icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229010
ROHIT MISHRAROHIT MISHRAFollow31 Dec 2024, 05:51 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीकानेर: मेयर प्रत्याशी नामांकन के बाद कांग्रेस की एकजुटता दिखती तस्वीरें

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर मेयर उम्मीदवारों के नामांकन के बाद कांग्रेस खेमे से आईं दिलचस्प तस्वीरें रिजॉर्ट में नजर आए कांग्रेस के जीते हुए पार्षद, आनंद के पल के बीच एकजुटता की तस्वीर ! वीडियो में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भी नजर आए, एकजुटता का संदेश देने की कोशिश एक रिसोर्ट में जारी है कांग्रेस की बाड़ेबंदी, पार्षद मनोज विश्नोई सहित कई नेता दिखे एक साथ,ऐसे में जुटे एकजुट करने में लगे है नेता पार्षदों को एकजुट करने में जुटे होने की चर्चा सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस खेमे में लगातार डैमेज कंट्रोल की कवायद जारी मेयर चुनाव से पहले पार्षदों की एकजुटता को लेकर कांग्रेस में लगातार मंथन रिजॉर्ट से सामने आए वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, अब इन तस्वीरों के मायने तलाशे जा रहे
0
0
Report

नागौर नगर परिषद सभापति के अंतिम दिन नामांकन: 5 फॉर्म दाखिल, तीन उम्मीदवार

Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर नगर परिषद में सभापति के लिए आज नामांकन का आखरी दिन रहा इस दौरान आज तीन जनों ने पांच नामांकन दाखिल किए । भाजपा की और से वार्ड नंबर 33 से विजयी संतोष टाक एक भाजपा से और एक निर्दलीय नामांकन जमा करवाया इस दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी देवजी पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही भाजपा टिकट से वार्ड नंबर 17 से चुनाव जीती रमा देवी ने भी सभापति पद के लिए दो नामांकन दाखिल किए। जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। रमा देवी ने भी दो फॉर्म जमा करवाए एक भाजपा से और एक निर्दलीय वही कांग्रेस से वार्ड नंबर 39 से विजयी रहे दीपक सैनी ने अपना नामांकन नगर परिषद कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के समक्ष पेश किया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा सहित स्थानीय नेता दूर रहे। नागौर सभापति पद के लिए समय समाप्ति तक 3 उम्मीदवारों ने 5 फॉर्म जमा करवाए । बाइट - गोविंद सिंह भींचर रिटर्निंग अधिकारी नागौर।
0
0
Report
Advertisement

नाथद्वारा में चुनावी नतीजों के बाद भाजपा पार्षद परिवार पर अपहरण का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद के नाथद्वारा से बड़ी खबर नाथद्वारा में चुनावी नतीजों के बाद बड़ा बवाल, भाजपा पार्षद प्रदीप काबरा के परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप पार्षद के बेटे का बड़ा आरोप "अध्यक्ष पद का नामांकन करने का आया था कॉल, फिर अचानक हुए लापता। नाथद्वारा उपखंड कार्यालय के बाहर विजेता पार्षदों के परिजनों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप भाजपा पार्षद प्रदीप काबरा के बेटे ने दी आत्मदाह की चेतावनी, बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रदर्शन आक्रोशित परिजनों की मांग- सांसद, विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष को तुरंत मौके पर बुलाया जाए। नाथद्वारा के अन्य पार्षदों के परिजनों का आरोप- बाड़ेबंदी के नाम पर किया जा रहा है गुमराह, पिछले 3 दिनों से नहीं हो रहा सम्पर्क
0
0
Report

पीपाड़ सिटी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: 21 सितम्बर को फैसला

Jodhpur, Rajasthan:जिला रिपोर्टर- राकेश भारद्वाज विधानसभा- बिलाड़ा इनफार्मर- माधुसिंह पीपाड़ सिटी में अध्यक्ष पद की जंग तेज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 21 सितंबर को होगा फैसला पीपाड़ सिटी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से आशा देवी और भाजपा की ओर से मनु कच्छावाह ने रिटर्निंग अधिकारी नेमाराम रॉयल के समक्ष नामांकन दाखिल किया。 नगर पालिका के 35 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा को 16, कांग्रेस को 15 और चार निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली थी। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 18 पार्षद है。 चार निर्दलीय बने किंगमेकर..... चुनाव परिणाम के बाद अध्यक्ष पद की चाबी चार निर्दलीय पार्षदों के हाथ में आ गई थी। अब भाजपा की ओर से इन चारों निर्दलीयों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। अब चारों निर्दलीय पार्षद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छावाह के संपर्क में बताए जा रहे हैं। यदि चारों निर्दलीय भाजपा के पक्ष में मतदान करते हैं तो भाजपा के समर्थन में 20 पार्षद हो जाएंगे。 कांग्रेस के सामने चुनौती..... वहीं कांग्रेस के पास 15 पार्षद हैं और बहुमत के लिए उसे अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। चुनाव से पहले पार्टी के भीतर कथित गुटबाजी और आपसी खींचतान को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं。 हालांकि निर्दलीय पार्षद अंतिम मतदान में किसके पक्ष में मतदान करेंगे, यह अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है। अंतिम समय में समीकरण बदलने और क्रॉस-वोटिंग की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में जारी हैं。 21 सितंबर को होगा फैसला.... पीपाड़ सिटी में पार्षदों का फैसला हो चुका है, लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला अभी बाकी है। भाजपा के पास संख्या बल का दावा, कांग्रेस के सामने समर्थन जुटाने की चुनौती—अब 21 सितंबर को खुलेगा अध्यक्ष पद का सियासी पता।
0
0
Report
Advertisement

बालेसर नगरपालिकाः वार्ड 17 से निरमा सांखला भाजपा प्रत्याशी विजयी

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर : जोधपुर *एंकर*_बालेसर जोधपुर कस्बे की नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन की अंतिम तिथी के दिन वार्ड संख्या 17 से जीती भाजपा प्रत्याशी निरमा सांखला को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवणसिंह बगड़ी ने प्रत्याशी घोषित किया । इसके बाद शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता गाजो- बाजो के साथ बालेसर उपखंड कार्यालय पहुंच । जहां पर रिर्टनिंग अधिकारी सुमन राठौड़ के समक्ष नामाकंन प्रस्तुत किया । वही उपखंड अधिकारी सुमन राठौड़ ने नवनिवार्चित पार्षदों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । इस मौके पर पूर्व प्रधान भवंरसिंह इंदा, पार्षद रूपसिंह इंदा, सवाईसिंह इंदा, जुगराज सांखला, टीकम सांखला, गुलाबसिंह राठौड़, बजरंग शर्मा,तिलोकसिंह इंदा, मनीष शर्मा, जबरसिंह इंदा, हिम्मतसिंह इंदा, प.स. सदस्य कुन्दनसिंह इंदा, हुकमाराम प्रजापत सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। शेरगढ विधायक ने जताया आभार – वही इस मौके शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने बताया कि जनता ने भाजपा को आर्शीवाद दिया है। नगरपालिका में करवाये गये विकास कार्यो की बदोलत भाजपा का स्पष्ठ बहुमत से बोर्ड बन रहा हैँ। सभी की सहमती से निरमा सांखला का नाम तय किया गया है। नामाकंन करवा दिय गया है। 21 सितम्बर को पूरे के पूरे वोट मिलेंगें और भाजपा का बोर्ड बनेगा । केडिडेट प्रोफाईल – निरमा सांखला पत्नी खींवराज सांखला निवास स्थान – गुमाणियों का बेरा बालेसर सत्ता वार्ड संख्या -17 से 41 मतों से विजयी हुई शिक्षा –स्नातक स्वंय गृहणी हैं। पति और ससुर के माईन्स का कारोबार है। कांग्रेस ने प्रत्याशी खड़ा नही करके निर्दलीय को दिया सर्मथन – वही कांग्रेस पार्टी ने 9 सीट जीती है। लेकिन स्वंय की पार्टी से जीते हुऐ उम्मीदवार का नामाकंन नही करवाया और वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी भावना सोलंकी को कांग्रेस पार्टी का सर्मथन देकर उसका नामाकंन दाखिल करवाया। नामांकन दाखिल करवाने के लिए पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ के निर्देशन में पूर्व सरपंच कालूसिंह इंदा,पार्षद भूपेन्द्रसिंह इंदा, इकलाश खान,आमिर खान ,दुर्जनराम मेघवाल, महेश शर्मा बस्तवा,जालमसिंह इंदा, कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र पालीवाल,पवन शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। केडिडेट प्रोफाईल –भावना सोलंकी पत्नी गिरधारी राम सोलंकी निवास स्थान – बालेसर सत्ता वार्ड संख्या 19 वार्ड संख्या -19 से 21 मतों से विजयी हुई शिक्षा –आठवी पास स्वंय गृहणी हैं। पति के माईन्स का कारोबार है।
0
0
Report

अमेठी के जर्जर अस्पताल में जल निगम बोरिंग पर रोक, नगरपालिका टीम हरकत में

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जर्जर बंद पड़े महिला अस्पताल में अवैध तरीके से जल निगम विभाग द्वारा बिना कोई जानकारी दिए अस्पताल परिसर में कराई जा रही थी जल निगम की बोरिंग, स्थानीय कस्बेवासियों में जानकारी होने पर पहुंच अस्पताल परिसर, जहां पर लोगों विरोध जाहिर करते हुए नगरपालिका को दी जानकारी, सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने सर्वे करते हुए जल निगम विभाग व जायस नगर पालिका के अधिकारियों को दी जानकारी, अस्पताल परिसर के अंदर शुरू होने वाली बोरिंग पर लगवाई गई रोक - सीएमओ जायस नगर पालिका कस्बा क्षेत्र का है मामला
0
0
Report

रतलाम के एटलेन एक्सप्रेसवे पर लावारिस शराब मिली, चालक-वाहन की तलाश जारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के एटलेन एक्सप्रेस-वे पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क के बीच डिवाइडर की खाली जगह में करीब 9 पेटी शराब लावारिस हालत में मिली है। खास बात यह है कि सभी पेटियों में शराब की छोटी बोतलें थीं। पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर मौजूद कुछ लोग लावारिस पड़ी शराब की कुछ बोतलें उठाकर ले गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाकी शराब को जब्त कर लिया। जांच के दौरान डिवाइडर के बीच खाली जगह में वाहन के आने और फिर वापस जाने के निशान मिले हैं। साथ ही वाहन के कुछ टूटे हुए हिस्से भी मौके से मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि शराब ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर के बीच जा घुसा और शराब वहीं गिर गई। इसके बाद चालक वाहन को रिवर्स लेकर मौके से निकल गया। अब पुलिस जांच कर रही है कि शराब किसकी थी और यहां कैसे पहुंची। साथ ही उस वाहन और चालक की तलाश भी जारी है.
0
0
Report
Advertisement

16 वर्षीय की हत्या: बस डिपो के पास शव मिला, शिवम बरेठ-शिवम बानी गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:रामभांठा के पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में मिले 16 वर्षीय किशोर के शव के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 20 वर्षीय शिवम बरेठ और 23 वर्षीय शिवम बानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एक लड़की को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने किशोर का मोबाइल छीनकर उससे ₹1000 मांगे और विवाद बढ़ने पर पत्थर से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की रात किशोर चक्रधर समारोह देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए युवकों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान शिवम बरेठ और शिवम बानी के साथ मृतक के विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस के अनुसार दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में सामने आया कि चक्रधर समारोह के दौरान आरोपियों ने किशोर को एक लड़की के साथ देखा था। लड़की को लेकर विवाद के बाद उसे पुराने बस डिपो की ओर ले जाया गया। वहां पहले उसका मोबाइल अपने कब्जे में लेकर ₹1000 मांगे गए और फिर लड़की से मिलने-जुलने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान दोनों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शिवम बरेठ के कब्जे से मृतक का मोबाइल तथा आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन भी कराया गया। पुलिस के मुताबिक शिवम बरेठ के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बाइट 01 शशि मोहन सिंह वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक रायगढ़।
0
0
Report

तिंवरी नगर पालिका चेयरमैन पद के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत

Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर: जोधपुर जिले के तिंवरी नगर पालिका में चेयरमैन पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज चेयरमैन पद के नामांकन के अंतिम दिन है भाजपा-कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा की ओर से लक्ष्मण कालकर ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया है, वहीं कांग्रेस ने चम्पालाल कटारिया पर दांव खेला है। तिंवरी नगर पालिका में कुल 25 पार्षद हैं, जिनमें भाजपा के 13, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। चेयरमैन पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। अब नामांकन के बाद चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
0
0
Report

झारखंड में मोदी जन्मदिन पर दीपोत्सव; अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हजार दीये

Ranchi, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड़ भाजपा के द्वारा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है。 प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रांची पश्चिमी जिला अंतर्गत कुच्चू मंडल के दुर्गा मंदिर में, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवम संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक तथा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सरला बिरला में आयोजित दीपोत्सव में शामिल होंगे अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हज़ार दीये जलाये जाएंगे, साथ ही पूरी के सैंड आर्ट के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी अद्भुत कला से प्रधानमंत्री के तस्वीर के साथ आशीर्वाद देने का काम करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

भोपालगढ़ में चेयरमैन चुनाव से पहले हंगामा, लाठीचार्ज के साथ नामांकन शुरू

Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ में चेयरमैन चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, 6 नामांकन के बाद पार्षद की खरीद-फरोख्त को लेकर हंगामा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज भोपालगढ़। नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव को लेकर बुधवार को दिनभर सियासी घमासान मचा रहा। अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी गोपाल जांगिड़ के समक्ष अपने आवेदन पेश किए, जिसके बाद नगरपालिका परिसर चुनावी अखाड़ा बन गया। --किसने भरा पर्चा?--- जानकारी के अनुसार कांग्रेस खेमे से 4 नाम सामने आए। जमना जेपी देवड़ा, नारायणराम जाखड़, शिवकरण सैनी और रामदीन देवड़ा ने कांग्रेस की ओर से दावेदारी पेश की। वहीं नारायणराम जाखड़ ने निर्दलीय भी आवेदन भरा। वहीं भाजपा से देवेश चौधरी ने आवेदन जमा करवाया। देर शाम पार्टी आलाकमान ने तस्वीर साफ कर दी। कांग्रेस ने जमना जेपी देवड़ा को अपना अधिकृत सिंबल दिया, जबकि भाजपा ने युवा चेहरे देवेश चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। --नगरपालिका के बाहर समर्थकों की भारी भीड़, हाईवोल्टेज ड्रामा--- नामांकन के दौरान नगरपालिका के बाहर समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ भी जमा हो गई थी। दोनों पार्टियों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। इसी भीड़ के बीच उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पार्षद शोभादेवी के पुत्र मनोहर मेघवाल को अपने पाले में करने के लिए उम्मीदवार के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सीओ गुलाबाराम और सीआई राजूराम बामनिया के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में माहौल को शांत करते हुए पुलिस ने कांग्रेस खेमे के सभी पार्षदों को सुरक्षा घेरे में वहां से रवाना किया।
0
0
Report

कोटपूतली-बहोड़ नगर परिषद सभापति चुनाव: कांग्रेस ने नवीन कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहोड़र जिले की बहोड़ नगर परिषद में सभापति चुनाव के लिए पांच आवेदन मिले। कांग्रेस की ओर से नवीन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी को ओर से टिकट के बारे में सस्पेंस बना हुआ है। बीजेपी की ओर से कुल तीन नामांकन दाखिल किए गये हैं—कमल यादव, सरोज यादव और निधि यादव। वहीं शेरपुर निवासी वीरेंद्र यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वीरेंद्र यादव किसी वार्ड से पार्षद नहीं है, इस वजह से हाइब्रिड मॉडल के तहत उन्होंने दावेदारी पेश की है। रिटर्निंग ऑफिसर पंकज बड़गुजर ने बताया-कल स्क्रूटनी के दौरान लिफाफा खोला जाएगा और फॉर्म के साथ अटैच किया जाएगा। बीजेपी का प्रत्याशी कौन है ये कल बताया जा सकेगा। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार लिफाफा आज शाम तक भी खोला जा सकेगा। बहरोड़ नगर परिषद में वार्ड बनाने के लिए 28 पार्षदों की जरूरत है। बीजेपी और कांग्रेस में से किसी भी दल को बोर्ड बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 20 वार्डों में जीत मिली। सभापति बनाने के लिये 8 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। ऐसे में उन्हें बोर्ड बनाने के लिए 22 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस से नवीन कुमार यादव ने भरा नामांकन... सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से नवीन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। नवीन यादव वार्ड 4 से पार्षद चुने गए हैं। उन्हें पार्टी के सिंबल के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन... वार्ड नंबर 41 से भाजपा पार्षद कमल यादव ने पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके कुछ देर बाद वार्ड नंबर 28 से भाजपा पार्षद सरोज यादव भी नामांकन भरने पहुंचीं और उन्होंने भी भाजपा की ओर से दावेदारी पेश की। वार्ड 42 से बीजेपी की प्रत्याशी निधि यादव ने भाजपा से सभापति पद के लिए आवेदन किया है।
0
0
Report

संत कबीरनगर: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। युवक की मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवक की हत्या की थी। रपट के अनुसार 15 सितंबर को जंगल दशहर गांव के रहने वाले राजू नाम के युवक की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रामदास गुप्ता ने रात में धारदार औजार से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रामदास गुप्ता को बेलहर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से आलाकत्ल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक राजू की पत्नी मंजू और उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था; मंजू को लगता था कि वह महेन्द्र को भड़काता है। इसी बात को लेकर 15 सितंबर को गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिससे गुस्से में आकर उसने राजू पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top