Back
पांचवी पास युवकों ने कर डाला करोड़ों का फ्रॉड तीन गिरफ्तार,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर: थाना साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार के गए तीनों आरोपी पांचवी पास है और पिछले 6 महीने से साइबर ठग का गैंग बनाकर करोड़ों का फ्रॉड कर चुके हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद मोबाइल फोन, 1 चेकबुक और 1 डायरी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, गृह मंत्रालय भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल “प्रतिबिंब” पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगी करते थे। ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में मंगाई जाती थी और बाद में उसे निकालकर USDT (क्रिप्टो करेंसी) खरीदने में इस्तेमाल किया जाता था।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 5 प्रतिशत कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। शिकायतें दर्ज होने पर खाते फ्रीज हो जाते थे, जिसके बाद वे अन्य लोगों के नाम पर खाते खुलवाकर ठगी की रकम का लेनदेन जारी रखते थे।
पुलिस के अनुसार, बरामद खातों में दो माह के भीतर करीब 30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। आरोपियों के खातों के विरुद्ध लगभग 85 करोड़ रुपये से अधिक की 70 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें से करीब 60 लाख रुपये की राशि इन खातों में ट्रांसफर होना पाया गया है।
मामले में मु0अ0सं0 11/2026 धारा 318(4), 336, 338 बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुजफ्फरनगर एसपी क्राइम इंदु प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जो हमारा प्रतिबिंब पोर्टल है उसे पर हम लगातार मॉनिटरिंग करते हैं मॉनिटरिंग के दौरान हमें एक जानकारी मिली एक डिजिटल अरेस्ट जिसकी वैल्यू 4.4 करोड रुपए थी। और उसी तरह का एक और स्कैम जिसका पैसा विड्रॉल मुजफ्फरनगर में हुआ था। जब हमने उसे विड्रोल को ट्रेस किया तो पता चला कि मुजफ्फरनगर के गुफरान और नदीम नाम के दो युवक जो मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके द्वारा ही यह पैसा विड्रोल किया गया था। जो हमने इस मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि कई और ऐसे खाते हैं जिम फ्रॉड का पैसा आता है। यह दोनों युवक ऐसे खातों को ऑपरेट करते थे और फ्रॉड करके जो पैसा आता था उसे विड्रोल करके उसे यू एस डॉलर में ट्रांजैक्शन करते हैं। 5 से 10% इनका इस फ्रॉड में कमीशन है। यह दोनों अपना कमीशन अपने पास रखकर आगे पैसा पहुंचा देते थे। एक लड़का जो मुजफ्फरनगर के सुजड़ू का रहने वाला है वो यू एस डी टी का क्रय विक्रय का काम तीसरा युवक मयूर करता है । यह तीनों एक गैंग बनाकर इस तरह का फ्रॉड कर रहे हैं। स्कैन करने के बाद यह फ्रॉड मनी को अपने खातों में मंगाकर उसे यू एस डी टी में कन्वर्ट करके अपना कमीशन अपने पास रखकर बाकी पैसा आगे भेज देते थे। जो दो युवक चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कोटेश्वर के रहने वाले हैं वह दोनों केवल पांचवी पास है। पिछले 6 महीना से यह और कोई काम नहीं कर रहे बल्कि फ्रॉड और डिजिटल अरेस्टिंग का काम कर रहे थे। इससे पहले यह लोग सिलाई का काम करते थे। लेकिन पिछले 6 महीना से जब इन्हें पता चला कि फ्रॉड के माध्यम से मोटी रकम कमाई जा सकती है तभी से यह इस काम को कर रहे थे। इनके खाते और उनके नंबरों की जब हमने जांच की तो पूरे भारत में 70 शिकायतें दर्ज है जिसमें लगभग 85 करोड़ की फ्रॉड मनी का मामला सामने आया है। गिरफ्तार किए गए तीनों युगों के पास से लगभग 70 लाख का ट्रांजैक्शन किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में रोवर-रेंजर शिविर के चौथे दिन प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, जन-जागरूकता रैली
0
Report
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 12, 2026 15:50:150
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 12, 2026 15:49:560
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 15:49:380
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 12, 2026 15:49:190
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 12, 2026 15:47:020
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 12, 2026 15:45:470
Report
ASAmit Singh01
FollowFeb 12, 2026 15:45:250
Report
0
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 12, 2026 15:36:330
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 12, 2026 15:36:220
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 12, 2026 15:35:570
Report
0
Report