281001
मथुरा में फर्जी ईडी अधिकारी प्रकरण के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर सराफ के यहां डकैती डालने की कोशिश के आरोप में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में गोली लगने से घायल कर दिया। पुलिस टीम ने उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। सीओ सिटी प्रवीन मलिक ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर देव पाल सिंह पुंडीर और उनकी टीम वांछितों की तलाश में निकली थी। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धान गेट पास नहीं कटने पर किसान करनाल-कैथल रोड पर जाम, समाधान की मांग
Karnal, Haryana:गेट पास नहीं कटने पर किसानों ने करनाल-कैथल रोड पर लगाया जाम निसिंग मंडी में धान बेचने पहुंचे कैथल के किसान बोले- 40 साल से यहीं बेच रहे फसल, अब क्यों रोका जा रहा; मार्केट कमेटी सचिव बोले- दूसरे जिले की धान पर रोक करनाल। धान की खरीद और गेट पास नहीं कटने से परेशान किसानों ने करनाल-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। ज्यादातर किसान कैथल जिले के रहने वाले हैं और निसिंग मंडी में धान बेचने पहुंचे थे। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उन्हें पोर्टल के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनकी ट्रालियों के गेट पास नहीं काटे जा रहे, जबकि उनके पास फसल से जुड़े सभी जरूरी कागजात हैं। किसानों ने साफ कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, जाम नहीं खोलेंगे。 40 साल से यहीं बेच रहे फसल, अब क्यों रोका जा रहा किसानों ने बताया कि उनके गांव निसिंग के आसपास हैं और वे पिछले करीब 40 साल से इसी मंडी में अपनी फसल बेचते आ रहे हैं। इस बार भी वे पहले धान बेचकर जा चुके हैं, लेकिन अब उनकी ट्रालियों के गेट पास नहीं काटे जा रहे। किसानों का कहना है कि वे फसल बेचने के लिए ही धान उगाते हैं, लेकिन मंडी में पहुंचने के बाद उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। कई दिनों से समस्या का सामना कर रहे किसानों ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो वे जाम लगाए रखेंगे。 सेटेलाइट से आग दिखती है तो धान क्यों नहीं किसानों ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि खेतों में फानों में आग लगने पर सेटेलाइट से तुरंत जानकारी मिल जाती है, तो फिर खेत में धान की फसल होने का पता क्यों नहीं चलता। सरकार कहती है कि किसान देश में कहीं भी अपनी धान बेच सकता है, लेकिन दूसरे जिले की मंडी में भी फसल बेचने में परेशानी आ रही है। किसानों ने दावा किया कि धान उनके अपने खेतों की है और उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं। इसके बावजूद गेट पास नहीं काटे जा रहे, जिससे उनमें रोष है。 दूसरे जिले की धान पर रोक का पत्र जारी: सचिव मार्केट कमेटी निसिंग के सचिव जसपाल मेहता ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले किसान दूसरे जिले के हैं और निसिंग मंडी में धान लेकर आए हैं। सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया है कि दूसरे जिले की धान मंडी में नहीं आने दी जाए। फिलहाल किसानों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सत्यापन भी किया जा रहा है, ताकि गलत तरीके से कोई ट्राली मंडी में प्रवेश न करे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए विभाग हमेशा तत्पर है。0
0
Report
जामिया की भूख हड़ताल जारी, चुनाव तिथि की घोषणा की मांग तेज
New Delhi, Delhi:एबिन बेसिल, भूख हड़ताल पर बैठा NSUI से जुडा छात्र नेता हमारी हड़ताल ख़त्म नहीँ हुई... जब तक चुनाव की घोषणा नहीँ होगी हड़ताल ख़त्म नहीँ होगी मेरा आज भूख हड़ताल का 11 वा दिन हैं जामिया प्रशासन ने हमें कन्फ्यूज किया हमारी हड़ताल जारी रहेगी इनका कहना है कि रात के 2:00 बजे हमको सोते हुए उठाया गया जामिया एडमिनिस्ट्रेशन की टीम थी हमसे कहा गया की सारी मांगे मान ली गई हैं नोटिस पर साइन करवाया गया मैं पिछले 11 दिन से भूख हड़ताल पर हूं मीटली स्टेबल नहीं हूं मुझे प्रेशर देकर साइन कराया गया हमने ड्रॉप जो नोटिस जारी किया है वह जब पड़ा उसके बाद हमने इस आर्डर को मन कर दिया हमारी मांग आज भी वही है इलेक्शन की डेट प्रॉपर तरीके से अनाउंस की जाए हमारे दो साथी अस्पताल में हैं तीन अभी भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं0
0
Report
जोधपुर नगर निगम ने डोर-टू-डोर कचरे के लिए नए वाहन शुरू किए
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने के लिए नगर निगम ने दो बड़ी पहल की हैं। सोमवार को महापौर प्रसन्न चंद मेहता, शहर विधायक अतुल भंसाली और उपमहापौर विजय सिंह पंवार ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, पीएम ई-बस सेवा के तहत मंडोर से सांगरिया फाटा तक नए रूट पर इलेक्ट्रिक लो फ्लोर बसों का संचालन भी शुरू हो गया। 5 नवंबर से पहले हर वार्ड को मिलेंगे अतिरिक्त वाहन नगर निगम का लक्ष्य 5 नवंबर से पहले प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार चार टैक्सियां और दो अन्य वाहन उपलब्ध करवाना है। वाहनों का आवंटन वार्ड की आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर किया जाएगा। इससे घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है। कचरा संग्रहण व्यवस्था की निगरानी के लिए मैपिंग प्रणाली विकसित की गई है। इससे पता चल सकेगा कि वाहन कितने घरों तक पहुंचे, कितने घरों से कचरा लिया गया और कितना कचरा एकत्र हुआ। पार्षदों को उनके वार्ड में संचालित वाहनों के नंबर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। गीला-सूखा कचरा अलग देना होगा महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर ही कचरा बाहर निकालें और गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग करके संग्रहण वाहनों में डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। अतुल भंसाली बोले- जनसहभागिता से स्वच्छ बनेगा जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि बढ़ती आबादी और विस्तारित शहरी क्षेत्र को देखते हुए सफाई संसाधनों को मजबूत करना आवश्यक है। नई गाड़ियां सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से मिलकर शहर को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। उपमहापौर विजय सिंह पंवार ने बताया कि दीपावली से पहले शहर के सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 14 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वार्डवार टीमें सफाई कार्य कर रही हैं और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मंडोर से सांगरिया फाटा तक दौड़ेंगी 8 इलेक्ट्रिक बसें पीएम ई-बस सेवा के तहत मंडोर से सांगरिया फाटा तक नए रूट पर पहले चरण में चार इलेक्ट्रिक लो फ्लोर बसें संचालित की जाएंगी। आगामी दिनों में चार और बसें शुरू करने की योजना है। इसके बाद इस रूट पर कुल आठ बसें चलेंगी। यह रूट मंडोर से शुरू होकर किशोरबाग, कृषि मंडी, महामंदिर, पावटा, नई सड़क, रेलवे स्टेशन, रोटरी सर्किल, एमडीएम अस्पताल, शास्त्री सर्किल, डीजल शेड और बासनी थाना होते हुए सांगरिया फाटा तक पहुंचेगा। नगर निगम की इन पहलों से शहर में घर-घर कचरा संग्रहण को मजबूती मिलने और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त राहुल जैन सहित निगम अधिकारी, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाइट: प्रसन्न चंद मेहता महापौर जोधपुर शहर बाइट: अतुल भंसाली शहर विधायक जोधपुर0
0
Report
Advertisement
खड़गे के बयान पर सिंघार ने कहा—बीजेपी कार्यालय घेराव पर विरोध की धार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार का बयान मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान नहीं सुना उन्होंने किस परिपेक्ष में कहा यह समझना होगा बीजेपी के कांग्रेस कार्यालय घेराव पर बोले बीजेपी आखिर किस चीज का घेराव करेगी क्या वह SIR को लेकर विरोध कर रही है बीजेपी आरएसएस का झंडा उठा कर चलती है0
0
Report
महिला की फोटो जारी, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
Mathura, Uttar Pradesh:महिला की फोटो0
0
Report
वाराणसी में बीजेपी-खड़गे बयान को लेकर भारी प्रदर्शन, पुतला दहन और नारेबाजी
Varanasi, Uttar Pradesh:- वाराणसी में बीजेपी का हल्ला बोल ज़िला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन。 - खड़गे के बयान पर भड़की बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश。 - पुतला दहन कर जताया विरोध मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और महिला मोर्चा ने खड़गे का पुतला फूंका。 - सड़कों पर उतरा महिला मोर्चा भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी。 - देश विरोधी बयान बर्दाश्त नहीं यूपी सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा, देश विरोधी बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。 - कांग्रेस पर तीखा हमला मंत्री रविंद्र जायसवाल का बयान— देश की संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं。 - देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेस मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कांग्रेस की नीतियों और बयानों पर उठाए गंभीर सवाल。 - बयान से आहत है पूरा देश मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि खड़गे के इस बयान से देश की जनता में गहरा रोष है。 - ज़िला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बीजेपी नेताओं ने सौंपा ज्ञापन。 - माफी की मांग पर अड़ी बीजेपी बीजेपी नेताओं की चेतावनी, जब तक कांग्रेस माफी नहीं मांगती तब तक जारी रहेगा विरोध。0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी के 90 सरकारी स्कूलों में पानी की गुणवत्ता खतरनाक, बैक्टीरिया-टीडीएस मौजूद
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के 90 सरकारी स्कूलों के पानी के नमूने फेल हुए; बच्चों की सेहत से खिलवाड़; कहीं पानी में बैक्टीरिया तो कहीं टीडीएस ज्यादा. रेवाड़ी जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावों के बीच पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई जांच में जिले के 90 सरकारी स्कूलों के पानी के नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। जिले में संचालित 638 सरकारी स्कूलों में से इन स्कूलों में पानी की गुणवत्ता में खामियां मिली हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बावल, रेवाड़ी और नाहड़ खंड के स्कूलों में सामने आई है। रिपोर्ट के बाद विभागीय अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों में दोबारा पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। जिले के कई सरकारी स्कूलों में बच्चे हैंडपम्प और बोरवेल का पानी पी रहे हैं। कुछ स्कूलों में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसके बावजूद जांच में विभिन्न स्रोतों से लिए गए पानी के नमूनों में खामियां सामने आई हैं। उपलब्ध जांच रिपोर्ट के अनुसार, कुछ नमूनों में टीडीएस की मात्रा अधिक पाई गई, जबकि कुछ में बैक्टीरिया की मौजूदगी सामने आई है। ऐसे में संबंधित स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, अगस्त-सितंबर में विद्यालय मुखियाओं की ओर से स्कूलों में उपलब्ध पानी की जांच कराई गई थी। इसके तहत हैंडपंप, बोरवेल और नलों से पानी के नमूने लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की प्रयोगशाला में भेजे गए थे। जांच के बाद विद्यालय मुखियाओं ने पानी के स्रोतों की जानकारी के साथ रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी थी। रिपोर्ट के आंकड़ों में सामने आया कि 90 स्कूलों के पानी के नमूने पीने के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच के दौरान सामने आई स्थिति के अनुसार, कई स्कूलों में आरओ और वाटर फिल्टर की व्यवस्था नहीं है, जबकि कुछ स्कूलों में लगे आरओ लंबे समय से खराब पड़े हैं। ऐसे में बच्चों को उपलब्ध पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करना चुनौती बना हुआ है। बावल, रेवाड़ी और नाहड़ खंड के स्कूलों में स्थिति अधिक खराब बताई गई है। पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों में दोबारा सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। Twoबारा जांच के बाद ही पानी की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, जिन स्कूलों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, वहां पेयजल की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है.0
0
Report
स्मृति ईरानी के नेतृत्त्व में 2028 के लिए भाजपा का क्षेत्रीय विस्तार की बैठक
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज दूसरे दिन प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभु बैठक ले रहे हैं. पहले विधायकों की बैठक हुई, उसके बाद सांसदों की बैठक जारी है. आज शाम तक बैठकें होंगी जिसमें सांसदों के बाद फिर मंत्रियों और कोर ग्रुप की बैठक भी शामिल हैं. बैठक में विधायकों से उनके कामकाज को लेकर पूछा गया, जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए, साथ ही संगठन के नेताओं से समन्वय बनाकर मिशन 2028 जीत में सक्रियता से लगने के लिए कहा गया. साथ ही क्षेत्र में भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए. जानकारी के मुताबिक आज की विभिन्न बैठकों में भी 2028 विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी तो मंत्रियों से उनका रिपोर्ट कार्ड भी पूछा जाएगा.....0
0
Report
ट्रेन में चेकिंग के दौरान जीआरपी को मिली सफलता, शराब बरामद
Deoria, Uttar Pradesh:ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी भटनी की टीम ने मौर्य एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक बैग से 48 अदद ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया। जीआरपी के मुताबिक, रविवार को भटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पिठ्ठू बैग में रखे 48 अदद ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब के पैक बरामद हुए। प्रत्येक पैक 180 मिलीलीटर का था। इस तरह शराब की कुल मात्रा 8.64 लीटर पाई गई। रेलवे में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बरामदगी करने वाली टीम में जीआरपी थाना भटनी के राजेश कुमार पांडेय, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल पंकज मिश्रा शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी की तस्वीर के साथ सत्यमेव जयते वाला पोस्टर कोर्ट के बाहर दिखा
Noida, Uttar Pradesh:कोर्ट के बाहर से पोस्टर दिखाते हुए जिसने राहुल गांधी की तस्वीर के साथ सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। जश्न मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत। कांग्रेस नेता दीपक सिंह0
0
Report
खड़गे की टिप्पणी पर भंसाली का तीखा बयान: राजनीतिक मर्यादा और राष्ट्रवाद जरूरी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में पद की गरिमा तथा बड़ों के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है। खड़गे की टिप्पणी बेहद हल्की और निंदनीय है। भंसाली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व एक परिवार की भक्ति में राजनीतिक मर्यादाएं भूल चुका है। उन्होंने कहा कि बिना सिद्धांत, नीति और राष्ट्रवाद के राजनीति में सफलता संभव नहीं है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह प्रगति रास नहीं आ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के बयानों से उनकी कुंठित मानसिकता उजागर हो रही है। भंसाली ने खड़गे की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की.0
0
Report
आमेर में अवैध शराब पर पुलिस कार्रवाई, 5 हजार लीटर नष्ट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आमेर क्षेत्र में पुलिस की अवैध हथकड़ शराब पर कार्रवाई 5 हजार लीटर अवैध हथकड़ शराब की वॉश की गई नष्ट पुलिस ने शराब बनाने की 25 भट्टियां और उपकरण किए नष्ट मौके से 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त हिस्ट्रीशीटर पप्पूलाल मीणा के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पुलिस का एक्शन चौकीदारों की ढाणी, कांकरेल गांव में चलाया तलाशी अभियान0
0
Report
Advertisement
खड़गे के बयान पर जोगाराम पटेल का कड़ा विरोध; संस्कार और सम्मान पर ज़ोर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान किया जाता है। किसी स्वर्गवासी आत्मा के लिए राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष की ओर से इस तरह के शब्दों का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से संबंधित नेताओं की मानसिकता और संस्कार झलकते हैं। पटेल ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे अपने शब्दों और व्यवहार पर संयम रखने की अपील की। कांग्रेस के अस्तित्व पर भी उठाए सवाल मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी कई राज्यों में लंबे समय से सत्ता से बाहर है और चुनावी हार से परेशान है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं धीरे-धीरे अपना अस्तित्व ही न खो दे। पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपील की कि वे राजनीतिक विरोध के दौरान भी भाषा की मर्यादा बनाए रखें और माता-पिता, गुरुजनों तथा स्वर्गीय आत्माओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें।0
0
Report
दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज की सॉफ्ट ट्रायल शुरू, सोनिया विहार से जगतपुर
New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज से शुरू होगी यमुना रिवर क्रूज की सॉफ्ट ट्रायल सेवा दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम, यमुना नदी में पहली बार रिवर क्रूज सेवा की सॉफ्ट ट्रायल शुरुआत होगी। इस सेवा को नमो यमुना रिवर्स सफारी के नाम से शुरू किया जाएगा सोनिया विहार से जगतपुर तक क्रूज का संचालन किया जाएगा। क्रूज में 40 मिनट की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया तय किया गया है। एक बार में क्रूज पर अधिकतम 30 लोग सफर कर सकेंगे। शुरुआती तौर पर 4 से 5 दिन तक ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद क्रूज सेवा का औपचारिक उद्घाटन होगा। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को यमुना नदी से राजधानी की ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत नजारे देखने का नया अनुभव देना है। पर्यावरण अनुकूल इस पहल को यमुना रिवरफ्रंट के विकास और नदी किनारे मनोरंजन की नई संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।0
0
Report
सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर जश्न मनाती तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर जश्न मनाने का विजुअल है。0
0
Report
Advertisement
