icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
Khanna SainiKhanna SainiFollow10 Oct 2024, 10:32 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोकिला कौशिक ने पैरालिंपिक एशियन गेम में सिल्वर जीता, गोल्ड का लक्ष्य

Jhanj Kalan, Haryana:उचाना की कोकिला ने पैरा एशियन गेम में जीता सिल्वर पहले ब्रॉन्ज, अब सिल्वर; 2028 पैरालंपिक में गोल्ड जीतने का लक्ष्य जापान में हुए पैरा ओलंपिक गेम में उचाना के कसूहन की बेटी कोकिला कौशिक ने सिल्वर मेडल हासिल किया । गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया गया । कोकिला के स्वागत के लिए ग्रामीण खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचे ।जहां से उनको काफिले के साथ गांव तक ले जाया गया । इस अवसर पर कसूहन गांव के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया । कोकिला ने कहा कि सिल्वर मेडल आया है इसकी बहुत ज्यादा खुशी हो रही है इस मौके पर वह अपने गांव पहुंची ।और जो मान सम्मान गांव वालों ने दिया उसको देखकर अच्छा लग रहा है । गोल्ड मेडल से चूकने पर कोकिला ने कहा कि कहीं तो कुछ कमी रही है इसलिए गोल्ड मेडल से चूक हो गई । अगली बार जो कमी रही है उसको सुधारुंगी । पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल आया था अबकी बार सिल्वर मेडल आया है । पिछली बार कुछ कमियां रह गई थी जिनका सुधार किया और सिल्वर तक पहुंची ।आगे सुधार होगा तो गोल्ड मेडल हासिल करूंगी । आगे की तैयारी पर बोलते हुए कहा कि अभी आगे पैरालंपिक में स्टेप बाय स्टेप गोल्ड मेडल की तैयारी कर रही हूं । अभी एशियाई पैरा गेम जापान में हुए हैं जहां से सिल्वर मेडल हासिल हुआ है आगे 2028 में लॉस एंजेलिस में गोल्ड मेडल के लिए खेलूंगी । कोकिला के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि पैरा एशियन गेम में पहले कोकिला ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई थी अबकी बार जापान से सिल्वर मेडल लेकर आई है । कोकिला ने गांव से लेकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है ।इस अवसर पर हम गौरवांवित महसूस कर रहे हैं । हम आजाद नगर हिसार में रहते हैं तो पूरा आजाद नगर और पुरा कसूहन गांव आज इस खुशी में शामिल हुआ है ।इस अवसर पर गांव के मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें आशीर्वाद देने के लिए सभी पहुंचे हैं । अभी टारगेट रहेगा की 2027 में वर्ल्ड गेम आ रहे हैं उनमें गोल्ड हासिल करें और 2028 में पैरा ओलंपिक में भी बड़ी अचीवमेंट हासिल करे । कोकिला के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वह उनके साथ जापान गए हुए थे तो उन्होंने इनका मैच देखा थोड़ी सी चुप रह गई जिसके कारण वह गोल्ड से चूक गई । कोकিলা ने पहले भी इस खिलाड़ी को मात दी थी इसलिए हमें विश्वास था कि इस बार गोल्ड पक्का है लेकिन थोड़ी सी चूक रह गई । यह भी अच्छा है कि पहले ब्रॉन्ज मेडल था अब सिल्वर मेडल लेकर आई है बिटिया ने पहले से अच्छी बढ़त की है । कोकिला की मां ने बताया कि इससे पहले भी कई मेडल वह ला चुकी हैं । इससे पहले 2023 में जब बिटिया का ब्रॉन्ज मेडल आया था उस समय भी गांव में आए थे और उस समय भी गांव में भंडारा का आयोजन किया गया था । कोकिला की मां सुमन शर्मा ने कहा कि बेटियों को कभी बेटों से कम ना आंके ।उनको आगे बढ़ने का मौका दें ।ऐसा नहीं है कि बेटियां आगे नहीं निकल सकती ।बेटियां बेटों से भी कहीं आगे जा सकती हैं । कोकिला की मां ने कहा कि जब एक दिव्यांग बिटिया इतना कुछ अजीब कर सकती है तो नॉर्मल इंसान उसे भी ज्यादा अचीवमेंट कर सकता है । हमें कभी यह नहीं लगा कि हमारी बिटिया ब्लाइंड है ।लेकिन जब हमें लगने लगा तो बिटिया ने बहुत कुछ हासिल कर लिया था ।कोकिला की बड़ी बहन भी जूडो खेलती थी लेकिन कुछ चोटों की वजह से उन्हें अपना खेल छोड़ना पड़ा । कोकिला की बहन सफलता शर्मा ने बताया कि वह पहले जूडो खेलती थी लेकिन चोट लगने की वजह से उन्हें खेलना बंद करना पड़ा लेकिन उनकी बहन ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने कहा कि वह भी अब जूडो खेलेगी । शुरू में घर वालों ने मना कर दिया था कि इसको दिखाई नहीं देता है कहीं चोट ना लग जाए । फिर कोकिला ने जिद की कि उन्हें जूडो ही खेलना है तो घर वालों उन्हें जुडो की ट्रेनिंग देने के लिए मान गए । हम चाहते हैं कि विदेशों में भी हमारा राष्ट्रगान बजे ।
0
0
Report

खड़गे के भाषा पर मोदी ने मर्यादा बनाए रखने की अपील दोहराई

Noida, Uttar Pradesh:खड़गे जी आप किस तरह की भाषा बोल रहे हैं? क्या यहीं कांग्रेसी संस्कार है? प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आपकी अमर्यादित भाषा कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और संस्कारों की कमी को दर्शाती है। विचारों से मुकाबला कीजिए, अपशब्दों से नहीं! लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के प्रति मर्यादा बनाए रखना हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि गालियों से नेतृत्व कमजोर नहीं होता, बल्कि गाली देने वालों की सोच उजागर होती है। देश के स्वाभिमान हैं नरेंद्र मोदी जी… माफ़ी माँगिए खड़गे जी…
0
0
Report

नाबालिक बालिका को शादी का वादा करके बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow7m ago
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:थाना सरधुवा पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका को शादी का वादा करके बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरधुवा प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में थाना सरधुवा पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बालिका को शादी का वादा करके बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report
Advertisement

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सहारनपुर से हरिद्वार पुलिस ने लिया हिरासत में।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow7m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सहारनपुर स्थित आवास से हिरासत में लिया। उत्तराखंड पुलिस ने रविवार दोपहर अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सहारनपुर स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। यह कार्रवाई अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में की गई है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उर्मिला सनावर लगातार चर्चा में हैं। इससे पहले दो बार सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची थी। मामले में नारको टेस्ट की बात भी सामने आई थी। शनिवार को उर्मिला सनावर इस मामले में सीबीआई कोर्ट में पेश हुई थीं। इसके अगले दिन उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई से मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।
0
0
Report

किनगांव में RSS पथ संचलन के दौरान तनाव, पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया

Mumbai, Maharashtra:जलगांव के किनगांव में RSS के पथ संचलन को लेकर तनाव, पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका स्थित किनगांव में दशहरे के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पथ संचलन रैली निकालने की तैयारी के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के मुताबिक, शहर से गुजरने वाले पथ संचलन के समय मस्जिद के सामने से गुजरते समय एक समूह ने विरोध किया। एक मस्जिद के सामने से रैली ले जाने को लेकर विरोध जताते हुए पुरुषों ने महिलाएं को आगे कर धरने पर बैठा दिया。 इसी दौरान मौके पर तनाव बढ़ गया और कुछ स्थानों पर पथराव शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद पुलिस बंदोबस्त के बीच पथ संचलन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जलगांव जिले का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावित और विभागीय पुलिस अधिकारी अनिल बडगुजर सहित भुसावल, यावल और रावेर से पुलिस बल तैनात किया गया。 फिलहाल किनगांव में स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सीएम योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष की अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा, तत्काल कार्रवाई की मांग

Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि भारतीय राजनीति में 'अपशब्द' का पर्याय बन चुकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के दिवंगत पिता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अक्षम्य और घोर निंदनीय है。 यह 145 करोड़ भारत वासियों की भावनाओं का अपमान है। भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार करता यह कृत्य कांग्रेस की हताशा, निराशा, कुंठा और वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण है。 कांग्रेस को अविलंब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई करते हुए पूरे देश से क्षमा मांगनी चाहिए।
0
0
Report

गाजियाबाद में अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन, उत्तराखंड समाज ने की FIR दर्ज करने की मांग

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow57m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित सम्राट चौक पर उत्तराखंड समाज के सम्मान और स्वाभिमान के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान पर प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अखिलेश यादव का पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहन से धरना स्थल तक पहुंचाया, जहां उत्तराखंड समाज की ओर से ज्ञापन प्राप्त किया गया। इस दौरान एसीपी उपासना और थाना विजय नगर के एसएचओ धर्मपाल ने प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अखिलेश यादव 24 घंटे के भीतर वीडियो जारी कर उत्तराखंड समाज से माफी मांगें और उनके बयान की जांच कर नियमानुसार एफआईआर दर्ज की जाए। प्रदर्शन में नितेश भट्ट, रोहित रावत, अमित पोखरियाल, इंदर नेगी और अजय सहित विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारत एक राष्ट्र है और सभी राज्यों के नागरिकों का सम्मान समान होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

खड़गे के अमर्यादित भाषण पर विपक्ष में घबराहट, कांग्रेस पर सवाल उठे

Noida, Uttar Pradesh:आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जिस प्रकार की अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है, वह कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है। राजनीतिक विरोध की भी एक गरिमा होती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से स्वर्गीय परिजनों को भाषणों में घसीटना ही अब राहुल गांधी और समूचे विपक्ष का असली 'संस्कार' बन चुका है। यह खड़गे जी का व्यक्तिगत बयान नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस की शिष्टाचार-विहीन सोच का प्रकटीकरण है। जब विपक्ष के पास देश के विकास, नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बहस करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचता, तो वे इसी प्रकार की हताशा और व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेते हैं। देश की जनता इस अमर्यादित राजनीति को भली-भांति देख रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top