Back
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन, रामराज्य का उद्घोष लहराने लगा
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 19, 2026 09:03:41
Noida, Uttar Pradesh
अयोध्या के बारे में हम कह सकते हैं जिसके बारे में प्रभु ने अपने वाणी से कहा था
"अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ। यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ।। जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि। उत्तर दिसि बह सरजू पावनि।।"
सरयू मइया तभी से इस पवित्र अयोध्या धाम को पवित्र करते हुए अपने निर्मल जल से पूरे क्षेत्र को आलोकित करती हैं
आज प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम, श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रहा हो,श्रीरामजन्मभूमि में राम दरबार के विग्रह की स्थापना या फिर श्रीरामजन्मभूमि में ध्वजा आरोहण कार्यक्रम और आज परिपूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीरामयंत्र की स्थापना का यह कार्यक्रम हर सनातन धर्मावलंबियों को और सभी भारतीय को आनंद से विभोर कर दे रहा है।
यही भारत की आस्था है,जिस आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था।
अपमानित करने वाले वही लोग हैं,जो उत्तरप्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे,वह अपनी सत्ता बचाने के लिए नोयडा नही जाते थे,वह उनके लिए अंधविश्वास व रूढ़िवादी नही था。
लेकिन,राममंदिर की बात करना,काशी विश्वनाथ धाम निर्माण की बात करना,कृष्ण कन्हैया की मथुरा वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था।
आज हम सब गौरव की अनुभूति कर सकते हैं,जो आस्था 500 वर्षो तक बनी रही,तमाम विप्लव को झेलती रही,संघर्ष करती रही,वह आस्था कभी रुकी नही,कभी झुकी नही,सत्ता किसी की भी रही हो,सत्ता के खिलाफ संघर्ष जो आस्था को अपमानित करती थी, उसके खिलाफ संघर्ष जारी रहा。
अंततः आज का ये अयोध्या का रूप हमारे सामने है
यह केवल प्रभु श्रीराम का केवल मंदिर ही नही है,यह भारत के राष्ट्र मंदिर का प्रतीक बन गया है। रामराज्य की आधारशिला भी है。
आज आपको भारत के अंदर देखने को मिल रहा होगा
राम राज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका"
दुनिया मे वर्तमान में तमाम युद्ध चल रहे हैं,आर्थिक अराजकता है, भय है दहशत है。
और हम भारत मे अयोध्या धाम में भयमुक्त होकर हजारों की संख्या में राष्ट्रपति जी के अभिवादन के लिए श्रीरामयंत्र की स्थापना कार्यक्रम में सहभागी बनकर रामराज्य के अनुभूति का एहसास कर रहे हैं。
यही तो है भारत,भारत इसलिए बना है क्योंकि भारत को ऋषि मुनियों की तपस्या ने, अन्नदाता किसानों के परिश्रम ने,कारीगरों की उद्यमिता ने और भारत की आस्था ने सदैव एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में बनाये रखा है。
श्री राम मंदिर अयोध्या में राष्ट्रपति का संबोधन शुरू
राष्ट्रपति का सम्बोधन
प्रभु श्रीराम ने इस पवित्र नगरी में जन्म लिया, यहाँ के पवित्र धूलि का स्पर्श प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है।
स्वयं प्रभु श्रीराम ने इस जन्मभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया था।
जननी जन्म भूमिश्च,स्वर्गादपि गरीयसी..
इसी अवधपुरी में संत कवि तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस की रचना की थी。
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र के प्रथम के दिन मुझे यहां आकर मैं स्वयं को कृतार्थ अनुभव कर रही हूँ。
नवरात्र के अंत मे रामनवमी के दिन हम सब प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाते है,मैं आप सभी को नवमी तिथि मधुमास को मनाए जाने के लिए अग्रिम बधाई देती हूँ।
इस पवित्र श्रीरामजन्मभूमि के भूमि पूजन, मंदिर स्थापना प्राण प्रतिष्ठा, धर्मध्वजा स्थापना की तिथियां हमारे इतिहास और संस्कृति की स्वर्णिम तिथियां हैं।
मैंने प्रधानमंत्री जी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक पत्र लिखा था।
मैंने भाव व्यक्त किया था कि हम सब अपने राष्ट्र के पुनर्स्थापना के नए कालचक्र के शुभारंभ के साक्षी बन रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDeepesh shah
FollowMar 19, 2026 10:18:540
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 19, 2026 10:18:310
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 19, 2026 10:18:200
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 19, 2026 10:18:04Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में सास ने अपनी बहू का कराया रेप, पुलिस का कहना है की पीड़िता का मेडिकल व बयान कराए जा रहे हैं फिलहाल पुलिस ने पारिवारिक मामला होने के चलते कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 10:17:45Noida, Uttar Pradesh:बBulandshahr में मौत के डर से पति ने अपनी मौत के डर से अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे अक्सर जान से मारने की धमकी दिया करती थी
0
Report
TCTanya chugh
FollowMar 19, 2026 10:17:270
Report
STSumit Tharan
FollowMar 19, 2026 10:17:090
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 19, 2026 10:16:12Raipur, Chhattisgarh:रवि मित्तल बनाए गए प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव
छत्तीसगढ़ कैडर में २०१६ के IAS अधिकारी हैं मित्तल
अभी जनसंपर्क के आयुक्त के पद पर हैं पदस्थ
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 19, 2026 10:16:060
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 19, 2026 10:15:510
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 19, 2026 10:15:400
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 19, 2026 10:13:13272
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 19, 2026 10:12:46449
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 10:12:23503
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 19, 2026 10:12:13270
Report