‘Modi सर’ की क्लास शुरू… परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का दूसरा एपिसोड आज प्रसारित किया गया, जिसमें पीएम मोदी ने छात्रों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के तनाव, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और माता-पिता की भूमिका जैसे विषयों पर खुलकर बात की। छात्रों ने पीएम को ‘Modi सर’ कहकर संबोधित किया, जिस पर माहौल काफी सहज और प्रेरणादायक दिखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा जीवन का हिस्सा है, जीवन नहीं। असफलता से डरने के बजाय उससे सीखना जरूरी है। कार्यक्रम में देशभर के छात्र, शिक्षक और अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|