281001
Mathura: बाबा साहब पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन, अमित शाह से माफी की मांग
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के लक्ष्मीनगर चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में विशाल विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी गृह मंत्री अमित शाह की कथित अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ आवाज उठाते दिखे। समाज के विभिन्न वर्गों और सामाजिक संगठनों के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब के आदर्शों और योगदान को याद करते हुए नारेबाजी की और अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागौर में देहदान से चिकित्सा शिक्षा और समाज सेवा की प्रेरक मिसाल
Nagaur, Rajasthan:सुशीला ललवानी के देहदान से समाज को मिला मानवता और सेवा का संदेश सुशीला ललवानी के देहदान से चिकित्सा शिक्षा और शोध को नई दिशा मिलेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज नागौर में यह दूसरा देहदान है। इससे पहले एक बालक का देहदान किया गया था。 नागौर निवासी सुशीला ललवानी पत्नी चंदमल ललवानी के निधन के बाद उनके बेटे सुभाष ललवानी,विजया ललवानी पौत्र शुभम व सौरभ ललवानी पुत्री चंद्रकला ने उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए समर्पित कर दिया। इस पहल से मेडिकल विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का अध्ययन करने में सहायता मिलेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज नागौर में अब तक देहदान के लिए 13 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। देहदान की इस पहल को समाज में मानवता, सेवा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर परिजनों, मेडिकल कॉलेज प्रशासन और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत सुशीला ललवानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज प्रशासन ने इस निर्णय को चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं अब सुशीला ललवानी का यह देहदान समाज को सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देगा । उनकी यह पहल अन्य लोगों को भी देहदान के लिए प्रेरित करेगी।0
0
Report
जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़-चौमूं समेत सात पंचायत समितियों में कल चुनाव
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव का प्रथम चरण कल गोविंदगढ़ औऱ चौमूं पंचायत समिति के चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। जयपुर ग्रामीण के 7 पंचायत समितियों में होंगे चुनाव। चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन हुआ अलर्ट। जिले की 186 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव। जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा कर रहे मॉनिटरिंग। चुनावी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की निगरानी जारी है। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक से पहले हादसा: टेंट से करंट, दो मौत, कई घायल
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की रेंदा पंचायत में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक से पहले बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा से उड़ते टेंट को संभालने के प्रयास में पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करीब 15 लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। रेंदा पंचायत में आयोजित इस बैठक में 150 से 200 लोग शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान तेज हवा चलने से बैठक स्थल पर लगाया गया टेंट उड़ने लगा। टेंट को संभालने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने उसके पाइप पकड़ लिए। इसी बीच पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया और करीब 15 लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। हादसे में मोहन पुत्र गौतम मीणा और अर्जुन पुत्र अमरा मीणा की मौत हो गई। हादसे में नौ अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में विकास पुत्र किशन मीणा (23), छगन पुत्र खातू मीणा (55), गोवर्धन पुत्र गौतम यादव (35), लक्ष्मण पुत्र हीरालाल मीणा (32), सुरेश पुत्र नगला मीणा (35), प्रकाश पुत्र रामलाल मेघवाल (30), किशन पुत्र पुलिया मीणा (45), विजीया पुत्र मनजी मीणा (55) निवासी तालियां कुंड और शंकर पुत्र चोकला मीणा (45) शामिल हैं। सभी का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बैठक में कांग्रेस विधायक नानालाल निनामा भी शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि विधायक के पहुंचने से ठीक पहले यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
Ajmer जेल में सचिन थापन का इलाज: सुरक्षा घेरे में अस्पताल भर्ती
Ajmer, Rajasthan:Ajmer के हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी सचिन थापन को उसकी तबियत खराब होने पर उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लाया गया... कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भेजा बताया जा रहा सचिन पिछले दिनों से जेल में भूख हड़ताल पर था.. जेल सूत्रों की माने तो एसटीडी सुविधा शुरू करने और साथी कैदियों के साथ उनके वार्ड बैरिक में रखने सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर पहले भी उसने भूख हड़ताल कर जेल प्रशासन पर दवाब बनाया था लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल पर उतर गया था.. इस बार उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई नतीजा उसे भारी सुरक्षा घेरे में अस्पताल लाया गया.. मीडिया और अन्य लोगों की पहुंच से दूर करने के लिहाज से इस बार उसे सामान्य जांच के बाद अस्पताल के कैदी वार्ड की मेडिसन यूनिट 3 में भर्ती कर दिया गया...0
0
Report
धौलपुर में हिस्ट्रीशीटर भूरा यादव का फंदे से लटका शव, पुलिस जाँच जारी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में हिस्ट्रीशीटर भूरा यादव का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी पत्नी जयपुर में कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, दोनों बेटे अजमेर में करते हैं मजदूरी; परिजनों के आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर भूरा यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव देर रात घर में पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूरा यादव की पत्नी जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थी, जबकि उसके दो बेटे अजमेर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। घटना के समय घर में उसके एक बेटे की बहू मौजूद थी। देर रात भूरा यादव का शव फंदे से लटका मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो।0
0
Report
SDM ने सरमथुरा के मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं चेक कर सुविधाओं पर जोर दिया
Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026 एसडीएम राकेश न्योल ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ,मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने और साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के मद्देनजर सरमथुरा एसडीएम राकेश न्योल ने ग्राम पंचायत पवैनी, खुर्दिया एवं लीलौठी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीनों ग्राम पंचायतों के कुल आठ मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर रैंप, छाया-पानी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित संस्थाप्रधानों एवं विकास अधिकारी, पंचायत समिति सरमथुरा को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने तीनों ग्राम पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
SBI डेटा लीक पर पवन दुग्गल का चौकाने वाला दावा, सरकार के कदम स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: PAVAN DUGGAL (CYBER EXPERT) ON SBI DATA LEAK REACTION / GOVERNMENT MEASURES / PUBLIC SAFETY TIPS चंडीगढ़: SBI डेटा लीक मामले पर IT और साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल कहते हैं, "अन्य बैंकों की तुलना में, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बिल्कुल अलग स्तर पर है। क्यों? क्योंकि इसके पास सरकारी डेटा और सरकारी कर्मचारियों का बहुत बड़ा डेटा मौजूद है। अगर यह डेटा लीक हो जाता है और इसका गलत इस्तेमाल होता है, तो इससे भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है..." "भारत में अभी तक कोई डेटा सुरक्षा कानून लागू नहीं हुआ है। एक कानून - 'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023' - जरूर बनाया गया है, लेकिन यह 13 मई, 2027 के बाद लागू होगा..." "भारत के IT एक्ट की धारा 2(1)(w) के तहत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक 'मध्यस्थ' (intermediary) है। कानून के अनुसार, जब आप एक मध्यस्थ होते हैं, तो आपको अपने रोज़मर्रा के कामकाज के दौरान पूरी सावधानी (due diligence) बरतनी चाहिए।"0
0
Report
मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, पिता दो पुत्रों समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज,आरोपियों की
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, पिता दो पुत्रों समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार जलालाबाद। नगर के पुराने अस्पताल परिसर स्थित सब्जी मंडी में मारपीट में घायल हुई महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पुराना अस्पताल परिसर में रहने वाली सीता राम पत्नी रामपति सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया था। मृतका के बेटे हृदयनारायण ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वे अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ करीब 25 वर्षों से सब्जी बेचकर गुजर-बसर कर रहे हैं। पुराने अस्पताल परिसर में रहने वाले वीरेंद्र सिंह और उनके दो पुत्र सौरभ सिंह व नीलू सिंह उनसे आए दिन दुकान लगाने के एवज में रुपये मांगते थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने अपनी गाय खोल दी, जिसने उनकी सब्जी खा ली। आरोप है कि जब उनकी मां ने वीरेंद्र सिंह से इसकी शिकायत की तो तीनों ने लाठियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया था और उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार शाम करीब सात बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव पहुंचने पर परिजनों ने किया हंगामा पोस्टमार्टम के बाद शव आने की सूचना पर परिजन मुख्य चौराहे पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान महिलाओं और युवतियों के सड़क पर लेट जाने से चौराहे पर जाम लग गया। महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर पुराने अस्पताल परिसर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसकी झोपड़ी पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया और अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। इसके बाद कोला घाट पर पुलिस की निगरानी में मृतका के पुत्र हृदयनारायण ने मुखाग्नि दी। सब्जी मंडी में नहीं लगी दुकानें महिला की मौत के बाद पुराने अस्पताल परिसर की सब्जी मंडी में शोक का माहौल रहा। घटना के विरोध और दुख के चलते सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें नहीं लगाईं। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2027 चुनाव: महिला वोटरों पर क्या पड़ेगा असर?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- 2022 की तरह 2027 में भी कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है, ताकि महिला वोटर को साधा जा सके...क्या प्रियंका की एंट्री से बीजेपी की जीत पर असर पड़ेगा बाईट- Naveen Srivastava बीजेपी प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर के CSP सेंटर में दिनदहाड़े लूट: एक लाख रु फरार अपराधी
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी में रखें एक लाख रुपए को लुट लिया, विरोध करने पर CSP संचालक का फोड़ा मंथा, लूट की राशि लेकर हुआ फरार, मौके पर पहुंचीं पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर में एक तरफ पुलिस दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड थी और लोगों के सुरक्षा में तैनात थी. इसी बीच दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी में घुसकर करीब 1 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया और सीएसपी संचालक विरोध करने पर स्टार्ट उसके सर को मारकर फाड़ दिया. फिर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. सुषमा के बाद मौके पर करजा थाना पुलिस के साथ एसडीपीओ अभिजीत कौर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है. दरअसल करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक पर स्थित इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक विजय कुमार ग्राहकों को डील कर रहे थे,तभी दो बाईक से पहुंचे चार अपराधियों ने सीएसपी संचालक विजय कुमार पर पिस्तौल तान दी और उसके साथ पहुंचे अन्य अपराधियों ने ग्राहक को कब्जे में ले कर लूट पाट करने लगें. घटना के दौरान जब संचालक ने अपराधियों का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर पिस्टल के कुंदे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए. अपराधियों ने करीब एक लाख रास्ते की लुट की है. घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. वही मामला की गंभीरता को देखते हुए सरैया के एसडीपीओ अभिजीत कौर भी मौके पर पहुंचे और आस पास के लोगों से पूछताछ कर अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस लग गई है.0
0
Report
तरनतारन में पराली जलाने की घटना
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब: तरनतारन के एक खेत में पराली जलाने की घटना देखी गई।0
0
Report
लुधियाणा पार्किंग विवाद में गोलीबारी, युवक की मौत
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਪਾਰਕਿੰਗ ਨੂੰ ਲਏ ਕੇ ਹੋਇਆ ਸੀ ਵਿਵਾਦ, ਕਾਰ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਦੋ ਗੁੱਟਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਲੜਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਨੋਜਵਾਨ ਦਾ ਕਤਲ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਤਾਜਪੁਰ ਰੋਡ 'ਤੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਪਾਰਕਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਗੁੱਟਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਝਗੜਾ ਹੋ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੱਕ ਗੁੱਟ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ 'ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਉਸਨੂੰ ਸੀਐਮਸੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦਰਬਾਰਾ ਉਰਫ਼ ਹੈਰੀ (31) ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਹ ਡਰਾਈਵਰ ਵਜੋਂ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਅਨੁਸਾਰ, ਇੱਕ ਸਮੂਹ ਨੇ ਦੂਜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਸੀ। ਨੌਜਵਾਨ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚਿਆ ਸੀ। ਉਸਦੀ ਛਾਤੀ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਹੈਰੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਨੇ ਕਿਹਾ। "ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਬੁਖਾਰ ਸੀ। ਉਹ ਘਰ ਬੈਠਾ ਸੀ। ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ, ਇੱਕ ਦੋਸਤ ਆਇਆ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿੱਚ ਕਾਰ ਦੀਆਂ ਖਿੜਕੀਆਂ ਟੁੱਟੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ। ਫਿਰ ਚਾਰ ਜਾਂ ਪੰਜ ਹੋਰ ਮੁੰਡੇ ਆਏ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਚੁੱਕ ਕੇ ਲੈ ਗਏ।" ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪਿਛਲੇ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਹੀ ਆਦਮੀਆਂ ਨਾਲ ਲੜਾਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਸ ਦਿਨ, ਉਹ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਕੁੱਟ ਕੇ ਚਲੇ ਗਏ ਸਨ। ਉਸਦਾ ਪਤੀ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤ ਸੀਨੂੰ ਨਾਲ ਸੀ, ਜੋ ਗਿਲਾਨ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੇ ਕੋਲ ਉਸਦੀ ਸਹੇਲੀ ਦੀ ਇੱਕ ਰਿਕਾਰਡਿੰਗ ਵੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਹਿੰਦੀ ਹੈ ਕਿ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਹੋਟਲ ਵਿੱਚ ਕੁੱਟਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਚਲੇ ਗਏ ਸਨ。 "ਮੈਨੂੰ ਕੁਝ ਸਮਝ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ। ਮੇਰੀ ਇੱਕੋ ਇੱਕ ਮੰਗ ਇਨਸਾਫ਼ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਹ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ। ਮੇਰੀ ਪੂਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਮੇਰਾ ਘਰ ਤਬਾਹ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਮੈਂ ਕੀ ਮੰਗ ਸਕਦਾ ਹਾ ਇਸ ਦੌਰਾਨ, ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 7 ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਲੱਗੇਗਾ। ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਮੁਰਦਾਘਰ ਵਿੱਚ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में पुजारी के साथ मारपीट: आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है...एक युवक ने पुजारी को जमीन पर गिराकर पीटा.. पुलिस भी फौरन हरकत में आई...और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया....0
0
Report
इल्तिजा मुफ्ती ने SKUAST के छात्रों से मुलाकात की, भर्ती नियमों की समीक्षा की मांग
Noida, Uttar Pradesh:GANDERBAL (JAMMU AND KASHMIR): PDP LEADER ILTIJA MUFTI MEETS PROTESTING FORESTRY STUDENTS AT SKUAST, DEMANDS REVIEW OF RECRUITMENT RULES / VISUALS / S/B गांदरबल, जम्मू-कश्मीर: SKUAST में प्रदर्शन कर रहे फॉरेस्ट्री (वानिकी) छात्रों से मिलने के बाद, PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, "NC सरकार जो कर रही है, वह पूरी तरह से तर्कहीन है। डॉक्टर बनने के लिए MBBS की डिग्री चाहिए, इंजीनियर बनने के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री चाहिए, लेकिन फॉरेस्ट्री विभाग के पदों के लिए वे जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को भी मौका दे रहे हैं। छात्रों की मांग सीधी सी है: फॉरेस्ट्री की डिग्री चार साल का एक विस्तृत कोर्स है, जिसमें हर साल 20 अलग-अलग विषय पढ़ाए जाते हैं और इसका सिलेबस बहुत व्यापक होता है। सरकार कैसे कह सकती है? कि बिना फॉरेस्ट्री बैकग्राउंड वाला कोई व्यक्ति इन पदों के लिए योग्य है? ऐसा व्यक्ति इकोलॉजी, पर्यावरण, या पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के बारे में भला क्या जानेगा?"0
0
Report
विदिशा में दो बुलेट भिड़ंत: एक की मौत, तीन घायल; पुलिस जांच शुरू
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में मेडिकल कॉलेज के पीछे मंगलवार रात दो बुलेट वाहनों की आमने-Sसामने भिड़ंत हो गई. हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल सूरज रघुवंशी और शिवांग अग्रवाल को देर रात भोपाल रेफर किया गया. भोपाल पहुंचने से पहले ही शिवांग अग्रवाल ने दम तोड़ दिया. बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया. हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में घायल तीसरे युवक की पहचान विशाल सिलावट के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
