Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh230001

प्रतापगढ़: कोयम गांव में अधेड़ का शव लटका, दीवार पर नामों से मचा हड़कंप

SYSUNIL YADAV
Oct 17, 2025 05:37:05
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़ – प्रतापगढ़ फतनपुर थाना क्षेत्र के कोयम गांव में अधेड़ का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान इंद्रदेव सरोज के रूप में हुई। सुबह करीब साढ़े तीन बजे घरवालों ने देखा शव लटक रहा था। दीवार पर कोयले से लिखा मिला— “मौत के जिम्मेदार कल्लू, धर्मेंद्र…” पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी। रहस्यमयी लेख को लेकर गांव में मचा हड़कंप, कई तरह की चर्चाएं जारी।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma1
Oct 17, 2025 08:02:35
Jaipur, Rajasthan:राजधानी में बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी तीसरे दिन सेंट जेवियर्स स्कूल को मिली धमकी बच्चों के परिजन पहुंचे स्कूल के बाहर राजधानी जयपुर में बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है 2 दिन से कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिल रही थी आज जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी ई–मेल भेज कर दी गई。 सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें स्कूल पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन स्कूल में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली。 बम की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को क्लासरूमों से बाहर निकल गया सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद बच्चों को फिर से क्लासरूम में भेज दिया गया लेकिन इस सूचना के बाद बच्चों के परिवार वाले स्कूल के बाहर पहुंचे और अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला राजधानी में इस तरह की घटनाओं से लगातार लोगों में चिंताएं बढ़ती जा रही है इस तरह की लगातार मिल रही धमकियों से आम लोग भी परेशान हो रहे हैं लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है पुलिस फिलहाल मामलों में जांच कर रही है。 स्कूल के गेट के बाहर खड़े बच्चों के परिजनों ने बताया सूचना मिलने के बाद हम अपने बच्चों को लेने यहां पहुंचे लेकिन फिलहाल सब ठीक बताया जा रहा है।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Oct 17, 2025 08:02:21
Pali, Rajasthan:मारवाड़ नगर पालिका पर शहरी सेवा शिविर का हुआ समापन एक महीने तक आयोजित शिविर का नगरवासियों ने उठाया लाभ मारवाड़ जंक्शन के मुख्यालय पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने तक आयोजित शहरी सेवा शिविर का आज समापन हुआ , नगरपालिका अधिशासी अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर में मारवाड़ जंक्शन के 25 वार्डों के वार्डवासियों ने शिविर का लाभ उठाया सरकार की विभिन्न जनहित कारी योजना में ग्रामीणों को लाभ दिया गया एवं उनका रजिस्ट्रेशन किया गया shivिर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया शिविर में 200 परिवारों को आवासीय पट्ठे का वितरण किया गया, साथ ही नगरपालिका क्षेत्र के सभी निवासियों की बिजली पानी पेंशन नरेगा की समस्या का निस्तारण भी किया गया शिविर में समस्त विभागों के विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सेवाएं दी
0
comment0
Report
STSrikanta Thakur
Oct 17, 2025 08:02:06
Dinajpur, Rangpur Division:কুমারগঞ্জ ব্লকের সমজিয়া গ্রাম পঞ্চায়েতের সুন্দর পুর গ্রামে বিগত কুড়ি বছর ধরে নির্দলের প্রার্থী হিসেবে জয়লাভ করা হো চি মিন চৌধুরীর বাড়িতে বিএসএফ ও কুমারগঞ্জ পুলিশের যৌথ তল্লাশি। শুক্রবার সকাল থেকে তল্লাশি শুরু করেছে বাহিনী। ভারত বাংলা দেশ বর্ডারে থেকে মাত্র ২ কিলোমিটার দূরে এই গ্রামে আজ সকালে হঠাৎ করেই বিএসএফ ও কুমারগঞ্জ পুলিশ যৌথভাবে তল্লাশি শুরু করে। গ্রামবাসীদের অনুমান কারোর দেওয়া অভিযোগের ভিত্তিতেই বিএসএফও পুলিশের এই তল্লাশি অবশ্য তল্লাশিতে কি পাওয়া গেছে তা গ্রামবাসীদের কাছে এখনো স্পষ্ট নয়। একাধিক পুলিশ অফিসার ও বিএসএফ তল্লাশি চালাচ্ছে। চৌধুরীর পৈত্রিক ভিটে দীর্ঘ বছর আগেই তিনি বিক্রি করেছেন সেটা মাটির বাড়ি সেই বাড়িতে এখন অন্য পরিবার থাকে অবশ্য তারাও কর্মসূত্রে এই মুহূর্তে দিল্লীতে রয়েছেন পুলিশ হচিমিনের নিজস্ব পাকা বাড়িতে তল্লাশি শেষ করে his পৈত্রিক ভিটে তল্লাশি শুরু করেছে বিএসএফের ৫৭ ব্যাটেলিয়ান জাওয়ানরা উপস্থিত রয়েছেন এই তল্লাশিতে এছাড়াও কুমারগঞ্জ পুলিশের বিভিন্ন আধিকারিক ও অফিসার রয়েছেন গ্রামবাসীদের মধ্যে একটা চাপা আতঙ্ক কাজ করছে। আমাদের ক্যামেরার সামনে গ্রামবাসীরা জানান হো চি মিন শারীরিকভাবে অক্ষম তাকে সাহায্য করার জন্য আরও একজন যুবক তার সঙ্গে সব সময় থাকে কার বিরুদ্ধে কি অভিযোগ তা তাদের জানা নেই তবে তল্লাশির সময় হোচিমিন নিজে বাড়িতে উপস্থিত ছিলেন না। তার মা জয়নুর চৌধুরী জানিয়েছেন বিএসএফ সকালবেলায় এসেছিল তল্লাশি করেছে কিছু পায়নি আমার ছেলে সকালেই বাজারের উদ্দেশ্যে বেরিয়ে যায় আজকেও সে বাড়িতে নেই। বাইট ১/ জয়নূর চৌধুরী ( হোচিমিনের মা) ২/ ইলিয়াজ আলি মন্ডল ( প্রতিবেশী) ৩/ রেজওয়ান মন্ডল ৪/ শ্রীকান্ত ঠাকুর পি টি সি EXCLUSIVE... 1710ZG_SDIN_SEARCH
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 17, 2025 08:01:20
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर लोकल फोर वोकल को बढ़ावा देने के जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू आज सीतारामडेरा के कुम्हार पाड़ा पहुंची, जहां उन्होंने कुम्हारों के हाथ से बने मिट्टी के सामानों की खरीदारी की. मिट्टी के सामान को खरीदने से पहले विधायक ने कुम्हार के घर पर चाक चला कर कुम्हार का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कुम्हार के चाक चला कर मिट्टी का दिया बनाया, उसके बाद कुम्हारों द्वारा तैयार किया गया मिट्टी के मूर्ति को पेंटिंग भी की. Diwali की खरीदारी करते हुए विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मिट्टी के दिया, खिलौना एवं मिट्टी के बने चुक्का खरीदारी. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव सहित पार्टी के महिला मोर्चा के कई महिलाएं शामिल थीं. वहीं विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि देश के विकास के लिए स्वदेशी अपनाने की आवश्यकता है, इस कारण इस दीपावली पर सभी लोग अपने देश के कुम्हारों के हाथ के बने मिट्टी के दिया और खिलौना ख़रीदे और कुम्हारों को भी बढ़ावा दें, ताकि हमारे देश के कुम्हार भी आगे बढ़ सके. उन्होंने शहर वासियों से इस दीपावली पर मिट्टी के सामान का उपयोग करने की अपील की है.
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Oct 17, 2025 08:01:03
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद विधानसभा सीट के लिए आज जदयू प्रत्याशी सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने आज अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल के बाद जैसे ही वह अनुमंडल कार्यालय के बाहर निकले उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जदयू उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जहानाबाद की जनता के सामने पूर्व में जो गलती हुई थी उसे में माफी मांगता हूं और दोबारा जीतने के बाद जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास करूंगा। इस दौरान जदयू उम्मीदवार ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि जो लोग किसी कारण नाराज चल रहे है उस खाई को मिटाने का काम करूंगा। गौरतलब हो कि 2024 में जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र से जदयू के सांसद प्रत्याशी भी रह चुके थे और उन्हें राष्ट्रीय जनता दल से करारी हार मिली थी।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Oct 17, 2025 08:00:37
Patna, Bihar:JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा आगामी चुनाव में किस तरीके से चुनावी सभा करनी है और क्या रणनीति होगी इस पर अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाक़ात हुई हैं. वहीं संजय झा ने कहा NDA में कोई दिक़्क़त नहीं है ये ग़लत ख़बरें प्लांट की जा रही हैं कोई नाराज़गी नहीं है. संजय झा ने कहा कि दोपहर को ख़ुद नीतीश कुमार जगदीशपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. परेशानी तो दूसरे खेमे में है जहाँ दिल में टिकट दिया जाता है और रात के अंधेरे में छीन लिया जाता है. वहीं चढ़ाते पासवान को लेकर कहा कि अभी तो पहले पेज के नामांकन का आज आख़िरी दिन है कुछ दिन बाद सभी नेता आपको नज़र आएंगे NDA में कोई नाराज़गी नहीं है सब ठीक है.
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Oct 17, 2025 08:00:12
0
comment0
Report
Oct 17, 2025 07:57:19
2
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Oct 17, 2025 07:50:46
Noida, Uttar Pradesh:अलवर जिले के बड़ौदामेंव थाना क्षेत्र के इमलाली गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमलाली गांव निवासी मनोहरी जाटव अपने घर में सो रहा था, तभी पड़ोसी सत्या, चरण और आकाश ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मनोहरी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि मनोहरी और आरोपियों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था, जिस संबंध में पीड़ित ने पूर्व में मामला दर्ज कराया था। अब उसी पुराने विवाद में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने यह हमला किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बाइट: मनोहरी जाटव – घायल
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top