231501
मिर्जापुर- शुरू हुआ मझवां विधानसभा का मतगणना
Kachhawan, Uttar Pradesh:विधानसभा मझवां सीट पर हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती शुरु हो गई है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो चुकी है ,गिनती के लिए 14 टेबल भी लगाए गए है। ।काउंटिंग एरिया के आसपास किसी को भी आने की अनुमति नहीं हैं बस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस की टीमें तैनात की गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वैदपुरा-खोदना कलां में अवैध निर्माण सील कर दिए
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन अवैध भवनों को सील कर दिया। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ सुमित यादव की निगरानी में वर्क सर्किल दो की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। प्राधिकारण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि वैदपुरा के खसरा संख्या 332, 333, 334 एवं 615 पर अवैध बहुमंजिला भवनों का निर्माण हो रहा था। सूचना मिलने पर वर्क सर्किल दो के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में मैनेजर रोहित गुप्ता व अन्य टीम ने पुलिस की मौजूदगी में इन भवनों को सील कर दिया। इसी तरह ग्राम खोदना कलां के खसरा संख्या 323, 324 एवं 194 की जमीन पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण की पुलिस बल की उपस्थिति में यहां भी सीलिंग की करवाई की गई। दोनों जगह पर निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन या फिर फ्लैट खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं。0
0
Report
नरेला के सीएनजी पंप पर बदमाशों की फायरिंग, गैंग का नाम सामने नहीं आया
Delhi, Delhi:बाहरी उत्तरी जिले के नरेला थाना अंतर्गत हरिश्चंद्र रोड पर बने सीएनजी पेट्रोल पंप पर कुछ ज्ञात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की है मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई है इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और मिली है फिलहाल अभी तक किसी गैंग का नाम सामने नहीं आया है0
0
Report
भूपेंद्र सिंह ने RAS 2024 में 9वीं रैंक पाकर परिवार के सहयोग से सफलता पाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में बालोतरा निवासी और वर्तमान में जोधपुर में रह रहे भूपेंद्र सिंह ने भी 9 वी रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। जी मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था और लंबे संघर्ष के बाद उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। भूपेंद्र ने कहा कि उनकी इस सफलता में परिवार की अहम भूमिका रही, जिसने हर कठिन समय में उनका मनोबल बढ़ाया। खास बात यह है कि उनके बड़े भाई गजराज सिंह को भी वर्ष 2007 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन के दौरान 9 वी रैंक मिली थी। वर्तमान में उनके बड़े भाई भारतीय रेलवे सेवा में कोलकाता में एडीआरएम के पद पर कार्यरत हैं। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि निरंतर मेहनत और धैर्य से ही सफलता मिलती है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को संदेश देते हुए कहा कि हार न मानें और लगातार प्रयास करते रहें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी लंका पुलिस ने 40 लाख के जेवरात सहित दो इनामी चोर पकड़े
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी की लंका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 40 लाख के चोरी के जेवरात बरामद। 25-25 हजार के दो इनामी शातिर चोर गिरफ्तार, भेलूपुर के बजरडीहा के रहने वाले हैं आरोपी। काशीपुरम कॉलोनी से दबोचे गए शातिर चोर, 5 अप्रैल को बंद घर में की थी लाखों की चोरी। मोहम्मद शारिक जमाल और रेयाज अकरम। दोनों आरोपियों पर था 25-25 हजार रुपये का इनाम। हार, मंगलसूत्र, कंगन, अंगूठी और भारी मात्रा में चांदी के जेवरात। काशीपुरम कॉलोनी, सीर गोवर्धनपुर से हुई गिरफ्तारी। एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में लंका पुलिस टीम को मिली सफलता।0
0
Report
हHAND HEADLINE_PLACEHOLDER
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव गदाखेड़ा में दहेज की वेदी पर एक और विवाहिता की बलि चढ़ा दी गई। दो वर्ष पूर्व बड़े अरमानों के साथ जिस बेटी को विदा किया गया था, आरोप है कि उसके ससुरालियों ने ही उसकी गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है और उन्होंने पुलिस को नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव चौहपुर निवासी मुन्नालाल पुत्र होरीलाल ने अपनी पुत्री रेनू की शादी दो वर्ष पूर्व सासनी के गांव गदाखेड़ा निवासी ब्रजमोहन पुत्र नत्थीलाल के साथ बड़े ही धूमधाम से की थी। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रेनू के साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इस संबंध में कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत और समझा-बुझाकर मामला शांत करने की कोशिश भी की गई, लेकिन ससुरालियों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री रेनू की मौत हो गई है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। आरोप है कि पति ब्रजमोहन, ससुर नत्थीलाल, सास और देवर भानु कुमार ने मिलकर दहेज की मांग पूरी न होने पर रेनू की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना pलॉक भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पिता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।0
0
Report
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्थरबाजी शांत कर घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर पत्थरबाजी को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया0
0
Report
Advertisement
चारधाम यात्रा शुरू होते भक्तों में भारी उत्साह, गंगोत्री धाम के लिए डोली रवाना
Shivpuri Range, Uttarakhand:चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मां गंगा की उत्सव डोली मुखवा मुखीमठ से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं0
0
Report
स्मार्ट प्रीपेड मीटर संकट: बिल 900 से 1700 और बिजली कट से लोग परेशान
Nagpur, Maharashtra:एंकर-झांसी के घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों में मनमाने तौर से ग्राहकों को भेजे जा रहे बिजली के बिल से उपभोक्ता परेशान है। बिल माइनस होने पर अपने आप बिजली मीटर से कट हो जाती है। जब उपभोक्ता शिकायत लेकर अधिकारी के दफ्तर पहुंचते हैं तो अधिकारी सुनते नहीं हैं और दफ्तर से उठ कर चले जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उपभोक्ता को देखकर अधिकारी उठकर चले जा रहे हैं और कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ताओं कहना है कि प्रीपेड मीटर बिल की व्यवस्था से लोग बहुत परेशान हैं, क्योंकि पहले बिल 900 रुपए के आसपास आता था, आज वही बिल 1700 के बीच आता है और कभी भी बिजली कट जाती है। वी/ओ.1-स्थानीय निवासी विनोद सब्बरवाल का कहना है कि पहले की व्यवस्था पोस्टपेड थी। वही व्यवस्था फिर से बहाल की जाए। पिछले डेढ़ महीने से वह परेशान होकर मानसिक पीड़ा में है और आर्थिक नुकसान भी हुआ है। मंजू ने बताया कि पहले पोस्टपेड व्यवस्था थी। उससे हमें कोई दिक्कत नहीं थी। नई व्यवस्था से सभी लोग परेशान हैं। डेढ़ महीने से लोग भागदौड़ कर रहे हैं लेकिन शिकायत की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हम चाहते हैं कि फिर से पोस्टपेड व्यवस्था हो जाए। बाइट- विनोद सब्बरवाल.....स्थानीय निवासी बाइट- मंजू.... स्थानीय महिला0
0
Report
प्रयागराज में शहरी चोरी गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज पुलिस ने शहरी इलाकों में चोरी और छीनैती करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने चोरी की लाखों रुपए की ज्वेलरी और नगदी बरामद किया, सुनसान और बंद पड़े घरों को आम तौर पर निशाना बनाते थे अभियुक्त, दिन में ईरिक्शा से करते थे रेकी और रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। संगम नगरी प्रयागराज पुलिस ने शहरी इलाकों में चोरी और छीनैती करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए लाखों रुपए की ज्वेलरी और 2 लाख 89 हजार रुपए नगदी के अलावा चोरी की बाइक बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि वह अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाएं करते थे। पुलिस गिरफ्त में आए तीनों सदस्य शहरी इलाकों में सुनसान या फिर बंद पड़े घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। चोरी से पहले गिरोह के सदस्य दिन में बंद घरों की रेकी करते हैं और रात के अंधेरे में चोरी की घटनाएं कारित करते थे। आमतौर पर इस गिरोह के निशाने पर घरों में मौजूद ज्वैलरी और नगदी पर होता है। चोरी की घटनाओं से जो आभूषण मिलते थे उन्हें यह बेचकर रुपए आपस में बांट लेते थे। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि यह गिरोह काफी दिनों से शहरी इलाकों में सक्रिय था। जोकि बंद पड़े घरों में रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। कोतवाली पुलिस ने गिरोह से जुड़े तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें नासिर उर्फ बब्लू, फिरोज अहमद और साहे आलम उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से लूट और छीनैती के कई मामले प्रयागराज के अलग अलग थानों में दर्ज है। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों की आपराधिक इतिहास के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नवादा में चोरी का खुलासा: देवर के पुत्र शुभम कुमार गिरफ्तार, बरामद सामान
Nawada, Bihar:चोरी का उद्भेदन, आरोपी देवर का पुत्र गिरफ्तार जेवरात समेत अन्य सामान को किया गया बरामद पूछताछ में युवक ने घर में घुसकर किया था चोरी नवादा पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा किया है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव ने इस मामले का उद्भेदन किया। पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की जानकारी दी। यह मामला नगर थाना नवादा अंतर्गत ग्राम महुलीडीह निवासी रेखा कुमारी के घर हुई चोरी से संबंधित था। इस संबंध में नगर थाना में 13 अप्रैल 2026 को कांड संख्या 376/26, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशन में एक टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार किया। शुभम कुमार वादिनी रेखा कुमारी के देवर के पुत्र हैं। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामानों में एक रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड फोन, सोने जैसी 15 ग्राम की एक जोड़ी चूड़ी, 8 ग्राम की एक सोने जैसी चेन, 6 ग्राम की एक अन्य सोने जैसी चेन और 5 ग्राम के सोने जैसे झुमके शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चोरी के पैसों से खरीदी गई चार लाइट साउंड लेजर मशीन, एक प्रेशर मीड साउंड मशीन और एक एडी 10000 मशीन भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम कुमार उर्फ सोनू कुमार पुत्र स्वर्गीय शंकर पासवान, निवासी महुलीडीह, थाना नगर, जिला नवादा के रूप में हुई है। छापामारी टीम में राम इकबाल यादव पुअनि सह अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी पुअनि,पंकज कुमार पाल, पुअनि मो औरंगजेब अंसारी राजेश कुमार मो मोतीउर रहमान नरेश कुमार, मदन पासवान और कृत्यानंद कुमार शामिल थे।0
0
Report
PM का शाम 8.30 बजे संबोधन
Noida, Uttar Pradesh:रात 8.30 बजे PM का संबोधन0
0
Report
आंवला गल्ला मंडी में एसडीएम विदुषी सिंह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Devchara, Uttar Pradesh:आंवला गल्ला मंडी में चल रही गेहूं खरीद के बीच एसडीएम विदुषी सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने खरीद से जुड़े सभी रजिस्टरों की जांच की और व्यवस्थाओं को पारदर्शी व सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए और खरीद प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए। इस दौरान उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, तौल व्यवस्था और किसानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए, ताकि किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके।0
0
Report
Advertisement
परशुराम जयंती: मातृकुंडिया मेवाड़ का आस्था का विशाल धाम बना
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - परशुराम जयंती के पावन पर्व पर आज हम आपको ले चलते हैं उस दिव्य धाम की ओर, जहां हर लहर में आस्था बसती है और हर डुबकी मोक्ष का एहसास कराती है। यह है राशमी तहसील के हरनाथपुरा पंचायत में स्थित मातृकुंडिया—मेवाड़ का हरिद्वार। मान्यता है कि यही वह पवित्र भूमि है, जहां भगवान परशुराम ने अपनी माता के वध के पाप से मुक्ति पाई थी। बनास नदी के शांत तट पर स्थित यह तीर्थ आज भी श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान परशुराम ने यहां भगवान शिव की कठोर तपस्या की और उनके आदेश पर मातृकुंडिया के पवित्र कुंड में स्नान कर अपने सभी पापों से मुक्ति प्राप्त की। तभी से यह स्थान आस्था का प्रतीक बन गया। मान्यता है कि यहां एक डुबकी लगाने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप भी धुल जाते हैं। यही कारण है कि मेवाड़ के लोग अपने पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन भी यहीं करते हैं। जो श्रद्धालु हरिद्व ऋार नहीं जा पाते, उनके लिए मातृकुंडिया ही आस्था का सबसे बड़ा धाम बन जाता है। मातृकुंडिया केवल एक कुंड नहीं, बल्कि मंदिरों और परंपराओं का विशाल परिसर है। यहां करीब 25 छोटे-बड़े मंदिर स्थित हैं, जिनमें मंगलेश्वर महादेव मंदिर प्रमुख है, जिसका निर्माण महाराणा स्वरूप सिंह ने करवाया था। परशुराम घाट सहित कई घाट श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। परशुराम जयंती पर यहां विशेष पूजा-अर्चना, हवन और स्नान का आयोजन होता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं। रंग-बिरंगा बाजार, चूड़ियों और धार्मिक वस्तुओं की दुकानों से सजा यह क्षेत्र मेले जैसा माहौल बना देता है। आस्था, इतिहास और आध्यात्म का अनूठा संगम—मातृकुंडिया आज भी श्रद्धालुओं के लिए विश्वास का सबसे बड़ा केंद्र है। परशुराम जयंती के इस पावन अवसर पर यह धाम हर किसी को एक ही संदेश देता है—सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती।0
0
Report
शिवपुरी नगरपालिका बाबू 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी - नगरपालिका का बाबू भगवान लाल 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। लोकायुक्त ग्वालियर पुलिस की कार्यवाही। निलंबन बहाली के एवज में मांजी थी नगर पालिका के निलंवित सहायक राजस्व निरीक्षक हरिबल्लभ चन्दौरिया से मांगी थी 60 हजार की रिश्वत। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार मामले में नपा सीएमओ इशांक धाकड़ की भूमिका सन्दिग्ध जांच जारी ... फरियादी ने भी सीएमओ पर लगाये आरोप0
0
Report
बस्तर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख; FIR दर्ज
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने पहली बार कड़ा रुख अपनाया है, कोतवाली में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जानकारी के अनुसार शहर से लगे ग्रामीण इलाके मे बीते महीने में बाल विवाह हुआ था, शुरुआत में यह सामान्य शादी लगी, लेकिन शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। जांच में सामने आया कि वधु की उम्र 18 वर्ष से कम थी, सत्यापन के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने तत्काल कानूनी कार्रवाई की, वर और वधु पक्ष के कुल 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है, बता दें कि जिले में चार वर्षों में बाल विवाह के 15 मामले सामने सामने आ चुके है, वहीं बाल विवाह के ताजा मामले में प्रशासन और पुलिस विभाग ने सख्ती दिखाई है, FIR दर्ज होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, बता दें कि 18 से कम उम्र की लड़की और 21 से कम उम्र के लड़के की शादी अपराध है, दोषियों को 2 साल की सजा या 1 लाख जुर्माना हो सकता है, यह कार्रवाई सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है。0
0
Report
Advertisement
