Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

दिल्ली के किसानों पर बारिश का कहर, ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने की चेतावनी

NANasim Ahmad
Mar 20, 2026 05:02:21
New Delhi, Delhi
दिल्ली में लगातार हो रही बारिश अब किसानों के लिए आफत बनती जा रही है। बख्तावरपुर गांव में खेतों में खड़ी फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हरियाणा में ओलावृष्टि के बाद अब दिल्ली के किसान भी डर के साए में हैं। दिल्ली राजधानी के बख्तावरपुर गांव में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल अब बर्बादी की कगार पर खड़ी नजर आ रही है। दरअसल, पड़ोसी राज्य हरियाणा में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने पहले ही किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वहां गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है, और अब दिल्ली के किसान भी उसी खतरे को अपने सिर पर मंडराता देख रहे हैं। बख्तावरपुर के किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह बारिश जारी रही और तेज हवाएं चलीं, तो गेहूं की फसल पूरी तरह गिर सकती है। इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सिर्फ गेहूं ही नहीं, बल्कि पालक, तोरी और लौकी जैसी सब्जियों की फसलें भी इस बारिश की मार झेल रही हैं। खेतों में पानी भरने से फसलें सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से बचने के लिए उनके पास कोई ठोस इंतजाम नहीं है। अगर जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ, तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए ये राहत आफत में बदलती जा रही है। अब सभी की नजरें मौसम के मिजाज पर टिकी हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJitendra Soni
Mar 22, 2026 09:04:55
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top