Back
ईरान के खामनेई हत्या के बाद इज़राइल हमलों से रायबरेली युवक के परिवार में दहशत
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 03, 2026 05:01:19
Raebareli, Uttar Pradesh
एंकर.. इरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की हत्या के बाद इज़राइल पर हो रहे हमलों से वहां मजदूरी करने गए रायबरेली के एक युवक का परिवार दहशत मे है। परिजनों के मुताबिक इज़राइल मे दहशत का आलम यह है कि फ़ोन से बात करने मे भी यह युवक डरता है। कई बार यह कह कर फ़ोन काट देता है कि जब बंकर मे सुरक्षित स्थिति मे होंगे तब बात होगी। गुरबक्शगंज थाना इलाके में सतांव के रहने वाले ब्रजेश मई 2024 मे इज़राइल गए थे। परिजनों का कहना है कि जब से गए हैं वहां स्थिति कम या ज़्यादा ऐसे ही रही है। अब जब कि ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद अचानक ज़्यादा हमले शुरू हुए तो सरकार ने एक ऐप हर नागरिक को दिया है। इसी ऐप पर मिसाइल गिरने से पहले एलर्ट आ जाता है जिससे लोग सुरक्षित बंकरों मे पहुँच जाते हैं। ब्रजेश के भाई सुरेश बताते हैं कि ताज़ा हालात मे पूरे परिवार की नींद उड़ गई है। रात मे आँख खुल जाती है तो दहशत मे नींद नहीं आती। उधर ब्रजेश की पत्नी भी पति के वहां रहने से परेशान हैं और कहती हैं उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 03, 2026 06:16:500
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 03, 2026 06:16:410
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 03, 2026 06:16:340
Report
1
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 03, 2026 06:16:230
Report
RZRajnish zee
FollowMar 03, 2026 06:15:480
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowMar 03, 2026 06:15:250
Report
VRVikash Raut
FollowMar 03, 2026 06:15:140
Report
0
Report
1
Report
41
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 06:05:260
Report
