icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
225001
SKSandeep Kumar TiwariFollow9 May 2025, 05:06 pm

Barabanki - पुलिस ने बाइक चोरों को पकड़ा, सम्मानित हुए साहसी जवान

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु पी0आर0वी 1718 पर नियुक्त आरक्षी रामलाल, हो0गा0 चालक करुणेश तिवारी एवं थाना घुंघटेर में नियुक्त आवेदीन व थाना कोठी में नियुक्त म0का0 कल्पना सिंह, म0का0 स्वाती मिश्रा की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार करीब 2 बजे प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एवं कर्मचारीगण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बताते चले कि डायल-112 पर कॉलर द्वारा अपनी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने सम्बन्धी सूचना दी गई, जिस पर डायल 112 की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बाइक की बरामदगी सुनिश्चित की गयी। थाना घुंघटेर में नियुक्त आवेदीन व थाना कोठी में नियुक्त म0का0 कल्पना सिंह व स्वाती मिश्रा द्वारा आईजीआरएस के गुणवत्तापरक निस्तारण किया गया।l
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सख्त विरोध: नवागांव कंवर के ग्रामीण बायोगैस प्लांट के विरोध में कलेक्टोरेट पहुंचे

Khairgarh, Uttar Pradesh:दीपावली का त्योहार… घरों में दीप जलने चाहिए थे, बाजारों में रौनक होनी चाहिए थी और परिवार खुशियां मनाने की तैयारी में जुटे होने चाहिए थे। लेकिन खैरागढ़ जिले के नवागांव कंवर और आसपास के ग्रामीणों ने इस बार त्योहार की तैयारियों से ज्यादा जरूरी अपनी आवाज उठाना समझा। ग्रामीण बायोगैस परियोजना के विरोध में सीधे कलेक्टोरेट पहुंच गए। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। दरअसल, नवागांव कंवर और आसपास के ग्रामीण प्रस्तावित बायोगैस प्लांट को लेकर नाराज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में विधिवत प्रस्ताव पारित किए बिना ही सरपंच और सचिव ने बायोगैस परियोजना के लिए पंचायत की सहमति दर्शाते हुए प्रस्ताव तैयार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव के लोगों की सहमति ही नहीं ली गई, तो फिर पंचायत की ओर से किस आधार पर प्रस्ताव दिया गया? इसी सवाल को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विरोध की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दीपावली के त्योहार पर भी ग्रामीण अपने घरों में दीप जलाने की तैयारी छोड़ कलेक्टोरेट पहुंच गए। हालांकि त्योहार के चलते कार्यालय बंद था, लेकिन मौके पर खैरागढ़ एसडीएम अविनाश ठाकुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और दीपावली के बाद मामले में बातचीत कर उचित पहल करने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध फिलहाल स्थगित किया। अब सवाल यह है कि क्या वास्तव में पंचायत का प्रस्ताव ग्रामीणों की सहमति के बिना तैयार किया गया? क्या सरपंच और सचिव ने पंचायत की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया? और सबसे बड़ा सवाल यह कि जिस परियोजना को लेकर गांव में सहमति होनी चाहिए, उसी को लेकर ग्रामीण सड़क से कलेक्टोरेट तक विरोध करने क्यों मजबूर हैं? त्योहार के बीच उठी यह आवाज अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है.
0
0
Report
Advertisement

हरदा में युवक का शव: परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका! हरदा। बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला।मृतक की पहचान पिंटू पिता जमनाप्रसाद कुचबंदिया (35 वर्ष), निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई रोशन लाल भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद होगा।आखिर युवक की मौत कैसे हुई? पुलिस जांच में होगा खुलासा。 बाइट 01 परिजनो बाइट 02 रोशन लाल भारती ,टीआई
0
0
Report

शाजापुर में नवजात शव: आवारा कुत्तों के घसीटने का अंदेशा, जांच तेज़

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। हाट मैदान स्थित गरासिया घाट के सामने सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव को आवारा कुत्तों द्वारा दूसरी जगह से घसीटकर यहां लाने की आशंका जताई जा रही है। कुत्तों ने नवजात के शव को बुरी तरह नोंच डाला था, यहां तक कि उसका एक पैर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क किनारे नवजात का शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को जिला अस्पताल शाजापुर भिजवाया। मामलے में कोतवाली थाने के एसआई राहुल पोरवाल ने बताया कि डायल 112 को सूचना मिली थी कि हाट मैदान में सड़क किनारे एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कहां से आया नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस नवजात का शव किस स्थान से यहां पहुंचा और उसे आवारा कुत्ते कहां से उठाकर लाए, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। नवजात को जन्म देने वाली महिला और शव को यहां फेंके जाने के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। घटना ने शहर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। बाईट- राहुल पोरवाल एस आई कोतवाली थाना प्रभारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top