है। वहीं एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि सभी ने वर्षभर में 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है। प्रत्येक सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए योगदान देने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि देश, राज्य और शहर जितना स्वच्छ रहेगा, लोग उतने ही स्वस्थ रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने जलसार तालाब घाट पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
0
0
Report

कानपुर के बिठूर में छठी मंजिल से गिरकर कारोबारी की संदिग्ध मौत

Kanpur, Uttar Pradesh:तेल से पैर फिसलने की कहानी पर परिजनों ने उठाए सवाल चैट डिलीट होने और डोंट कम मैसेज से गहराया संदेह बिठूर थाना क्षेत्र स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर शनिवार दोपहर शहर के प्रतिष्ठित कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के 22 वर्षीय इकलौते बेटे संभव खंडेलवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कौशलपुरी के आरके नगर निवासी और गुरू पेपर हाउस के संचालक विशाल खंडेलवाल के व्यापार में हाथ बंटाने वाला संभव दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी कार से किसी मित्र से मिलने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन तीन बजे उसके ही फोन से किसी ने कॉल कर उसके बालकनी से गिरने और पारस अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरी ओर अपार्टमेंट के टावर-टू की छठी मंजिल पर रहने वाले मेटल कारोबारी के परिवार में मौजूद लड़की के मामा ने पुलिस को इसे एक हादसा बताते हुए कहा कि मुंबई से बीसीए कर रही उनकी 18 वर्षीय भांजी दिवाली पर घर आई हुई थी और संभव अक्सर उससे मिलने आता था। शनिवार दोपहर जब घर में केवल मामा, भांजी और छोटा भांजा मौजूद थे और वे कॉफी पीने जाने की योजना बना रहे थे, तभी छोटे भांजे के साथ वॉलीबॉल खेलते समय गेंद बालकनी की ओर गई और उसे पकड़ने दौड़े संभव का पैर वहां रखे दिवाली के दीये से फैले तेल पर फिसल गया, जिससे वह नीचे जा गिरा। हालांकि संभव के परिजनों ने इस कहानी को खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि मृतक के दाहिने पैर में रगड़ के अलावा कमर, पीठ और हाथ पर खरोंच के निशान हैं। उसके और लड़की के बीच हुई चैट का डेटा भी डिलीट कर दिया गया है, और दोपहर करीब दो बजे लड़की ने उसे डोंट कम का आखिरी मैसेज भी भेजा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top