281001
Mathura - कस्बा महावन में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव , वीडियो वायरल
Mathura, Uttar Pradesh:थाना महावन क्षेत्र में एक ही समुदाय के बीच कंचे खेलने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया . दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ . जिसके चलते अफरा - तफरी वाला माहौल हो गया . लोग जान बचाने के लिए दुकानों में दुबक गए और शटर बंद हो गए . पुलिस ने स्थिति पर काबू किया हमलावर भाग गए किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पथराव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन के दुर्गा मंदिर में जूते पहनकर दरोगा के बैठने से श्रद्धालुओं में नाराजगी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दुर्गा मंदिर में जूते पहनकर बैठे दरोगा का वीडियो वायरल, मां के दरबार में जूते पहनकर मेज पर बैठे दरोगा का श्रद्धालु ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल, पुजारी के सवाल उठाने पर मंदिर से भागते नजर आए कालपी कोतवाली में तैनात दरोगा, मंदिर में जूते पहनकर दरोगा के बैठने से श्रद्धालुयों में नाराजगी, धार्मिक स्थल की मर्यादा व पुलिसकर्मी के आचरण को लेकर श्रद्धालुओं ने उठाए सवाल, मंदिर में जूते पहने बैठे दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर का मामला।0
0
Report
हुड्डा ने गन्ने के भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग की, 15 रुपये वृद्धि पर किसान नाराज
Rohtak, Haryana:रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा किसानों के समर्थ में आए और कहा कि गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल हो, जबकि अभी केवल 15 रुपये की वृद्धि हुई है, इससे किसानों के साथ भद्दा मजाक किया गया है। हुड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस के समय किसानों को सबसे अधिक फसल मूल्य मिला करता था; मौजूदा सरकार खाद, बीज और कीटनाशकों पर जीएसटी लगाकर किसानों की लागत बढ़ा रही है, पर किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री से लेकर प्रशासन तक सब कुछ नियंत्रण से बाहर है; गृह मंत्रालय के सोशल प्रोग्रेसिव इंडेक्स के हवाले से हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बताया गया और लगभग 80 गैंग सक्रिय बताई गईं। हुड्डा ने अभय चौटाला पर भी निशाना साधा और कहा कि थotha चना, बाजे घना, जनता सब जानती है कि भीतर कितना दम है।0
0
Report
पंचकुला में बाल दिवस: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
Panchkula, Haryana:*PANCHKULA BREAKIG* *पंचकूला में आज राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह, मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित...* *हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से भव्य आयोजन, सुमन सैनी कर रही हैं समारोह की अध्यक्षता...* पंचकूला में बाल दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपप्रधान सुमन सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन आज सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बहुउद्देशीय हुए हॉल में किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में पंचायत समितियों में मतदान जारी, डीडवाना-खुचामन में प्रतिशत बढ़ोतरी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत चार पंचायत समितियों में मतदान सुचारु रूप से जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 37.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। डीडवाणा पंचायत समिति में 36.57 प्रतिशत, कुचामन में 38.11 प्रतिशत, लाडनूं में 40.49 प्रतिशत और मौलासर में 35.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दौलतपुरा, आजवा, पाटन और कलवानी के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, कानून व्यवस्था तथा सरपंच और पंच चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।0
0
Report
सुल्तानपुर में 1 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में बीते 7 नवंबर को एक वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चे के अपहरण करने वाली महिला और बच्चे को खरीदने वाले युवक के साथ साथ महिला के पास से खरीद फरोख्त के 50 हजार रूपये भी बरामद कर लिए हैं, साथ ही अपहृत बच्चे को पीड़ित परिजनों को सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के ककोरगहना गांव की रहने वाले रोशन की पत्नी रुबीना कादीपुर आई हुई थी। दिनांक 7 नवंबर को वो कादीपुर कोतवाली के पटेल नगर चौराहे के पास अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ एक वर्षीय बच्चे तौफीक को छोड़कर पानी लाने गयी हुई थी। इसी दौरान अज्ञात द्वारा एक वर्षीय बच्चे तौफीक का अपहरण कर लिया गया। आनन फानन रुबीना कोतवाली पहुंची और पूरे मामले से पुलिस को अवगत करवाया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज पड़ताल शुरू की। बस अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जाने लगे, जिसमें एक महिला बच्चे को ले जाते दिखी। पुलिस ने मुखबिर लगाया तो पता चला कि इस महिला का नाम ऊषा है और ये कादीपुर कोतवाली की ही रहने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने ऊषा के घर छापा मारा तो पता चला कि उसने कादीपुर खुर्द के रहने वाले जितेंद्र को 50 हजार रूपये लेकर बच्चे तौफीक को बेच दिया। जिसपर पुलिस जितेंद्र के पास पहुंची और बच्चे तौफीक सहित जितेंद्र को गिरफ्तार कर किया। पुलिस की माने तो जितेंद्र बच्चे को मुंबई ले जाकर बेचने वाला था, लेकिन उसके पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल अपहृत बच्चे को पीड़ित महिला को सौंप दिया गया है, साथ ही आरोपी महिला ऊषा और आरोपी युवक जितेंद्र के खिलाफ कड़ी कार्यवाही में जुट गई है.0
0
Report
रामनगर में पशु क्रूरता: दो पिकअप में 11 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार
Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के रामनगर में पशुओं के साथ क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। रात्रि चेकिंग के दौरान शक्तिनगर क्षेत्र में दो पिकअप वाहनों से कुल 11 मवेशी बरामद किए गए, सभी को रस्सियों से बांधकर बेहद कमी जगह में ठूंस-ठूंसकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से दोनों पिकअप चालकों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना के अनुसार, पहले पिकअप में दो भैंस और चार भैंस के बच्चे मिले, जबकि दूसरे वाहन में तीन भैंस, एक बड़ा कटरा और एक भैंस का बच्चा बरामद हुआ। कुल 11 मवेशी बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान निजाम पुत्र मकसूद अली, निवासी भोजपुर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और मारूफ पुत्र मोहम्मद रऊफ, निवासी शक्तिनगर, गूलरघट्टी, रामनगर के रूप में हुई। थाना रामनगर में मुकदमा संख्या 362/2026 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
ट्रैक्टर-डंपर टक्कर से सड़क हादसा: ताराका के पास पेलक में हुआ
Palwal, Haryana:सड़क दुर्घटना ट्रैक्टर और डंपर की टक्कर पेलक के पास ताराका में हुआ है हादसे में एक पुरुष जितेंद्र लगभग 32 धामका गांव महिला मुकेश शमशाबाद उम्र 40 लगभग शिकायत चांट थाने में हुई है0
0
Report
तोते के सामने पानी मांगते ही बंदरों की हंसी-खुशी: रिएक्शन देख आप भी हंस पड़ेंगे
Noida, Uttar Pradesh:इस तोते की हरकत तो देखिए! जैसे ही ये बोलता है, "मम्मी, एक गिलास पानी दे दो!" उसकी आवाज सुनकर पास बैठा बंदर हैरान रह जाता है, मानो उसे अपनी कानों पर यकीन ही नहीं हो रहा हो। वहीं दूसरी तरफ एक मादा बंदर जोर-जोर से हंसने लगती है। तोते की बात सुनकर बंदरों का ऐसा रिएक्शन देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे0
0
Report
नन्ही बच्ची ने बकरी के बच्चे से दोस्ती कर झूले पर मस्ती वायरल
Noida, Uttar Pradesh:इस नन्ही परी की मासूमियत काफी वायरल है...जब खेलने के लिए कोई दोस्त नहीं मिला तो मैडम ने बकरी के बच्चे को ही अपना पक्का दोस्त बना लिया...अब दोनों मिलकर बड़े मजे से ऊपर-नीचे झूले का आनंद ले रहे हैं... बच्ची की खुशी और नन्हे मेहमान की मस्ती देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों की दोस्ती जन्मों पुरानी हो..0
0
Report
Advertisement
सेना के वीर सुभेदार मेजर दिलीप पांडेय ब्रेन हेमरेज से निधन, जम्मू-कश्मीर में शोक
Satna, Madhya Pradesh:सतना। देश की रक्षा में तैनात सतना के वीर सपूत सूबेदार मेजर दिलीप पांडेय का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। वे भारतीय थलसेना की आर्मी एयर डिफेंस कोर में पदस्थ थे। शुक्रवार सुबह उनके निधन की खबर मिलते ही गृह ग्राम चौड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उनका जम्मू कश्मीरमें ही इलाज चल रहा था। परिवार में बड़े बेटे के घर पुत्र का जन्म हुआ था। इसी खुशी में दिलीप पांडेय दीपावली पर घर आने वाले थे, ताकि परिवार के साथ खुशियां मना सकें और अपने पोते को देख सकें। लेकिन ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज होने के कारण उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दिलीप पांडेय के पिता रामेश्वर प्रसाद पांडेय का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी संध्या पांडेय और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विक्रम निजी नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा विनीत इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान छोटे बेटे विनीत पांडेय ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पत्नी संध्या, बड़े बेटे विक्रम और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। दिलीप पांडेय भारतीय थलसेना की आर्मी एयर डिफेंस कोर में तैनात थे। यह कोर दुश्मन के विमानों, ड्रोन और मिसाइल हमलों से देश के हवाई क्षेत्र और सैन्य ठिकानों की सुरक्षा करती है। राष्ट्रसेवा में समर्पित इस वीर सैनिक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
गौरव गोगोई का अस्थाना इंटरव्यू: CBI विवाद से उभरे नए सवाल
Noida, Uttar Pradesh:Hyderabad (Telangana): Gaurav Gogoi (Congress MP) On Rakesh Asthana Interview/ देखिए क्या यह वही व्यक्ति हैं जब वे सीबीआई में थे? तो कुछ किसी विवाद में यह फंसे हुए थे? शायद मुझे इस व्यक्ति का जब आपने नाम लिया तो सीबीआई में कुछ विवाद हुआ था जो जैसा विवाद हमने पहले कभी नहीं देखा तो काफी विवाद में यह व्यक्ति रहते हैं। तो इनके पूरे बयान को मैं बाद में बहुत अच्छी तरीके से पढ़ के और इस चीजों को पढ़ के मैं जवाब देना चाहूंगा।0
0
Report
सालार साहब अंगूर चखते-चखते गिर पड़े, कॉमेडी का खूब मज़ाक बन गया
Noida, Uttar Pradesh:सालार साहब अंगूर खट्टे हैं, जरा संभल कर इन्हें देखिए जनाब! ये साहब किचन में चढ़कर उल्टे लटक गए हैं और हाथों से नहीं, बल्कि पैरों से अंगूर खाने की कोशिश कर रहे हैं। बिल्कुल लंगूरों की तरह करतब दिखा रहे हैं! लेकिन जैसे ही अंगूर मुंह के पास लाते हैं, अंगूर नीचे गिर जाते हैं और आखिर में साहब खुद भी धड़ाम से नीचे गिर पड़ते हैं। इसलिए ही कहते हैं सालार साहब, अंगूर खाने के चक्कर में न अंगूर हाथ आए और न ही इज्जत बच पाए!0
0
Report
Advertisement
मुर्गे के मुखौटे वाले दो दोस्तों का वायरल गेम लाखों के बीच छा गया
Noida, Uttar Pradesh:इन दो जनाबों का अनोखा गेम वायरल हो रहा है, सिर पर मुर्गे का मुखौटा पहनकर ऐसा अनोखा खेल खेल रहे हैं, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। जमीन पर जहां हाथ के निशान बने, वहां हाथ रखना है और जहां पैर का निशान हो, वहां पैर जमाना है। सही चाल चली तो आगे बढ़ने का मौका मिलेगा...लेकिन जरा सी भी गलती हुई तो पीछे खड़ा दोस्त पीठ पर बंधे रबर को खींचकर ऐसी सजा देता है कि बंदे की हालत खराब हो जाती है... ये अनोखा गेम काफी मजेदार लगता है0
0
Report
बदायूं में रात के अंधेरे में महिला और धेवते की हत्या, जांच तेज़
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं जिला उस वक़्त दहल उठा जब बीती रात एक महिला और उसके धेवते की लूट के बाद हत्या कर दी गई। महिला की बेटी ने जब सुबह दोनों के ना उठने पर दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए उसका 7 वर्षीय बेटा और उसकी माँ की हत्या कर दी गई थी। नजारा यह था कि लूट के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मामला कान्हा नगला का है यहाँ की रहने वाली न्याज बानो अपनी बेटी हिना के घर से कुछ ही दूरी पर रहती है। बीते रात वह अपनी बेटी के घर से नमाज़ पढ़ने की बात कहकर अपने घर आयी थी उनके साथ उनका धेवता अदनान भी आ गया। दोनों रात सो गये सुबह बेटी हिना जब चाय लेकर गयी तो अंदर का नज़ारा देख कर बेहोश हो गयी। चारपाई पर कमरे के बाहर बेटा अदनान मरा पड़ा था और कमरे के अंदर उसकी माँ की लाश पड़ी थी। हिना आरिफ, मृतिका की बेटी। सूचना पर एसएसपी अंकिता शर्मा डॉग स्क्वाड और फॉरेनसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गयी और घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है। उनका कहना है कि सभी बिन्दुओ पर जांच कि जा रही है। उनका कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों मे शव मिले है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है।जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। लूट जैसी कोई वारदात सामने नहीं आयी है। गाँव के प्रधानपति अब्दुल रज़्ज़ाक़ ने बताया कि न्याज्बानो गुरुबार को ही दिल्ली से बापस घर आयी थी। उनके दोनों बेटे दिल्ली मे सिलाई करते है। सुबह हिना जब इनके घर पहुंची तो घटना का पता चला है गाँव मे इनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घटना स्थल को देखने के बाद ऐसा नहीं लग रहा है क़ी हत्याकांड को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया हो।0
0
Report
हमीरपुर में चाय की दुकान पर विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:हमीरपुर: चुनावी चाय आपकी राय को लेकर विधानसभा 228 को लेकर चाय की दुकान पर मौजूद लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत।0
0
Report
Advertisement
