Back
ऑटो व ई-रिक्शा बने ‘आतंक’, सड़कों पर बढ़ा अव्यवस्थाओ का संकट
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव। जनपद के गांव से लेकर शहर तक ऑटो और ई-रिक्शा की मनमानी से आम लोगों का चलना तक मुश्किल होता जा रहा है। सड़कों पर अनियंत्रित तरीके से चल रहे ई-रिक्शा और ऑटो अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। कई कई बार तो इनके चक्कर में एंबुलेंस तक फंस जाती हैं।
सरकार द्वारा ई-रिक्शा चालकों के लिए लगातार नियम बनाए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन भी यूनिक कोड, रूट वाइज संचालन जैसी योजनाएं लागू कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।
स्थिति यह है कि कई जगहों पर नाबालिग चालक ई-रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि नियमों के अनुसार यह पूरी तरह प्रतिबंधित है। भारी जुर्माने का प्रावधान होने के बावजूद इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
सड़कों पर जगह-जगह तिरछे खड़े ई-रिक्शा आए दिन जाम का कारण बनते हैं। बाजारों और मुख्य मार्गों पर स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यातायात विभाग द्वारा समय-समय पर यातायात पखवाड़ा चलाया जाता है, लेकिन नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई के अभाव में हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन रोजाना निगरानी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, तो इस समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 18, 2026 12:19:050
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 18, 2026 12:18:040
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 12:17:50Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ASSAM CM HIMANTA BISWA SARMA LEAVES FROM PARLIAMENT/ VISUALS
0
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 18, 2026 12:17:430
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 18, 2026 12:17:060
Report
MPManish Purohit
FollowMar 18, 2026 12:16:510
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 18, 2026 12:15:280
Report
MJManoj Jain
FollowMar 18, 2026 12:15:130
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 18, 2026 12:14:56493
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 12:14:42Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): STUDENTS HOLD PROTEST DEMANDING RELEASE OF BPSC SCHOOL TEACHER.
504
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 18, 2026 12:14:20599
Report
OBOrin Basu
FollowMar 18, 2026 12:13:37461
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 18, 2026 12:13:14511
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 12:12:53Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ABHISHEK DUTT (CONGRESS) ON CONGRESS NAGAON MP PRADYUT BORDOLOI RESIGNS FROM CONGRESS & JOINS BJP/ DELHI GOVERNMENT FLOATS TENDER FOR TWO VIP BOATS FOR YAMUNA MONITORING
427
Report