Pilibhit - प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रमाण पत्र व चाबियां वितरित की गई
पीलीभीत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास के प्रमाण पत्र और चाबियां सौंपी गई. वहीं आवास पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे.दरअसल मामला बिलसंडा ब्लॉक के अटल सभागार का है जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चाबियां वितरण की गई. साथ ही स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई. वहीं इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला,एडीओ पंचायत पंकज शर्मा,सचिव हरि सिंह,अभिषेक,अबरार सहित बड़ी संख्या में लोगों मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|