icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273162
VIJAY CHAURASIYAVIJAY CHAURASIYAFollow14 Apr 2025, 06:55 am

Maharajganj - बाबा साहेब की चित्र पर पुष्प अर्पित कर सपा नेता बैजू यादव ने किया नमन

Achal Garh, Uttar Pradesh:

बाबा साहेब की चित्र पर पुष्प अर्पित कर सपा नेता बैजू यादव ने किया नमन. संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती आज पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. इसी क्रम में सोनौली नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी रहे बैजू यादव ने अपने कैंप कार्यालय पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उन्होंने समर्थकों के साथ बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों और देश के प्रति योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. बैजू यादव ने कहा कि समाज के हर तबके को साथ लेकर चलना ही बाबा साहब के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोदी के जन्मदिन पर बड़हरा में 11 हजार दीप जलाकर सेवा संकल्प का उत्सव

Mumbai, Maharashtra:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भोजपुर के बड़हरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोईलवर-छपरा फोरलेन स्थित बबुरा पुल पर आयोजित कार्यक्रम में पुल के दोनों छोर पर 11 हजार बड़े दीये जलाए गए। एक साथ जलते दीयों से पुल रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के बाद वेदमंत्रोच्चारण के बीच गंगा महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने गंगा के तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बड़हरा विधायक ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके जन्मदिन को सेवा और धार्मिक आयोजन के रूप में मनाया। देर शाम तक बबुरा पुल पर लोगों की भीड़ जुटी रही और दीयों की रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है। इस अवसर पर बड़हरा की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ 11 हजार दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे देश की जनता जरूर पूरा करेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वनेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं और पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। उनके नेतृत्व में दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने मां गंगा से प्रधानमंत्री के यश में वृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की है।
0
0
Report

गोपालगंज में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से छिनतई: तीन गिरफ्तार, 4 मोबाइल और 22,850 रुपये बरामद

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई छिनतई की वारदात का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, चार बाइक और 22,850 रुपये नकद बरामद किए हैं। बीते 15 सितंबर को हथुआ थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कर्मी के साथ छिनतई की वारदात हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के क्रम में हथुआ पुलिस ने सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार, विनीत कुमार बैठा और अभिनन्दन शर्मा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 4 बाइक और 22,850 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब बरामद सामान और वाहनों के संबंध में भी जांच कर रही है कि इनका इस्तेमाल वारदात में किस तरह किया गया था
0
0
Report

कोटा में दीपदान के साथ रक्तदान तीनों कार्यक्रम, 133 यूनिट रक्त जुटे

Kota, Rajasthan:कोटा में गुरुवार की शाम किशोर सागर तालाब का नजारा कुछ अलग ही नजर आया... तालाब में दीपदान हुआ, चारों तरफ दीयों की रोशनी और बीच में सेवा का संदेश। मौका था ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, छगन माहुर, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास और जिला परिषद सीईओ कमल कुमार मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी दीप जलाए। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किशोर सागर तालाब में दीपदान भी किया गया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी इसमें भागीदारी की। लेकिन अभियान सिर्फ दीयों तक सीमित नहीं रहा... रक्तदान शिविरों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 133 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। दादाबाड़ी सीएचसी समेत न्यू मेडिकल कॉलेज, रामगंजमंडी जिला अस्पताल, कोटा ब्लड बैंक, नया नोहरा, सुधा मेडिकल कॉलेज और तलवंडी सहित आठ स्थानों पर शिविर लगाए गए। इस दौरान विधायक संदीप शर्मा, कलक्टर पीयूष समारिया और राकेश जैन ने रक्तदान करने पहुंचे युवाओं की हौसला अफजाई की और मरीजों को केले भी वितरित किए। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत स्कूलों में चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं भी हुईं। अब 19 से 25 सितंबर तक सेवा सेतु शिविर लगेंगे, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीयन भी किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में विनोद तावड़े ने दीप उत्सव से पढ़ाई और स्वच्छता का संदेश दिया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सेवा और स्वच्छता का संदेश देखने को मिला। सहजनवा के पिपरा स्थित अटल बिहारी आवासीय विद्यालय में आयोजित दीप उत्सव में करीब 2500 दीप एक साथ जलाए गए। विनोद तावड़े ने छात्रों के साथ दीप प्रज्वलित किया और बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और भविष्य के सपनों के बारे में भी जाना। गोरखपुर पहुंचे भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत सहजनवा विधानसभा क्षेत्र से की। सबसे पहले उन्होंने हरपुर स्थित जयप्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय का दौरा किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद विनोद तावड़े सहजनवा के पिपरा स्थित अटल बिहारी आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहाँ आयोजित दीप उत्सव में छात्राओं के साथ उन्होंने दीप जलाया। विद्यालय परिसर में करीब 2500 दीपक एक साथ रोशन हुए, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीप प्रज्वलन के बाद विनोद तावड़े ने विद्यालय के बच्चों से भी संवाद किया। उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। छात्राओं से उन्होंने पूछा कि पढ़ाई कैसी चल रही है और आगे चलकर वे क्या बनना चाहती हैं। तावड़े ने बच्चों को गुलाब का फूल देकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवासुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े एक माह के अभियान की शुरुआत की जा रही है। दीप उत्सव के जरिए विद्यार्थियों और आम लोगों को सेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अभियान के तहत आगामी एक माह में सामाजिक सरोकार और जनजागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

PM Modi के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा: गोसेवा और स्वच्छता अभियान शुरू

Karauli, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा शहर मंडल की ओर से सेवा पखवाड़े की शुरुआत गोसेवा के साथ की गई। शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने करौली स्थित यादव वाटी गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाया और गोशाला परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत गोशाला में गोसेवा और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने गोशाला परिसर की सफाई की और गायों को हरा चारा खिलाया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, धीरेंद्र बैंसला, मंडल महामंत्री एडवोकेट आशीष जैन, तेजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विक्की गुरु, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report

जिले में एक महीने चलेंगे विकसित भारत-जन सेवा अभियान के विविध कार्यक्रम

Jaipur, Rajasthan:जिले में अगले एक महीने तक गांव से लेकर शहर के वार्डों तक ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के तहत अलग-अलग गतिविधियां आयोजित होंगी। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें स्कूली बच्चों से लेकर किसान, महिलाएं और युवा तक शामिल होंगे। स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी, वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग तारीखों पर ‘सेवा सेतु’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत पंचायत समिति गोविंदगढ़ में आयोजित दीप उत्सव से हुई। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप उत्सव कार्यक्रम में जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण, तहसीलदार डॉ. विजयपाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी सूरजमल सामरिया और निवर्तमान प्रधान रामस्वरूप यादव सहित अन्य मौजूद रहे। पहले दिन ‘आशीर्वाद का दीया’ और रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के साथ सरकारी जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले के विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 25 सितंबर और शहरी क्षेत्रों में 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ गतिविधियां होंगी। 25 से 27 सितंबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ और पूरे एक महीने ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम चलेगा। ‘सेवा सेतु’ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में 19 से 25 सितंबर तक चलेगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में इसे 8 से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। 24 सितंबर और 11 अक्टूबर को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, 2 अक्टूबर को ‘सेवा मेरा योगदान’ और 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ आयोजित होगी। इसके अलावा 1 से 15 अक्टूबर तक ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ होगा। अभियान को केवल जिला स्तर के आयोजनों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्रों में निकाय व वार्ड स्तर तक गतिविधियां आयोजित करने की योजना है। इनमें जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं, नगरीय निकायों, स्कूल-कॉलेजों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा समूहों और महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा।
0
0
Report

खंडार नगरपालिका चेयरमैन चुनाव को लेकर सियासी खींचतान तेज, मानवेन्द्र की शिकायत उजागर

Sawai Madhopur, Rajasthan:खंडार नगरपालिका में चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर सियासी खींचतान तेज हो गई है। वार्ड 19 से निर्वाचित पार्षद मानवेन्द्र आंकोदिया को लेकर उनकी पत्नी महिमा बैरवा ने एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी को शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मानवेन्द्र को उनकी इच्छा के विरुद्ध दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में रखा गया है। परिवार ने पुलिस से मौके पर पहुंचकर मानवेन्द्र की वास्तविक स्थिति और उनकी स्वतंत्र इच्छा की पुष्टि कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार पहले खंडार थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर एसपी को शिकायत दी गई। परिवार ने कथित फार्म हाउस का संबंध विधायक जितेंद्र गोथवाल से होने की आशंका जताई है। हालांकि शिकायत में बिना जांच किसी व्यक्ति पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाने की बात भी कही गई है। शिकायत में मानवेन्द्र को ट्रेस करने, कथित फार्म हाउस पर पुलिस भेजकर सत्यापन कराने, अन्य लोगों की अनुपस्थिति में उनकी स्वतंत्र इच्छा जानने और यदि उन्हें इच्छा के विरुद्ध रोका गया है तो स्वतंत्र कराने की मांग की गई है। साथ ही परिवार से स्वतंत्र फोन संपर्क, सुरक्षा तथा सीसीटीवी और एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड सुरक्षित कराने की मांग भी की गई है। वहीं कांग्रेस चेयरमैन प्रत्याशी हंसराज बैरवा ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी गई है। उन्होंने 21 सितंबर को होने वाले चेयरमैन चुनाव में मानवेन्द्र को खंडार नहीं लाने की बात कहे जाने का दावा किया है। हंसराज ने हाईकोर्ट में रिट दायर करने और सुनवाई होने की बात भी कही.
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 10 लाख दीपक जलाए गए

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गोंडा जिले में आज 10 लाख से अधिक लोगों ने 38 विभागों के माध्यम से आज गुरुवार शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक कुल 10 लाख से अधिक आशीर्वाद का दीया जलाया है। कमिश्नरी कार्यालय में कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने बाकायदा आशीर्वाद का दीया वाली रंगोली बना करके 1100 से अधिक दीपक जलाया है। स्कूली बच्चों को मिठाईयां वितरण करके विकसित भारत 2047 को लेकर के एक साथ सामूहिक संकल्प भी लिया गया है। गोंडा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर के 500 से अधिक दीपक जलाया है। मेहनौन विधानसभा में विधायक विनय कुमार द्विवेदी द्वारा घाट पर पहुंचकर के लाखों दिया जलाया गया है। तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे,करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह द्वारा, कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह द्वारा, मनकापुर से भाजपा विधायक रमापति शास्त्री द्वारा, गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह द्वारा गौरा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा द्वारा कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह द्वारा भी लाखों आशीर्वाद का दीया जलाया गया है। वहीं दूसरी तरफ बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 51000, दिव्यांगजन विभाग द्वारा 15153,पशुपालन विभाग द्वारा 966, खाद तथा रसद विभाग द्वारा 10000, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 187000, डूडा विभाग द्वारा 551, ग्राम्य मविकास विभाग द्वारा 2523, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 657,511,दुग्धशाला विकास विभाग द्वारा 86,खेल विभाग गोंडा द्वारा 206, उद्योग विभाग गोंडा द्वारा 1200,क्षय रोग विभाग गोंडा द्वारा 2426, समाज कल्याण विभाग गोंडा द्वारा 190, 1230,51000,104, रेशम विभाग द्वारा 50, गन्ना विकास विभाग द्वारा 5500, महिला कल्याण विभाग द्वारा 11000, महिला कल्याण विभाग जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा 35689,ग्राम्य विकास विभाग राष्ट्रीय ग्रामीण Aujourdvika मिशन द्वारा 9499, कृषि विभाग द्वारा 25250, पंचायती राज विभाग द्वारा 150000, श्रम विभाग द्वारा 1000,उद्यान विभाग द्वारा 2300,खादी तथा ग्राम उद्योग विभाग द्वारा 300, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 327000, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17519,मत्स्य विभाग द्वारा 110, सहकारिता विभाग द्वारा 2400,वन विभाग द्वारा 150 और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 127800 आशीर्वाद का दीया जलाया गया है।
0
0
Report

SIR के नाम हटाने पर 15 दिन में अपील, 30 दिन में दूसरी अपील: तिवारी

Noida, Uttar Pradesh:एसआईआर में नाम हटाए जाने पर 30 दिन के भीतर कर सकते हैं दूसरी अपील: डॉ. बी.डी.आर. तिवारी शिलांग, 17 सितंबर 2026: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की स्थिति में मतदाताओं को अपील का अधिकार प्राप्त है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत संबंधित मतदाता जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अपील करने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भी दूसरी अपील कर सकते हैं। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी ने शिलांग में उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची में नामों के सत्यापन और अपील की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी。 डॉ. तिवारी के अनुसार, निर्वाचन सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी की जाती है। किसी मतदाता का नाम हटाने से पहले संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा नोटिस जारी किया जाता है और संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का उचित अवसर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ERO के आदेश के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिनों के भीतर पहली अपील की जा सकती है। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के समक्ष 30 दिनों के भीतर दूसरी अपील का प्रावधान है。 मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल नोटिस जारी होने का अर्थ यह नहीं है कि मतदाता का नाम स्वतः मतदाता सूची से हटा दिया गया है। संबंधित मतदाता सुनवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकता है。 उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और पात्र मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो。 अपील संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी: ERO के आदेश के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिनों में अपील。 इसके बाद CEO के समक्ष 30 दिनों के भीतर दूसरी अपील。 नोटिस मिलने पर निर्धारित तिथि पर सुनवाई में उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर。
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट ने महिला को 12 लाख मुआवजे का आदेश देकर समान अवसर सुनिश्चित किया

Noida, Uttar Pradesh:क्या महिलाएं LPG सिलेंडर नहीं उठा सकतीं?, नौकरी से वंचित महिला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट, IOC देगा 12 लाख सुप्रीम कोर्ट ने एक अनोखे मामले में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को एक महिला को 12 लाख का मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। महिला का आरोप था कि एलपीजी प्लांट में सिर्फ महिला होने की वजह से उसे रिफिलिंग हेल्पर की नौकरी नहीं दी गई, जबकि वह इस पद के लिए योग्य थी। महिला अब रिटायरमेंट की उम्र पार कर चुकी हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नौकरी देने के बजाय उनके साथ हुए भेदभाव की भरपाई के लिए मुआवज़ा देने का आदेश दिया। समान अवसर से वंचित करना सम्मान और गरिमा का अपमान जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने महिला को नौकरी न देने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि किसी महिला को समान अवसर से वंचित करना उसके सम्मान और गरिमा का अपमान है。 महिलाओं को देवी का दर्जा देता है भारत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि अधिकारियों ने शायद महिला को इस नौकरी के लिए इसलिए उपयुक्त नहीं माना होगा, क्योंकि इस काम में शारीरिक मेहनत करनी पड़ती है। रिफिलिंग हेल्पर के पद पर काम करने वाले व्यक्ति को एलपीजी गैस सिलेंडर उठाने पड़ते हैं और इस नौकरी में रात की शिफ्ट भी होती है। हालांक तो कोर्ट ने इस दलील पर आपत्ति जताई। जस्टिस अरविंद कुमार ने कहा कि हम भारत में रहते हैं और हर दिन महिलाओं के सम्मान की बात दोहराते हैं। उन्हें देवी का दर्जा देते हैं। ऐसे में किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार महिलाओं के सम्मान का अपमान है। कोर्ट ने यह भी कहा कि हैरानी की बात है कि यह काम किसी निजी संस्था ने नहीं, बल्कि भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले संस्थान ने किया है。 घर में महिलाएं उठाती हैं गैस सिलेंडर, फिर नौकरी के लिए कमतर क्यों? कोर्ट ने यह भी कहा कि घर में महिलाएं रोज़ गैस सिलेंडर उठाती और बदलती हैं। जब घर में पुरुष नहीं होते, तब महिलाएं ही गैस सिलेंडर बदलती हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह के काम के लिए कमतर आंकना कहां तक उचित है? कोर्ट के सामने मामला क्या था यह मामला हरियाणा के गांव गुढ़ा की रहने वाली एक महिला से जुड़ा था। महिला का नाम उन 49 लोगों में शामिल था, जिन्हें डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली एक स्थानीय समिति ने INDICIAN ऑयल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में नौकरी के लिए सुझाया था। महिला ने कैजुअल खलासी/चपरासी/रिफिलिंग हेल्पर के पद के लिए इंटरव्यू दिया था। हालांकि, उन्हें नौकरी नहीं मिली, जबकि 43 अन्य लोगों को नियुक्त कर लिया गया。 ट्रायल कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक महिला ने नौकरी न दिए जाने के खिलाफ अदालत का रुख किया। ट्रायल कोर्ट ने माना कि वह नौकरी के लिए पूरी तरह योग्य थीं और उन्हें सिर्फ महिला होने की वजह से नौकरी नहीं दी गई। कोर्ट ने इंडियन ऑयल को उन्हें कैजुअल कर्मचारी/ प्रशासनिक कर्मचारी या चपरासी के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया। हालांकि, बाद में हाई कोर्ट ने 14 अक्टूबर 2025 को दिए अपने फैसले में कहा कि महिला के पास नौकरी पाने का पुख्ता कानूनी अधिकार नहीं था। ऐसे में सिर्फ यह कहना कि उन्हें महिला होने की वजह से नौकरी नहीं दी गई, नियुक्ति का आदेश जारी करने के लिए पर्याप्त नहीं है。 सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, नौकरी के बजाय मिला मुआवज़ा महिला ने हाई कोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के दौरान INDICIAN ऑयल के वकील ने मामले को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने का सुझाव दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि महिला अब रिटायरमेंट की उम्र पार कर चुकी हैं। इसलिए उन्हें नौकरी देने के बजाय INDICIAN ऑयल कॉरपोरेशन को नौकरी से वंचित की भरपाई के तौर पर 12 लाख का मुआवज़ा देना होगा。
0
0
Report
Advertisement

लाल चौक से मोदी के 76वें जन्मदिन पर शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेश

Chaka, ज़ीरो टेरर, 100% शांति और विकसित कश्मीर के लिए लाल चौक से PM मोदी को 76वें जन्मदिन पर आभार और देशभक्ति का ज़बरदस्त संदेश दिया। श्रीनगर के ऐतिहासिक केंद्र, लाल चौक पर राजनीतिक और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति में एक उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला। यहाँ आम नागरिक, पर्यटक और जम्मू-कश्मीर BJP यूनिट के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाने के लिए मशहूर क्लॉक टावर (घंटा घर) के नीचे इकट्ठा हुए。 "आशीर्वाद एक दीया" के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम ने कभी अशांत रहे इस चौक को उम्मीद, शांति और राष्ट्रीय एकता के एक चमकते हुए प्रतीक में बदल दिया। घंटा घर के आस-पास का माहौल उत्सव की गर्मजोशी और गहरे राष्ट्रीय गर्व से भरा हुआ था। डर और सख़्त सुरक्षा पाबंदियों वाले पुराने दौर से अलग, मशहूर लाल चौक सैकड़ों मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा उठा। लोगों की भागीदारी: स्थानीय निवासियों और देश भर से आए पर्यटकों ने BJP कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मोमबत्तियाँ जलाईं और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की। BJP नेता अल्ताफ़ ठाकुर ने भावुक होकर पुराने अशांत दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि 2011 में इसी क्लॉक टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश करने पर लोगों को हिरासत में लिया गया था और हथकड़ियाँ पहनाई गई थीं। दशकों बाद, उसी जगह पर PM मोदी के 76वें जन्मदिन और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी 25 साल की समर्पित जनसेवा का जश्न गर्व के साथ मनाया गया। इस जश्न के महत्व को सही मायने में समझने के लिए लाल चौक के इतिहास को देखना ज़रूरी है। 1980 में बना यह क्लॉक टावर कश्मीर में राजनीतिक तनाव का मुख्य केंद्र बन गया था। 1990 के दशक में उग्रवाद के चरम पर होने के दौरान, लाल चौक पर भारतीय तिरंगा फहराना एक बहुत बड़ी चुनौती माना जाता था। 1992 में मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ BJP नेताओं को कड़ी सुरक्षा पाबंदियों का सामना करना पड़ा था। कई सालों तक, सुरक्षा के लिहाज़े ज़्यादा ख़तरे के कारण आधिकारिक तौर पर झंडा फहराने का काम कश्मीर के सुरक्षित इलाकों में ही किया जाता था। बीजेपी नेताओं ने मोदी सरकार के साहसी नीतिगत फैसलों, खासकर अनुच्छेद 370 को हटाने को वह अहम मोड़ बताया जिसने जम्मू-कश्मीर की किस्मत बदल दी। ज़मीनी स्तर पर आए बड़े बदलावों पर ज़ोर देते हुए, नेताओं ने इस क्षेत्र में आए बदलावों के बारे में प्रभावशाली आँकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि पहले यहाँ सुरक्षा को लेकर जो बड़ा खतरा बना रहता था, वह अब घटकर 0% हो गया है। बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने, बुनियादी ढाँचे में सुधार और स्थानीय लोगों के मुख्यधारा से जुड़ने की वजह से पर्यटन, विकास और शांति के मामले में स्थिति 100% बेहतर होने का दावा किया गया। लाल चौक पर हुए जश्न का समापन इस उम्मीद के साथ हुआ कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर के लोगों के लिए शांति और तरक्की का एक और भी उज्ज्वल और समृद्ध अध्याय लिखा जा रहा है।
0
0
Report

Gososhamahal थाने ने ‘Lee Chee Ka Raja Ganesh 2026’ के गलत दावों पर स्पष्टिकरण जारी किया

Hyderabad, Telangana:Goshamahal Police Clarification Regarding False and Misleading Social Media Claims About “Lee Chee Ka Raja Ganesh – 2026” It has come to the notice of Goshamahal Police Station that certain messages, photographs and videos are being widely circulated on social media platforms regarding the “Lee Chee Ka Raja Ganesh – 2026” idol installed within the limits of Goshamahal Police Station. The circulated messages claim that the Ganesh idol is crafted from Panchaloha (five metals), weighing approximately 48 kg, finished with 24-karat gold plating, and studded with 3,83,800 American diamonds. In particular, the claim regarding 24-karat gold plating has been repeatedly highlighted and circulated through various social media platforms, giving an impression to the public that the idol is actually finished with 24-karat gold plating. Goshamahal Police Station hereby clarifies that the above-mentioned claims being circulated on social media are false and misleading. The Ganesh idol installed within the limits of Goshamahal Police Station was not made with the materials or in the manner as claimed in the messages circulating on social media. In particular, the claim that the idol is finished with 24-karat gold plating is false and misleading. It has further come to the notice of the Police that certain committed members/organizers associated with “Lee Chee Ka Raja Ganesh” were involved in circulating and publicizing the above false and misleading claims regarding the idol, including the repeated claim of 24-karat gold plating, with an alleged intention to advertise and promote their business/commercial interests LEE CHEE PEARLS AND JEWELS and to obtain wrongful gain by creating a false impression among the general public. The circulation of such exaggerated and unverified claims, particularly the claim of 24-karat gold plating, may mislead members of the public and create unnecessary attention and confusion regarding the actual nature and value of the idol. The public is therefore requested not to believe, forward or further circulate such unverified or false information, photographs or messages through WhatsApp, Facebook, Instagram, X or any other social media platforms. Members of the public are advised to rely only on verified and official information and to exercise due caution before sharing or forwarding information on social media, particularly claims relating to 24-karat gold plating, Panchaloha, the weight of the idol or the number of diamonds allegedly used. Goshamahal Police Station appeals to the public and social media users to cooperate in preventing the spread of false news, rumours and misleading information, and to maintain peace, public order and harmony during the Ganesh Festival – 2026.
0
0
Report

सेठानी घाट पर 51 हजार दीपों से आशीर्वाद का दिया—स्वामित्व अभियान शुरू

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां नर्मदा के तट पर 51 हजार दीपों ने ऐसा उजाला बिखेरा कि पूरा सेठानी घाट दीपमालाओं से सजा नजर आया और नर्मदा की लहरों पर भी दीपों की रोशनी झिलमिलाती दिखाई दी। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने मां नर्मदा का पूजन कर आशीर्वाद का दीपक जलाया और महाआरती में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश में आज से शुरू हुए स्वामित्व अभियान को लेकर विधायक ने कहा कि यह एक बड़ा अभियान है। इसके तहत हजारों लोगों को उनके पट्टों का मालिकाना हक दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पहले पट्टे मिलने के बाद भी लोगों को कई तरह की सीमाओं का सामना करना पड़ता था। वे जमीन को बेच, हस्तांतरित या गिरवी नहीं रख सकते थे। अब प्रदेश सरकार ने पट्टाधारकों को मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है, जिसके तहत आज से पट्टों की रजिस्ट्री शुरू की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top