icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
205267
AKAvanish KumarFollow31 Dec 2024, 06:53 pm

मैनपुरीः गांव में अनुचित विकास कार्य को रोकने के लिए ग्रामीणों ने विकास खंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

Bichhawan, Uttar Pradesh:

विकासखंड सुल्तानगंज के गांव नगला सेमर में हो रहे अनुचित विकास कार्य को रुकवाने के लिए ग्रामीणों ने विकासखंड सुल्तानगंज पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विकासखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि गांव में बने अंबेडकर पार्क में गड्ढा खोदा जा रहा है। गांव के पानी के लिए पहले से तालाब प्रस्तावित है जबकि बीच तालाब से 130 मी. नाले का निर्माण हो चुका है। 60 मी. निर्माण बाकी रह गया है। बचे हुए नाला निर्माण के लिए गांव के कुछ दबंग राकेश वर्मा उर्फ भूरे दिनेश चंद्र विरोध कर रहे हैं। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाएं त्यौहार - सीओ

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollowJust now
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली में सोमवार को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे नगर पालिका सभासद, प्रधान,रामलीला आयोजन कमेटी के जिम्मेदार और संभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह ने त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखने को सीसीटीवी कैमरे को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रमों के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देकर पुलिस को सूचना दी जाए।रामलीला एवं दुर्गा पूजा स्थलों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बिजली के तारों की सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय किसी समस्या पुलिस को तुरंत सूचित करें।यहाँ सभी त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
0
0
Report
Advertisement

बेमेतरा में गर्भवती महिला के प्रसव के बाद नवजात गायब; पुलिस जांच में जुटी

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में अकेली गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद मदद के लिए पहुंची दो महिलाओं ने कथित तौर पर उसे दवाई पिलाकर बेहोश कर दिया और प्रसव कराया। लेकिन जब महिला को होश आया तो उसके पास नवजात बच्चा मौजूद नहीं था। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बतायाज رأा है कि घटना 3 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच है जिस वक्त गर्भवती महिला घर में बिल्कुल अकेली थी। अचानक प्रसव पीड़ा होने पर महिला की आवाज सुनकर दो महिलाएं उसके घर पहुंचीं। परिजनों के मुताबिक, दोनों महिलाओं ने महिला को कोई दवाई पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसका प्रसव कराया गया। महिला को जब होश आया तो वह घर में अकेली थी और नवजात बच्चा वहां मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। महिला के पति उस समय बकरी चराने के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि सास-ससुर और देवर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नवजात आखिर कहां गया, प्रसव कराने पहुंची दोनों महिलाओं की भूमिका क्या है और महिला को कौन सी दवा पिलाई गई—इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। फिलहाल नवजात के लापता होने की घटना को लेकर गांव में डर और दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।
0
0
Report

राजस्थान के गांवों में पंचायत चुनाव की घमासान शुरू, युवा बनाम बुजुर्ग दावेदार चर्चाओं में

Jaipur, Rajasthan:एंकर वीओ राजस्थान के गांवों में पंचायत चुनाव की चौधर नजर आने लगी है गांव में पंचायत चुनाव का माहौल बनने लगा है सरपंच पद के दावेदार गांवों में चुनाव प्रचार में जुटे हैं चाय की चुस्कियों के बीच चौपालों पर जमकर पंचायती हो रही है कहीं बुजुर्ग दावेदार सीट छोड़ने को तैयार नहीं है तो कहीं युवा चेहरे अपनी लोकप्रियता के दम पर मैदान में मोर्चा मारने को तैयार हैं जयपुर नगर निगम की सीमा से सटे निमेड़ा गांव में भी चुनाव की चर्चा जोरों पर दिख रही है इस बार चुनाव चिन्ह मतदान की पूर्व संध्या पर आवंटित होने से कई दावेदार निराश हैं उन्हें लग रहा है कि इससे अनपढ मतदाताओं तक चुनाव चिन्ह के बारे में जानकारी देने में उन्हें मुश्किलें आएंगी जी मीडिया ने चौपाल पर जमा ग्रामीणों से बात कर चुनावी माहौल को जानने की कोशिश की
0
0
Report

धौलपुर नगर परिषद के नए बोर्ड की पहली बैठक में 13 प्रस्तावों पर मंथन

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा सोमवार को मेला ग्राउंड स्थित मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। सभापति गिरीश गर्ग की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं। सभापति गर्ग ने कलेक्टर का साफा, माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उपसभापति रेखा माहौर, आयुक्त विष्णुन परमार, विष्णु फौजदार सहित सभी 45 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। परिषद की ओर से सभी पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। बैठक में आयुक्त द्वारा 29 सितंबर को जारी 13 बिंदुओं के एजेंडे पर एक-एक कर चर्चा हुई। सबसे पहले शरद महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर विचार किया गया। कलेक्टर ने मेले को स्वच्छ और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। शहर की मूलभूत समस्याओं पर सबसे ज्यादा जोर रहा। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, सीवर लाइन के टूटे हुए चेम्बरों की मरम्मत और बंद पड़ी सीवर लाइनों को तुरंत चालू करने का प्रस्ताव पास किया गया। बरसात में जल भराव और जल निकासी की समस्या पर भी गंभीर मंथन हुआ। इसके अलावा नगर परिषद के खराब पड़े संसाधनों और कचरा पात्रों को ठीक कराने, खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधार कर नए पोल और लाइटें लगाने पर सहमति बनी। आवारा पशुओं और बंदरों की समस्या से निजात के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेला ग्राउंड को किराये पर देने की दरों का पुनर्निर्धारण और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के शुल्क तय करने पर भी चर्चा हुई। प्रशासनिक एजेंडे में कार्यालय में मानव सेवा के माध्यम से जॉब बेसिस पर लगभग 1 करोड़ की लागत से कार्मिक लगाने, नगर परिषद की निधि को ब्याज सहित पीडी खाते में संचालित करने और अनावश्यक निजी बैंक खातों को बंद करने तथा स्थानीय निधि अंकेक्षण के लंबित ऑडिट पैराओं की समयबद्ध अनुपालना करने जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों पर भी मुहर लगी
0
0
Report
Advertisement

चूरू: ज्वेलरी शॉप से 7.2 लाख के सोने की चोरी, चार गिरफ्तार

Churu, Rajasthan:ज्वेलरी की दुकान से गोल्ड चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार। चूरू के पंखा सर्किल के पास जगदंबा ज्वेलर्स पर 22 सितंबर को मूर्ति खरीदने के बहाने आये अज्ञात चोरों ने चतुराई से दुकानदार को बातों में उलझाकर 7 लाख 20 हजार की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का खुलासा सीसीटीवी कैमरे देख कर हुआ, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने MP निवासी हसन अली, अमजद, उदय चौहान उर्फ राजू और जाफर अली को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्रवाई में FW विकास कुमार और कॉस्टेबल पुष्पेंद्र की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी हुई गोल्ड और नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

आगरा: खंडहर से एक्सपायर्ड दवाओं की बड़ी खेप बरामद, जांच शुरू

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग काशीराम आवास के खंडहर में मिलीं एक्सपायरी दवाओं की बड़ी खेप स्थानीय लोगों की सूचना पर पार्षद ने पुलिस को दी जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने दवाओं کی खेप को किया जब्त बरामد सभी दवाएं एक्सपायरी होने की बताई जा रही हैं औषधि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर करेगी जांच धनौली में हाल में पकड़ी गई दवाओं से तार जुड़े होने की आशंका टेढ़ी बगिया में खाली मिले गोदाम से भी कनेक्शन की जांच नकली और संदिग्ध दवाओं के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के बीच बरामदगी से मचा हड़कंप ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाथरस मार्ग स्थित काशीराम आवास की झाड़ियों में पड़ी मिलीं दवाएं。
0
0
Report
Advertisement

कोटा के राजकीय कला महाविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन, सात मांगों पर गेट तालाबंदी

Jaipur, Rajasthan:कोटा के राजकीय कला महाविद्यालय में आज जमकर हंगामा हो गया सात सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को गेट से हटाया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हंगामे की स्थिति बनी एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव कराने, अंबेडकर और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाएं लगाने, आईडी कार्ड और फीस रिफंड की समस्या दूर करने की मांग की। इसके अलावा खेल मैदान, परीक्षा परिणाम और आंतरिक मूल्यांकन में सुधार, जर्जर कक्षाओं की मरम्मत और शौचालयों की नियमित सफाई की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया。
0
0
Report

श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर की स्मारिका का विमोचन संपन्न

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक द्वारा संचालित श्री बाल रामलीला की स्मारिका का विमोचन सोमवार को शाम 7:00 बजे एसीसी सीमेंट के शोरूम पर संपन्न हुआ। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक विनोद प्रकाश गुप्ता, सोनपाल यादव, डॉक्टर मुरारी लाल गुप्त, संजय मिश्रा, शिवकुमार गुप्ता, नलिन गुप्ता, अभय वर्मा सहित संरक्षक मंडल ने विमोचन किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुए स्मारिका विमोचन के बाद पत्रिका को लोगों के सुपुर्द किया गया। इस मौके पर रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता ने बताया 10 अक्टूबर को शिव बारात शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। 21 अक्टूबर को अहिरावण वध और 22 अक्टूबर को भरत मिलाप शोभा यात्रा के साथ रामलीला का समापन होगा।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर ट्रेचिंग ग्राउंड डंपर हादसे में 7 वर्षीय सोनम घायल

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर सोमवार को कचरा डालने जा रहे नगरपालिका के डंपर की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची घायल हो गई। घायल बालिका की पहचान सोनम (7 वर्ष) पुत्री राकेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डंपर ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरा खाली करने जा रहा था, इसी दौरान बच्ची घर के बाहर बैठी हुई थी, डंपर देखकर भागने लगी तभी उसके टायर की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक तेज गति से डंपर लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में नगरपालिका के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड के आसपास आबादी होने के बावजूद वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। ट्रेचिंग ग्राउंड को वहां से हटाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। ट्रेचिंग ग्राउंड के कारण प्रदूषण फैल रहा है। बालिका के पिता राकेश ने बताया डंपर ने चपेट में ले लिया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर आएं जहां उपचार जारी है। नगरपालिका द्वारा उपचार करवाया जा रहा है,इसे यहां से प्रायवेट अस्पताल में ले जाएंगे।
0
0
Report

मुंगेर और हवेली खड़गपुर में इंडोर स्टेडियमों के लिए करीब 9 करोड़ स्वीकृत

Munger, Bihar:प्रशांत कुमार सिंह मुंगेर में जर्जर इंडोर स्टेडियम का होगा कायाकल्प, खड़गपुर میں नया स्टेडियम बनेगा। दोनों परियोजनाओं के लिए खेल विभाग ने स्वीकृत किए करीब 9 करोड़ रुपये, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं मुंगेर : जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़ी पहल की गई है। खेल विभाग ने नगर निगम, मुंगेर स्थित इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। वहीं, नगर परिषद, हवेली खड़गपुर में नए इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए चार करोड़ 11 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों योजनाओं के लिए कुल करीब पौने नौ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। मुंगेर शहर स्थित जर्जर इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार से खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से बेहतर सुविधाओं की कमी से जूझ रहे खिलाड़ियों को स्टेडियम के जीर्णोद्धार के बाद अभ्यास और प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी। वहीं, हवेली खड़गपुर में नए इंडोर स्टेडियम के निर्माण से अनुमंडल क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि स्वीकृत योजनाओं के तहत अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। इंडोर स्टेडियम के निर्माण और जीर्णोद्धार से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। इससे विभिन्न खेलों में जिले की प्रतिभाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर भी मिल सकेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top