Back
अंबाला के सरकारी स्कूलों में दाखिले का उत्सव: 75 हजार लक्ष्य
AKAMAN KAPOOR
Mar 20, 2026 05:15:44
Ambala, Haryana
हरियाणा के अंबाला में सरकारी स्कूलों की तस्वीर और तकदीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र यानी 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग ने अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। 1 अप्रैल से स्कूलों में दाखिलों का मेला लगने वाला है और इस बार अंबाला शिक्षा विभाग ने एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है वे घर घर जाकर एडमिशन बढ़ाने में सहयोग करेंगे। सरकारी स्कूलों निजी स्कूलों की टक्कर का बनाया जा रहा है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए स्कूलों में कई खास इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा के अंबाला जिले में शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र की कमर कस ली है। 1 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में दाखिले का उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस बार विभाग ने न केवल बच्चों की संख्या बढ़ाने, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाएं देने का भी बड़ा संकल्प लिया है। एडमिशन बढ़ाने के लिए गुरुजन घर घर जाएंगे और सर्वे कर एडमिशन बढ़ाने में सहयोग करेंगे। अंबाला के जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने स्पष्ट किया है कि विभाग का फोकस केवल नामांकन की संख्या बढ़ाना ही नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना भी है। पिछले साल अंबाला ने 72 हजार बच्चों के साथ एक मील का पत्थर छुआ था, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 75 हजार करने का संकल्प लिया गया है। DEO कालड़ा के अनुसार, शिक्षकों की टीमें अब उन इलाकों पर खास नजर रखेंगी जहाँ ड्रॉप-आउट रेट ज्यादा है। सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मुफ्त यूनिफॉर्म, किताबों और मिड-डे मील जैसी सुविधाओं के साथ-साथ अब आधुनिक लैब और वोकेशनल कोर्स को भी मुख्य आकर्षण बनाया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रवेश उत्सव की योजना बनाई है, जहां नए बच्चों का तिलक लगाकर और फूलों की मालाओं से स्वागत किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 20, 2026 06:20:090
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 20, 2026 06:19:360
Report
GSGajendra Sinha
FollowMar 20, 2026 06:19:050
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 20, 2026 06:18:390
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 20, 2026 06:15:260
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowMar 20, 2026 06:15:140
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 20, 2026 06:09:09783
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 20, 2026 06:08:59719
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 20, 2026 06:08:43Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
भोपाल में कटारा हिल्स इलाके में रात में लगी आग
रजाई-गद्दे की दुकान में आग
20 फीट तक ऊपर उठी आग की लपटें
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया
805
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 20, 2026 06:08:35733
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 20, 2026 06:08:18826
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 20, 2026 06:07:37Noida, Uttar Pradesh:खजान दास की पत्नी से बातचीत की जी मीडिया की टीम ने खजनदास को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। उनका कहना है कि विधायक खजनदास पुरी शिद्दत के साथ काम करेंगे
776
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 20, 2026 06:07:26787
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 20, 2026 06:07:17914
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 20, 2026 06:06:00807
Report