Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mahoba210427

महोबा में संत रविदास की प्रतिमा क्षति: एसओजी-थाना ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

RTRAJENDRA TIWARI
Nov 08, 2025 13:09:34
Mahoba, Uttar Pradesh
बीते रोज श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के सिजहरी गांव में संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। एसपी के निर्देश पर एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई। टीम ने सिजहरी रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और कल्टीवेटर बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मामला श्रीनगर थाना में दर्ज किया गया था।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATALOK TRIPATHI
Nov 08, 2025 14:49:24
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर दहेज हत्या की ‘मृतका’ मिली जिंदा, प्रेमी संग ग्वालियर में पत्नी बन गुजार रही थी दाम्पत्य जीवन, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा… ‘मृतका’ मिली जिंदा: गाजीपुर में दहेज हत्या की मृत बताई गई विवाहिता रुचि पुलिस को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने प्रेमी गजेन्द्र के साथ दूसरी शादी करके जीवित मिली। झूठा निकला दहेज हत्या केस: पति राजेंद्र, सास कमली देवी समेत छह ससुरालियों पर दर्ज दहेज हत्या और शव गायब करने का मुकदमा पुलिस जांच में झूठा पाया गया। कानूनी कार्रवाई की तैयारी: सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों पर अब आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब रुचि की सांस और पति पुलिस प्रशासन से न्याय की लग रहा रहा गुहार, कहा अब उनके खिलाफ हो कार्रवाई मामला गाजीपुर सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव का है। राजवंती देवी ने अपनी बेटी रुचि की शादी वर्ष 2023 में राजेंद्र यादव, निवासी हथौड़ा थाना खानपुर गाजीपुर से की थी। बीते 3 अक्टूबर को राजवंती देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और शव गायब कर दिया गया। इस शिकायत पर पुलिस ने पति राजेंद्र, सास कमली देवी समेत छह ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, शव गायब करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें पता चला कि रुचि जिंदा है और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने प्रेमी गजेन्द्र यादव के साथ रह रही है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर विवाहिता को कल दिनांक 7 अक्टूबर को बरामद किया और गाजीपुर लेकर आई। पूछताछ में रुचि ने बताया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी। वह कक्षा 10वीं से ही रेवई गांव निवासी गजेन्द्र से प्रेम करती थी और मौका मिलते ही उसके साथ भागकर दूसरी शादी कर ली। सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने कहा “पुलिस जांच में दहेज हत्या का आरोप पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत पाया गया है। विवाहिता को ग्वालियर से जिंदा बरामद किया गया है। फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” रुचि के पहले पति राजेंद्र राम ने कहा कि “हम लोग निर्दोष हैं, हमें झूठे केस में फंसाया गया। जून 2023 में हमारी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी हमारे साथ कभी नहीं रही, हमेशा झगड़ा करती थी, उसके घर वाले सब जानते थे कि वो किसी और से प्रेम करती है, लेकिन जानबूझकर हमें फंसा दिए। जब हम इसी जून में विदाई कराने गए, तो उनके घर वालों द्वारा बताया गया कि वह वहां नहीं है। हमने उनके गांव के थाना सादात के पास भीमापार चौकी में शिकायत की थी, पर उल्टा हमारे ऊपर मेरी सास राजवंती देवी और ससुराल पक्ष द्वारा झूठा दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। लेकिन अब जब पुलिस ने सच्चाई उजागर की है, हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे जिन्होंने हमें झूठे केस में फंसाया।” राजेंद्र की मां कमली देवी ने कहा “बहू रुचि का कहीं और चक्कर था। शादी के बाद से ही घर में झगड़ा करती थी और मायके चली जाती थी। झूठा केस लगाकर हमें बहुत परेशान किया गया। पुलिस ने सच सामने लाकर अच्छा काम किया। अब हम पुलिस में शिकायत करेंगे कि जिन्होंने हम पर फर्जी केस कराया, उन पर सख्त कार्रवाई हो और जो गहना-पैसा हमारा लिया गया है, वह हमें वापस दिलाया जाए।” फिलहाल पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है। अधिकारियों के अनुसार, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ अब दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अब देखना है मृतका के जिंदा मिल जाने के बाद पुलिस झूठे आरोपियों पर क्या कार्यवाही करती है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Nov 08, 2025 14:48:53
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दलित युवक की गोली मारकर हत्या,फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत,पुरानी रंजिश मानी जा रही वजह हरदोई जिले की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दलित युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से हत्या की वारदात से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना हांस बरौली गांव के पास महुआ बाबा स्थान की है, जहां खारजे में एक युवक का शव पड़ा मिला।चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान भगवंतपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र मुन्ना के रूप में की।पुलिस जांच में पता चला कि साल 2020 में वीरेंद्र पर गांव के ही सर्वेश की हत्या का आरोप था,जिसमें वीरेंद्र और उसके पिता मुन्ना जेल गए थे।वीरेंद्र को लगभग दो वर्ष पूर्व जमानत मिली थी,जिसके बाद वह पंजाब के जालंधर में अपनी बुआ के साथ रह रहा था।हाल ही में वह गांव वापस लौटा था। ग्रामीणों के मुताबिक, वीरेंद्र अक्सर शराब के नशे में रहता था और गांव में किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था।शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था,जिसके बाद से लापता था।शनिवार दोपहर उसका शव खून से लथपथ पाया गया।सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ हरियांवा अजीत चौहान और कोतवाल ओमप्रकाश सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने,कारतूस व अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है।
0
comment0
Report
ALArup Laha
Nov 08, 2025 14:48:38
Belna, West Bengal:সামাজিক মাধ্যমে মুখ্যমন্ত্রীকে নিয়ে কুরুচিকর মন্তব্যর জন্য গ্রেপ্তার হল বিজেপি কর্মী সন্দীপ কুণ্ডু। মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের নামে সামাজিকমাধ্যমে কুরুচিকর মন্তব্য ও অশ্লীল ছবি পোস্ট করার অভিযোগে গ্রেপ্তার হয়েছে সন্দীপ কুণ্ডু। বাড়ি বর্ধমান শহরের সুকান্ত পল্লীতে। তৃণমূল ছাত্র পরিষদের জেলা সভাপতি স্বরাজ ঘোষের করা অভিযোগের ভিত্তিতে বর্ধমান থানার পুলিশ শুক্রবার রাতে তাকে গ্রেপ্তার করেছে। শনিবার ধৃত সন্দীপ কুণ্ডুকে বর্ধমান আদালতে পেশ করা হয়; বিচারক তাকে পুলিশি হেফাজতের নির্দেশ দেন। অভিযোগকারী স্বরাজ ঘোষ বলেন, “বিজেপি কর্মী সন্দীপ কুণ্ডু বেশ কয়েকদিন ধরে সোশ্যাল মিডিয়ায় মুখ্যমন্ত্রীর অবমাননাময় ও কুরুচিকর মন্তব্য করছেন, এমনকি অপমানজনক ছবি পোস্ট করছেন। এটা শুধু মুখ্যমন্ত্রী নয়, সমগ্র মহিলা সমাজের সম্মানহানি করছে। আমরা সংস্কৃতি ও কৃষ্টিতে বিশ্বাসী। আইন নিজের পথে চলবে, আমাদের আইনের প্রতি পূর্ণ আস্থা আছে।” অন্যদিকে, বিজেপির পক্ষ থেকে অভিযোগ, রাজনৈতিক উদ্দেশ্যপ্রণোদিতভাবে মিথ্যা মামলায় কর্মীকে ফাঁসানো হয়েছে। জেলা বিজেপি নেতৃত্বের দাবি, “পুলিশ এখন তৃণমূলের বি টিমে পরিণত হয়েছে। তৃণমূলের হয়ে পুলিশ অতি সক্রিয়তা দেখায়, কিন্তু সাধারণ মানুষ বা বিরোধীরা প্রতিবাদ করলে পুলিশ তাদের কণ্ঠরোধ করে। তৃণমূলের দুর্নীতি, খুন, ধর্ষণ, রাহাজানির সময় পুলিশ চোখ বন্ধ করে থাকে। এভাবে ভয় দেখিয়ে প্রতিবাদ থামানো যাবে না। আগামী দিনে মানুষ এই অত্যাচারের জবাব দেবে.” ঘটনাকে কেন্দ্র করে রাজনৈতিক মহলে তীব্র চাঞ্চল্য ছড়িয়ে পড়েছে।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 08, 2025 14:47:48
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग भारतीय महिला क्रिकेट वर्ल्ड जीत भारत की बेटियों ने जीता 140 करोड़ लोगों का दिल टीम में शामिल आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा की करिश्माई गेंदबाजी और बल्ले से तूफानी पारी के बाद देशभर के साथ आगरा वासी भी कर रहे बेटी पर गर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान भी लखनऊ से सीधे पहुंची आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा के घर दीप्ति शर्मा के पिता और माता जी को जीत की बधाई के साथ किया दोनों का सम्मान बेटी की इस उपलब्धि से आगरा हुआ गौरवान्वित/अध्यक्ष बचपन से बेटी को खेलता देख,इस कामयाबी के पीछे कड़ी मेहनत और लगन/अध्यक्ष बेटियों के हौसले और इस जीत ने महिला सशक्तिकरण को किया सार्थक/अध्यक्ष दीप्ति शर्मा को आयोग में बुलाकर सम्मानित करने पर भी किया जाएगा विचार/अध्यक्ष बाइट बबिता चौहान/अध्यक्ष राज्य महिला आयोग
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Nov 08, 2025 14:47:34
Aligarh, Uttar Pradesh:कलावा पहनकर चोरी कर रहा युवक माज़ीद पकड़ा गया, करनी सेना उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान बोले— कलावा बांधकर हिंदू रूप में समाज को गुमराह करने की कोशिश, पुलिस को दी सूचना अलीगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां माज़ीद नाम के युवक को कलावा पहनकर चोरी करते हुए पकड़ा गया। करनी सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक नगर निगम के ट्री गार्डन चोरी कर ले जा रहा था। उन्होंने कहा कि ये युवक कलावा बांधकर अपने को हिंदू स्वरूप में दिखाने की कोशिश कर रहा था, ताकि लोगों को भ्रमित कर सके。 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग समाज में सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ये कलावा पहनकर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, ताकि अपने कृत्यों पर पर्दा डाल सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें समाज में अराजकता और अविश्वास फैलाने का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि चोरी करते हुए युवक को मौके पर पकड़ लिया गया और तुरंत पुलिस व नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी गई। चौहान ने मांग की है कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्म के नाम पर समाज को गुमराह न कर सके।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 08, 2025 14:47:05
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Nov 08, 2025 14:46:30
Datia, Madhya Pradesh:दतिया के कस्बा इंदरगढ़ में सनातन का विरोध करने वालों और सनातन समर्थकों के बीच झड़प हुई इस झड़प दौरान पुलिस ने हल्की लाठी चार्ज और पानी की बौछार से स्थिति को नियंत्रित किया । आपको बता दें बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का इंदरगढ़ निवासी दामोदर यादव और उनके समर्थक कर रहे हैं । दामोदर के भाई केशव यादव ने अपने गृह क्षेत्र में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला जलने का ऐलान किया था जिसको लेकर सनातन पक्षधर और दामोदर पक्षधर आमने-सामने हो गए पुलिस ने फिलहाल मामले को नियंत्रण में कर लिया है। दामोदर के क्षेत्र में सनातन पक्षधर लोगों ने कल दामोदर का पुतला दहन कर नारेबाजी की थी इसके बदले स्वरूप आज दामोदर समर्थक पहुंचे थे लेकिन सनातन पक्षधरों के सामने आने से दामोदर समर्थकों ने रैली निकाली साथ में थाने का घेराव किया लेकिन वह पुतला नहीं जला पाए।
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Nov 08, 2025 14:46:14
Noida, Uttar Pradesh:मुसलमानों में भी वतन की मुट्ठी भर मिट्टी जब तक जनाजे में नहीं पड़ती तब तक जन्नत नहीं नशीन होती ।- मोहन भागवत, संघ शताब्दी पर बैंगलोर में आज अपने द्वितीय व्याख्यान में । आरएसएस पूरे विश्व का सबसे अनोखा संगठन, भारत समेत कई देशों में कर रहा समाजसेवी कार्य: मोहन भागवत बेंगलुरु, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दो दिवसीय व्याख्यानमाला के पहले दिन शनिवार को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संघ को पूरे विश्व का सबसे अनोखा संगठन बताया है। उन्होंने कहा कि आज संघ भारत समेत कई देशों में समाजसेवी कार्य कर रहा है。 आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बेंगलुरु में 'संघ की यात्रा के 100 वर्ष पूरे होने पर नए क्षितिज व्याख्यान श्रृंखला का उद्घाटन किया। विश्व संवाद केंद्र कर्नाटक द्वारा आयोजित इस सत्र में संघ के विकास और अपनी शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते भविष्य की दिशा के बारे में जानकारी दी गई。 उन्होंने कहा, "आरएसएस के समर्थन या विरोध में आपकी जो भी राय हो, वह तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए, धारणा पर नहीं, इसलिए जब हमने अपने सौ वर्ष पूरे किए तो सोचा गया कि देश में चार जगहों (दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, कलकत्ता) पर ऐसी व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की जाए।" उन्होंने कहा, "इसी जरूरत को देखते हुए संघ की कल्पना की गई और संघ को लागू किया गया। हमारे पास आक्रमणों का एक लंबा इतिहास रहा है और युद्ध के माध्यम से स्वतंत्रता प्राप्त करने का अंतिम प्रयास 1857 में हुआ था। यह एक अखिल भारतीय प्रयास था।" डॉ. मोहन भागवत ने कहा, "कुछ लोगों ने कहा कि यह समय की बात है, इस लड़ाई में हम असफल रहे, हमें फिर से लड़ना होगा। हमें युद्ध जारी रखना होगा। हम इस लड़ाई में असफल रहे, हमें तैयारी करनी होगी और फिर से लड़ना होगा। यह सिलसिला 1945 तक चलता रहा और सुभाष बाबू कथित तौर पर विमान में लगी आग की दुर्घटना में मारे गए। दो साल में हमें आजादी मिल गई।" उन्होंने कहा, "सबसे पहले हमें संघ के बारे में जानना चाहिए। संघ के कई शुभचिंतक भी संघ को किसी विशेष परिस्थिति की प्रतिक्रिया बताते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। संघ का जन्म प्रतिक्रिया या विरोध से नहीं हुआ है। संघ हर समाज की एक अनिवार्य आवश्यकता को पूरा करने के लिए है।" डॉ. मोहन भागवत ने कहा, "भारत तभी विश्व गुरु बनेगा जब वह दुनिया को यही अपनेपन का सिद्धांत सिखाएगा। हमारी परंपरा 'ब्रह्म' या 'ईश्वर' कहती है, उसे आज विज्ञान 'यूनिवर्सल कॉन्शसनेस' कहता है।"
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Nov 08, 2025 14:45:25
Gurugram, Haryana:अर्बन डेवलपमेंट व मोबिलिटी कार्यक्रम शहरी विकास का समेकित मॉडल : मुख्यमंत्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरूग्राम में आयोजित 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने कहा- विजन 2047 के तहत विकसित राष्ट्र बनाने में इस प्रकार के आयोजन कारगर कदम ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट को शहर की योजना का मुख्य आधार बना रही सरकार* गुरूग्राम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अर्बन डेवलपमेंट व मोबिलिटी कार्यक्रम शहरी विकास का एक समेकित मॉडल तैयार करता है। समेकित मॉडल ही एक मजबूत शहर का निर्माण करता है जिसके साथ ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इस प्रकार के सम्मेलन जहां नवाचार पद्धति के साथ बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की योजनाओं के क्रियान्वयन में कारगर हैं वहीं विजन 2047 में विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर बनाने में भी अहम है। मुख्यमंत्री शनिवार को गुरूग्राम में आयोजित 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधिगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने परिसर में लगी शहरी विकास और गतिशीलता को दर्शाती विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। स्पीच- नायब सिंह सैनी, सीएम हरियाणा
0
comment0
Report
Nov 08, 2025 14:43:14
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Nov 08, 2025 14:36:53
Munger, Bihar:वज्रगृह में ईवीएम सुरक्षित, तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था कायम मुंगेर: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण के मतदान के बाद आरडी एंड डीजे कॉलेज स्थित वज्रगृह में मुंगेर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों—164 तारापुर, 165 मुंगेर और 166 जमालपुर—की सभी ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रूप से सील कर रखा गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने शनिवार को वज्रगृह का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वज्रगृह का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे। वज्रगृह में चौबीसों घंटे तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें सीआईएसएफ, बिहार एसएपी और बिहार पुलिस के जवान तैनात हैं। साथ ही पूरे वज्रगृह और स्ट्रांग रूम परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। आगामी 14 नवम्बर को मतगणना इसी वज्रगृह में संपन्न होगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top