Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

बैतुल में डेढ़ साल पुरानी अंधे कत्ल गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार

RKRupesh Kumar
Mar 18, 2026 11:04:21
Betul, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से सनसनीखेज खुलासा सामने आया है जहां मुलताई थाना पुलिस ने डेढ़ साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। नवोदय विद्यालय पट्टन रोड के पास मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 22 अक्टूबर 2024 को प्रभात पट्टन निवासी एजाज अंसारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि नवोदय विद्यालय रोड किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तो महिला के शरीर पर चोट के निशान और गले पर रस्सी के निशान मिले, जिससे हत्या का मामला सामने आया। मृतिका की पहचान सरूबाई बोहरपी निवासी देवगांव के रूप में हुई। जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्य और लगातार पूछताछ के बाद संदेह सुनील बोहरपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए अपने साथी अविनाश गाठे का नाम उजागर कर दिया। तनाव के चलते दोनों के बीच पुराने विवाद थे। 21 अक्टूबर 2024 को आरोपी के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जहां विवाद बढ़ गया और गुस्से में आरोपी ने सरूबाई को धक्का दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शव को काली चादर में लपेटा और जंगल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में डर के चलते साथी भाग गया और शव सड़क पर गिर गया। आरोपी ने शव को घसीटते हुए ले जाने की कोशिश की, लेकिन वाहन आता देख शव को नवोदय रोड किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। मुलताई पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो कानून के हाथों से बच नहीं सकता।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 18, 2026 12:19:05
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सत्ता पक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राजनेताओं की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। गौरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी को घेरा और कहा कि 9 साल सत्ता में रहने के बाद भी अगर गौरक्षा नहीं हुई, तो मंशा साफ है कि उन्हें सिर्फ हिंदुओं के वोट चाहिए, काम नहीं करना। उन्होंने विवादित बयान देते हुए यहाँ तक कह दिया कि योगी आदित्यनाथ को हिंदू साबित करने के लिए 40 दिन का समय दिया गया था, जिसे वे पूरा नहीं कर पाए, इसलिए वे हिंदू नहीं हैं।देश में धर्म के नाम पर हो रहे ध्रुवीकरण और सनातन धर्म की स्थिति पर शंकराचार्य ने अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन को किसी बाहरी ताकत से उतना खतरा नहीं है, जितना धर्म के भीतर घुल-मिलकर रह रहे कालनेमियों यानी छद्म भेषधारियों से है। राजनीति में बदलती निष्ठाओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ कोई स्थायी मित्र या शत्रु नहीं होता, बल्कि लोग मौके के हिसाब से मुखौटे बदलते रहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एकता और ध्रुवीकरण का लाभ समाज को नहीं मिल रहा है, तो ऐसी राजनीतिक एकता का कोई अर्थ नहीं है।अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सफाई देते हुए शंकराचार्य ने इसे एक बड़ी साजिश करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि वे गौरक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं और सरकार को घेर रहे हैं, इसलिए उन्हें रोकने के लिए हिस्ट्रीशीटरों का सहारा लेकर टारगेट किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सवर्ण यूजीसी (UGC) से जुड़े नियमों पर भी सख्त आपत्ति जताई और इसे हिंदू समाज को बांटने वाला राष्ट्रद्रोही कानून बताते हुए तत्काल प्रभाव से इसे रोकने की मांग की।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 18, 2026 12:18:04
Hanumangarh, Rajasthan:एंकर श्रीगंगानगर-मुंबई बांद्रा टर्मिनल अरावली एक्सप्रेस (14701/02) के टिब्बी रेलवे स्टेशन पर पुनः ठहराव की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने हुंकार भरी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय नोखवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के नाम सहायक वाणिज्य लिपिक को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों का कहना है कि कोविड-19 लॉकडाउन से पूर्व इस ट्रेन का यहाँ नियमित ठहराव था, जिससे क्षेत्र को सीधे मुंबई की कनेक्टिविटी मिलती थी। वर्तमान में ट्रेन के न रुकने से व्यापारियों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है। यात्रियों को मजबूरन हनुमानगढ़ या ऐलनाबाद जाना पड़ता है, जिससे समय और धन की बर्बादी हो रही है। कृषि प्रधान और व्यापारिक तहसील होने के नाते टिब्बी के लिए यह ट्रेन जीवनरेखा के समान है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि पूर्व में कई बार अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान डॉ. धर्मवीर सहू, विनोद वर्मा, विरेंद्र भोजक सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 18, 2026 12:17:43
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां लोकतंत्र सेनानी और वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी शंभू दयाल शर्मा का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मेहगांव निवासी शंभू दयाल शर्मा ने आज सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग उनके निवास और अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। उनका अंतिम संस्कार मेहगांव के मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार राजकुमार नागोरिया मौके पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मेहगांव थाना प्रभारी महेश शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। एसएएफ 17 बटालियन से पहुंची पुलिस जवानों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए बंदूकें झुकाकर सलामी दी और लोकतंत्र सेनानी को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार की सभी विधियां मेहगांव मुक्तिधाम में पूरी की गईं, जहां उनके बड़े बेटे मुकेश चौधरी ने मुखाग्नि दी。
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 18, 2026 12:17:06
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 18, 2026 12:15:28
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर इको कार में ट्रक ने मारी टक्कर ट्रक की टक्कर से कार पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, कार सवार युवक फंसे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, क्रेन व कटर की मदद से घायलों को बाहर निकाला घटना में एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की देर रात मौत हुई तीसरा गंभीर घायल मृतक व घायल व्यापारिक काम से जा रहे थे आगरा से भोपाल उत्तर प्रदेश के आगरा एटमादौल स्थित टेडी बगिया इस्लाम नगर निवासी सोहेल खान, सलमान खान, मोहम्मद यूसुफ कार नंबर UP80 GA-1120 में कांच की मूर्तियों की पेटियों को लेकर निकले थे आगरा से भोपाल घाटीगांव-मोहना रोड पर सिरसा गांव के पास आयशर ट्रक ने मारी कार में टक्कर फ्रंट सीट पर बैठे सलमान व यूसुफ कार की बॉडी में फंसी, पीछे की सीट पर बैठे सोहेल भी गंभीर रूप से घायल हुए अस्पताल पहुंचने से पहले सलमान ने दम तोड़ा, मोहम्मद युसूफ ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा सोहेल की हालत नाजुक, आगरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ा, लेकिन ट्रक चालक फरार पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया, परिजन शव लेकर आगरा हुए रवाना
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 18, 2026 12:15:13
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च, गुरुवार से होगा। इसके साथ ही शहर में 15 दिवसीय मेले की भी शुरुआत होगी। प्रशासन ने इन आयोजनों के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एसडीएम मनीषा वास्कले और नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने मेला परिसर और मां राजराजेश्वरी मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शाजापुर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही 50 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में हरि-मेटी भी बिछाई गई है, ताकि दर्शनार्थियों को असुविधा न हो। मेले में करीब 150 से अधिक दुकानें लगाई जा रही हैं, जिनमें झूले और विभिन्न मनोरंजन के साधन शामिल हैं। प्रशासन ने इस बार खाने-पीने की दुकानों के लिए अलग फूड जोन निर्धारित किया है। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, 19 मार्च को सुबह 7:30 बजे मां राजराजेश्वरी मंदिर में घट स्थापना की जाएगी।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 18, 2026 12:14:56
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के मिनिएचर होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल जीवन मिशन के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर पत्रकारों से महत्वपूर्ण वार्ता की और जानकारी साझा की। मंत्री पटेल ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत कार्यों को पूरा करने के लिए अब 3 वर्षों का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस योजना के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आगे बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्य मिलकर भारत सरकार के साथ इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए अनुबंध कर चुके हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना है। इस अभियान के तहत जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य कार्यक्रम उज्जैन में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इसकी शुरुआत करेंगे。
493
comment0
Report
OBOrin Basu
Mar 18, 2026 12:13:37
Noida, Uttar Pradesh:• सूरत में महंगाई की दोहरी मार: गैस के बाद अब इंडक्शन की भी भारी किल्लत। • पिछले 6 दिनों से मार्केट से इंडक्शन गायब, ग्राहकों की लंबी वेटिंग लिस्ट。 • कंपनियों से सप्लाई ठप: 50 से ज्यादा एडवांस ऑर्डर, फिर भी स्टॉक नील。 • छोटे दुकानदारों के छूटे पसीने: व्यापारी अब फोन उठाने से भी कतरा रहे। एंकर सूरत में आम आदमी की रसोई पर आफत आ गई है। पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ा और अब जब लोग विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हा खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं, तो वहां भी निराशा हाथ लग रही है। सूरत के बाजारों में पिछले 6 दिनों से इंडक्शन चूल्हों की ऐसी किल्लत है कि दुकानदार अब ग्राहकों के फोन तक नहीं उठा रहे हैं। वॉक-थ्रू: चेतन जी हां, सूरत में इन दिनों रसोई का गणित पूरी तरह बिगड़ चुका है। कमर्शियल गैस के बढ़ते दामों और किल्लत के चलते लोग अब बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हों की तरफ भाग रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि पिछले 6 दिनों से सूरत के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इंडक्शन चूल्हे ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं। मैं इस वक्त सूरत के एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में खड़ा हूं। यहां के व्यापारियों का कहना है कि कंपनियों से नया स्टॉक आ ही नहीं रहा है। हालत यह है कि हर दुकान पर रोजाना 50 से ज्यादा ग्राहकों की इन्क्वायरी आ रही है। कई लोगों ने तो एडवांस पैसे भी जमा करवा दिए हैं, लेकिन स्टॉक कब आएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। व्यापारी की बाइट पिछले एक हफ्ते से हम हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। गैस महंगी हुई तो अचानक इंडक्शन की डिमांड 10 गुना बढ़ गई। कंपनियों को ऑर्डर दिए हैं पर माल आ ही नहीं रहा। अब तो छोटे दुकानदार भी हमारे पास माल मांगने आ रहे हैं। कस्टमर इतने फोन कर रहे हैं कि अब फोन उठाना भी मुश्किल हो गया है। सूरत का आम आदमी और खासकर मजदूर वर्ग अब दोहरी मुसीबत में है। एक तरफ गैस चूल्हा जलाना जेब पर भारी पड़ रहा है और दूसरी तरफ इंडक्शन जैसे विकल्प बाजार से गायब हो चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब तक कंपनियों से सप्लाई सुचारू नहीं होती, तब तक यह संकट बना रहेगा। अब देखना यह है कि सूरत के रसोई घरों में राहत कब तक पहुंचती है।
461
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 18, 2026 12:13:14
Noida, Uttar Pradesh:
511
comment0
Report
Advertisement
Back to top