Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
उत्तम नगर में हत्या के बाद Eid पर सुरक्षा बढ़ी, पुलिस चौकसी तेज
ABAmit Bhardwaj1
Mar 20, 2026 05:01:40
Noida, Uttar Pradesh
Following the murder of a young man in the Uttam Nagar area, the atmosphere has become sensitive due to the circulation of videos containing inflammatory statements on social media. In view of Eid, Delhi Police have tightened security in the area. As you can see in the video, extensive arrangements have been made to maintain peace and law and order. In which inflammatory statements were made, such as not allowing Eid celebrations. After the matter reached the Courts, the court ordered extensive security arrangements in the area. Following this, the police immediately assessed the situation and increased security. Police say that the viral videos are also being investigated and those spreading them will be identified and strict action will be taken. Heavy police will be deployed soon in sensitive areas due to the dense population to monitor all activities. ACP-level officers have also been instructed to be present in the area on Eid day. Drone surveillance will be there on Eid
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 20, 2026 06:09:09
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित मालवाहक वाहन के चालक ने एसडीएम की कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना उस समय और भी तनावपूर्ण हो गई जब टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे वहां मौजूद सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर पकड़ लिया। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी वाहन चालक पूरी तरह से नशे में धुत्त था, जिसकी वजह से वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी चालक को वाहन सहित तत्काल हिरासत में लेकर रतनपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, जहाँ पुलिस अब इस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Mar 20, 2026 06:08:59
Khandwa, Madhya Pradesh:*नवचंडी मेले में आग, तीन दुकानें जली, N/A anchor lines removed. खंडवा के नवचंडी मेले में सुबह करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। एक कटलरी सामान की दुकान में यह आग लगी थी जिसके कारण आसपास की दो दुकान भी उसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास किए समय रहते फायर गाड़ी भी आ गई और आग पर नियंत्रण पा लिया। फिलहाल आग के करण का पता नहीं चल पाया। खंडवा के नव चंडी मंदिर के सामने मैदान में पिछले 2 महीने से मेला चल रहा है यह मेला अपने समापन की ओर है। आज सुबह इस मेले में प्लास्टिक के खिलौने और सामान की दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास दो छोटी-मोटी कटलरी की दुकान भी थी । मेला अपने आखिरी पड़ाव में होने की वजह से दुकानों में ज्यादा सामान भी नहीं था। मेले में अधिकांश दुकानें खाली हो गई थी। राहत की बात यह रही कि दुकानों में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तुरंत ही आग बुझाने वाली गाड़ियों ने स्थिति को नियंत्रण कर लिया। आग किस कारण से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शॉट सर्किट की वजह से यह आग लगी होगी。
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 20, 2026 06:08:35
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर सहित जिले के सांवेर देपालपुर ओर अन्य आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्र में अचानक से मौसम के बदले मिजाज और बेमौसम हुई तेज बारिश जिससे गर्मी से तो राहत मिली लेकिन किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी क्योंकि बारिश से किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल एक बार फिर चादर की तरह बिछ गई इंदौर जिले के देपालपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के साथ खेतो में पहुंचे ओर हाल जाना देखिए ग्राउंड जीरो से हमारे संवाददाता की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट इंदौर जिले के देपालपुर के ग्रामीण क्षेत्र में हमारे संवाददाता पहुंचे जहां किसानों ने बताया कि फसल पककर तैयार थी बस कटाई करना थी बारिश आ गई और अब सब खराब कर दिया किसानों के साथ संवाददाता किसानों ने बताया कि पानी लगने से फसल खेतों में बिछ गई जिससे फसल का वजन भी कम बैठेगा इतना ही नहीं गेहूं का कलर भी खराब हो जाएगा जिसके कारण फसल का दाम भी काम मिलेगा
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Mar 20, 2026 06:08:18
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 20, 2026 06:07:26
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 20, 2026 06:06:00
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत की साइबर पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। करीब 4 करोड़ 43 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 10 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे गिरोह का संचालन हावड़ा से किया जा रहा था, जहां पढ़ाई कर रहे छात्र ही ठगी का कॉल सेंटर चला रहे थे। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कपड़ों और अन्य सामान के फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को ठगते थे। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी के मामले दर्ज हैं और इन्होंने पश्चिमी यूपी समेत कई राज्यों में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, कैमरा, ड्राइव और नगदी भी बरामद की है। गिरफ्तारी आरोपियों में ऋतिक, राजा, सुरेंद्र, विशाल, सुमित, मिंटू, सूरज और नीरज समेत अन्य शामिल हैं, जो सभी छात्र बताए जा रहे हैं और मिलकर इस गैंग को चला रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है… बाइट सूरज कुमार राय एसपी बागपत
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 20, 2026 06:05:40
Bhiwani, Haryana:हांसी अमर ऑटो मार्केट की सड़क कच्ची होने के कारण दुकानदारों को हो रही दिक्कत हांसी विधायक विनोद भयाना व प्रशासन को शिकायट कर चुके कोई नहीं निकला समाधान 10 सालों से नहीं बनी यह सड़क सीज़न का समय होने के बावजूद कारोबार ठप पड़ा सीवरेज भी अटे पड़े होने के कारण मार्केट मे उचित पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण मामूली बारिश में ही कीचड़ और पानी भर जाता खस्ताहाल सड़कों से व्यापार में बाधा, वाहनों की आवाजाही में परेशानी hi, हांसी नया जिला तो ज़रूर बन गया लेकिन दिन प्रतिदिन यहाँ की समस्या कम होने की बजाय बढ़ रही है। ऐसे ही आज हांसी में अमर न्यू ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने इकट्ठे होकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। यहां कच्ची सड़क होने के कारण दुकानदारों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आजकल हो रही बारिश के कारण समस्या अधिक गंभीर हो गई है। दुकानदारों ने कहा कि यह सड़क पिछले है। यह मार्किट नगर परिषद में पास होने के बावजूद सड़क नहीं बनाई है। हांसी विधायक विनोद भयाना व प्रशासन को शिकायत भी कर चुके कोई समाधान नहीं निकल रहा है। ये नजारा है हांसी की अमर ऑटो मार्किट का जहां दुकानदारों की रोजी रोटी के लाले पड़ गए है। कच्ची सड़क होने के कारण दुकानदारी की कम हो रही है। क्योंकि अब बारिश का मौसम में यहाँ और भी बुरा हाल हो जायेगा। रास्ता खराब होने पर ग्राहकी कम हो जाएगी। उन्होंने सरकार से अपील की है कि हमारे यहां की पक्की सड़क बनाई जाए। क्योंकि नगर परिषद ने पीछे से सड़क बनाकर न्यू ऑटो मार्किट वाली सड़क बनाने मना कर दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हम बड़ा प्रदर्शन करेंगे। दुकानदारों ने बताया कि कच्ची सड़क होने के कारण पहले धूल और अब बारिश के कारण सड़क खराब होने से ग्राहकों का आना मुश्किल हो गया है। अब सरसों व अगले महीने गेहूं का सीज़न होने के बावजूद कारोबार ठप पड़ गया है। सीवरेज लाईन भी बंद पड़ी है। मार्केट में उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण, मामूली बारिश में ही कीचड़ और पानी भर जाता है। खस्ताहाल सड़कों से व्यापार में बाधा, वाहनों की आवाजाही में परेशानी और सामान खराब होने का खतरा बना रहता है।
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 20, 2026 06:05:12
Rampur, Uttar Pradesh:बाइक टक्कर के बाद बवाल, दर्जनभर लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, एंकर:रामपुर जनपद के थाना टांडा क्षेत्र में एक मामूली सड़क हादसा देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गया,मुरादाबाद -बाजपुर मार्ग पर स्थित मोहनपुरा में बाइक की हल्की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया,जानकारी के अनुसार,मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर लगने के बाद वहां मौजूद करीब दर्जनभर लोगों ने एक युवक पर जमकर हमला बोल दिया,आरोप है कि भीड़ ने मुंडी मिलक के रहने बाले राकेश को घेरकर बेरहमी से पीटा,मारपीट के दौरान राकेश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं,पूरे घटनाक्रम का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े कर रहा है,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया,वही घायल राकेश को तत्काल जिलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है, बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,हालांकि, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है,
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 20, 2026 06:04:42
Jasa, Bihar:आगे चल रहे ट्रक ने अचानक मारा ब्रेक, पीछे से टकराया बालू लदा ट्रक; खलासी की मौत मोहनिया में NH-19 पर भीषण हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल होकर वाराणसी रेफर, मृतक सुलतानपुर (यूपी) का रहने वाला था。 दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के महिंद्रा एजेंसी के पास सुबह करीब 4:00 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार, डेहरी से बालू लादकर सुलतानपुर जा रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में पीछे वाले ट्रक के सह-चालक (खलासी) सन्नी कुमार (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जो उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र का निवासी था。 चालक की हालत नाजुक, वाराणसी रेफर हादसे में घायल चालक संजय वर्मा (30 वर्ष) को तत्काल अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले जाया गया। वहां के चिकित्सकों ने बताया कि चालक के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है。 पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद आगे वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 20, 2026 06:04:17
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के मुख्यमंत्री राज्यसभा जा रहे हैं, इसी बीच प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर चर्चा तेज है। बता़ दें कि नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर हैं और कई जगह सम्राट चौधरी को सीएम फेस के तौर पर आगे करते दिखे हैं। साथ ही, उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी किया है। इन तमाम मुद्दों पर ज़ी मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा स्थानीय नेताओं को आगे बढ़ाते हैं, इसलिए इसमें कुछ नया नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे। राज्यसभा जाने के बाद भी बिहार की राजनीति में उनकी राय अहम रहेगी। सम्राट मॉडल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का विकास मॉडल पिछले 20 वर्षों से राज्य में लागू है, जिसे देश-विदेश में सराहा जाता है और आगे भी याद रखा जाएगा। नीतीश कुमार के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर उन्होंने कहा कि नामांकन हो चुका है और उनका निर्विरोध चयन तय है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 20, 2026 06:04:07
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात दबंगों ने घर के बाहर खड़े एक युवक पर गोली चला दी. घटना नया पटेल नगर इलाके की बताई जा रही है, जहां हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवक त्रयोदशी कार्यक्रम से लौटकर अपने घर के बाहर बाइक के पास पहुंचा, तभी दबंगों ने मौका देखकर उस पर डबल बैरल बंदूक से फायर कर दिया. गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद हमलावर तुरंत कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें घटना की कुछ गतिविधियां कैद होने की बात कही जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top