icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231001
RRajanFollow19 Nov 2024, 07:29 am

मिर्जापुरः विधानसभा मझवां उपचुनाव के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैदान से पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:

मिर्जापुर मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैदान से रवाना हो गयी हैं। मझवां विधानसभा क्षेत्र में कुल 399259 मतदाता है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार सूची स्मिता मौर्य दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद रमेश बिंद की बेटी डॉ. ज्योति बिंद को चुनाव मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी से दीपक तिवारी चुनाव मैदान में हैं। नीर्दलीय और पार्टियों के उम्मीदवार को मिलाकर कुल 13 प्रत्याशी उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैलादेवी नवरात्रि मेले में 250 पुलिस, 300 से अधिक CCTV से सुरक्षा

Karauli, Rajasthan:कैलादेवी में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत । पहले दिन श्रद्धालुओं में माता के दरबार में धोक लगाकर अपनी मनौती मांगी। 20 अक्टूबर तक चलने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा, यातायात, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की है। राज ऋषि प्रकाश जती ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन पूजा-अनुष्ठान के साथ 101 दुर्गा सप्तशती और 108 भैरव स्तोत्र का पाठ नवरात्रि के दौरान होगा । दुर्गा भागवत का आयोजन भी किया जा रहा है । प्रतिदिन कन्या पूजन और कन्याओं को भोजन कराने की परंपरा निभाई जा रही है । जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप द्विवेदी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मेले में करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है । जिला प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें भी तैनात की गई हैं । कालीसिल नदी के घाटों पर सफाई, सुरक्षा और गोताखोरों की व्यवस्था की गई है । श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई, विश्राम स्थल, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों के साथ कतार व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए ट्रायसाइकिल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। चिकित्सा सेवाओं, एंबुलेंस और आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट के करीब 200 कर्मचारी व्यवस्थाएं संभाल रहे है । जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
0
0
Report

धौलपुर में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान स्कूलों में शुरू

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - निहालगंज थाना police ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक धौलपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प और साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालिका पेट्रोलिंग और महिला गरिमा टीम प्रभारी रीना यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूल और शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में विद्यार्थों को महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के उद्देश्यों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव, सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी गई। टीम ने महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। साइबर जागरूकता के तहत सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, जूस जैकिंग, सिम स्वैपिंग, डॉक्सिंग, फर्जी लोन ऐप, रिमोट एक्सेस ऐप, APK फाइल और म्युुल अकाउंट जैसी ठगी के तरीकों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP और बैंकिंग जानकारी साझा न करने और सार्वजनिक चार्जिंग पोर्ट से बचने की सलाह दी गई। साथ ही राजकोप सिटीजन ऐप की उपयोगिता बताकर मौके पर ही डाउनलोड भी करवाया गया
0
0
Report
Advertisement

दुमका में शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि सभा

Dumka, Jharkhand:दुमका झारखंड के दुमका स्थित खिजुरिया में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर स्वर्गीय रूपी सोरेन की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान जामा की विधायक लुईस मरांडी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्वर्गीय रूपी सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका के विधायक बसंत सोरेन की मां तथा झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी थीं। उनका दुमका से गहरा जुड़ाव रहा था। वर्ष 1999 में उन्होंने दुमका संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें बिजेपी प्रत्यासी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद दुमका से उनका खास लगाव बना रहा। जब भी स्वर्गीय शिबू सोरेन दुमका प्रवास पर आते थे, उस दौरान रूपी सोरेन भी यहां रहती थीं। श्रद्धांजलि सभा में जामा विधायक लुईस मरांडी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को याद करते हुए कहा कि उन्हें राजमाता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा और आदिवासी समाज की पहचान एवं अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ कदम से कदम मिलाकर उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन की यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। इस दुख की घड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया।
0
0
Report

कटिहार के पोठिया में बाइक टक्कर: दो युवकों की मौत, गांव में मातम

Katihar, Bihar:कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक गाड़ी सवार के दो युवकों की मौत पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त, बलखवा मोड़ के पास हादसे में बुझ गए घर के चिराग पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलखवा मोड़ के समीप एसएच-77 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के छोटे बेटे पोठिया थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलखवा मोड़ के समीप एसएच-77 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके पूरा तरह से शोकाकुल हो गया है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान पोठिया निवासी बांके यादव के पुत्र आशीष कुमार यादव और बबलू यादव के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार यादव अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से पेट्रोल भराने जा रहे थे। इसी दौरान बलखवा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के छोटे बेटे थे। हादसे की खबर जैसे ही पोठिया स्थित उनके आवास पर पहुंचा, पूरा गांव में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है。
0
0
Report

नवादा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा ने मचाया उत्साह

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन नवादा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से कलश यात्रा निकाली गई। जिले के 44 पूजा पंडालों से कलश यात्रा निकाले जाने के साथ ही कई घरों से भी श्रद्धालु जल भरने के लिए सूर्य मंदिर घाट पहुंचे। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा और पूजा-अर्चना के लिए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी की आराधना करते हुए श्रद्धालु अपने घरों और पूजा पंडालों से निकले। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की आवाज और माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में घोड़ों की भागीदारी भी देखने को मिली। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते नजर आए। सूर्य temple घाट पर जल भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोग बारी-बारी से कलश में जल भरकर वहां से निकलते रहे। नवरात्र के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा पंडालों में कलश स्थापना और मां दुर्गा की आराधना के साथ नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व की शुरुआत हुई। वहीं, कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना रहा। नवरात्र के पहले दिन निकली कलश यात्राओं के साथ नवादा में दुर्गापूजा की रौनक बढ़ गई और चारों ओर भक्तिमय वातावरण दिखाई दिया।
0
0
Report
Advertisement

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में नौ-दिनों तक शक्ति आराधना, तांत्रिक पूजा का क्रम

Deoghar, Jharkhand:देवघर शारदीय नवरात्र को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सदियों से सरदार पंडा के द्वारा तांत्रिक विधि से मां की पूजा अर्चना करने की परंपरा रही है जिसका निर्वाह आज भी सरदार पांडा के द्वारा किया जाता है ऐसे तो यहां पर सालों भर बाबा की पूजा अर्चना होती रहती है मगर खास तौर पर शारदीय नवरात्र में माता की विशेष आराधना सरदार पांडाय गुलाब नंद ओझा एवं स्टेट पुरोहित श्रीनाथ महाराज के द्वारा तांत्रिक विधि से की जाती है इस बार यहां 11 पूजा का तिथि निर्धारित किया गया है जिसमें माता की पूजा अर्चना की जाएगीइसके अलावे 9 दिनों तक बाबा मंदिर प्रांगण स्थित हवन कुंड में हवन किया जाएगा जो नवमी के दिन संपन्न होगा इस संबंध में स्टेट पुरोहित श्रीनाथ महाराज ने बताया कि यहां पर शक्ति और सैव दोनों ही अपने-अपने तरीके से पूजा अर्चना करते हैं क्योंकि यहां पर माता सती का हृदय गिरा था इसलिए यहां देवी की विशेष आराधना की जाती है जिसको लेकर सरदार पांडा के पूर्वजों द्वारा तांत्रिक विधि से यहां पर पूजा की प्रथम है
0
0
Report

पटना में 13 अक्टूबर को वोट चोरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू होगा

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग CPI ML विधायक संदीप सौरभ का बयान दिल्ली के बाद अब पटना में की सड़कों पर उतरेंगे युवा बड़ा प्रदर्शन का प्लान बिहार में वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा को लेकर एक बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी गई है सभी लोग दिल्ली नहीं जा पाते हैं तो इसलिए 13 अक्टूबर को एक बड़ा आंदोलन का कॉल किया गया है। वामदल छात्र संगठन के द्वारा 13 तारीख को परसों बड़े आंदोलन की घोषणा की गई है और वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा की मांग को लेकर यह आंदोलन पटना के गांधी मैदान से निकलेगा विधायक संदीप सौरभ ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जिस तरीके से दिल्ली में केंद्र सरकार ने हालात बने सीआरपीएफ के साथ-साथ पूरी केंद्रीय एजेंसी को उतार दिया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है देश की युवा वोट चोरी के खिलाफ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं और भारत की सरकार उनके साथ किस तरह का व्यवहार कर रही है। पटना में हम लोग 13 तारीख को एक बड़ा आंदोलन करेंगे वोट चोरी के खिलाफ और हम लोगों ने इसकी घोषणा की है केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा आंदोलन करने वाले युवाओं को झींगुर और तेलचट्टा कहे जाने पर गंभीर और पति व्यक्त करते हुए आएगा कहां की जितना माझी जी अपनी वफादारी नरेंद्र मोदी जी के लिए लगातार बोलते रहते हैं उन पर यह प्रेशर रहता है इसलिए उनके बाद का कोई बहुत घायल हो राजनेता और राजनीतिक दल देते नहीं है अब बताइए किस तरह का शब्द का प्रयोग वह भारत के युवा के लिए कर रहे हैं। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर उन्होंने यह मान लिया कि महागठबंधन और nda दोनों में अलग-अलग लोग चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन हम लोग अपनी सीटों पर चुनाव मजबूती से लड़ रहे हैं और जहां महागठबंधन का जो उम्मीदवार मजबूत होगा वहां हमारी पार्टी उसे उम्मीदवार को समर्थन करेगी बाइट — संदीप सौरभ, विधायक, CPI
0
0
Report

वार्ड 45 के पार्षद ने जनता क्लिनिक में अनियमितताओं के बाद मांग की चाक-चौबंद व्यवस्था

Jaipur, Rajasthan:बून्दी जनता क्लिनिक का पार्षद ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर जताई नाराजगी वार्ड 45 के पार्षद मोहसिन बैग ने रविवार को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) की व्यवस्थाओं और भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया। पार्षद ने कहा कि राज्य सरकार ने वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया है, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के चलते जनता क्लिनिक धूल फांक रहा है。 पार्षद के अनुसार क्लिनिक में दो बार असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं, इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से उचित ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वार्डवासियों को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

डोंबिवली-कल्याण में ट्रैफिक जाम विरोधी जन आंदोलन चल रहा है

Kalyan, Maharashtra:वाहतूक कोंडी विरोधात कल्याण शिळफाटा रोडवर जन आंदोलन कल्याण शिळफाटा चौकामध्ये हे जन आंदोलन सुरू आहे. या जन आंदोलनामध्ये विविध मेसेज असलेले बॅनर हातात घेऊन वाहतूक कोंडीतून डोंबивली, कल्याण, ठाणेकरांची कधी सुटका होईल असा सवाल उपस्थित केला जातोय.या आंदोलनाला मोठ्या प्रमाणात गर्दी झाली असून पोलिसांचा मोठा फौजफाटा तैनात करण्यात आलाय. वाहतूक पोलिसांचं नियोजन शून्य कारभार, प्रशासनातील अधिकारी आणि लोकप्रतिनिधींचा वाहतूक कोंडी सोडवण्यासाठी असलेलं तोकडं नियोजन असल्याचा आरोप केला जातोय.याच आंदोलनाच्या ठिकाणाहून आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी आतिश भोईर यांनी.
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट में 500 डेरों के सड़क प्रॉजेक्ट रोकने की याचिका, बाजवा पर आम आदमी पार्टी का आरोप

Batala, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਮਾਹਲ ਨੇ ਇੱਕ ਪੱਤਰਕਾਰ ਵਾਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਤੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਰਾਹੀਂ ਰੋਕਣ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਮਹਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਦੇ ਖਾਸ ਵਕੀਲ ਵੱਲੋਂ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿੱਚ 500 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬਣ ਰਹੀਆਂ ਡੇਰਿਆਂ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਅਰਜੀ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ ਜੇਕਰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਇਸ ਅਰਜੀ ਤੇ ਸੁਣਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਇਹ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਰੋਕਦੀ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਦਾ ਸਿੱਧਾ ਸਿੱਧਾ ਨੁਕਸਾਨ ਸੈਂਕੜੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਹੋਏਗਾ ਔਰ ਇਸ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਜੋ ਹੈ ਉਹ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਕੀ ਹੋਵੇਗੀ ਕਿਉਂਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਹੀ ਏਅਰਜੀ ਆਪਣੇ ਵਕੀਲ ਮਿੱਤਰ ਨੂੰ ਕਹਿ ਕੇ ਲਗਵਾਈ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 500 ਡੇਰਿਆਂ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਲਈ ਫੰਡ ਵੀ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਨੇ ਟੈਂਡਰ ਵੀ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਨੇ ਪਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਕੰਮ ਰੋਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਇਸ ਲਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਹ 500 ਦੇ ਕਰੀਬ ਡੇਰਿਆਂ ਦੀਆਂ sੜਕਾਂ ਬਣ ਗਈਆਂ ਤਾਂ ਇਸਦਾ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਵੇਗਾ ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਫਾਇਦਾ ਹੋਏਗਾ ਇਸੇ ਵਜਹਾ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਇਹ ਪਟੀਸ਼ਨ ਪਵਾਈ ਹੈ ਨਾਲ ਹੀ ਮਾਹਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਆਪਣੇ ਹੀ ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੰਡੀਆਂ ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਉੱਥੇ ਇੱਕ ਝੂਠਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਕੇ ਗਏ ਨੇ ਕੋਈ ਵੀ ਗੱਲ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਕੋਈ ਸਾਬਤ ਨਹੀਂ ਹੋਈ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top