Back
पांचवीं पास युवकों के गैंग ने करोड़ों के साइबर फ्रॉड किए, तीन गिरफ्तार
AMAnkit Mittal
Feb 12, 2026 15:45:47
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
पांचवी पास युवकों ने कर डाला करोड़ों का फ्रॉड तीन गिरफ्तार,
पुलिस साइबर क्राइम ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी समेत तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार के गए तीनों आरोपी पांचवी पास है और पिछले 6 महीने से साइबर ठग का गैंग बनाकर करोड़ों का फ्रॉड कर चुके हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद मोबाइल फोन, 1 चेकबुक और 1 डायरी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, गृह मंत्रालय भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल “प्रतिबिंब” पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगी करते थे। ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में मंगाई जाती थी और बाद में उसे निकालकर USDT (क्रिप्टो करेंसी) खरीदने में इस्तेमाल किया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, गुफरान पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल और मयूर अफजल राणा पुत्र नौशाद राणा निवासी ग्राम सुजडू थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है。
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 5 प्रतिशत कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। शिकायतें दर्ज होने पर खाते फ्रीज हो जाते थे, जिसके बाद वे अन्य लोगों के नाम पर खाते खुलवाकर ठगी की रकम का लेनदेन जारी रखते थे।
पुलिस के अनुसार, बरामद खातों में दो माह के भीतर करीब 30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। आरोपियों के खातों के विरुद्ध लगभग 85 करोड़ रुपये से अधिक की 70 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें से करीब 60 लाख रुपये की राशि इन खातों में ट्रांसफर होना पाया गया है।
मामले में मु0अ0सं0 11/2026 धारा 318(4), 336, 338 बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुजफ्फरनगर एसपी क्राइम इंदु प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जो हमारा प्रतिबिंब पोर्टल है उसे पर हम लगातार मॉनिटरिंग करते हैं मॉनिटरिंग के दौरान हमें एक जानकारी मिली एक डिजिटल अरेस्ट जिसकी वैल्यू 4.4 करोड रुपए थी। और उसी तरह का एक और स्कैम जिसका पैसा विड्रॉल मुजफ्फरनगर में हुआ था। जब हमने उसे विड्रोल को ट्रेस किया तो पता चला कि मुजफ्फरनगर के गुफरान और नदीम नाम के दो युवक जो मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके द्वारा ही यह पैसा विड्रोल किया गया था। जो हमने इस मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि कई और ऐसे खाते हैं जिम फ्रॉड का पैसा आता है। यह दोनों युवक ऐसे खातों को ऑपरेट करते थे और फ्रॉड करके जो पैसा आता था उसे विड्रोल करके उसे यूएस डॉलर में ट्रांजैक्शन करते हैं। 5 से 10% इनका इस फ्रॉड में कमीशन है। यह दोनों अपना कमीशन अपने पास रखकर आगे पैसा पहुंचा देते थे। एक लड़का जो मुजफ्फरनगर के सुजड़ू का रहने वाला है वो यूएस डीटी का क्रय विक्रय का काम तीसरा युवक मयूर करता है । यह तीनों एक गैंग बनाकर इस तरह का फ्रॉड कर रहे हैं। स्कैन करने के बाद यह फ्रॉड मनी को अपने खातों में मंगाकर उसे यूएसडीटी में कन्वर्ट करके अपना कमीशन अपने पास रखकर बाकी पैसा आगे भेज देते थे। जो दो युवक चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कोटेश्वर के रहने वाले हैं वह दोनों केवल पांचवी पास है। पिछले 6 महीना से यह और कोई काम नहीं कर रहे बल्कि फ्रॉड और डिजिटल अरेस्टिंग का काम कर रहे थे। इससे पहले यह लोग सिलाई का काम करते थे। लेकिन पिछले 6 महीना से जब इन्हें पता चला कि फ्रॉड के माध्यम से मोटी रकम कमाई जा सकती है तभी से यह इस काम को कर रहे थे। इनके खाते और उनके नंबरों की जब हमने जांच की तो पूरे भारत में 70 शिकायतें दर्ज है जिसमें लगभग 85 करोड़ की फ्रॉड मनी का मामला सामने आया है। गिरफ्तार किए गए तीनों युगों के पास से लगभग 70 लाख का ट्रांजैक्शन किया गया है। एक शिकायत हमें तमिलनाडु की मिली थी जिसमें किसी एक व्यक्ति को हाउस डिजिटल अरेस्ट कर उनसे मोटी रकम ली गई थी।
BYTE= इंदु प्रकाश, एस,पी, क्राइम मुजफ्फरनगर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 12, 2026 17:02:300
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 12, 2026 17:02:110
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 12, 2026 17:01:570
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 12, 2026 17:01:470
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 12, 2026 17:01:290
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 12, 2026 17:01:130
Report
0
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 12, 2026 17:00:580
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 12, 2026 17:00:450
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 12, 2026 17:00:170
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 16:47:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 16:46:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 16:46:22Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में सीतापुर रोड पे चलती कार में लगी आग बाल बाल बचा परिवार ! कार में मौजूद लोगों ने कूद कर बचाई जान
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 16:46:11Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग
लखनऊ बंथरा में तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा, 6 साल का बच्चा मृत, 5 घायल
गाड़ी लेकर भागा आरोपी
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 16:45:290
Report