icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
815302
PPINEWZ9 May 2025, 04:21 pm

Giridih - पारिवारिक विवाद के बाद महिला अपने बच्चों सहित कुएं में कूदी

Giridih, Jharkhand:

गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यह पूरा मामला गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव की है. जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला तीन बच्चों को लेकर कुऐं में कूद गयी, घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गयी है. मृतकों में अविनाश कुमार 06 वर्ष, रानी कुमारी 03 वर्ष ओर दो वर्ष की मासूम बच्ची फूल कुमारी शामिल है. वहीं बच्चों को लेकर कूदने वाली महिला आरती देवी को बेहोशी हालत में गिरिडीह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, महिला की स्थिति गंभीर बतायी गयी है. घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, प्रभारी थानेदार रिशु सिन्हा खसलोडीह पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मझौलिया में आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollowJust now
Majhaulia, Bihar:मझौलिया में गुरुवार को प्रखंड स्तर पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक आईसीडीएस निदेशालय, बिहार पटना के पत्रांक 5246, दिनांक 21 सितंबर 2026 तथा उप विकास आयुक्त, पश्चिमी चंपारण, बेतिया से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित हुई। कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक, सभी महिला पर्यवेक्षिका तथा सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया।
0
0
Report

मऊ की चुनावी चौपाल: योगी के नेतृत्व पर जनता का अटूट भरोसा

Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में ज़ी मीडिया की टीम ने मऊ जिले के चुनावी माहौल को टटोलने के लिए जनता के बीच 'चुनावी चौपाल' लगाई। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपने विचार रखे, जिसमें विकास, रोजगार और राजनीतिक दलों की स्थिति को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं देखने को मिलीं। चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों ने चुनाव को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी। जहाँ कुछ लोगों का मानना था कि सीटों के समीकरण और उम्मीदवारों के चयन का असर चुनाव परिणामों पर पड़ सकता है, वहीं कई लोगों का यह भी कहना था कि वर्तमान सरकार के कामकाज के आगे इन बातों का खास असर नहीं पड़ेगा। बातचीत के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने यह भी रेखांकित किया कि रोजगार एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसका प्रभाव कहीं न कहीं चुनावों पर जरूर देखने को मिल सकता है। जब बात बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की आई, तो लोगों का एक सुर में यह मानना था कि इस बार चुनाव में बसपा का प्रभाव या असर लगभग न के बराबर दिखाई दे रहा है। इसके विपरीत, बातचीत में शामिल कई लोगों ने यह पूरा भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार भी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है। तमाम मुद्दों, बहसों और कयासों के बीच मऊ की चुनावी चौपाल का लब्बोलुआब यही रहा कि जनता के एक बड़े वर्ग के मन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को लेकर अटूट विश्वास है। लोगों ने साफ शब्दों में अपनी बात रखते हुए कहा— असर कुछ भी हो, बाबा जी फिक्स हैं।
0
0
Report

एजाज अहमद बोले: बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल, सरकार क्यों नहीं सख्त?

MRMD RiyazJust now
Patna, Bihar:बिहार में अपराध को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने जमुई और समस्तीपुर में सामने आए मामलों को लेकर बिहार सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एजाज अहमद का आरोप है कि लगातार सामने आ रही घटनाओं से ऐसा लगता है कि अपराधियों में कानून और प्रशासन का भय कम हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गिरफ्तारी और दोषियों को सजा दिलाने के स्तर पर जिस तरह की सख्ती दिखनी चाहिए, वह नजर नहीं आ रही है। आरजेडी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि किसी भी वारदात के बाद सरकार में बैठे लोग मामले की दिशा भटकाने के लिए बयानबाजी करते हैं और पूर्ववर्ती सरकार का हवाला देकर अपना बचाव करते हैं। उनका कहना है कि इससे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं। एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि अपराध के मामलों में कार्रवाई को लेकर भेदभाव या दिशा बदलने की कोशिश से प्रशासनिक कार्रवाई भी प्रभावित होती है और वास्तविक अपराधियों तक पहुंचने में मुश्किल पैदा होती है। हालांकि, ये सभी आरोप आरजेडी नेता एजाज अहमद के हैं। अब सवाल यह है कि सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है और हालिया घटनाओं में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है。
0
0
Report
Advertisement

दिलचस्पी बढ़ी: जम्मू की जर्जर इमारतों के भयावह हालात, मरम्मत पर देनी होगी प्राथमिकता

Jammu, जम्मू के पुराने शहर की ऐतिहासिक गलियों में खड़ी जर्जर इमारतें अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं। पक्का डंगा, कच्ची छावनी, उस्ताद मोहल्ला, पीर मिट्ठा, कनक मंडी, पुरानी मंडी और नेहरू मार्केट जैसे इलाकों में कई पुरानी इमारतों की हालत बेहद खराब है। कहीं दीवारों में गहरी दरारें हैं, तो कहीं छज्जे और प्लास्टर जर्जर होकर गिरने की कगार पर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और सीलन के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। इन इमारतों के आसपास रहने और कारोबार करने वाले लोगों को हर समय किसी हादसे का डर बना रहता है। नेहरू मार्केट में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि ऐसी इमारतों की समय रहते मरम्मत होनी चाहिए। उनका कहना है कि सरकार को इस मामले में गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समाधान निकाला जा सके। वहीं, कस्टोडियन संपत्तियों में रहने वाले लोगों की भी यही शिकायत है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से जर्जर मकानों की समस्या से परेशान हैं। कुछ इमारतें तो पूरी तरह गिरने की कगार पर पहुंच चुकी हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मामले में वक्फ सदस्य एडवोकेट सोहेल काज़मी ने भी स्थायी समाधान की जरूरत बताई। उनका कहना है कि वक्फ और कस्टोडियन की जितनी भी संपत्तियां हैं, उनके विवाद और रखरखाव से जुड़े मामलों का स्थायी हल निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से राजस्व से जुड़ा मामला है और सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। स्थानीय लोगों की मांग है कि जर्जर इमारतों का सर्वे कराया जाए, खतरनाक भवनों की पहचान हो और जहां जरूरी हो वहां मरम्मत या सुरक्षित तरीके से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। क्योंकि सवाल सिर्फ पुरानी इमारतों का नहीं, बल्कि इन इमारतों के बीच रहने और रोज गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा का भी है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार विधान परिषद: जन सुराज ने आठ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का बड़ा खुलासा

Patna, Bihar:बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपने तीन और समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही जन सुराज ने विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव के लिए अपने घोषित उम्मीदवारों की संख्या आठ कर दी है। इससे पहले पार्टी ने पटना शिक्षक, सारण शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।
0
0
Report

निकाय चुनाव के बाद राजस्थान में निशाने बदले, गहलोत-डोटासरा-शर्मा तीन मोर्चों पर भिड़ गए

Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव के नतीजों के बाद राजस्थान में सियासत थमने के बजाय और गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर लगाए गंभीर आरोपों के बाद अब मुख्यमंत्री ने बीकानेर से पलटवार किया है। इसी बीच जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार, पुलिस-प्रशासन और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद राजस्थान की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा था। गहलोत ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल राजनीतिक तौर पर किया गया और IAS-IPS कैडर की साख प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्षदों पर दबाव बनाने और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल हुआ। गहलोत का आरोप था कि “भजनलाल जी, आपसे ये उम्मीद नहीं थी” और उन्होंने चुनाव में सरकार की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए。 गहलोत के आरोपों पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को बीकानेर में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुए निकाय चुनाव के वार्ड परिसीमन को लेकर उल्टा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाया।भजनलाल ने कहा कि जब गहलोत सरकार में एक नगर निगम को दो हिस्सों में बांटा गया था, तब इस फैसले पर सवाल क्यों नहीं उठाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव हारने के बाद ही वार्डों के गठन और परिसीमन पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। उन्होंने गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “हमने ऐसा कुछ नहीं किया, जैसा आरोप लगाया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को जनता से मिल रहे समर्थन को स्वीकार करना चाहिए और पार्टी को अपनी स्थिति तथा अपनी रणनीिति की समीक्षा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और परिवारवाद को लेकर भी निशाने साधा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बाइट..... इसी सियासी घमासान के बीच जयपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर एक साथ कई मोर्चों पर हमला बोला। डोटासरा ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए DGP से लेकर SP स्तर तक के अधिकारियों की भूमिका पर प्रश्न खड़े किए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं तो यह पूछा जाना चाहिए कि आखिर पुलिस किसके अधीन काम करती है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाने, उन्हें तोड़ने और राजनीतिक रूप से प्रभावित करने के लिए पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान 155 FIR दर्ज होने जैसी स्थिति सामने आई और पार्षदों को कथित तौर पर दबाव में लेने की कोशिश की गई। डोटासरा ने अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि IAS और IPS अधिकारी पार्षदों को तलाशने में लगे रहे, जबकि पुलिस को अपराध और कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए था।डोटासरा का हमला केवल सरकार और पुलिस तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने SIR यानी Special Intensive Revision को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुईं। उन्होंने फॉर्म-6, वोटर डेटा के IT सिस्टम और ERO के नेट एक्सेस को लेकर भी सवाल उठाए। डोटासरा ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनावी व्यवस्था किसी एक व्यक्ति के निर्णय से नहीं चलनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की भूमिका और संवैधानिक व्यवस्था को लेकर भी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की बाइट निकाय चुनाव के बाद राजस्थान की सियासत का सबसे बड़ा विरोधाभास यही है,सत्तारूढ़ भाजपा चुनाव परिणाम को जनता के समर्थन और अपनी सरकार के कामकाज की स्वीकार्यता के तौर पर देख रही है, जबकि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया, प्रशासनिक भूमिका, परिसीमन और पार्षदों पर कथित दबाव को लेकर सवाल उठा रही है। हालिया निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बाद पार्टी अब पंचायती राज चुनाव की ओर बढ़ने की बात कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर में भी कहा कि निकाय चुनाव के बाद अब फोकस पंचायती राज चुनाव पर रहेगा।वहीं कांग्रेस लगातार चुनावी प्रक्रिया और सरकार की भूमिका पर सवाल उठा रही है। पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस के दो प्रमुख चेहरों—अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा—ने अलग-अलग मंचों से सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने मुख्यमंत्री और ब्यूरोक्रेसी की भूमिका पर सवाल उठाए, जबकि डोटासरा ने इसे आगे बढ़ाते हुए पुलिस, प्रशासन, निकाय चुनाव और चुनाव आयोग तक को सवालों के घेरे में लिया।जवाब में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस को अपने प्रदर्शन और आंतरिक राजनीति पर आत्ममंथन करने की सलाह दी है। उन्होंने खास तौर पर वार्ड परिसीमन और चुनावी परिणामों को लेकर कांग्रेस के सवालों पर पलटवार किया। निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब सिर्फ नगर निकायों तक सीमित नहीं दिख रहा। एक तरफ सरकार और भाजपा निकाय चुनाव के प्रदर्शन को आधार बनाकर आगे पंचायती राज चुनाव की तैयारी की बात कर रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया और प्रशासनिक तंत्र की भूमिका को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना रही है। यानी राजस्थान में निकाय चुनाव का परिणाम भले घोषित हो चुका हो, लेकिन उसके बाद की सियासी लड़ाई अभी जारी है, गहलोत के आरोप, भजनलाल का पलटवार और डोटासरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने इस लड़ाई को तीन मोर्चों पर खड़ा कर दिया है। सरकार बनाम विपक्ष, पुलिस-प्रशासन की भूमिका और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता。
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चार की मौत, एक दर्जन घायल

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल कुरुक्षेत्र के गांव कलाल माजरा से श्रद्धालु गोगामेड़ी राजस्थान में मत्था टेकने के लिए जा रहे थे तब ही कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर गांव घराड़सी के पास उनकी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाती है जिसमें एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो जाती है और करीब एक दर्जन लोग घायल हो जाते हैं। राहगीरों के मदद से सभी लोगों को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में गया है जहां पर कुछ लोगों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कलाल माजरा गांव के श्रद्धालु गोगामेड़ी राजस्थान में माथा टेकने के लिए जा रहे थे और वह सभी ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे और रास्ते में कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर मिली जानकारी के अनुसार वह दूसरे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रहे थे और उसके चक्कर में ही यह हादसा हो गया और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई ट्रैक्टर ट्राली पलटने से वहां पर आफरा तफरी मच गई हालांकि कुछ लोगों के द्वारा राहत कार्य चलाया गया और उनको अस्पताल पहुंचाया गया।
0
0
Report

आस्था कुंज पार्क गैंगरेप: साकेत कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन हिरासत दी

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में हुए गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गुरुवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया जहां पर पेशी के बाद अदालत के द्वारा तीनों आरोपियों को 14 दिन की JC में भेज दिया गया है. साकेत कोर्ट में पीड़ित के वकीलों ने बताया कि देखिए इस घटना के बाद जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है और आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जिसमें एक आरोपी का एनकाउंटर भी किया गया है यह दिल्ली पुलिस की काम की तारीफ है. आरोपियों ने जिस तरह आस्था कुंज पार्क के अंदर गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया है आज उसकी ही सनी थी कोर्ट में पहली पेशी थी आरोपियों की जिसमें 14 दिन का न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने आरोपियों को भेज दिया है.
0
0
Report

टोंक के नए सभापति मयंक गोयल ने पदभार ग्रहण कर जलभराव-चालाकी के समाधान की वकालत की

Kota, Rajasthan:एंकर :टोंक नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल ने आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सभापति पद का कार्यभार संभाल लिया। अग्निशमन केंद्र स्थित सभागार में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सऊद सईदी, युवा नेता हंसराज गाता सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद मयंक गोयल ने शहर की सड़क और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में बताया। पदभार ग्रहण से पहले मयंक गोयल कांग्रेस पार्षदों और समर्थकों के साथ अग्रवाल धर्मशाला से अग्निशमन केंद्र तक विजय जुलूस के रूप में पहुंचे। रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद सभागार में पूजा-अर्चना कर मयंक गोयल ने सभापति की जिम्मेदारी संभाली। मीडिया से बातचीत में सभापति मयंक गोयल ने कहा कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान पर उनका फोकस रहेगा। खास तौर पर सड़कों और जलभराव की समस्या पर काम करने की बात कही। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सऊद सईदी ने नगर परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का आभार जताया। सभापति के पदभार ग्रहण के साथ ही टोंक नगर परिषद में नए बोर्ड की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अब शहर की सड़क, सफाई, जलभराव और दूसरी बुनियादी समस्याओं को लेकर नई नगर परिषद की कार्ययोजना पर लोगों की नजर रहेगी। बाइट-01 — मयंक गोयल, सभापति, नगर परिषद टोंक बाइट-02 — सऊद सईदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, टोंक
0
0
Report
Advertisement

नितिन नवीन जयपुर दौरे पर, दादिया में निकाय सम्मेलन से पंचायत प्रचार का आगाज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर को जयपुर दौरे पर रहेंगे। नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज रात नितिन नवीन जयपुर पहुंचेंगे। कल दादिया में ‘निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ आयोजित होगा। सम्मेलन को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संबोधित करेंगे। सम्मेलन में निकाय चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही संकल्प पत्र को पूरा करने को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज दादिया पहुंचे और सभा स्थल का जायजा लिया। मदन राठौड़ ने बताया कि नितिन नवीन के दौरे के साथ पंचायत चुनाव प्रचार का भी आगाज होगा। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ ने कहा कि एक तरफ गलत आंकड़े बताकर जीत का दावा करते हैं, दूसरी तरफ बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हैं। जहां हारते हैं, वहां रोना रोते हैं।चुनाव आयोग को लेकर डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ ने कहा कि सुर्खियों में आने के लिए ये सब करते हैं।
0
0
Report

जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में अवैध बसों के खिलाफ: 13 बसें सीज, 3 चालान

Baran, Rajasthan:जिला परिवहन अधिकारी का अवैध बसों पर शिकंजा, 13 बसें सीज, 3 के चालान बारां जिले में अवैध रूप से संचालित हो रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा के नेतृत्व में पिछले तीन दिन से चल रहे विशेष अभियान के तहत 13 बसों को सीज कर कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया गया है। जानकारी के अनुसार ये सभी बसें बिना टैक्स, बिना बीमा और बिना परमिट के सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही थीं। यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर संचालित हो रही इन बसों के खिलाफ विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 3 अन्य बसों के चालान भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी अवैध वाहन को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध बस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

जमुई घटना: कांग्रेस की त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Patna, Bihar:जमुई में छात्राओं के साथ हुई घटना को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कांग्रेस कमेटी ने 23 सितंबर को जमुई पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जमुई प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत त्वरित कार्रवाई की मांग की। कमेटी ने विशेष रूप से POCSO एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई, जल्द चार्जशीट दाखिल करने और मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की मांग रखी। इसके साथ ही पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी प्रशासन से की गई, ताकि परिवार बिना किसी भय के न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग कर सके। कांग्रेस कमेटी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संवेदनशील और सुनसान इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा जरूरत के मुताबिक CCTV निगरानी सुनिश्चित करने की मांग भी की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top