229010
रायबरेली: तेज रफ्तार बाइक बोलेरो से टकराई, हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:बछरावां थाना क्षेत्र के रामपुर के पास के पास एक तेज रफ्तार बाइक बोलेरो से टकरा गई. इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभार रूप से घायल हो गए. हालत ज्यादा खराब होने से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामदेवरा दूज दर्शन पर भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा -पोकरण खबर की लोकेशन - रामदेवरा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दूज पर दर्शन करने उमडा श्रद्धालुओं का भारी हुजूम दर्शन करने के लिए लगी लंबी-लंबी कतार देर रात से ही लगी भक्तों की कतार समाधि समिति व पुलिस प्रशासन की तरफ से भक्तों के लिए की गई विशेष व्यवस्था रामदेवरा, जैसलमेर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दूज के अवसर प्रदेश के अलग-अलग स्थान से लाखों की संख्या में भक्त गण बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंचे। ऐसे में समाधि स्थल के सामने भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात्रि 9 बजे के बाद से ही समाधि स्थल के सामने दर्शन करने वालों की कतार लगनी शुरू हुई जो देर रात्रि तक लगी रही।अल सुबह जैसे ही 2 बजे समाधि स्थल के पट खुले रामसा पीर की जय जयकार करते हुए सभी भक्त दर्शन करने के लिए उमड पड़े। विशेष कर गुजरात के विभिन्न शहरों से लाखों की संख्या में भक्त प्रति माह दूज के अवसर पर दर्शन करने के लिए रामदेवरा आते हैं. ऐसे भक्तों की संख्या 10 हज़ार से ऊपर है भीड़ को देखते हुए समाधि समिति व पुलिस प्रशासन की तरफ से माकुल व्यवस्था की गई समाधि समिति की तरफ से लोहे के मजबूत बेरे कटिंग लगाए गए। समाधी के दर्शन करने के पश्चात सभी भक्तों को रामसरोवर तालाब की तरफ से बाहर निकाला गया। भारी वाहनों के मेला मैदान में आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया दर्शन करने के पश्चात भक्तों ने मेला मैदान में लगी विभिन्न दुकानों से जमकर खरीदारी भी की गुजराती पर्यटको के लगातार आगमन से रामदेवरा में गुजराती पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।आगामी एक पख़वाड़े तक यहाँ पर पर्यटक सीजन बूम बूम देखने को मिलेगी। बाबा के दूज के अवसर पर समाधि स्थल पर स्वर्ण मुकुट स्थापित किया गया जिसके दर्शन करने के लिए बहुत संख्या में लोग सुबह से लेकर देर रात तक यहां पहुंचकर दर्शन करेंगे।0
0
Report
चोटिला उर्स में जायरीन का उमड़ा सैलाब, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
Pali, Rajasthan:बीती रात चोटिला उर्स में उमड़ा जायरीनों का सैलाब, हमसर हयात निज़ामी की शानदार कव्वालियों पर झूमे श्रोता, मुख्य अतिथि शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी रहे, चोटिला गांव में पीर दूल्लेशाह का तीन दिवसीय उर्स अकीदत से हुआ आयोजित, हजारों जायरीनों ने मजार पर मत्था टेक दुआ मांगी, विधायक भीमराज भाटी, सुमित्रा जैन और सदर अमजद अली रंगरेज सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, उर्स में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।0
0
Report
एनएसयूआई उपाध्यक्ष अनस खान सस्पेंड: लड़की से पैसे और अभद्र व्यवहार के आरोप
New Delhi, Delhi:एनएसयूआई के उपाध्यक्ष अनस खान को लड़की से पैसे के मामले और अभद्र व्यवहार के कारण सस्पेंड कर दिया गया. यह मामला कालकाजी, दक्षिण दिल्ली स्थित रामानुजन कॉलेज का है. रामानुजन कॉलेज तृतीय वर्ष का छात्र है. एक महिला छात्र से पैसे और किसी विवाद को लेकर यह मामला है. उन्हें एनआईसी से सस्पेंड किया गया. मामले की गर्माहट बढ़ चुकी है और आगे की कार्रवाई जारी है. इस मामले में कुछ विवरणों के अनुसार दलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में पैसों के लेनदेन और अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए जा रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस का दावा: पांच दिन का शीतकालीन सत्र भ्रष्टाचार ढकने की भाजपा की कोशिश
Shajapur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा पांच दिवसीय शीतकालीन विधानसभा सत्र बुलाए जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहती है, इसलिए विधानसभा का सत्र महज पांच दिनों का रखा गया है। यदि सरकार में सच्चाई और ईमानदारी होती तो शीतकालीन सत्र कम से कम 20 दिनों का होना चाहिए था। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शाजापुर के अल्प प्रवास पर पहुंचे थे। वे राघोगढ़ में आयोजित सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 52 पर उनका कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, माफियाराज और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में 500 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। शराब, खनिज और प्रशासनिक क्षेत्र सहित 52 तरह के माफिया प्रदेश में सक्रिय हैं और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। इन माफियाओं के कारण आम लोगों की जान जा रही है, लेकिन सरकार उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय उनकी रक्षा कर रही है। विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र पर सवाल उठाते हुए पटवारी ने कहा कि सरकार अपने कुकर्मों और भ्रष्टाचार को छिपाना चाहती है। सत्र छोटा रखने के पीछे सरकार की मंशा यही है कि जनता से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा चर्चा नहीं हो सके और विपक्ष को सरकार को घेरने का पर्याप्त अवसर न मिले। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ईमानदार होती तो शीतकालीन सत्र कम से कम 20 दिनों का बुलाया जाता। पटवारी ने कहा कि सरकार चाहे विधानसभा का सत्र कितना भी छोटा कर ले, लेकिन प्रदेश की जनता के मन में यह बात बैठ चुकी है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। जनता अब सरकार की कार्यप्रणाली को समझ चुकी है।0
0
Report
भाई दूज पर छबड़ा जेल में बहनों ने कैदियों को तिलक लगाकर भावुक किया
Baran, Rajasthan:छबड़ा जेल में मना भाई दूज, बहनों ने कैदियों को लगाया तिलक बारां के छबड़ा में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व छबड़ा जेल में भी भावुक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जेल में बंद कैदियों से मिलने पहुंची बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर भाइयों को मिठाई खिलाई और पर्व की शुभकामनाएं दीं। लंबे समय से परिवार से दूर रह रहे बंदियों के लिए यह पल भावुक कर देने वाला रहा。 मुलाकात के दौरान कई बहनों की आंखें नम हो गईं, तो भाइयों के चेहरों पर अपनों से मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। भाई दूज के इस अवसर पर जेल परिसर में कुछ समय के लिए पारिवारिक माहौल बन गया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि परिस्थितियां कैसी भी हों, भाई-बहन के प्रेम और रिश्तों की डोर हमेशा मजबूत बनी रहती है।0
0
Report
बेरछा में शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के बेरछा में मंगलवार की रात एक कपड़े की दुकान शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आगजनी की इस घटना में नगदी सहित लाखों रुपए का दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरछा के रेलवे स्टेशन के समीप लगने वाले बाजार में गायत्री वस्त्रालय नामक दुकान में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट के आग लग गई। दुकान के आसपास रहने वाले रहवासियों ने दुकान से अंदर धुआं उठता देख इस बात की जानकारी दुकान संचालक को दी। हालांकि दुकान संचालक शाजापुर का निवासी होने के चलते घटनास्थल पर समय रहते नही पहुंच पाए। आसपास के रहवासियों ने बुझाई आग दुकान संचालक शाजापुर का निवासी होने के चलते बेरछा समय पर नहीं पहुंच पाया जिसके चलते दुकान के आसपास रहने वाले रहवासियों ने दुकान की शटर का ताला तोड़ने के बाद डायल 112 और दमकल की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल-112 और दमकल की टीम मौके पर दमकल गाड़ी की मौक़े पर पहुंची और कढ़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया,हालांकि इस घटना दुकान में रखा सामान और कुछ नगदी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।0
0
Report
Advertisement
मुरैना के गाँव में दीपावली पड़वा मेले में श्रीकृष्ण की लीला का उत्सव
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना गांव में दीपावली की पड़वा से शुरू हुआ भव्य मेला, मान्यता है कि यहां 3.5 दिन के लिए श्रीकृष्ण आते हैं। इस दौरान भगवान द्वारकाधीश की लीलाओं से जुड़ी परंपरा निभाई जाती है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं。0
0
Report
जगदलपुर के प्रतिबंधित क्षेत्र में कचरा डालने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में प्रतिबंधित स्थल पर कचरा फेंकने पर प्रशासन की कार्रवाई देखने को मिली है। बोधघाट थाना के पीछे करकापाल रोड स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में कचरा डंप करते पाए जाने पर विप्रा फर्नीचर के खिलाफ 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जानकारी मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद संस्थान का चालान काटा। साथ ही भविष्य में प्रतिबंधित स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
हरदोई गंगा एक्सप्रेसवे पर XUV डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी मौतें, मासूम गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई XUV,पति-पत्नी की मौत,मासूम गंभीर\n\nहरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार XUV-300 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।भीषण टक्कर में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई,जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा-सिसला गांव के पास किलोमीटर संख्या 317 पर हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।\n\nप्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज निवासी दीपक नोएडा में रहकर काम करते थे। वह अपनी पत्नी और चार वर्षीय मासूम बेटी के साथ XUV-300 कार से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी की जान चली गई। हादसे में घायल बच्ची की उम्र चार साल बताई जा रही है।\n\nसूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य संभालते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से इलाके में शोक की लहर है.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर: दिवाली स्टंट वीडियो के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार, 2 महिंद्रा कैंपर जब्त
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। दिवाली के त्योहार पर शहर की सड़कों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ रतनाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई दो महिंद्रा कैंपर गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, दिवाली के दौरान कुछ युवक सार्वजनिक सड़कों पर लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंट कर रहे थे। इस दौरान राहगीरों और आम नागरिकों की जान को खतरा पैदा हो रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की。 पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी के पर्यवेक्षण तथा एसीपी हरजीराम के नेतृत्व में रतनाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेश चौधरी (36) निवासी पाल बालाजी और हिमांशु शर्मा (21) निवासी गायत्री नगर, पाल रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई महिंद्रा कैंपर (RJ 19 GK 0225) और महिंद्रा कैंपर (RJ 19 GL 0225) जब्त की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर झारखंड पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा करेंगी
Ranchi, Jharkhand:राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर आज रांची पहुंचीं। इस दौरान वे झारखंड में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं और उनकी समस्याओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा करेंगी। दरअसल, कुछ दिन पहले आदिवासी नेत्री निशा भगत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के साथ ही झारखंड में महिलाओं और विशेषकर आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हो रही अन्य घटनाओं को लेकर भी आयोग गंभीर है। वहीं, रांची पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि निशा भगत के साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने निशा भगत के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में महिलाओं से जुड़ी कई अन्य घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इन्हीं मामलों को ध्यान में रखते हुए आयोग की टीम झारखंड पहुंची है।0
0
Report
लेसी सिंह की सुपौल यात्रा से सुशासन दिवस नीतीश संवाद की तैयारी तेज
Bihar:स्लग - मंत्री लेसी सिंह पहुंची सुपौल, आगामी 24 नबम्बर को सुशासन दिवस नीतीश संवाद, मनाने को लेकर आयोजित कार्यकर्त्ता बैठक में हुई शामिल. जदयू के जिला स्तरीय कार्यकर्त्ता बैठक सुपौल जिला जदयू कार्यालय में आयोजित किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के मंत्री लेसी सिंह शामिल हुई. इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने लेसी सिंह का भव्य स्वागत किया. बैठक में सांसद दिलेश्वर कामत, पिपरा विधायक रामविलास कामत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध यादव, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम सरदार सहित तमाम जदयू के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की. बैठक में आगामी 24 नबम्बर को हर जिले में आयोजित होने वाली सुशासन दिवस,नीतीश संवाद को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई. इस मौके पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन में विकास की गति शून्य से सिखर तक पहुंची है. हर क्षेत्र में विकास हुआ है, कहा कि सुपौल में विधानसभा की पांचो सीट NDA के खाते में है इसके पीछे सुपौल के विधायक सह डिप्टी CM बिजेंद्र यादव का बड़ा योगदान है. उन्होंने इलाके का खूब विकास किया है. कहा की नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार उतरोत्तर प्रगति किया है. इसी के निमित्त जदयू के द्वारा आगामी 24 नबम्बर को सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद का आयोजन हर जिले में किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील किया है की 24 नबम्बर को लोग बढ़ चढ़ कर इस उत्सव में सरिक होकर इसे धूमधाम से मनाएंगे.0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ जेल में भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर समां रचा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ जिला कारागार में भैया दूज के त्योहार पर भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को माथे पर तिलक लगाने पहुंचीं। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की लंबी कतारें लग गईं। हर बहन को अपने भाई से मिलने और उनकी लंबी उम्र की कामना करने का इंतजार था। इस दौरान कई बहनें भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम होकर बह गईं। जिला कारागार प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे; जेल परिसर के अंदर कुर्सियों और टेबल की व्यवस्था कर बहनों को बैठाकर भाइयों का तिलक कराने की सुविधा दी गई। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को देखकर बहनों ने संतोष जताया। त्योहार के मौके पर जेल की सलाखों के बीच भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और अपनों से मिलने की भावुक तस्वीरें देखने को मिली।0
0
Report
रायबरेली में छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई तेज, 15 नवंबर समतलीकरण पूरा
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर... रायबरेली में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने ईओ स्वर्ण सिंह और सदर कोतवाल शिव शंकर सिंह के साथ राजघाट और सई नदी तट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या को देखते हुए जेसीबी से सफाई, पंपिंग सेट से पानी निकासी और पूजा स्थल पर बालू डलवाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि 15 नवंबर से पहले घाटों की साफ-सफाई और समतलीकरण का काम पूरा करा लिया जाएगा, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।0
0
Report
जालौन में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत* जालौन आटा थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा गुरु निवासी सुनीता देवी (46) की सोमवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुनीता देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, सुनीता देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। महिला की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
Advertisement
