Maharajganj - गांव में घुसा तेंदुआ , घंटो मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Nichlaul, Uttar Pradesh:महाराजगंज जनपद के मधवलिया रेंज के जंगल से सटे कोहड़वल गांव में मंगलवार को एक तेंदुआ पहुंच गया और गांव के ही जयप्रकाश यादव के भूसा रखने वाले घर में छिप गया, तेंदुए की सूचना के बाद गांव में दहशत फैल गई और अफरा - तफरी का मौहाल हो गया, लोग छतों पर चढ़कर देखने लगे , सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद देर रात तक तेंदुए को रेस्क्यू कर , उसे रेंज कार्यलय लाया गया . तब जा कर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सukhdevpur पुल टूटने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया; आवागमन बाधित
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर खड़गवां-सोनगरा मार्ग पर स्थित सुखदेवपुर का पुल पूरी तरह टूटा, क्षेत्र में आवागमन हुआ बाधित,, पुल टूटने से दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क,, राहगीर परेशान,, लंबे समय से क्षतिग्रस्त था पुलिया, कई बार हो चुकी थीं दुर्घटनाएं लेकिन नहीं कराया गया मरम्मत ,, ट्रकों के पहिए थमे, ग्रामीणों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबतें,,हसनपुर में आंधी-तूफान से पेड़ गिरने से यातायात बाधित; बाद में सुचारु
Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर क्षेत्र में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते दो अलग-अलग स्थानों पर बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात काफी देर तक बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। काफी मशक्कत के बाद हालात सामान्य हो सके और यातायात सुचारू हुआ, तेज आंधी और बारिश के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Peera Mahua, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। फिलहाल उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
