Back
बछरावां एक्सीडेंट: अज्ञात वाहन से टकराने पर तीन युवक घायल, दो मौत
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Feb 09, 2026 03:15:33
Raebareli, Uttar Pradesh
रेय Bareli के बछरावां कस्बा में निमंत्रण से वापस घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो की मौत हो गई जबकि एक का गंभीर हालत में इलाज जारी है। मामला शिवगढ़ थाना इलाके में बांदा बहराइच हाईवे पर रूस्तमगंज माइनर के पास का है। यहां बछरावां की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले शिव शंकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठे बैंती गांव के रहने वाले दो अन्य युवक पप्पू त्यागी व रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायलों को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही गंभीर रूप से घायल रोहित साहू की भी मौत हो गई। शिवगढ़ पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही तीनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
69
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 09, 2026 04:47:290
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 09, 2026 04:47:170
Report
VCVikash Choudhary
FollowFeb 09, 2026 04:47:040
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 04:46:49Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Ramgopal Yadav (Samajwadi Party) on RSS Chief Mohan Bhagwat’s Statement
तीन बच्चों पर
सावरकर को भारत रत्न देने पर
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 09, 2026 04:46:110
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 09, 2026 04:46:000
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 04:45:47Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav arrives at the airport.
0
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 09, 2026 04:45:390
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 09, 2026 04:45:240
Report
SBSantosh Bhagat
FollowFeb 09, 2026 04:32:510
Report