281001
मथुराः रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, मालगाड़ी से कटकर हुई है मौत
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर मिले शव होने की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और तलाशी की, लेकिन मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतक को पहचान नहीं सका।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेशनल हाईवे-45 की पहली बारिश में डामर सड़क में दरार, गुणवत्ता पर सवाल
Karhi, Chhattisgarh:मध्यप्रदेश के जबलपुर से अमरकंटक, केंवची, कारीआम, रतनपुर होते हुए बिलासपुर और रायपुर (छत्तीसगढ़) को जोड़ने वाले निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। बीते दो दिनों में हुई मानसून की हल्की बारिश के बाद कारीआम से बेलपत-जोगीसार मार्ग के बीच कई स्थानों पर नई बनी डामर सड़क में लंबी-लंबी दरारें उभर आई हैं। वहीं कई जगह सड़क किनारे बनाए गए साइड सोल्डर में डाली गई मिट्टी और मुरुम बारिश के पानी में बह गई है, जिससे सड़क और सोल्डर के बीच चौड़े गैप बन गए हैं। इतना ही नहीं, कुछ पुलियों के पास सड़क धंसने और लंबी दरारें पड़ने से विभागीय इंजीनियिनियरो की कार्य प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किया है... रायपुर बिलासपुर कोरबा नेशनल हाईवे से रतनपुर होते हुए कार्य क्योंंची अमरकंटक होते हुए जबलपुर को जोड़ने वाली निर्माण अधीन नेशनल हाईवे 45 की गुणवत्ता एवं इंजीनियरो की कार्य प्रणाली फिर सवालों के घेरे में आ गई है गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत चल रहे नेशनल हाईवे 45 का काम अत्यंत ही निम्न स्तर का नजर आ रहा है , NHAI के इंजीनियरों एवं ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्य की पोल मानसून की पहली हल्की बारिश ने ही खोल कर रख दी है पहले ही लेट लतीफी के काम से बिलासपुर की आवाजाही दूभर बनी हुई थी, पर सड़क के जी शीशे का काम नेशनल हाईवे ने पूरा किया है वो पहले ही बारिश में बह रहा है , कहीं साइड शोल्डर बह गया हैं तो कहीं डामर की मजबूत सड़क पर बड़ी बड़ी दरारे आ गयी है, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है और पहली ही बारिश में इस तरह की खामियां सामने आना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के किनारों को पर्याप्त मजबूती नहीं दी गई, जिसके कारण हल्की बारिश में ही मिट्टी बह गई और कई स्थानों पर सड़क का आधार कमजोर दिखाई देने लगा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तकनीकी सुधार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में होने वाली तेज बारिश के दौरान सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है। नेशनल हाईवे-45 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बसें, ट्रक, मालवाहक वाहन और निजी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में निर्माणाधीन सड़क में दरारें, धंसाव और साइड सोल्डर के बह जाने जैसी स्थिति भविष्य में दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने तथा जहां-जहां खामियां सामने आई हैं, वहां तत्काल सुधार कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सड़क के निर्माण का इंतजार कर रहे थे, इसलिए कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। इधर, सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। हालांकि, निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क का उच्चस्तरीय निरीक्षण कराया जाए और गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में लोगों को सुरक्षित और टिकाऊ सड़क का लाभ मिल सके।।0
0
Report
गोरखपुर में तेज बारिश से शहर जलमग्न, सड़कों पर पानी दो फीट तक
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से मौसम को सुहाना कर दिया इससे गर्मी से परेशान शहरवासियों को काफी हद तक राहत मिली मगर जब सुबह वह अपने जरूरी कामों को लेकर घरों से बाहर निकले तो शहर के कई मुहल्ले व बाजार की सड़कों पर पानी भरा हुआ दिखाई दिया जिसने नगर निगम के जलनिकासी दावों की पोल खोलकर रख दी। रात भर हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह शहर की कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। प्रमुख मार्गों, बाजारों और दर्जनों कॉलोनियों में एक से तीन फीट तक पानी भर गया। कई जगह वाहन पानी में बंद हो गए, दुकानों और घरों में पानी घुस गया, जबकि बाइक सवार जलभराव के बीच फिसलकर घायल हो गए। बारिश के कारण सर्वाधिक दिक्कत स्कूल कॉलेज व कोचिंग जाने वाले छात्र छात्राओं को हुआ बारिश के कारण हालात इतने खराब रहे कि खुद नगर निगम कार्यालय परिसर भी जलमग्न हो गया। देर रात शुरू हुई तेज बारिश ने सुबह होते-होते पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। शहर के दाउदपुर, जिला परिषद मार्ग, बैंक रोड, विजय चौराहा, अलीनगर, घोस कंपनी, माया बाजार, रेती रोड और आरटीओ रोड पर भारी जलभराव हो गया। कई जगह एक से तीन फीट तक पानी भरने से लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। सबसे ज्यादा खराब स्थिति दाउदपुर इलाके में देखने को मिली, जहां घंटों करीब डेढ़ फीट तक पानी जमा रहा। जिला परिषद मार्ग पर लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ा। सबसे बड़ी बात यह रही कि नगर निगम कार्यालय परिसर के पार्क के सामने भी सुबह eight बजे तक डेढ़ से दो फीट तक पानी भरा रहा, जिसने जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। असुरन चौराहे से गीता वाटिका मार्ग पर राप्ती कॉम्प्लेक्स की चहारदीवारी गिर गई, जिससे नाले का पानी आसपास की दुकानों और मकानों में घुस गया। रेती रोड और माया बाजार क्षेत्र में कई दुकानों में पानी भर जाने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। दुकानदार सुबह से ही पानी निकालने में जुटे रहे। देवरिया बाईपास पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से भगत चौराहे तक आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियां जलमग्न रहीं। चंपा देवी पार्क से गोरक्ष एनक्लेव के बीच सड़क पर करीब दो फीट तक पानी भर गया। जलभराव के बीच कई बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े और घायल हो गए। बहरामपुर, इलाहीबाग, तिवारीपुर, साहबगंज, मोहरीपुर और जागर बाजार जैसे निचले इलाकों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। लगातार बढ़ते जलभराव के बाद नगर निगम की टीमें सुबह करीब आठ बजे मैदान में उतरीं। विभिन्न स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया गया। करीब पौने नौ बजे तक कई इलाकों में जलस्तर कम होने लगा और लोगों को कुछ राहत मिली। नगर आयुक्त अजय जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने और जलनिकासी तेज करने के निर्देश दिए हैं। एक रात की बारिश ने गोरखपुर में जलनिकासी व्यवस्था की पूरी हकीकत सामने ला दी। सड़कें तालाब बन गईं, कॉलोनियां जलमग्न हो गईं और लोगों को घंटों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सवाल यह है कि हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आखिर बारिश आते ही शहर पानी-पानी क्यों हो जाता है? अब लोगों की नजर इस बात पर है कि नगर निगम स्थायी समाधान कब तक तलाश पाता है।0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया; आंदोलन पर नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार तड़के एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाया पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई थी सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सुबह के उस समय को चुना जब प्रदर्शनकारियों की संख्या सबसे कम थी..साथ ही, वांगचुक के करीबी सहयोगी अभिजीत डिपके के कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल से बाहर जाने के समय का भी इंतजार किया गया, ताकि मंच पर कॉर्डिनेशन करने वाला प्रमुख व्यक्ति मौजूद न रहे करीब 30 से 35 पुलिसकर्मी, जिनमें नई दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे, सादे कपड़ों में बैरिकेड वाले प्रदर्शन स्थल में दाखिल हुए सूत्रों का कहना है कि पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय रखी गई थी और इसकी पूरी जानकारी केवल चुनिंदा वरिष्ठ अधिकारियों को ही थी पुलिसकर्मियों ने पहले सोनम वांगचुक के बिस्तर को चारों ओर से बड़े सफेद कपड़ों से ढक दिया और फिर उन्हें चुपचाप मंच से हटाकर एंबुलेंस तक ले जाया गया, ताकि भीड़ इकट्ठा न हो और कोई हंगामा न हो सूत्रों के मुताबिक, यह ऑपरेशन तीन लेयर में चलाया गया..पहली लेयर में सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मंच को सुरक्षित कर वांगचुक को हटाया.. दूसरी लेयर में CRPF और RAF के जवानों ने बैरिकेड के बाहर प्रदर्शनकारियों को रोके रखा ताकि किसी तरह का टकराव न हो.. तीसरी लेयर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एंबुलेंस और पुलिस वाहनों के पास बने कंट्रोल प्वाइंट से पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे वांगचुक को एंबुलेंस में बैठाए जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर जैसा रास्ता सुनिश्चित किया, जिससे एंबुलेंस बिना किसी बाधा के सीधे सफदरजंग अस्पताल पहुंच गई कार्रवाई पूरी होने के कुछ देर बाद अभिजीत डिपके प्रदर्शन स्थल पर लौटे..उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गैर मौजूदगी में सोनम वांगचुक को हटाया गया..साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वे भूख हड़ताल जारी रखकर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से और अधिकतम संयम के साथ की गई।.. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर स्थल को शांतिपूर्वक खाली करने की भी अपील की0
0
Report
Advertisement
सोनम वाग्चुक Hospitalised, dehydration but condition stable
Noida, Uttar Pradesh:सोनम वांगचुक सुबह करीब 7:40 बजे हमारे अस्पताल पहुंचे। लंबे समय तक उपवास रखने के कारण वे थोड़े कमज़ोर हैं और उन्हें हल्की डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) है; इसके अलावा, उनके सभी ज़रूरी पैरामीटर स्थिर हैं। उनकी लगातार जांच और निगरानी की जा रही है, और उनका इलाज चल रहा है। वे पूरी तरह से होश में और स्थिर हैं। शुरू में, उनके आने पर इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट ने उन्हें देखा, और अब उन्हें मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है। वे पूरी तरह से होश में हैं और सभी पैरामीटर स्थिर हैं। हम उन्हें कुछ समय तक रखेंगे क्योंकि डिहाइड्रेशन के कारण उनके इलेक्ट्रोलाइट लेवल पर असर पड़ने के संकेत हैं। हम इन्हें ठीक करेंगे और फिर उनकी स्थिति की दोबारा समीक्षा करेंगे।0
0
Report
गुलाबराव पाटील ने शिवसेना में मंत्री पद मांगे, शिंदे की भूमिका स्पष्ट
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गुलाबराव पाटील ऑन शिवसेना केंद्रात 3 मंत्री पद मागणी लोकसभा और राज्यसभा मिळून एकूण 15 खासदार हे शिवसेनेकडे आहेत.. त्यामुळे मला खात्री आहे की वरच्या नेतृत्वाला शिवसेनेला मंत्रीपद देण्यास काही हरकत राहणार नाही.. कारण सगळ्यात विश्वासातला मित्र म्हणून एकनाथ शिंदे त्यांच्यासाठी काम करत आहे.. ऑन ND A मध्ये येण्याअधी भाजपच्या दोन्ही राष्ट्रवादीला विलीनीकरणाच्या सूचना राष्ट्रवादीने काय करावा हा त्यांचा व्यक्तिगत प्रश्न आहे मात्र 두न्ही राष्ट्रवादी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचा संपर्कात आहे. त्यामुळे राष्ट्रवादी एनडीए मध्ये सामील होतील हे चित्र जवळपास स्पष्ट झाला आहे मात्र एकत्रीकरणाचा विषय हा त्यांचा दोघांचा विषय असून त्यासंदर्भात ते दोघेही पक्ष निर्णय घेतील.. ऑन सुनील तटकरे (अर्थखात राष्ट्रवादीला देऊ नये असे एकनाथ शिंदे साहेब बोलणार नाही) हा विषय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या मर्जीतला विषय आहे. यावर मी बोलण उचित होणार नाही.. शेवटी कोणाला कोणतं खातं द्यावं याचा अधिकार मुख्यमंत्री यांचा अधिकार असतो.. तिन्ही पक्षांचा समन्वय झाल्यावर या संदर्भातला तिघे जण निर्णय होईल.. ऑन रवी राणा (दोन्ही शिवसेना आणि दोन्ही राष्ट्रवादी एकत्र) आमचं काही नसतं शिंदे साहेबांच्या मनात जे असते, तेच आमच्या मनात असतं.. एकनाथ शिंदे साहेबांच्या मनात असेल तर सर्व होईल एकनाथ शिंदे साहेबांनी मुख्यमंत्री व्हावे याकरिता कार्यकर्ता म्हणून माझी देखील इच्छा असणार आहे.. मात्र आजचे चालला आहे त्यात दिल्ली किंवा इथले निर्णय घेण्याचे अधिकार हे वरच्या पातळीवरचे आहे.. तण्ही या गोष्टीत बोलणं माझ्यासाठी उचित नाही... ऑन दोन्ही ठाकरे एकत्र चांगली गोष्ट आहे एकत्र आले पाहिजे, पवार एकत्र येत आहेत सर्वजण एकत्र येतात तर ठाकरेंनी पण एकत्र आला पाहिजे ऑन उद्धव ठाकरे नागपूर रामरक्षा आंदोलन प्रभू श्री रामचंद्र हे आपलं दैवत आहे आणि त्यांचे पठण करणे ही चांगली गोष्ट आहे.. ऑन तृप्ती देसाई शिक्षण खात्यावर आरोप जो आरोप केला आहे.. तो किती सत्य आहे हे देखील सांगणं महत्त्वाचं आहे.. दादा भुसे हे जेष्ठ मंत्री आहे त्यांचे काम करण्याची पद्धत अगदी साधी आणि सरळ आहे.. चुका लक्षात आणून दिल्या पाहिजे मात्र मात्र पैसे घेतल्याशिवाय कामच होत नाही हे म्हणणं चुकीचं आहे.. ऑन अर्थखात कोणाकडे राहाव अर्थ खात सरकारकडे असला पाहिजे.. खाते सरकारमधल्या कोणत्याही पक्षामध्ये राहिले तरी चालतं.. सगळ्यांकडे माणस आहे... बाईट मंत्री गुलाबराव पाटील0
0
Report
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर उनकी स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं.
New Delhi, Delhi:अभिनेता सोनम वांगचुक को सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी इलाज कर रहे डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। दिल्ली की राजधानी में जंतर मंतर पर भूख हड़ताल जारी थी; आज उनकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया।0
0
Report
Advertisement
अमरनाथ यात्रा के दौरान उधमपुर में सड़क हादसा, 4 श्रद्धालु घायल
Jammu, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर उधमपुर के सांगूर चौक में आज श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान एक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार बालटाल जा रही एक टोयोटा इनोवा गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े एक डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चार श्री अमरनाथ जी श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। सभी घायल श्रद्धालुओं को तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर के एसोसिएटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच जारी है। शुरुआती तौर पर लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और वाहन धीमी गति से चलाएं।0
0
Report
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने डुधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की
Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UTTAR PRADESH): CHIEF MINISTER YOGI ADITYANATH OFFERS PRAYERS AT DUDHESHWAR MAHADEV TEMPLE0
0
Report
शहापुर में चार-पांच दिन बाद जोरदार बारिश, किसान खुश, शहर में जलजमाव
Thane, Maharashtra:शहापूर | पावसाची दमदार हजेरी .. शहापूरमध्ये पाऊस परतला!.. 4-5 दिवसांच्या विश्रांतीनंतर कालपासून दमदार पाऊस... आजही जोर कायम... ॲकर... शहापूर तालुक्यात मागील चार ते पाच दिवसांच्या विश्रांतीनंतर पावसाने पुन्हा दमदार हजेरी लावली आहे. काल सकाळपासून सुरू झालेला हा पाऊस आजही कायम असून बळीराजा सुखावला आहे. *VO 1:* शहापूर तालुक्यात कालपासून मुसळधार पाऊस सुरू आहे. आज देखील पावसाचा जोर कायम आहे. सलग पडणाऱ्या पावसामुळे शेतीच्या कामांना वेग आला आहे. शेतकरी भात लावणी आणि इतर कामांमध्ये व्यस्त झाले आहेत. पावसामुळे बळीराजाच्या चेहऱ्यावर समाधान दिसत आहे. *VO 2 - दुसरीकडे शहरातील मुख्य बाजारपेठेत मात्र पावसामुळे जनजीवन विस्कळीत झाले आहे. रस्त्यांवर पाणी साचले असून वाहनचालकांना सावकाश वाहने चालवावी लागत आहेत. नागरिक छत्री आणि रेनकोटच्या आधारे ये-जा करताना दिसत आहेत. बऱ्याच सखल भागात पाणी साचले असून नदी-नाल्यांच्या पाण्याची पातळी देखील वाढली आहे. हवामान विभागाने पुढील 24 तासात मध्यम ते जोरदार पावसाचा अंदाज दिला आहे. प्रशासनाने सखल भागातील नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन केले आहे.0
0
Report
Advertisement
नीरज गुर्जर का आसींद में बार काउंसिल सदस्य के रूप में भव्य स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य नीरज गुर्जर का आसींद में स्वागत बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के नवनिर्वाचित सदस्य नीरज गुर्जर के निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार आसींद आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। आसींद पहुंचने पर नीरज गुर्जर सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्री देवनारायण के दर्शन किए तथा मंदिर के महंत सुरेशदास से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात बार एसोसिएशन आसींद द्वारा न्यायालय परिसर में एक विशेष अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित सदस्य का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय अधिवक्ताओं ने कहा कि नीरज गुर्जर का बार काउंसिल में चुनकर आना पूरे क्षेत्र के विधि जगत के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रूबरू हुए गुर्जर ने कहा कि "अधिवक्ताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। वकीलों के हितों, कोर्ट परिसर की समस्याओं के समाधान और युवा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए मैं बार काउंसिल में प्रमुखता से आवाज उठाऊँगा।"0
0
Report
दिल्ली में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, विपक्ष के आरोप व राहुल गांधी बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SHAHNAWAZ HUSSAIN (BJP LEADER) ON SONAM WANGCHUK / ABHIJEET DIPKE HUNGER STRIKE / DELHI POLICE ACTION / OPPOSITION ALLEGATIONS / RAHUL GANDHI REMARKS / MANISH TIWARI'S STATEMENT0
0
Report
मुंगेली में भारी बारिश के बीच प्रशासन ने अलर्ट जारी कर स्कूल बंद
Karhi, Chhattisgarh:मुंगेली मुंगेली जिले में बारिश का महा अलर्ट... मौसम विभाग ने दी भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी... जिले के कलेक्टर का आपातकालीन आदेश... शासकीय ,अशासकीय स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा आज अवकाश... नदी नालों और बाँधो पर निगरानी के दिए सख्त निर्देश... जिले में दो दिन से हो रही है बारिश,,लोरमी के खुड़िया में राजीव गांधी जलाशय हुआ लबालब... बांध के वेस्टवियर से 1 फिट ऊपर बह रहा है पानी...0
0
Report
Advertisement
सड़क पर तड़प रहे घायल साइकिल सवार को युवकों ने पहुंचाया अस्पताल, समय रहते मिला उपचार।
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत। शहर में शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे श्री संजय सिंह गंगवार के सहयोग कार्यालय के सामने एक सड़क हादसा हो गया। साइकिल से जा रहे मिथिलेश कुमार को पीछे से आ रही किसी अज्ञात बड़ी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल करीब 5 से 10 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा। इसी दौरान अस्पताल ड्यूटी के लिए जा रहे एक राजेश गंगवार की नजर घायल पर पड़ी। उसने तुरंत एक टमटम रुकवाया और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को उसमें बैठाया। इसी बीच वहां से गुजर रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रतीक पांडे भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने बिना देर किए घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने समय रहते मानवता का परिचय देते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले दोनों युवकों की सराहना की। वहीं हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सगाई के दो महीने बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान, अगले साल होनी थी शादी
Sihari Madhogarh, Madhogarh, Uttar Pradesh:जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के बिजदुवा गांव में एक युवती का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो युवती का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर गोहन थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, युवती की दो महीने पहले ही सगाई हुई थी और अगले वर्ष उसकी शादी तय थी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सहरसा तुलसियाही के तीनों भाई-बहनों NEET में रैंक पाकर गांव का नाम रोशन
Saharsa, Bihar:कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती और अपने इसी प्रतिभा के बल पर सहरसा के तुलसियाही की रहने वाले एक ही परिवार के तीन सगे भाई बहनों ने एक साथ नीट की परीक्षा में सफलता पाकर अपने गांव ही नहीं बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाया है. तीनों भाई बहनों की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. दरअसहूल तुलसियाही गांव में किराना का व्यवसाय करने वाले रोहित कुमार और पूनम देवी के पुत्र रजनीश कुमार ने नीट की परीक्षा में 3122 रैंक, पुत्री साक्षी कुमारी 9762 रैंक और पुत्र प्रहलाद कुमार ने 26751 रैंक लाकर सफलता पाई है. तीनों ने सेल्फ स्टडी के साथ - साथ सहरसा में ही एक निजी कोचिंग में पढ़कर नीट की परीक्षा की तैयारी की थी और अपने मेहनत और काबिलियत के बल पर यह सफलता अर्जित की है. बच्चो की सफलता पर उनके माता पिता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. सफलता पाने वाले भाई बहनों का कहना है कि मेहनत और लगन से तैयारी करने पर कोई भी कम्पीटिशन में सफलता पाई जा सकती है इसके लिये यह जरूरी नहीं है कि आप अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर जाकर और ज्यादा रुपये खर्च कर इसकी तैयारी करें.0
0
Report
Advertisement
