Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Moradabad244001

आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कांग्रेस पर ईरान-इजराइल युद्ध के मुद्दे पर तीखा हमला

ASAkash Sharma
Mar 04, 2026 15:00:44
Moradabad, Uttar Pradesh
संभल की कल्कि पीठाधिश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णनंन आज मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र मे फूलो की होली खेलने पहुंचे जहाँ उन्होने मीडिया से बातचीत मे कांग्रेस एवं राहुल गाँधी पर बड़ा हमला बोला, ईरान इजराइल युद्ध कों लेकर कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी कों घेरने पर भड़के कल्कि पीठाधिश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णनं का कांग्रेस एवं राहुल गाँधी पर बड़ा हमला, ईरान इजराइल का युद्ध बहुत ख़तरनाक रूप ले रहा है.... पूरी दुनिया कों इससे खतरा पैदा हो रहा है, किसी भी समस्या का समाधान लड़ाई नहीं बल्कि संवाद से होता है, जहाँ तक सवाल कांग्रेस और नरेन्द्र मोदी जी का तो नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस कों बेरोजगार कर दिया है, जब कोई किसी से उसका रोजगार छीन लेता है तो उससे लड़ाई होना नेचुरल है, नरेन्द्र मोदी जी ने राहुल जी कों बेरोजगार कर दिया, भारत मे हिंदुत्व की जो शक्ति बढ़ रही है जो की हिंदुत्व की राजनीति है..... उससे कांग्रेस इतनी भयभीत है की आज राहुल गाँधी भी कांग्रेस दफ़्तर मे होली मना रहे है, अब सब राम भक्त हो जायेंगे थोड़ा थोड़े दिन चुनाव अ रहा है 2027 का, जो लोग राम का नाम लेने से चिढ़ते है भारत माता की जय और वंदे मातरम् नहीं बोलते..... ये सब राम भक्त और सनातनी बनेंगे। ईरान कों लेकर भारत मे हो रहे प्रदर्शन मे उग्र प्रदर्शन करने वालो से आचार्य प्रमोद कृष्णानं की अपील, भारत के लोगो कों शांति के साथ रहना चाहिए, ईरान मे जो हो रहा है उसका दुख है लेकिन जो इजराइल मे हो रहा है उसका भी दुख है, कहीं भी किसी की मौत हो तो वो अफ़सोसजनक और दुःखद है, इस जंग मे जीत किसकी हो पता नहीं लेकिन इंसानियत और मानवता हार रही है, ईरान मे वहां के सबसे बड़े धार्मिक नेता कों मार दिया गया... उसका दुख होना स्वभाविक है, भारत मे खानखाई साहब के जो फोल्लोवर्स है उनसे अपील है की वो अपने मुल्क की हावोहावा कों ख़राब ना करें, उनको हिंदुस्तान मे ही रहना है तो अपना विरोध शांति के साथ करें। कांग्रेस नेताओं द्वारा ईरान इजराइल युद्ध मे हस्तक्षेप ना करने कों लेकर पीएम मोदी कों टारगेट करने पर कांग्रेस कों आचार्य प्रमोद कृष्णनं ने लताड़ा, पूरा देश नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करता है लेकिन राहुल गाँधी नरेन्द्र मोदी पर भरोसा नहीं करते, पूरा देश नरेन्द्र मोदी कों प्रधानमंत्री मानता है लेकिन राहुल गाँधी अभी नहीं मानते की वो देश के प्रधानमंत्री है, राहुल गाँधी सपनो ने जीते है, पूरे देश कों यकीन है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत पूरी दुनिया मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है, मुझे विश्वास है की इस लड़ाई कों खत्म कराने मे भी नरेन्द्र मोदी की बड़ी भूमिका रहेगी, राहुल गाँधी नरेंद्र मोदी से नफ़रत करते है, किसी भी देश के नेता कों वहां के प्रधानमंत्री की आलोचना करने का अधिकार है लेकिन प्रधानमंत्री से नफ़रत करना ठीक नहीं। नितीश कुमार कों राजयसभा मे भेज बिहार मे बीजेपी के मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी पर आचार्य प्रमोद कृष्णनं की भविष्यवाणी, भाजपा 60 साल विपक्ष मे रही मुझे लगता है अब 60 साल सत्ता करनी चाहिए.... परेशान नहीं करना चाहिए。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Mar 16, 2026 03:16:41
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में आज राज्यसभा चुनाव का सियासी रण प्रदेश में 2 सीटों के लिए आज होगा राज्यसभा का चुनाव हरियाणा विधानसभा सचिवालय स्थित कमेटी रूम में बना है मतदान केंद्र राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान का समय सुबह 9 बजे शाम 4 बजे तय है मतदान के बाद मतगणना होगी और रिज़ल्ट जारी होंगे राज्यसभा का चुनाव बैलेट पेपर से होना है वोटिंग में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित पैन का इस्तेमाल होगा और कोई दूसरा पैन मान्य नहीं होगा इसके साथ ही पार्टियों की ओर से एजेंट बैठाए जाएंगे विधायक अपना वोट उन्हें दिखाकर डालेंगे राज्यसभा के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार संजय भाटिया है और कांग्रेस के प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध है इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सतीश नांदल ने दावेदारी पेश की हुई है सतीश नांदल की दावेदारी के चलते इस चुनाव पर सभी की नजर टिकी है हरियाणा में आज होगा राज्यसभा की 2 सीटों का चुनाव इस बार तीन उम्मीदवार मैदान में है बीजेपी से संजय भाटिया और कांग्रेस से कर्मवीर बौद्ध मैदान में है इसके साथ ही निर्दलीय के तौर पर सतीश नांदल उम्मीदवार ऐसे में विधानसभा में संख्या बल और गणित क्या है आपको आंकड़े के ज़रिए बताते हैं दोनों सीटों के लिए 31-31 व सदस्यों की जरूरत है भाजपा के पास 48 सदस्य हैं औऱ 3 निर्दल्यिय मिलाकर कुल 51 होते हैं पार्टी के उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत है समर्थित निर्दलीय के लिए बीजेपी के पास 20 सदस्य बचते हैं इसके अलावा 2 इनेलो के विधायक हैं लेक़िन इनेलो ने अपने पत्ते नही खोले है कांग्रेस के 37 सदस्य हैं अगर क्रॉस वोटिंग या वोट रद्द नहीं हुए तो भाजपा और कांग्रेस 1-1 सीट जीत जाएगी इसके अलावा इनेलो अगर वोट ही नही करती है तो कुल सदस्यों की संख्या 88 के मुताबिक जीत का आंकड़ा 30.33 तय होगा
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Mar 16, 2026 03:16:03
Chowk, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक युवक खुलेआम हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है । बताया जा रहा है कि यह घटना घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे के पास की है । वायरल वीडियो में कुछ लोग मौजूद थे जिनमें से एक व्यक्ति हाथ में असलहा लेकर फायरिंग कर रहा है और आस पास के लोग घटना का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे है । वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और कानून व्यवस्था को लेकर लोग सवाल उठाने लगे हैं । गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है । खुलेआम हर्ष फायरिंग की घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल भी बन गया है वीडियो वायरल होने के बाद घुघली पुलिस हरकत में आ गई है और जांच हड़ताल में जुट गई है । एक संबंध में जखीरा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित युवक कुशीनगर जनपद का निवासी है और आर्केस्ट्रा में काम करता है बारात में जाने के दौरान उसने पटाखा चलाने वाले व्यक्ति से बंदूक लेकर फायरिंग कर दी थी उसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है मामले की जांच की जा रही हैं ।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 16, 2026 03:15:29
Baran, Rajasthan:जल जीवन मिशन अधर में, एक किमी दूर कुओं से पानी ढोने को मजबूर सहरिया परिवार बारां के देवरी क्षेत्र में जहां सरकार का हर घर नल, हर घर जल का दावा लेकिन बारां जिले के देवरी क्षेत्र में दम तोड़ता नजर आ रहा है। जिम्मेदारों की ढिलाई और ठेकेदारों की मनमानी के चलते सहरिया बहुल इस आदिवासी अंचल में गर्मी की आहट के साथ ही जल संकट गहरा गया है। हालात यह हैं कि देवरी कस्बे की पुरानी बस्ती और सहरिया कॉलोनी के वाशिंदों को प्यास बुझाने के लिए एक किलोमीटर दूर स्थित कुओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में रबी की फसल की कटाई और खेती-किसानी का काम जोरों पर है। ऐसे में घर की महिलाओं पर काम का दोहरा बोझ आ गया है। महिलाएं सुबह तड़के ही सिर पर बर्तन रखकर पानी की जुगत में निकल जाती हैं। एक किलोमीटर दूर स्थित सरकारी कुएं से रस्सी के सहारे पानी खींचना और फिर उसे घर तक लाना उनकी नियति बन गई है। जल जीवन मिशन की धरातल पर स्थिति बेहद निराशाजनक है। कस्बे के कुछ मोहल्लों में पाइपलाइन बिछा दी गई है, तो कहीं सिर्फ नल लगाकर छोड़ दिए गए हैं। वहीं, कई गलियां अब भी पाइपलाइन के इंतजार में हैं। विडंबना देखिए कि मुख्य बाजार में नलों से पानी व्यर्थ टपक रहा है, जबकि कस्बे के दूसरे हिस्सों में लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। कई परिवार तो निजी कुओं से 500 से 700 रुपये प्रतिमाह देकर पानी खरीदने को मजबूर हैं। पेयजल संकट का एक बड़ा कारण तकनीकी खराबी भी है। बारिश के दिनों में कुनू नदी के उफान के चलते सहरोल तलहटी तालाब से आने वाली मुख्य पाइपलाइन बह गई थी। इस घटना को चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन विभाग ने करीब दो-तीन किलोमीटर की इस क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। इसी लापरवाही का खामियाजा आज देवरी कस्बे की जनता भुगत रही है।
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 16, 2026 03:15:11
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top