icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
205267
AKAvanish KumarFollow11 Feb 2025, 02:06 am

Mainpuri: आर डी इंटर कॉलेज में प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान, गोल्ड मेडल और साइकिल वितरित

Bichhawan, Uttar Pradesh:

आर डी इंटर कॉलेज, बिछवा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें इंटरमीडिएट और हाई स्कूल में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, क्षेत्रीय पूर्व विधायक एवं सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि कठिन परिश्रम से मिली सफलता जीवन में वरदान साबित होती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, प्रबंधक रामेश्वर दयाल, ग्राम प्रधान शिवरतन शाक्य, कोतवाल, नवाब खान, टिन्नी यादव और लोकेंद्र शाक्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
Mainpuri
AKAvanish KumarFollow14 Jan 2025, 01:52 pm

Mainpuri: मकर संक्रांति पर कंबल और खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित

Bichhawan, Uttar Pradesh:

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सुल्तानगंज विकासखंड परिसर में कंबल और खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी सिंह, पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, उप जिलाधिकारी भोगांव, ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह और अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। जिलाधिकारी अंजनी सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति हमारी संस्कृति का पवित्र त्योहार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विकसित होना ही काफी नहीं बल्कि दूसरों की मदद करना हमारा दैनिक दायित्व होना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

0
0
Report
Pinewz
Mainpuri
AKAvanish KumarFollow7 Jan 2025, 01:37 pm

मैनपुरीः परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम, एक दिन पहले फांसी के फंदे से लटकता मिला था युवक का शव

Bichhawan, Uttar Pradesh:

बिछवां थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव में शव को सड़क पर रखकर परिजनों से जाम लगा दिया काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने परिवारिजनों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। मामला किशनी थाना क्षेत्र के कस्बा अलीपुर का है जहां पर एक लड़का हलवाई की दुकान पर काम करता था। एक दिन पहले उसका शव फांसी की फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी दुकानदार ने परिजनों और पुलिस को दी। परिजनों को बताया गया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को दे दिया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार ना करते हुए अगले दिन हलवाई पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने शव को करीमगंज हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद मौके पर काफी तादात में पुलिस फोर्स पहुंच गई। आलाधिकारियों ने परिजनों को काफी देर तक समझाया तब जा के जाम खुल पाया।

0
0
Report
Advertisement
Back to top