Back
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, एम्बुलेंस न मिलने से टूटी सांसें
Uttar Pradesh
परतावल में सड़क हादसे के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
परतावल/महराजगंज।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौपरिया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कुशीनगर जनपद के सुकरौली निवासी गोपाल यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा है, वहीं समय पर एम्बुलेंस सेवा न मिलने को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार गोपाल यादव अपने निवास स्थान ग्राम सभा सुकरौली से इंद्रपुर होते हुए चौपरिया की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन सहित चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद सड़क पर तड़पते गोपाल यादव को देखकर राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर तो कर दिया गया, लेकिन एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं थी। मजबूरन परिजन निजी वाहन से गोपाल यादव को जिला अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने रोते-बिलखते हुए कहा कि यदि समय रहते एम्बुलेंस मिल गई होती, तो शायद उनके अपने की जान बच सकती थी। इस असमय मौत से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowFeb 06, 2026 05:01:380
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 06, 2026 05:01:310
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 06, 2026 05:00:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 06, 2026 04:48:310
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 06, 2026 04:48:220
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 06, 2026 04:48:040
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 06, 2026 04:46:040
Report