271801
बहराइच में आरटीओ दलालों का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में पुलिस द्वारा आरटीओ ऑफिस के तीन दलाल गिरफ्तार किए गए है.आरटीओ दफ्तर के बाहर ही इनकी दलाली की दुकान चल रही थी. पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में जुल्फिकार, एजाज व करीम नाम के तीन दलाल गिरफ्तार किये गए है. आरोपियों की दुकान से भारी मात्रा में ARTO विभाग से संबंधित तमाम सरकारी दस्तावेज बरामद की गई है. पुलिस ने दलालों का कंप्यूटर अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही दुकान से नेपाली नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। आरोपी आरटीओ के बाहर लोगों को पकड़कर ठगने का काम करते थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर-मेड़ता रोड फुट प्लेट निरीक्षण, यात्रियों के लिए सेवाओं और स्वच्छता पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड का फुट प्लेट निरीक्षण,सफाई और यात्री सेवा पर फोकस जोधपुर। यात्री सुविधाओं और सुरक्षित रेल संचालन को लेकर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने शनिवार को जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में जोधपुर-मेड़ता रोड जंक्शन रेलखंड का फुट प्लेट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न विशेषताओं की जानकारी ली तथा रेल परिचालन से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। डीआरएम ने लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट से संवाद कर सुरक्षित और सतर्क संचालन को लेकर काउंसलिंग की। उन्होंने संरक्षा नियमों की पालना करते हुए पूरी सजगता के साथ ट्रेन संचालन पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान त्रिपाठी ने यात्रियों से संवाद कर ट्रेन में उपलब्ध यात्री सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रियों से स्वच्छता,सेवा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ट्रेन में स्वच्छता मानकों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। डीआरएम ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के साथ यात्रियों को बेहतर एवं उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। यात्रियों की सुविधा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि उन्हें सुविधाजनक और संतोषजनक यात्रा अनुभव मिल सके。0
0
Report
संरक्षा संवाद से रेलवे सुरक्षा मानकों की जागरूकता बढ़ी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। रेलकर्मचारियों को सुरक्षित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप रेल संचालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के मकराना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ‘संरक्षा संवाद’ का आयोजन किया गया। संवाद में रेलकर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संरक्षा से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित संरक्षा संवाद की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) राजकुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों को खतरे के सिग्नल को पार करने की घटनाओं की रोकथाम के लिए सिग्नल की स्थिति को सही ढंग से समझने,निर्धारित गति का पालन करने तथा आवश्यकता के अनुरूप समय पर ब्रेक लगाने के लिए जागरूक किया गया। संवाद के दौरान शॉर्टकट अपनाने से बचने और निर्धारित कार्य-पद्धति का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कार्य को जल्द पूरा करने के लिए सुरक्षा नियमों अथवा निर्धारित प्रक्रिया से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। असामान्य परिस्थितियों में निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई करने तथा संदेह की स्थिति में संबंधित नियंत्रक या अधिकारी से मार्गदर्शन लेने की बात कही गई। तकनीकी सत्र में ब्रेकिंग सिस्टम,ब्रेक पावर की जांच, सिग्नल एवं प्वाइंट की स्थिति,रोलिंग-इन और रोलिंग-आउट जांच तथा लोको पायलट की सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उपकरणों की स्थिति पर लगातार नजर रखने,किसी भी असामान्यता की तत्काल सूचना देने और परिचालन से जुड़े कर्मचारियों के बीच प्रभावी संचार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सुनील दत्त चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि संरक्षा केवल नियमों की जानकारी तक सीमित नहीं है,बल्कि प्रत्येक कर्मचारी द्वारा उनका व्यवहारिक रूप से पालन करना भी जरूरी है। छोटी सी चूक गंभीर घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सतर्कता,अनुशासन और निर्धारित प्रक्रिया का पालन ही सुरक्षित रेल संचालन की मजबूत कड़ी है। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए तथा संरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन एमडी चारण ने किया।0
0
Report
देवरनिया पुलिस ने बाइक चोर गैंग के दो सदस्य दबोचे
Deorania, Uttar Pradesh:बरेली। थाना देवरनिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल, पांच चाबियों का गुच्छा जिसमें मास्टर की, एक मोबाइल फोन और 2,110 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त की रात ग्राम कनमन-इटौआ मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोका गया। पूछताछ और ई-चालान ऐप से वाहन की जांच करने पर बाइक चोरी की निकली। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फुरकान पुत्र शब्बू खां निवासी बिलासपुर, रामपुर तथा छोटे पुत्र रफीउल्ला निवासी शीशगढ़, बरेली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका तीन लोगों का गिरोह है। वे मास्टर चाबी से बाइक चोरी कर उन्हें एक खंडहरनुमा मकान में छिपाते थे। इसके बाद चेसिस नंबर मिटाकर और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक बेचते थे। जो बाइक नहीं बिकती थीं, उन्हें काटकर कबाड़ में बेच दिया जाता था। पुलिस तीसरे आरोपी शाने आलम की तलाश और मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार फुरकान के खिलाफ रामपुर और बरेली में चोरी, अवैध हथियार तथा धोखाधड़ी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि छोटे के खिलाफ भी पूर्व में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार की बाइट: पुलिस कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है तथा गैंग से जुड़े अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम: थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, व0उ0नि0 विपिन तोमर, उ0नि0 पुष्पेन्द्र शर्मा सहित थाना देवरनिया पुलिस टीम की कार्रवाई में गिरफ्तारी और बरामदगी की गई।0
0
Report
Advertisement
बारामती के मोरगाव में संजय राऊत के कार्यक्रम में हंगामा, स्वाती शेरे गायकवाड पर आरोप
Rui, Maharashtra:बारामतीच्या मोरगाव मध्ये खासदार संजय राऊतांच्या कार्यक्रमात महिलेचा गोंधळ..... तरडोली गावच्या माजी ग्रामपंचायत सदस्य स्वाती शेरे गायकवाड यांनी घातला गोंधळ.... जाणीवपूर्वक गोंधळ घातल्याचा शिवसेना उद्धव ठाकरे गटाचा आरोप स्वाती शेरे गायकवाड या तरडोली गावातील राष्ट्रवादी अजित पवार गटाच्या माजी ग्रामपंचायत सदस्य आहेत दरम्यान शिवसेनेचे तालुकाप्रमुख हनुमंत भापकर फेसबुक यांनी स्वाती शेरे गायकवाड यांनी केलेले आरोप फेटाळले आहेत. त्या ग्रामपंचायतला सदस्य होत्या माझी पत्नी सरपंच होते अविश्वासाचा ठरावा मांडला गेला आणि तो पास झाला त्याचा निकाल लागल्यानंतर काही आरोप करण्यात आले. माझ्या पत्नीला निर्दोष मुक्तता मिळाली शासनाने त्यांचे आरोप फेटाळले. राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या अजित पवार गटाच्या पदाधिकारी आहेत आणि जाणीवपूर्वक या कार्यक्रमात त्यांनी गोंधळ घातला आहे उलट मी त्यांच्याविरोधात ठरवलं तर आब्रू नुकसानीचा दावा दाखल करू शकतो असं हनुमंत भापकर यांनी म्हटल आहे.0
0
Report
सावनेर में मत्स्य विभाग की धडक कार्रवाई: 74 टन थाई मांगूर मछली जप्त
Nagpur, Maharashtra:सावनेर तालुक्यात मत्स्यव्यवसाय विभागाची धडक कारवाई.. ७४ टन प्रतिबंधित 'मांगूर' प्रजातीचे मासे केले नष्ट नागपूर जिल्ह्यातील सावनेर तालुक्यातील दोहडघाट परिसरात मत्स्यव्यवसाय विभागाने 21 आणि 2 ऑगस्ट दरम्यान दोन दिवसीय विशेष मोहीमेत प्रतिबंधित 'थाई मांगूर' मास्यांच्या अवैध मत्स्यपालनावर धडक कारवाई केली. या कारवाईत शेततळ्यांमधून सुमारे ७४ टन जिवंत मांगूर मासे जप्त करून त्यांची वैज्ञानिक पद्धतीने विल्हेवाट लावण्यात आली. या बेकायदेशीर मत्स्यपालनाप्रकरणी संशयित बाडू शेख याच्यावर पोलिसांत एफआयआर (FIR) दाखल करण्याची प्रक्रिया सुरू आहे. मत्स्यव्यवसाय सहाय्यक आयुक्त कार्यालयामार्फत गेल्या ३ महिन्यांपासून जिल्ह्यात राबवल्या जाणाऱ्या विशेष मोहिमेअंतर्गत आतापर्यंत १५० टनांहून अधिक मांगूर माशांचा साठा नष्ट करून नागपूर परिसरातील अवैध नेटवर्क मोडून काढण्यात आले आहे.या कार्यवाही मुळे पर्यावरण संतुलनाला मदत होईल. दूषित पाण्यात वाढणाऱ्या व निकृष्ट खाद्य खाणाऱ्या या मास्यांच्या सेवनामुळे नागरिकांच्या आरोग्यावर होणारे गंभीर दुष्परिणाम रोखण्यात मदत होणार आहे. या कारवाईमुळे स्थानिक प्रामाणिक मत्स्यपालकांना योग्य बाजारपेठ आणि न्याय मिळण्याचा मार्ग मोकळा झाला आहे. पर्यावरण व मानवी आरोग्यास घातक असणाऱ्या थाई मांगूरचे पालन किंवा विक्री करणाऱ्यांवर अशीच कठोर फौजदारी कारवाई सुरू राहील, असा इशारा मत्स्य व्यवसाय विभागाने दिलाय0
0
Report
झरिया के बस्ताकोला में भू-धंसान से हडकंप, बीसीसीएल के ब्लास्टिंग पर सख्त कार्रवाई तय
Dhanbad, Jharkhand:अग्निप्रभावित क्षेत्र होने के कारण लगातार इस क्षेत्र में भू धसान की घटना में इजाफा हो रहा है आज फिर झरिया के बस्ताकौला एरिया-9 अंतर्गत भगतडीह स्थित बंद आरएसपी कॉलेज के पीछे अचानक भारी तेज आवाज के साथ भू-धंसान और जमीन खिसकने की घटना से अफरा-तफरी मच गई. भू-धंसान के बाद इलाके के दर्जनों घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. कई परिवार अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं. वही स्थानीय रैयतों और प्रभावित परिवारों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बीसीसीएल हैवी ब्लास्टिंग के कारण जमीन खिसकने की घटना हुई है. लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ अचानक जमीन खिसकने लगी और देखते ही देखते कई मकानों में दरारें पड़ गईं. वही प्रभावित मकानों में बिजय रवानी, रमेश रवानी, भोला रवानी, आशीष रवानी, गोबिंद सिंह, बिजय सिंह, बलराम रवानी, निरंजन रवानी, मानिक चंद रवानी और अजित रवानी के घर शामिल हैं. তিনি- स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2017 में तत्कालीन रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन उपायुक्त ए. दौड्डे के निर्देश पर ट्रेंच कटिंग का हवाला देते हुए आरएसपी कॉलेज परिसर को खाली कराया गया था. अब दोबारा इसी क्षेत्र में भू-धंसान की घटना से लोगों की पुरानी आशंकाएं गहरा गई हैं. घटना से आक्रोशित रैयतों और स्थानीय लोगों ने घंटों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना मिलने के बाद बस्ताकोला एरिया के महाप्रबंधक एसके गायकवाड़ और धनबाद के मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया. बस्ताकोला एरिया के जीएम एसके गायकवाड़ ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में राहत के लिए त्वरित प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने प्रभावित लोगों से आवश्यक कागजात तैयार रखने की अपील की, ताकि भू-धंसान प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें तत्काल आसपास के खाली क्वार्टरों में शिफ्ट कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने आगे कहा कि भू-धंसान के कारण कुछ पाइपलाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं और उपाय विभाग के साथ मामले की जानकारी साझा की जा रही है. मेयर संजीव सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ब्लास्टिंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं और अगर इन शिकायतों पर रोक नहीं लगी तो बस्ताकोला एरिया के राजापुर प्रोजेक्ट को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीसीसीएल प्रबंधन और प्रोजेक्ट ऑफिसर को सख्त निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल प्रशासन और बीसीसीएल की ओर से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. भू-धंसान की स्थिति और प्रभावित क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जा रही है.0
0
Report
Advertisement
शक्कर कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका, जल्द शुरू हों कारखाने ताकि राहत मिले
Rui, Maharashtra:ऑन साखर दरवाढ... बरेचश्या कारखान्यांना इथेनॉल निर्मितीसाठी परवानग्या देण्यात आल्या. बरेचसे साखर कारखाने ज्यूस to इथेनॉल, सिरप to इथेनॉल असे प्रकार केलेले आहेत, त्यामुळे साखर उत्पादन कमी झाले. काही महिन्यांपूर्वी केंद्र सरकारने साखरेला निर्यातीचे धोरण स्वीकारले होते त्यामुळे बरीचशी साखर निर्यात झालेली आहे आणि तो समतोल राखता आलेला नसल्यामुळे ही दरवाढ झाली असल्य असं मला वाटते. ऊस उत्पादनावर अलनींनोचा प्रभाव.... अलनींनोचा प्रभाव तो अत्ता आम्हाला जाणवतो नाही. तो 2026-27 साली जाणवेल. ऑन गुऱ्हाळांचा परिणाम ऊस उत्पादनावर झाला आहे का? कारखाने बंद ऑक्सिजनला बराचौस हा गुराळांना सुद्धा जातो कारण ऊसाला चांगला भाव सुद्धा देतात, ती सुद्धा एक कारण आहे साखर उत्पादन कमी होण्यासाठी. साखरेचे भाव कमी होऊ शकतात... काही दिवस साखरेचे भाव असेच राहण्याची शक्यता. कारखाने सुरु करण्यासाठी लवकर परवानगी द्यावी. सरकारने सुद्धा यामध्ये हस्तक्षेप करावा. उपमुख्यमंत्र्या सुनेत्रा पवार यांच्याकडे आम्ही मागणी करणार आहोत की या बाबत आपण स्वतः लक्ष घालून कारखान्यांना कारखाने लवकर सुरू करण्याची परवानगी द्यावी. हीच मागणी त्यांनी माननीय मुख्यमंत्र्यांकडे देखील करावी. सरकार प्रशासन आणि कारखानदारांनी एकत्र येऊन यावर काहीतरी तोडगा काढावा. सध्याचा तुटवडा हा कृत्रिम तुटवडा आहे. काही दिवस आपल्याला या परिस्थितीतून जावं लागणार आहे. शासनाकडून कारखाने सुरू करण्याकरिता लवकर परवानगी मिळाली तर लवकरच यापासून आपल्याला रिलीफ मिळणार आहे. साखर कोट्यावर जर दरवाढ द्यायचे असेल तर थोडेफार प्रमाणावर याचा परिणाम नक्कीच होईल.0
0
Report
भुईगांव के समुद्र तट पर व्हेल के बच्चे को सुरक्षित रूप से समुद्र में छोड़ दिया गया
Vasai-Virar, Maharashtra:वसईच्या भुईगाव समुद्रकिनारी आज एका व्हेल माशाचे पिल्लू जिवंत अवस्थेत आढळून आल्याने परिसरात एकच खळबळ उडाली. समुद्रकिनाऱ्या के खडकाळ भागात हे पिल्लू आल्याचे स्थानिक नागरिकांच्या निदर्शनास आले. पिल्लाला पाहताच नागरिकांनी मोठी गर्दी केली; मात्र काही नागरिकांनी तत्परता दाखवत त्याची काळजी घेत वन विभागाला आणि संबंधित यंत्रणांना माहिती दिली. VO : व्हेल माशाचे पिल्लू किनाऱ्यावर आल्याची माहिती मिळताच वन विभाग, मत्स्य विभाग आणि अग्निशामक दलाचे पथक घटनास्थळी दाखल झाले. पिल्लू अशक्त अवस्थेत असल्याने त्याला खोल समुद्रात सोडण्याचे प्रयत्न सुरू करण्यात आले. रात्री अख्या अखेर मत्स्य विभागाच्या मदतीने या पिल्लाला समुद्राच्या खोल पाण्यात सुखरूप सोडण्यात आले. दरम्यान, व्हेलच्या पिल्लाला पाहण्यासाठी भुईगाव समुद्रकिनारी नागरिकांची मोठी गर्दी झाली होती. स्थानिक नागरिकांनी दाखवलेल्या तत्परतेमुळे आणि संबंधित यंत्रणांच्या मदतीमुळे या समुद्री जीवाचे प्राण वाचवण्यात यश आले.0
0
Report
अमेठी: नहर किनारे युवक का शव, जले के निशान के साथ हत्या का आरोप
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - संदिग्ध परिस्थितियों में नहर किनारे मिला युवक का शव, युवक के शरीर पर कई जगह पर जले के निशान, सूचना पर पहुंचे परिजनों में युवक का शव देख मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, परिजनों को आरोप युवक पर तेजाब डालकर व गला दबाकर मारने का लगाया आरोप, गांव के ही युवक पर हत्या करने का लगा आरोप, गांव के युवक के साथ सुबह घर से किसी काम के लिए साथ में गया था, देर शाम युवक का शव मिलने की मिली सूचना, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सोनारीकला गांव का है मामला0
0
Report
Advertisement
लालसोट-रामगढ़ पचवारा में भाजपा की बैठक, बोर्ड बनने का दावा
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा निकाय चुनाव को लेकर रामगढ़ पचवारा में भाजपा की बैठक लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने किया दावा लालसोट,रामगढ़ पचवारा ओर मंडावरी में बनेगा भाजपा का बोर्ड टकटों को लेकर कहा वार्ड के लोग तय करेंगे टिकट किसको देना है वहीं कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे परसादी लाल मीणा पर कसा तंज कहा उनका एलाइमेंट बिगड़ चुका है किसके कार्यकाल में क्या काम हुए जनता के सामने है कांग्रेस तो भाई से भाई को लड़वा देती है कांग्रेस शासन में हुआ भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है नगर निकाय चुनाव को लेकर लालसोट के रामगढ़ पचवारा में भाजपा की बैठक आयोजित हुई बैठक में लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने क्षेत्र की रामगढ़ पचवारा , लालसोट और मंडावरी निकायों में भाजपा का प्रचंड बहुमत से बोर्ड बनने का दावा करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया कहा कांग्रेस के शासनकाल में क्षेत्र में क्या हुआ और मेरे शासनकाल में क्या हुआ यह जनता के सामने है और अब जनता तय करेगी कि किसको जीत देगी वहीं कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे परसादी लाल मीणा पर विधायक रामविलास मीणा ने तंज कसते हुए कहा उनका एलाइमेंट गड़बड़ हो चुका है और उनकी दुकान में कोई सामान नहीं बचा है उनके कार्यकाल के दौरान नगर पालिका में पट्टे बनवाने में जमकर भ्रष्टाचार हुआ लेकिन जब से मैं क्षेत्र का विधायक बना हूं कोई एक व्यक्ति भी यह नहीं कह सकता कि पट्टे बनाने के लिए उसने पैसे दिए वही रामविलास मीणा ने कहा नगर निकायों में किसको टिकट दिया जाएगा इसे वार्ड के लोग तय करेंगे । बाइट रामबिलास मीणा विधायक लालसोट0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में सखी परियोजना से महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान सफल
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित सखी परियोजना के अंतर्गत मंजरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सखी संगम समिति की बैठक में पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। महिला थानाधिकारी रेनू और कालिका पेट्रोलिंग टीम ने करीब 60 महिलाओं को कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबर और पुलिस सेवाओं के बारे में बताया। महिलाओं को आपात स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी गई। वहीं RajCop Citizen App मोबाइल में इंस्टॉल करवाकर उसके उपयोगी फीचर्स का प्रशिक्षण भी दिया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को संदिग्ध और असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और उपलब्ध पुलिस सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।0
0
Report
छापर रोड रेलवे फाटक पर ट्रेन से 28 वर्षीय युवक की मौत, अफवाह फैली
Churu, Rajasthan:छापर रोड रेलवे फाटक के पास शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह पुत्र मांगू सिंह के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर चली मर्डर होने की अफवाह के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया गया है। पुलिस ने पिता मांगू सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी के निर्देश पर की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में स्वीप के जरिये मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक सहभागिता पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:राजकीय एवं निजी विद्यालयों-महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से दिया लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश जोधपुर। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वीप programme के अंतर्गत शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं बूथ स्तर पर पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं सहित विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर पीईईओ सेवकी खुर्द, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरढाणी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमादेसर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हातुण्डी तथा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगड़ा कल्ला में मतदाता जागरूकता मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने मेहंदी एवं पोस्टर के माध्यम से मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश दिया। जोधपुर जिले के विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए स्कूल ईएलसी प्रभारी पुरुषोत्तम दहिया द्वारा समन्वय किया गया। इसी प्रकार जिले के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में भी पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय स्तर पर स्वीप गतिविधियों के समन्वय में ईएलसी प्रभारी जीवन दान एवं प्रतिभा बोहरा की भूमिका रही। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए अपने परिवार एवं आसपास के पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
चोपन में चीनी स्टॉक और अभिलेखों की जाँच: नोटिस के साथ कार्रवाई की तैयारी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभ_d_र में चीनी के स्टॉक और उसकी बिक्री से जुड़े अभिलेखों की जांच के लिए प्रशासन एक्शन मोड में दिखाई दिया। ओबरा एसडीएम रवि कुमार के नेतृत्व में चोपन क्षेत्र की दुकानों पर दबदबा के साथ जांच अभियान चलाया गया, जहां अधिकारियों ने मौके पर मौजूद चीनी के स्टॉक के साथ खरीद-बिक्री से जुड़े रसीद, इनवॉइस और स्टॉक रजिस्टर जैसे अभिलेखों की पड़ताल की। जांच के दौरान बालाजी ट्रेडर्स, चोपन रोड, ओबरा की दुकान पर कुल 97 बोरी यानी लगभग 48.50 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला और खरीद से जुड़ी रसीद नहीं दी जा सकी, वहीं स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। संबंधित दुकान संचालक को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद मोहित ट्रेडर्स कंपनी, चोपन-सिंदुरिया रोड की जांच में 666 बोरी यानी करीब 333 क्विंटल चीनी के स्टॉक का पता चला, रसीद और इनवॉइस प्रस्तुत कर दिए गए, किन्तु स्टॉक पोर्टल पर अपडेट न होना पाया गया। अनूप ट्रेडर्स, चोपन की जांच में 28 बोरी यानी 14 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला; प्रोपराइटर मौजूद नहीं थे, उनके माता मौजूद थीं और अभिलेख नहीं दिए गए, नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पूरे अभियान में ओबरा एसडीएम रवि कुमार की भूमिका प्रमुख रही, जिनके नेतृत्व में दुकानों पर स्टॉक मात्रा के साथ अभिलेखों और रिकॉर्ड की भी पड़ताल की गई। कमियों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई की तैयारी है; प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि बाजार में चीनी स्टॉक रखने और खरीद-बिक्री करने वालों को अभिलेखों और स्टॉक के सही रिकॉर्ड के साथ पोर्टल पर अपडेट भी करना होगा।0
0
Report
जालौन में ट्रक की रफ्तार से बाइक सवारों की दर्दनाक मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रॉन्ग साइड से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, ट्रक की टक्कर हादसे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दूसरा घायल, घायल हुए व्यक्ति को राहगीरों की सहायता से अस्पताल में कराया गया भर्ती, घटना के बाद भाग रहे ट्रक ड्राइवर को भीड़ ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन-औरैया हाइवे पर प्रतापपुरा गांव के पास का हादसा。0
0
Report
Advertisement
