Puranpur -चार गार्ड,चार दिन में 26 हजार की चोरी
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद भी अक्सर दवा लेने आए मरीजों की जेब से रुपए निकल जाते हैं। दरअसल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई के रहने वाले जाहिद अली ने बताया कि वह गन्ने की ब्रिक्री के सात हजार रुपए जेब में रखे थे और वह लाइन में लगकर दबा ले रहा था तभी उसकी जेब से रुपए चोरी हो गए। इस से पहले भी कई मरीजों की जेब से रुपए निकल चुके है। फिलाहल युवक ने मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
