Prayagraj:खाद ,पानी, बिजली, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर PDA का हल्ला बोल
Kechuha, Uttar Pradesh:करछना। समाजवादी पार्टी विधान सभा इकाई करछना ने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनहित की समस्याओं खाद, बीज, पानी, रोजगार जैसे अहम मुद्दों को लेकर विधायक संदीप पटेल, जिलाध्यक्ष पप्पूलाल निषाद तथा विधान सभा अध्यक्ष ननेकश बाबू के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकताओं पदाधिकारियों के साथ तहसील करछना मुख्यालय पर पहुँच कर दस सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी भारती मीणा को सौंपा प्रमुख मागों में खाद, पानी, बिजली, महगाई, बेरोजगारी, पीडीए उत्पीडन, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने जैसे मुद्दे प्रमुख है।Prayagraj - दुकान में घुसा डंपर: दो गंभीर रूप से घायल, बाहर खड़ी मैजिक और बाइक चकनाचूर
Kechuha, Uttar Pradesh:करछना -कोंहड़ार घाट मार्ग पर स्थित रोकड़ी गांव में सोमवार रात करीब ग्यारह एक अनियंत्रित डंपर किराने के दुकान में जा घुसा बाहर अपने पिता के साथ बैठे पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए और दुकान व मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद डंफर ले कर भाग रहे ड्राइवर का पीछा किया गया, जहां भुंडा मोड़ के पास ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया. सूचना के बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस और भुंडा चौकी की पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया. मंगलवार को पीड़ित ने करछना थाने पर इसकी तहरीर दी. रोकड़ी गांव निवासी हरिराम केसरवानी पुत्र रोहित केसरवानी व्यवसाय हैं।
Prayagraj: करछना पुलिस ने सरकारी संस्थानों में चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश
Kechuha, Uttar Pradesh:प्रयागराज जनपद के थाना करछना अंतर्गत क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जहां एक ओर लोगों में भय बना रहा, वहीं महोरी रीवा गांव में चोरी करने वाले गैंग को चोरी करते समय गांव के प्रधान राजकुमार पटेल व ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दौड़ाकर चार को पकड़ कर रंगे हाथ पुलिस के हवाले कर दिया। गैंग के पकड़े गए चारों अभियुक्तों ने पूर्व में हुई कई चोरियों का खुलासा किया और सभी शामिल अपने साथियों के नाम पते पुलिस की कड़ाई पर उगल दिए जिसमें कुल नौ लोगों के अपने साथियों के नामों का जिक्र किया। बताएं गए आरोपियों के खिलाफ करछना पुलिस टीम गठित कर छानबीन व गिरफ्तार करने के लिए बताएं गए ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है।
PRAYAGRAJ-करछना CHC के सामने लगी आग
Kechuha, Uttar Pradesh:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना के सामने रखें थाने से जप्त की गई गाड़ियों में लगी आग दमकल की गाड़ी मौके पर मौजूदPrayagraj - 8 साल की मासूम बच्ची का शव खेत में मिला
Benipur Arail, Uttar Pradesh:प्रयागराज के करछना भीरपुर गांव में 8 साल की बच्ची का शव खेत में मिला, पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आश्वाशन दिया की केस को जल्दी ही सुलझाएंगे और आरोपियों को सजा दिलाएंगे।
