Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj212307

Prayagraj - दुकान में घुसा डंपर: दो गंभीर रूप से घायल, बाहर खड़ी मैजिक और बाइक चकनाचूर

Apr 23, 2025 17:56:12
Kechuha, Uttar Pradesh

करछना -कोंहड़ार घाट मार्ग पर स्थित रोकड़ी गांव में सोमवार रात करीब ग्यारह एक अनियंत्रित डंपर किराने के दुकान में जा घुसा बाहर अपने पिता के साथ बैठे पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए और दुकान व मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद डंफर ले कर भाग रहे ड्राइवर का पीछा किया गया, जहां भुंडा मोड़ के पास ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया. सूचना के बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस और भुंडा चौकी की पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया. मंगलवार को पीड़ित ने करछना थाने पर इसकी तहरीर दी. रोकड़ी गांव निवासी हरिराम केसरवानी पुत्र रोहित केसरवानी व्यवसाय हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPrashant Shukla
Mar 08, 2026 15:46:56
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 08, 2026 15:46:43
Noida, Uttar Pradesh:Abu Dhabi [UAE], March 8: The United Arab Emirates (UAE) Ministry of Defence on Sunday reported the successful interception of a significant number of unmanned aerial vehicles (UAVs), ballistic missiles, and cruise missiles launched from Iran amid the ongoing conflict in the region. According to the Ministry, UAE air defence detected 17 ballistic missiles, successfully destroying 16, while one fell into the sea. Simultaneously, 117 UAVs were detected, of which 113 were intercepted, and four fell within the country's territory. Since the start of the Iranian retaliatory attacks, following the start of the war after the US-Israel joint operation killed the Supreme Leader of the Islamic Republic, Ayatollah Ali Khamenei, on February 28, UAE air defences have detected a total of 238 ballistic missiles, intercepting 221, with 15 falling into the sea and 2 impacting the country. A total of 1,422 Iranian UAVs have been detected, of which 1,342 were intercepted, and 80 impacted UAE soil. Additionally, 8 cruise missiles were detected and successfully destroyed. The ministry further stated that the ongoing strikes have resulted in four deaths among Pakistani, Nepalese, and Bangladeshi nationals, while 112 people sustained moderate to minor injuries. The injured include nationals from the UAE, Egypt, Sudan, Ethiopia, the Philippines, Pakistan, Iran, India, Bangladesh, Sri Lanka, Azerbaijan, Yemen, Uganda, Eritrea, Lebanon, Afghanistan, Bahrain, the Comoros, and Turkiye. The Ministry of Defence reaffirmed its readiness to address any threats, vowing to respond firmly to attempts to undermine national security. It emphasised that all measures are in place to ensure the protection of the UAE's sovereignty, stability, and national interests. The development comes amid escalated tensions in West Asia, following the death of the 86-year-old Khamenei, who was killed in joint military strikes by the US and Israel on Iran on February 28. The strikes also killed several senior leaders of the Islamic Republic. Following this, Tehran, in retaliation, launched counter-strikes targeting American military bases and Israeli assets across the region, including multiple Arab countries. Israel, along with the US, continued its strikes on Tehran, with Tel Aviv widening the conflict to Lebanon, targeting Hezbollah and Iranian-backed militant groups.
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 08, 2026 15:46:32
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना नकुड़ पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी स्मैक किंगपिन कौशर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 2600 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अम्बेहटा-गंगोह रोड स्थित रामसहायवाला गांव के गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कौशर पुत्र स्व. कामिल निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़ है, जो वर्तमान में गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी सहारनपुर के थाना सदर बाजार, नानौता और गंगोह में दर्ज एनडीपीएस के मामलों में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2021 में स्मैक के मामले में जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा स्मैक का कारोबार शुरू कर दिया। आरोपी बरेली निवासी आसिफ के माध्यम से बड़े स्तर पर स्मैक मंगवाता था। इसके लिए उसने Forward और Backward लिंक का पूरा नेटवर्क बना रखा था। आरोपी ने बताया कि उसके गिरोह में दो Peddlers (सप्लायर) हैं, जो आसपास के क्षेत्रों में स्मैक की बिक्री करते थे। वहीं एक अन्य साथी Courier का काम करता था, जो बरेली से स्मैक लाकर उसके ट्रॉनिका सिटी स्थित किराए के मकान तक पहुंचाता था। इसके बाद कौशर अपने पेडलर्स के जरिए सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्मैक की सप्लाई कर मोटी कमाई करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के Forward और Backward लिंक के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाइट... अभिनंदन एसएसपी सहारनपुर
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 15:46:13
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मंडल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च 2026 को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दतिया रेलवे स्टेशन का संचालन पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया। पूरे दिन दतिया स्टेशन पर सभी कार्य- स्टेशन प्रबंधन, टिकटिंग, परिचालन तथा अन्य प्रशासनिक दायित्व महिला कर्मचारियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। उप स्टेशन प्रबन्धक शिवानी आर्य द्वारा दतिया स्टेशन पर कार्यरत सभी विभागों की महिलाओं को पुष्प व स्मृति चिन्ह भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा सभी ने नित्य अपने कर्तव्यों के लिये प्रतिबद्ध होकर भारतीय रेल का नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने के संकल्प के साथ स्वल्पहार किया। महिला संचालित आर.पी.एफ. पोस्ट दतिया का नेतृत्व उप निरीक्षक आर. पी.एफ. श्रीमती उमा यादव द्वारा किया
82
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 08, 2026 15:45:59
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर के हरदुआ वार्ड नंबर 04 में विश्वनाथ कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि 5–6 लोगों ने मिलकर अचानक विश्वनाथ कुशवाहा पर हमला कर दिया और उनका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में विश्वनाथ कुशवाहा को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पूरे मामले में साजिश और हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी घटना को संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। बाइट - परिजन。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 08, 2026 15:45:29
New Delhi, Delhi:यमुनापार में बढ़ती चाकूबाजी, 24 घंटे में चार वारदातों से दहशत नई दिल्ली। उत्तर–पूर्वी दिल्ली के यमुनापार इलाके में बीते 24 घंटे के भीतर चाकूबाजी की कई घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जाफराबाद, शास्त्री पार्क और सीलमपुर थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना जाफराबाद इलाके की है, जहां गली नंबर 50 में पराठा खाने को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान बदमाशों ने दुकान में काम करने वाले एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 इसके बाद दूसरी घटना शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में सामने आई। यहां देर रात एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं रविवार सुबह तड़के एक और वारदात में मछली कारोबारी पर हमला किया गया। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से उस पर चाकू से हमला किया। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं शाम होते होते ताजा मामला सीलमपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां जी ब्लॉक झुग्गी इलाके में हलीम बिरयानी की रेहड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच चाकू चल गए, जिसमें एक युवक और बिरयानी बेचने वाले पिता–पुत्र घायल हो गए। घटना में घायल 29 वर्षीय बलि का कहना है कि इलाके में अगले दिन जनाजा निकलना था, इसलिए उसने सड़क पर लगी बिरयानी की रेहड़ी हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर झगड़ा बढ़ गया। बलि का आरोप है कि झड़प के दौरान पिता–पुत्र ने चाकू से हमला कर उसके सिर पर वार किया और उसकी उंगली काट दी। वहीं दूसरी ओर बिरयानी बेचने वाले पिता–पुत्र भी घायल पाए गए हैं। उनके पेट, हाथ और कमर पर चाकू के घाव बताए जा रहे हैं। दोनों को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान अलग-अलग हैं और घटना की सच्चाई जानने के लिए जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट – बलि (घायल, पहला पक्ष काली टीशर्ट में) बाइट – पिता और उनके रिश्तेदार (दूसरा पक्ष)
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 15:45:26
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद टूंडला क्षेत्र में एक ट्रक ने दो युवक सवार बाइक को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है रविवार को टूंडला क्षेत्र हजरतपुर में दो युवक बाइक पर फिरोजाबाद से टूंडला जा रहे थे तभी पीछे से आए तेज गति से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक का‌ शव जिला अस्पताल भेजा जबकि दूसरे घायल युवक को जिला ट्रामा सेंटर भेजा जहां उसका उपचार चल रहा है मौके से ट्रक चालक फरार हो गया युवक का नाम प्रिंस गुप्ता फिरोजाबाद निवासी है दूसरा घायल युवक का नाम अर्चित यादव गांव फरिहा क्षेत्र का है सूचना पर सदर विधायक मनीषा असीजा जी ने जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना एवं स्वयं की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया एवं घायल का उचित इलाज करने के आदेश दिए
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 08, 2026 15:32:31
Gorakhpur, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे में नारी शक्ति की शानदार झलक देखने को मिली। रविवार को रेलवे के कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह महिला कर्मचारियों के हाथों में रहे। महिलाओं ने ट्रेन संचालन किया, स्टेशन प्रबंधन से लेकर सुरक्षा और साफ-सफाई तक की जिम्मेदारी भी संभाली। 65115 भटनी–अयोध्या धाम मेमू ट्रेन को महिला कर्मचारियों ने संचालित करते हुए अयोध्या धाम तक पहुंचाया। गोरखपुर जंक्शन पर भी पूरे दिन कई महत्वपूर्ण परिचालन कार्य महिलाओं के जिम्मे रहे। स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग आरआरआई पैनल, स्टेशन संचालन, टिकट बुकिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला रेलकर्मियों ने निभाई। गोरखपुर के यांत्रिक कारखाना में नॉन एसी ट्रिमिंग शॉप का संचालन भी पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया। लखनऊ मंडल के लखनऊ सिटी स्टेशन का संचालन भी पूर्ण रूप से महिलाओं के हाथों में है। महिला दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे में महिला सशक्तिकरण को समर्पित कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कोचिंग डिपो में तैनात महिला तकनीशियनों ने ट्रेनों के अनुरक्षण का कार्य किया, जबकि मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में लिनेन की धुलाई और रख-रखाव की जिम्मेदारी भी महिला कर्मचारियों ने संभाली। यांत्रिक कारखाना में महिला सशक्तिकरण विषय पर पुस्तक का विमोचन और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में सुबह ‘शक्ति वॉक’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी और महिला रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया। महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर शिशु स्तनपान कक्ष भी बनाए गए हैं। ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ द्वारा ‘मेरी सहेली’ अभियान भी चलाया जा रहा है। एक और पहल के तहत गोरखपुर और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाई गईं—अब महिलाओं को मात्र पांच रुपये में सेनेटरी पैड उपलब्ध होंगे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर तीन मशीनें लगाई गई हैं, जिन्हें एसी वेटिंग रूम और महिला वेटिंग रूम के शौचालयों में स्थापित किया गया है।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 08, 2026 15:32:02
Jaipur, Rajasthan:एंकर::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि नारी ही समाज की प्रगति की धुरी है और महिलाओं के सशक्तिकरण से ही राजस्थान देश का अग्रणी राज्य बन सकता है। हरीश चंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह सभागार में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिला ही राज्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है, तभी सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी जरूरत है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन 2 से 5 किलोमीटर तक पैदल चलकर छह वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों और धात्री महिलाओं की देखभाल कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिलाधिकारी जयपुर और महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा ने की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (उत्तर) मुकेश कुमार मूंड, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेश डोगीवाल और महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक पार्थवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 08, 2026 15:31:14
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में पर्यावरण संरक्षण और आस्था को बचाने के लिए आज युवाओं ने एकत्रित होकर एक बेहद भावुक और कड़ा महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कटरा बाजार क्षेत्र के कटुआ नाला गांव के रहने वाले युवाओं ने अपनी मांग पर ध्यान न दिए जाने से आहत होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखकर टेढ़ी नदी को प्रदूषित होने से बचाने की गुहार लगाई है। शिकायत का मुख्य केंद्र जनपद बहराइच के ज्ञानापुर में बन रहा एक नाला है। युवाओं का आरोप है कि इस नए नाले के जरिए गांव का गंदा पानी सीधे पवित्र टेढ़ी नदी में गिराया जा रहा है। इससे पहले यह गंदा पानी गांव के ही एक बड़े गड्ढे में गिरता था, जिससे नदी सुरक्षित थी। लेकिन अब प्रशासन की इस नई व्यवस्था ने नदी के अस्तित्व और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर संकट खड़ा कर दिया है। खून से पत्र लिखने वाले मुख्य युवा सत्यम सिंह ने बताया कि टेढ़ी नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा और आस्था का केंद्र है। कटुआनाला, टेढ़ी और रायपुर जैसे गांवों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन इसी नदी में होता है। गंदा पानी मिलने से इसकी पवित्रता भंग हो रही है। गांव के बच्चे इसी नदी में स्नान करते हैं। गंदा पानी गिरने से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। क्षेत्र के पशु-पक्षी इसी नदी का पानी पीते हैं। दूषित पानी उनके जीवन के लिए भी घातक साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर पूर्व में गोंडा और बहराइच के जिलाधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी थी। बावजूद इसके, जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की इसी संवेदनहीनता से तंग आकर युवाओं को अपने रक्त से पत्र लिखने पर मजबूर होना पड़ा। मुख्य बात- साथ-साथ यह पत्र डीएम गोंडा और डीएम बहराइच को भी भेजा गया है। युवाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गंदे नाले का रुख नदी से नहीं मोड़ा गया, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करेंगे।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 08, 2026 15:30:58
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top