Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mainpuri205001

मैनपुरी से महाकुंभ प्रयागराज के लिए 170 होमगार्ड रवाना

Dec 25, 2024 06:04:31
Mainpuri, Uttar Pradesh

जनपद मैनपुरी से महाकुंभ प्रयागराज के लिए 170 होमगार्डों का दल रवाना किया गया। अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें प्रयागराज के लिए रवाना किया।  

होमगार्डों को महाकुंभ में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह दल पूरे आयोजन के दौरान अपनी सेवाएं देगा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KJKamran Jalili
Feb 28, 2026 11:00:50
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 28, 2026 11:00:35
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 28, 2026 11:00:23
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना बाजार में प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया। हाईकोर्ट की अपील खारिज होने के बाद यह अभियान तेज किया गया है। तहसीलदार द्वारा पहले ही इस प्रकरण में 40 हजार रुपए के जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था। इस कार्रवाई में तपन विश्वास सहित तीन से चार अन्य लोगों के अतिक्रमण भी शामिल हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्ती जारी रहेगी। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं। मौके पर एसडीएम,तहसीलदार और पुलिस बल तैनात है ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और चौपना बाजार में आगे भी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने की संभावना जताई जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 10:53:34
Shamli, Uttar Pradesh:शामली में फाइनेंस कंपनी की आड़ मे अनारीकृत रूप से हाईवे पर वाहनों को रोकने का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक समाजसेवी व्यक्ति द्वारा पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर कुछ बाइक सवार युवकों द्वारा फाइनेंस कंपनी की आड़ में वाहनों को रोके जाने व विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू होने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आपको बता दे पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री मार्ग स्थित बलवा चौराहे के समीप का है। जहां गांव बलवा निवासी समाजसेवी गौतम आर्य द्वारा पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोप लगाया गया है कि बलवा चौराहे के ईर्द-गिर्द बाइक सवार चार-पांच युवक बिना नंबर की बाइकों पर सवार होकर फाइनेंस कंपनी की आड़ में पुलिस चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर हाईवे पर आने जाने वाले उन वाहनों को रोकते हैं जिनकी किस्त किसी कारणवश टूट जाती है और वाहन चालकों से दुर्व्यवहार करते हुए या तो उनके वाहनों कंपनी की याड में पहुंचा दिए जाते हैं या फिर अवैध वसूली कर वाहनों को छोड़ दिया जाता है। यह आरोप इसलिए भी गंभीर है कि यह सारा खेल पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पास ही उसकी गौशाला भी है और उक्त युवक इस तरह का कार्य करके चौराहे का माहौल खराब कर रहे हैं। जिसका विरोध शिकायतकर्ता के द्वारा किया गया तो आरोप है कि उक्त युवक चौकी के समीप ही हातपाई पर उतारू हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर उक्त युवकों से अपनी जान का खतरा जताया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 28, 2026 10:49:41
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने 12 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। कार्रवाई ने एक बार फिर संकेत दिया है कि जनपद में सक्रिय नशे के नेटवर्क पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के तार स्थानीय ही नहीं बल्कि बाहरी सप्लाई चैन से भी जुड़े होने की बात सामने आई है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोहरौल पानी टंकी के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर करन गिरि नामक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 12 ग्राम अवैध हेरोइन और एक Android मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से हेरोइन की बिक्री में संलिप्त था और इसी से अपने शौक व परिवार का खर्च चलाता था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मादक पदार्थ उसे रॉबर्ट्सगंज निवासी आकाश सोनकर द्वारा उपलब्ध कराया गया था, जो बाहरी जनपद से थोक में हेरोइन मंगाकर वितरण करता है। उसने यह भी बताया कि पूर्व में वह शक्तिनगर क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति से भी हेरोइन लेकर बिक्री करता रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में जेल जा चुका है। फिलहाल एनडीपीएस एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Feb 28, 2026 10:48:16
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली....पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से काठूवास जाते समय कुछ देर के लिए कोटपूतली में रुके। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी भी की, जिस पर गहलोत ने हाथ उठाकर शांत रहने का इशारा किया। हालांकि उन्होंने हाथ हिलाकर उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाईवे के सेंटर से 75 मीटर के दायरे में आ रहे मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर राहत प्रदान करने की मांग की गई। लोगों ने इसे “अंधा कानून” बताते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत से बनाए गए घर और कारोबार पर कार्रवाई का भय बना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने गहलोत से इस मामले में हस्तक्षेप कर आमजन को राहत दिलाने की अपील की। गहलोत ने ज्ञापन लेकर मामले को देखने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार पावटा कस्बे में भी ग्रामीणों ने गहलोत को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जताई थी कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को या तो बंद किया जा रहा है या कमजोर किया गया है।गहलोत ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य का अधिकार अधिनियम, गिग वर्कर्स कल्याण अधिनियम, इंदिरा रसोई योजना, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना जैसी योजनाओं को बंद, सीमित या नाम परिवर्तित किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य बीमा भुगतान में देरी, मुफ्त बिजली योजना में बदलाव और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर भी सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस त्याग, बलिदान और विकास की विचारधारा वाली पार्टी है, जिसकी नीति सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलने की रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया भाषणों में कांग्रेस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि प्रदेश और देश का मिजाज समावेशी सोच के साथ है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 28, 2026 10:47:22
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के सभी पांच आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें पकड़ लिया है। आरोपियों में तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। इस घटना को लेकर महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। दोनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। जबकि नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की गांव में एक शादी समारोह में आई थी। इसी थाना क्षेत्र के पांच लड़के भी बाराती के रूप में शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान पांचों आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। किसी प्रकार से पीड़िता अपने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद लड़की के परिजन थाना पहुंचे और इस संबंध में लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांच आरोपियों को चिन्हित कर लिया। इनमें दो आरोपी बालिग थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि तीन अन्य नाबालिग आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया। आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तीन नाबालिग आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Feb 28, 2026 10:47:08
Gaya, Bihar:“साक्ष्य की कमी से बरी हुए, साफ नहीं थे”—गया में जीतन राम मांझी का केजरीवाल पर तीखा हमला, NDA सरकार और न्यायपालिका पर भी दिया बड़ा बयान,कहा NDA अगर चाहती तो जेल भी नहीं छूटते केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब मामले में रिहाई मिलने के बाद उन्होंने भाजपा और पीएम व गृहमंत्री पर जमकर हमला बोला था जिसके बाद इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई थी। वंही केजरीवाल के इस बयान को लेकर गया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पटलवार करते हुए कहा कि हमला बोलना गलत है। सवाल है कि आरोप लगगे थे और आरोप लगाने के बाद चार्जशीट भी हुआ था ,चार्जशीट ऐसे नही होता है बहुत सारे तथ्य के आधार पर चार्जशीट हो गए थे जेल भी गए थे सज़ावार भी हुए तो ये सारा काम कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ ठीक है विचारण हुआ अप्लाई किए साक्ष्य में थोड़ी कमी हो गई इसलिए उनको बारी कर दिया गया।इसका ये मतलब नही है कि वो बहुत साफ थे जिसके चलते जानबूझकर लोग फसाया ये बात नही है।अरविंद केजरीवाल को और सिसोदिया जी को भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहिए इसलिए कि भारत सरकार एनडीए सरकार अगर चाहती कि हम उनको जेल में बंद ही रखे तो शायद नही छूटते यही है कि एनडीए की सरकार न्यायपालिका की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखे हुए है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 28, 2026 10:46:21
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में शनिवार को होली का महापर्व बड़े ही hर्षोल्लास, उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से आच्छादित था और बच्चों की खिलखिलाहट से पूरा वातावरण उत्सवी और आनंदमय बना हुआ था। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्यौहारों की सामाजिक महत्ता का संदेश दिया。 कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यार्थियों को होली पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी से हुआ। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक श्री विपिन उपाध्याय ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य की स्थापना और भाईचारे का प्रतीक है。 उन्होंने बच्चों को रासायनिक रंगों से बचने, प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने तथा अनुशासन और मर्यादा के साथ त्योहार मनाने की प्रेरणा दी। उनके संदेश ने बच्चों में पर्यावरण-संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल किया। विद्यालय के शिक्षक ने विद्यार्थियों को भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा बड़े ही रोचक ढंग से सुनाई। साथ ही उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से होली के महत्व को भी स्पष्ट किया। जैसे ऋतु परिवर्तन के समय अग्नि प्रज्ज्वलन से वातावरण की शुद्धि और प्राकृतिक रंगों के स्वास्थ्यवर्धक प्रभाव। उनके उद्बोधन से विद्यार्थियों में ज्ञान और जिज्ञासा दोनों का समावेश हुआ।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Feb 28, 2026 10:46:05
Chowk, Uttar Pradesh:नेपाल में 5 मार्च को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर नेपाल बॉर्डर के सटे कई जिलों की वर्चुअल बैठक की गई जिसमें नेपाल के भी कई जिलों के अधिकारी जुड़े हुए थे और नेपाल में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्प्पन कराने को लेकर कई बिन्दुओ पर आम सहमति भी बनी है । ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नेपाल चुनाव के दृष्टिगत भारत नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने कानून व्यवस्था मजबूत करने तस्करी रोकने समेत चुनाव में गड़बड़ी करने वाले तत्वों से निपटने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिस पर आम सहमति बनी है । नेपाल प्रशासन की ओर से 5 मार्च को होने वाले चुनाव को देखते हुए 72 घंटे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर को सील करने के अनुरोध किए है जिस पर जिलाधिकारी ने नेपाल प्रशासन को यूपी शासन के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही की बात कही है । डीएम ने नेपाल में सूचितापूर्ण चुनाव को संपन्न कराने को लेकर सभी सहयोग का आश्वासन दिए है साथ ही नेपाल चुनाव के दृष्टिगत भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एसएसबी और पुलिस के जवान गस्त करते हुए नज़र आ रहे है साथ ही नेपाल के फोर्स के साथ भी जॉइंट पेट्रोलिंग भी की जा रही है ।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Feb 28, 2026 10:45:50
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर, मध्य प्रदेश रिश्वत लेते नगर निगम के कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम के रिश्वतखोर बाबू को पकड़ा है। रिश्वतखोर बाबू को ₹3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी बाबू राकेश शर्मा नगर निगम के कर्मचारी थे। टी रामा राव से छुट्टी सैंक्शन करवाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसके बाद टी रामा राव ने पूरे मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी। ईओडब्ल्यू की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम के रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार किया है और भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पीड़ित ने कहा कि वह नगर निगम में कर्मचारी है और उसे एक माह का अवकाश चाहिए था। अवकाश को स्वीकृत करने के नाम पर बाबू से ₹3000 रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू में की थी। ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार बाबू के रिश्वत लेते पकड़े जाने की पुष्टि की।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 28, 2026 10:45:37
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर अभिजीत दवे 9829102621 एंकर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अजमेर से राजस्थान को विकास की बड़ी सौगात देते हुए कुल 16,686 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, ऊर्जा और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान रोजगार उत्सव में प्रधानमंत्री ने 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान आज विकास के नए पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार प्रदेश को अवसरों की भूमि बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अजमेर को आस्था और शौर्य की धरती बताते हुए कहा कि यहां तीर्थ परंपरा के साथ क्रांतिकारियों के पदचिह्न भी जुड़े हैं। कार्यक्रम में 8,132 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा क्षेत्र की 9 परियोजनाओं की शुरुआत की गई। वहीं 4,516 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं भी शामिल रहीं। इनमें बांदीकुई से जयपुर तक 1,207 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज तथा NH-76 जंक्शन से NH-12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन सड़क निर्माण कार्य प्रमुख हैं। रोजगार उत्सव के दौरान केकड़ी की अंकिता मीणा और जूनियर इंजीनियर पद पर चयनित मुकेश प्रजापत सहित हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले राजस्थान में भर्तियों को लेकर पेपर लीक और भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं, लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता और सामाजिक योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण, सुरक्षित मातृत्व योजनाओं और उज्ज्वला गैस योजना ने महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य को मजबूती दी है। नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए नए अभियानों की शुरुआत भी की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक कनेक्टिविटी बढ़ने से निवेश और पर्यटन की संभावनाएं बढ़ रही हैं तथा अजमेर-पुष्कर क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से अपार संभावनाएं रखता है। उन्होंने सौर ऊर्जा और पीएम सूर्यघर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती बन रहा है और अब तक सवा लाख परिवार इससे जुड़ चुके हैं। राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि देश आज वैश्विक स्तर पर सम्मान हासिल कर रहा है, जबकि कुछ दल भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विस्तार से राजस्थान की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी। पीटीसी - अभिजीत दवे अजमेर
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top