205001
Mainpuri: जिले में दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिला दीवानी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतदान कराया जा रहा है जबकि कुछ पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव को देखते हुए क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने के निर्देश दिए। दीवानी परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर PAC जवानों और कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जन्मदिन मनाकर लौटे युवक की मौत: गर्दन पर गहरे निशान से हत्या की आशंका
Jaspur, Uttarakhand:जन्मदिन मनाकर लौटे युवक की संदिग्ध मौत, गर्दन पर गहरे निशान से हत्या की आशंका काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम बाजावाला ढकिया नंबर एक निवासी 26 वर्षीय संजीव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती तौर पर संभावना है कि उसकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई होगी, लेकिन मृतक की गर्दन के पास मिले गहरे निशान को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों के अनुसार संजीव रामनगर के थारी क्षेत्र में पिछले करीब तीन वर्षों से टेंट की दुकान चलाता था। देर रात वह दुकान पर काम करने वाले युवक शिवम का जन्मदिन मनाकर कार से अपने घर लौट रहा था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी。 बताया गया है कि आज फोन के माध्यम से परिजनों को संजीव के हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर उसकी मौत हो चुकी थी। गर्दन के पास एक गहरा निशान मिला है, जिसे देखते हुए उन्होंने उसकी मौत को सामान्य सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 मृतक तीन भाइयों-बहनों में दूसरे नंबर का था; उसकी तीन साल की बेटी हर्षिता है।0
0
Report
हाथरस में युवक के साथ बेरहमी: वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच शुरू
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट युवक पर पेशाब करने का आरोप वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने जांच शुरू की युवक हायर सेंटर किया गया रेफर सिकंदराराऊ क्षेत्र के वाजिदपुर बाजार का मामला हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर बाजार में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है... पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर युवक को लोहे की रॉड और सरिया से पीटने, गले में गमछे का फंदा डालकर घसीटने और उसके ऊपर पेशाब करने का आरोप लगाया है... घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया... घायल युवक को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.... पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है... बताया जा रहा है कि... नगला भानचंद निवासी शिव कुमार सोमवार शाम किसी काम से वाजिदपुर बाजार गए थे... पीड़ित पक्ष के अनुसार, वहां पहले से मौजूद चार-पांच लोगों ने उन्हें पकड़ लिया... आरोप है कि इसके बाद लोहे की रॉड और सरिया से उनके साथ मारपीट की गई...0
0
Report
परियोजना बालिका उच्च विद्यालय से चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार. चतरा : जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परोका गाँव निवासी तुषार कुमार तथा ईटखोरी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेाही पर विद्यालय से चोरी किये गए कई सामान बरामद किए गए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है। उन्होंने बताया कि विगत 15 अगस्त की रात परियोजना बालिका उच्च विद्यालय ईटखोरी के एक कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लोहे का एक अलवीरा, एक बड़ा बैटरी, एक इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरा, एक मॉनिटर, दो कीपैड मोबाइल, दो स्मार्टफोन की चोरी कर ली थी। घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिनीत कुमार ने थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर ईटखोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विद्यालय से चोरी किए गए सामान के साथ अपराधकर्मी एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर परोका की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने परोका में घेराबंदी कर बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल पर चोरी का सामान लदा हुआ था। पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर चोरी के अन्य सामान को झाड़ी में छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने झाड़ी में छापेमारी कर वहां छिपाकर रखे गए अन्य सामान को भी बरामद कर लिया। छापेमारी दल में ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एएसआई बिदेश कुमार पाण्डेय, पंकज कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के हर उद्योग के लिए पाँच मिनट का योग ब्रेक: जानिए क्या बदलाव लाएगा ये कदम
Chandigarh, Chandigarh:शिफ्ट में संचालित इकाइयों में प्रत्येक शिफ्ट के 50 कर्मचारियों पर कम से कम एक प्रशिक्षित कर्मी सुनिश्चित करेगा योग अभ्यास में सहभागिता चंडीगढ़, 17 अगस्त - हरियाणा सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक औद्योगिक प्रतिष्ठान में प्रतिदिन पांच मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ (कार्यस्थल पर योग ब्रेक) सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध पहल शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक औद्योगिक इकाई में योग शिविर एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा एक माह के भीतर प्रत्येक 50 कर्मचारियों पर कम से कम एक कर्मचारी को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो कार्यस्थल पर योग सत्रों का संचालन करेगा। यह जानकारी आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी। शिफ्ट में संचालित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में प्रत्येक कार्यरत शिफ्ट में 50 कर्मचारियों के समूह पर कम से कम एक प्रशिक्षित कर्मचारी की व्यवस्था की जाएगी। इससे अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी कार्यस्थल पर योग की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के अनुरूप शुरू किया गया है, जिसमें हरियाणा के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन पांच मिनट के ‘वाई-ब्रेक’ का प्रावधान किया गया था। आयुष विभाग ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को पत्र लिखकर हरियाणा के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक संघों तक इस एडवाइजरी को पहुंचाने तथा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार इसे समयबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला उद्योग केंद्र (GM-DIC) के महाप्रबंधक, जिला आयुर्वेद अधिकारी के साथ समन्वय कर योग शिविरों और प्रशिक्षण सत्रों का कार्यक्रम तैयार करेंगे। इस समन्वित प्रयास के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले की प्रत्येक औद्योगिक इकाई को इस कार्यक्रम का लाभ मिले। योग सहायकों के मार्गदर्शन में एक माह के भीतर प्रत्येक औद्योगिक इकाई द्वारा एक या दो कर्मचारियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे प्रत्येक 50 कर्मचारियों पर कम से कम एक प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक उपलब्ध होगा, जो अपने कार्यस्थल पर ‘वाई-ब्रेक’ सत्रों का संचालन करेगा। एडवाइजरी के तहत उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों से भी स्वेच्छा से कार्य अवधि के दौरान पांच मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ अपनाने और उसका अभ्यास करने का आग्रह किया गया है। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा अधिक स्वस्थ, उत्पादक और तनावमुक्त कार्य वातावरण तैयार करना है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि ‘वाई-ब्रेक’ प्रोटोकॉल वैज्ञानिक रूप से तैयार की गई एक सरल दिनचर्या है, जिसमें आसान योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकें शामिल हैं। इसका अभ्यास कार्यस्थल पर बिना किसी विशेष उपकरण या बुनियादी ढांचे के किया जा सकता है। आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार यह प्रोटोकॉल कर्मचारियों को तनावमुक्त करने, ऊर्जा पुनः प्राप्त करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करने के साथ-साथ कार्यस्थल की दक्षता, उत्पादकता और समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आधिकारिक ऐप और वीडियो का किया जाएगा उपयोग एडवाइजरी में कर्मचारियों के लिए आयुष मंत्रालय के ‘वाई-ब्रेक’ प्रोटोकॉल को सुलभ बनाने तथा उन्हें निर्धारित क्रम के अनुसार इसका अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है। कर्मचारियों को निर्देशित अभ्यास के लिए आधिकारिक ‘वाई-ब्रेक’ मोबाइल एप्लिकेशन और प्रशिक्षण वीडियो का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘वाई-ब्रेक’ पुस्तिका और वीडियो सहित संदर्भ सामग्री आयुष मंत्रालय/MDNIY के ‘वाई-ब्रेक’ संसाधनों के माध्यम से उपलब्ध है। एडवाइजरी में नियमित योग के स्वास्थ्य लाभों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा कर्मचारियों को अपनी दैनिक दिनचर्या में ‘वाई-ब्रेक’ को शामिल करने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया है। इसमें कर्मचारियों की भागीदारी स्वैच्छिक रहेगी। औद्योगिक इकाइयों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पांच मिनट के योग सत्र सुरक्षित तरीके से आयोजित हों और उनके सामान्य कामकाज में किसी प्रकार का व्यवधान न आए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री की वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के अनुपालन में शुरू की गई है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को इस कार्यक्रम को पूरे हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक संघों तक पहुंचाने तथा निर्धारित SOP के अनुसार इसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है。0
0
Report
हरियाणा की नई औद्योगिक व एमएसएमई नीतियाँ निवेशकों के लिए आकर्षण बनेंगी
Chandigarh, Chandigarh:नई औद्योगिक व एमएसएमई नीति, 10 IMT और पांच नए शहर होंगे निवेशकों के आकर्षण का केंद्र हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देश-विदेश के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो आयोजित किया जाएगा। रोडशो के माध्यम से निवेशकों को हरियाणा की औद्योगिक क्षमता, मजबूत आधारभूत ढांचे और निवेश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। राव नरबीर सिंह ने बताया कि रोडशो का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन में हरियाणा की भूमिका को प्रदर्शित करना तथा प्रदेश को औद्योगिक एवं निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस दिशा में व्यापक तैयारियां कर रही है और प्रदेश के भविष्य के विकास का खाका तैयार करने के लिए प्रमुख विभागों द्वारा हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2030 तैयार किया गया है, जिसकी निरंतर निगरानी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं कर रहे हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि हरियाणा ने हाल ही में अपनी औद्योगिक नीति में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं और नई एमएसएमई नीति भी लागू की है। इन नीतियों के तहत वर्ष 2030 तक MSME क्षेत्र में 55 लाख करोड़ रुपये के निवेश और 5 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोडशो में निवेशकों को इन नीतियों के तहत मिलने वाले प्रोत्साहनों और निवेश को आसान बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति और एमएसएमई नीति के तहत हरियाणा में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने वाले निवेशकों के प्रतिनिधियों के साथ 27 अगस्त को Chandigarh में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध कराई जा रही निवेश सुगम नीतियों, सुविधाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुंबई रोडशो के दौरान निवेशकों को हरियाणा में विकसित की जा रही 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा, 135 किलोमीटर लंबे कुंडली-मानसर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पंचग्राम विकास प्राधिकरण के माध्यम से विकसित किए जा रहे पांच नए शहरों की संभावनाओं को भी निवेशकों के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मजबूत रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी, दिल्ली-एनसीआर से निकटता तथा तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक ढांचा प्रदेश को निवेश के लिए विशेष रूप से आकर्षक बनाता है। मुंबई में होने वाला रोडशो इन सभी खूबियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार करना है, जिससे निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को गति मिले तथा विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा सके।0
0
Report
बूंदी के गुढ़ा बांध पर 3 करोड़ लागत का स्काडा सिस्टम पांच माह से बंद, मॉनिटरिंग प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी बूंदी जिले के हिंडौली उपखंड के गुढ़ा बांध में 3 करोड़ रुपए की लागत से लगाया गया स्काडा सिस्टम करीब पांच महीने से बंद है। मार्च 2026 में रखरखाव का टेंडर समाप्त होने के बाद विभाग ने नया इंतजाम नहीं किया। बारिश के मौसम में सिस्टम बंद होने से बांध में पानी की आवक और निकासी की ऑनलाइन मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है। बांध में वर्तमान में 29.50 फीट पानी है, जबकि क्षमता 34.50 फीट है। तेज बारिश होने पर पानी की निकासी के लिए गेटों का संचालन कर्मचारियों को मैनुअल तरीके से करना पड़ेगा। सायरन सिस्टम भी बंद बताया जा रहा है। गुढ़ा बांध परियोजना संगम ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। एक्सईएन शेरसिंह चौधरी ने कहा कि बजट मिलने पर स्काडा सिस्टम दोबारा चालू कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
दमोह अभाना हादसे में दो पुलिस आरक्षक घायल, एक की हालत नाजुक
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के अभाना में पुलिस आरक्षकों के साथ हादसा एक आरक्षक की हालत नाजुक.. दमोह में बीती शाम एक सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष पुलिस आरक्षक घायल हुए है जिसमें पुरुष आरक्षक को गंभीर हालत ने जबलपुर रेफर किया गया है। दरअसल जिले के तेंदूखेड़ा पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक रिंकू रजक और अंकिता मिश्रा स्कूटी से बांदकपुर ड्यूटी पर जा रहे थे कि अभाना के पास सामने से आ रही एक बाइक में लगा बैग उनकी स्कूटी में फंस गया और दोनों आरक्षक गिर गए और घायल हो गए। घायलों को तेंदूखेड़ा सिविल अस्पताल लाया गया जहां महिला आरक्षक को इलाज देकर घर जाने दिया जबकि गंजीर घायल रिंकू को जबलपुर रेफर किया गया है।0
0
Report
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर गेट 4 के बाहर शाम भारी हंगामा, पुलिस ने हस्तक्षेप
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के बाहर देर शाम हुआ भारी हंगामा। • सामान्य कहासुनी के बाद एकाएक बिगड़े हालात, देखते ही देखते बढ़ा विवाद。 • दर्जनों लोगों ने एक व्यक्ति को घेरा, बीच सड़क पर लात-घूंसों से की मारपीट。 • पीड़ित व्यक्ति के साथ मौके पर एक महिला भी थी मौजूद, घटना के बाद फैली अफ़रा-तफरी。 • मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर पीड़ित को बचाया और स्थिति को संभाला।0
0
Report
SDRF की टीम ने नदी में फंसे 6 छात्रों को सुरक्षित बचाया
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मों मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्वारना नदी में तेज बारिश से आई बाढ़ के कारण UPES यूनिवर्सिटी के 6 छात्रों की ट्रेकिंग टीम जंगल में फंस गई थी। सूचना मिलते ही SDRF डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँच कर कठिन रास्तों में लगभग 6 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर सभी 6 छात्रों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। SDRF ने सभी पर्यटकों और छात्रों से बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास न जाने और मौसम को देखकर ही ट्रेकिंग शुरू करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में सावन की महागंगा आरती, रघुवर दास श्रद्धालु शामिल
Jamshedpur, Jharkhand:सावन की तीसरी सोमवारी पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम में देर शाम हुई भव्य महागंगा आरती बनारस से आए पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल जमशेदपुर सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर धाम परिसर में सोमवार देर शाम भव्य महागंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस से आए पुरोहितों द्वारा वाराणसी के गंगा घाट की तर्ज पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती संपन्न कराई गई। इस दौरान पूरा सूर्य मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम के तहत हरी मैदान, बारीडीह बस्ती से श्रद्धालुओं का सामूहिक जलाभिषेक यात्रा के रूप में आगमन हुआ। श्रद्धालुओं ने सूर्य मंदिर परिसर स्थित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल की व्यवस्था की गई थी। शाम में आयोजित महागंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भव्य आरती के साक्षी बने। आरती के दौरान दीपों की रोशनी, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने का अनुभव किया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, स्थानीय विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सावन के पावन महीने में इस तरह के धार्मिक आयोजन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। वहीं, महामंत्री अखिलेश चौधरी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं पुरोहितों के प्रति आभार व्यक्त किया.0
0
Report
दमोह में पति-पत्नी गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्कूल रोड पर सप्लाई करते पकड़े
Damoh, Madhya Pradesh:रात के अंधेरे में स्कूल रोड पर पकड़े गए गांजा तस्कर.. एंकर/ दमोह में फल फूल रहे नशे के कारोबार पर लगातार सामने आ रही कार्यवाहियों के बीच नशे के सौदागर डर नहीं रहे है और उनके हौसलों का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर अवैध गांजा की सप्लाई के लिए दो तस्कर बेखौफ बैठे थे और जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उनके पास से गांजा जब्त हुआ है। दरअसल पुलिस कोतवाली के नजदीक एक्सिलेंस स्कूल रोड पर बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला और एक पुरुष अपने पास अवैध गांजा रखे हुए है, पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्त में लिया तो उनके पास से गाँजे की खेप बरामद की। जब पुलिस ने इस जोड़ी से पूंछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो लोग गांजा सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और ग्राहक के आने के पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक ये दोनों पति पत्नी है और जिले भर में गांजा सप्लाई करते है, बंटी और बबली की ये जोड़ी कई दिनों से पुलिस के निशाने पर थी और अब पुलिस को ये सफलता मिली है।पूंछताछ में ये बात भी सामने आई कि अब ये तस्कर लुका छिपी का खेल नहीं खेलते और न ही अकेले में नशे के सामान की सप्लाई करते है बल्कि वो ऐसे सार्वजनिक स्थान देखते है जहां लोगों की भीड़भाड़ रहती है ताकि कोई शक न करे। फिलहाल पुलिस ने गांजा तस्कर पति पत्नी को गिरफ्तार कर उनसे पूंछताछ शुरू की है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस जोड़ी के जरिए बड़ी चेन तक पुलिस पहुंचेगी।0
0
Report
आकाश के मैदान में उतरने से बसपा पूर्वांचल में मजबूत वोट बैंक बनेगा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश अब पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करेंगे। पश्चिमी उप्र के बाद पूर्वांचल में उनकी सितंबर माह में जनसभाएं प्रस्तावित हैं। मायावती ने आकाश की 25 अगस्त को नोएडा के जेवर में जनसभा को मंजूरी दी है। विधानसभा चुनाव से पहले मायावती की मंडलीय रैलियों से पूर्व आकाश वोट बैंक मजबूत करेंगे। बसपा सुप्रीमो आकाश को मैदान में उतारेंगी ताकि जेन जी को आकर्षित किया जा सके। इससे पार्टी के कोर वोट बैंक को विपक्ष के पाले में जाने से बचाया जा सकेगा। पूर्वांचल के जिलों से आकाश की जनसभाओं की लगातार मांग हो रही है। बसपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल में चार सीटों पर जीत हासिल की थी। इनमें आजमगढ़ की लालगंज से संगीता आजाद और गाजीपुर से अफजाल अंसारी सांसद बने थे। घोसी से अतुल राय और जौनपुर से श्याम सिंह यादव भी जीतकर सांसद बने थे। पश्चिमी उप्र में भी चार सांसद बने थे। इनमें सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान और बिजनौर से मलूक नागर शामिल थे। नगीना से गिरीश चंद्र और अमरोहा से कुंवर दानिश अली भी सांसद बने थे। तराई इलाके के श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा और अवध क्षेत्र रितेश पांडेय भी सांसद बने थे। हालांकि इसके बाद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुल सका। इसी वजह से बसपा का फोकस पश्चिम और पूर्वांचल पर अधिक है। पूर्वांचल में बसपा नेता इंदु चौधरी लगातार पार्टी के लिए जमीन तैयार कर रही हैं तो पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता अतुल राय भी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुल सका। वर्तमान में बसपा का लोकसभा में कोई प्रतिनिधि नहीं है। राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का कार्यकाल भी जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश में बसपा के अकेले विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो चुका है। पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कई वर्षों से खतरे में है। चुनाव से पहले विपक्षी दलों के कई कद्दावर नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की रणनीति पर भी काम जारी है。0
0
Report
Advertisement
यूपी पंचायत : पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट नव-dिसंबर तक संभव, प्रशासक को छह माह
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग पंचायत आरक्षण पर अपनी रिपोर्ट नवंबर-दिसंबर में ही दे पाएगा। उसके बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए प्रशासक के रूप में प्रधान को छह माह का एक कार्यकाल और मिलने के पूरे आसार हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल 2026 में होने थे, लेकिन ये चुनाव समय पर नहीं हो सके। 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया, तो पंचायतीराज विभाग ने छह माह के लिए उन्हें ही प्रशासक बना दिया और यह अवधि नवंबर में समाप्त होगी। वहीं, मई में ही समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया, जिसे पंचायत चुनाव में आरक्षण के मामले में अपनी संस्तुति देनी है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि अपनी रिपोर्ट उसे देने में न्यूनतम छह माह का समय लगेगा। आयोग को रिपोर्ट देने के लिए सभी 75 जिलों में जाना है। जबकि, 17 अगस्त तक 22 जिलों में ही भ्रमण हो पाया था। 18 मई को आयोग के सदस्य कन्नौज में और 19 मई को फर्रुखाबाद में रहेंगे। इस तरह से देखा जाए तो 50 से ज्यादा जिले अभी सर्वे के लिए रह गए हैं। आयोग से जुड़े लोगों का कहना है कि नवंबर-दिसंबर में ही सरकार को सौंपी जा सकेगी वर्ष 2022 में यूपी में जनवरी में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई थी। इस बार भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि यूपी में विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर होंगे, क्योंकि चुनाव हमारे लिए सांविधानिक बाध्यता है। यानी, दिसंबर के बाद यूपी में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन चुनावों की प्रक्रिया अप्रैल-मई तक निपटेगी। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का जून-जुलाई से पहले होने मुमकिन नहीं लग रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने संबंधी 25-26 मई के शासन के आदेश को असंवैधानिक बताया है। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 19 अगस्त है। इसमें समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग जहां अपने काम की स्टेटस रिपोर्ट रखेगा, वहीं राज्य सरकार की ओर से भी पक्ष रखा जाएगा।0
0
Report
कैंट पुलिस ने 20 किलो गांजे से अधिक पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार
Sagar, Madhya Pradesh:कैंट पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार.. कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 किलो 356 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा गांजा परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पुलिस ने कुल करीब 3 लाख 60 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड से फोरलेन होते हुए भैंसा बायपास की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना पर कैंट पुलिस ने राठौर बंगला क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्धों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामलों में पुलिस ने सौरभ अहिरवार और प्रिंस अहिरवार को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोनों से पूरे नेटवर्क के बारे में पता किया जा रहा है。0
0
Report
दरभंगा में मिथिला संस्कृत शोध संस्थान का डिजिटलीकरण ऑक्सफोर्ड सहयोग की दिशा में अग्रसर
Darbhanga, Bihar:दरभंगा- राज्य सभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा पहुँचे मिथिला संस्कृत शोध संस्थान, दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन, 57 कडोड की लागत से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मिथिला संस्कृत शोध संस्थान भारत का ऑक्सफॉर्ड बनेगा, पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज दरभंगा पहुंचे और कबराघाट स्थित संस्थान पहुँचे। संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों को देखा गया। डिजिटलीकरण हेतु जिला अधिकारी कौशल कुमार सहित देश के बुद्धिजीवियों से बातचीत की गई। उन्होंने कहा यह बिहार के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है जहाँ ज्ञान का विशाल भंडार है। संस्थान में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए आवश्यकताओं पर बल दिया गया। शोध संस्थान हमारी सांस्कृतिक और बौद्धिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है।0
0
Report
Advertisement
