icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
NeetuNeetuFollow28 Nov 2024, 11:14 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हांसी के 25 अवैध ट्यूबवेल मामले पर सस्पेंड, यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी

Hansi, Haryana:हांसी 25 अवैध ट्यूबवेलों पर कार्रवाई कर सुर्खियों में आए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद वर्मा हुए सस्पेंड आरोप बिना टेंडर करीब 8 करोड़ रुपये की पाइपलाइन परियोजना का कार्य पर हुए सस्पेंड, समर्थन में उतरे कर्मचारी हरियाणा सरकार ने 23 जुलाई 2026 को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इनमें आदमपुर डिवीजन के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार वर्मा, एसओ अक्षय और एसई विमल कुमार शामिल हैं। आरोप है कि बिना टेंडर करीब 8 करोड़ रुपये की पाइपलाइन परियोजना का कार्य कराया गया। विनोद वर्मा आदमपुर के साथ-साथ हांसी डिवीजन का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। हाल ही में उन्होंने हांसी में अवैध रूप से लगाए गए 25 ट्यूबवेलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर बड़ी कार्रवाई की थी। अब उनके निलंबन के बाद सिंचाई विभाग कर्मचारी यूनियन उनके समर्थन में उतर आई है। हांसी जिला प्रधान अशोक यादव ने कहा कि कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई महीनों से लंबित मेडिकल क्लेम की प्रक्रिया आगे बढ़ी और वेतन संबंधी मुद्दों पर भी उन्होंने आवाज उठाई। विनोद कुमार निर्दोष है। उनको बेजवाह फंसाया जा रहा है। यूनियन का कहना है कि यदि मंगलवार तक सरकार ने मामले का समाधान नहीं किया तो पूरे हरियाणा की सिंचाई विभाग यूनियनों और जिला प्रधानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि जो अधिकारी उनके हकों की लड़ाई लड़ रहा था, उसके खिलाफ हुई कार्रवाई का वे विरोध करेंगे।
0
0
Report

वाराणसी जंक्शन पर सभी खानपान स्टॉल शुद्ध shakahari, 24x7 निगरानी और हेल्प डेस्क

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी रेलवे स्टेशन के सभी खानपान स्टॉलों और वेंडर्स पर यात्रियों को सिर्फ शुद्ध शाकाहारी व सात्विक भोजन मिलेगा。 • श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने लिया फैसला。 • नियम का पालन कराने के लिए स्टेशन अधीक्षक स्वयं करेंगे निगरानी उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई。 • ​परोसे जाने वाले भोजन की FSSAI मानकों के तहत नियमित सैंपलिंग और चेकिंग होगी。 • स्टेशन परिसर और श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए 180 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से 24x7 निगरानी。 • ​यात्रियों की सहायता के लिए एंट्री पॉइंट्स पर हेल्प डेस्क, साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से एंबुलेंस व फायर सर्विस तैनात。 • ​रोजाना लगभग 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
0
0
Report

लक्ष्मणझूला में गंगा नदी में डूबे दिल्ली युवक की SDRF खोज जारी

Rishikesh, Uttarakhand:सलग लक्ष्मणझूला में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबा दिल्ली का युवक, SDRF की खोज जारी ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां बजरंग सेतु घाट पर स्नान के दौरान एक 22 वर्षीय युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया है। SDRF की टीम डीप डाइविंग उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची है और सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, डूबने वाला युवक 22 वर्षीय शिवांशु राज है, जो मूल रूप से पश्चिम चंपारण, बिहार का रहने वाला था और वर्तमान में नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। शिवांशु अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला घूमने आया था। सुबह करीब 10 बजे स्नान के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से शिवांशु नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया। SDRF, स्थानीय पुलिस और जल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बजरंग सेतु से लेकर पशुलोक बैराज तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, हालांकि अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

मानसून में सरकारी स्कूल सुरक्षा सर्वे ठप, 37 हजार में सिर्फ 27,751 का सर्वे

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पिछले वर्ष झालावाड़ में स्कूल भवन हादसे के बाद प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों की सुरक्षा जांच कराने के सरकारी दावों के बावजूद मानसून शुरू होने के बाद भी करीब 37 हजार स्कूलों का सर्वे पूरा नहीं हो पाया। शिक्षा विभाग और पीडब्ल्यूडी की 7 जुलाई तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 64,812 सरकारी स्कूलों में से केवल 27,751 स्कूलों (42.82%) का ही सुरक्षा सर्वे हुआ है, जबकि शेष स्कूलों की जांच अब भी लंबित है। शिक्षा विभाग की इस धीमी चाल में सब से ज्यादा चिंताजनक स्थिति जोधपुर में है। जोधपुर में 2,405 सरकारी स्कूलों में से सिर्फ 347 स्कूलों (14.43%) का सर्वे हुआ है, जबकि 2,058 स्कूल अब भी जांच का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बांसवाड़ा, भरतपुर, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालोर, करौली, नागौर और पाली समेत 10 जिलों में एक भी सरकारी स्कूल का सुरक्षा सर्वे शुरू नहीं हो सका है। झालावाड़ हादसे के बाद भी नहीं जागा सिस्टम, प्रदेश के 37 हजार सरकारी स्कूलों की सुरक्षा जांच अधूरी, 64,812 में सिर्फ 27,751 स्कूलों का ही हुआ सर्वे, 10 जिलों में एक भी स्कूल भवन की जांच नहीं हुई, मानसून के बीच.jर्जर भवनों में पढ़ने को मजबूर बच्चे, सुरक्षा सर्वे में सुस्ती पर सरकार की तैयारियों पर सवाल, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अप्रैल में सर्वे के निर्देश दिए थे और 1 जुलाई को एक सप्ताह में इसे पूरा करने के आदेश भी जारी किए, लेकिन कई जिलों में काम अब तक शुरू नहीं हुआ। जिस झालावाड़ हादसे के बाद यह अभियान शुरू हुआ, वहीं करीब 90 प्रतिशत स्कूलों का सर्वे अभी बाकी है। अकेले जोधपुर में 33 जर्जर स्कूल भवन चिन्हित किए हैं। इनमें 16 स्कूलों के लिए निर्माण राशि स्वीकृत हो चुकी है, जबकि 17 स्कूल अब भी इंतजार में हैं। बारिश के बीच कई स्कूलों में बच्चे जर्जर भवनों में पढ़ने को मजबूर हैं और कुछ स्कूलों को वैकल्पिक भवनों में संचालित किया जा रहा है। मानसून के दौरान अधूरी सुरक्षा जांच ने लाखों विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जर्जर भवनों का समय पर सर्वे और मरम्मत नहीं हुई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है。
0
0
Report

कोटा पुलिस ने हनी ट्रैप-अपहरण के 5000 रुपए के इनामी अजय मीणा को गिरफ्तार किया

Kota, Rajasthan:कोटा सिटी पुलिस ने अपहरण और हनी ट्रैप के मामले में वांछित 5000 रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में अनंतपुरा थाने पुलिस ने 23.07.2026 को अजय मीणा उर्फ बिट्टू को पकड़ा। मामला 3 मई 2026 का है, जब पीड़ित को कर्ज दिलाने के बहाने बुलाकर कागजात दिखाने के नाम पर कार में बिठाकर झालावाड़ रोड ले जाया गया। रास्ते में कार रुकवाकर अजय मीणा, काजू, गुरुजी, रंदेश, रुबीना और अन्य ने पीड़ित से मारपीट की, चाकू दिखाकर धमकाया और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपए एटीएम से निकलवा लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर अनंतपुरा थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। आरोपी के खिलाफ पहले से 5000 का इनाम घोषित था। कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। हनी ट्रैप और अपहरण में वांछित 5000 के इनामी अजय मीणा गिरफ्तार। कर्ज के नाम पर बुलाकर कार में बंधक बनाकर 95 हजार ठगे थे। अनंतपुरा थाना पुलिस ने पकड़ा।
0
0
Report

मुंगेर में पहाड़ी गुफा से छह केन बम, नक्सली वर्दी- साहित्य बरामद

Munger, Bihar:सर्च अभियान में छह केन बम बरामद, नक्सली वर्दी और साहित्य भी मिला, मुंगेर: नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में एसटीएफ पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान पहाड़ी की गुफा से छह केन बम बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस को दो नक्सली वर्दी, एक नक्सली साहित्य, खाली बैग और कागजात के टुकड़े भी मिले हैं। जमालपुर एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सी-लेवल के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया था। इसी दौरान लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के भैंसादह पहाड़ी स्थित पिलवाहा कोल की गुफा में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए छह केन बम बरामद किए गए। प्रत्येक केन बम का वजन करीब 10 किलो बताया जा रहा है। पुलिस टीम ने विशेष सावधानी और सतर्कता बरतते हुए डिमाइनिंग प्रक्रिया के तहत गुफा में डंप किए गए केन बमों को बाहर निकाला। जांच के दौरान विस्फोटक पदार्थ खराब स्थिति में पाए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों ने इन विस्फोटकों को कई वर्ष पूर्व पहाड़ की गुफा में छिपाकर रखा था, एसटीएफ डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि सर्च अभियान लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस, एसटीएफ और घटवारी अभियान दल की संयुक्त टीम ने चलाया। बरामद सभी सामानों को अग्रिम कार्रवाई के लिए लड़ैयाटांड़ थाना के पुलिस पदाधिकारी को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement

रतनगढ़ में नाबालिगा से ब्लैकमेलिंग: आरोपी ने लाखों के आभूषण और नकद लिए

Churu, Rajasthan:चूरू. जिले के रतनगढ़ में नाबालिगा की अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर एक युवक द्वारा ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिगा से तीन लाख रुपए नकदी व लाखों के स्वर्ण आभूषण ले लिए तथा उसका देहशोषण भी किया। इसके पहले 48 वर्षीय महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि पड़िहारा निवासी 22 वर्षीय आनंद ने बहला-फुसलाकर उसकी नाबालिग बेटी की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी के दबाब में उसकी बेटी ने घर के सारे स्वर्ण आभूषण उसे दे दिए। करीब एक माह पूर्व आरोपी उसके घर आया तथा पूरी रात उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और एक लाख रुपए की डिमांड की। उसे नाबालिगा ने 50 हजार रुपए दिए। उसके बाद आरोपी फिर से रुपए देने का दबाब बनाने लगा। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मकर संक्रांति से लगातार आरोपी उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठ रहा है। आरोपी ने अब तक 40 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण एवं तीन लाख रुपए नकदी ले लिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीआई संदीप कुमार कर रहे हैं।
0
0
Report

बोकारो में जगन्नाथ रथयात्रा, महिलाओं ने रथ खींचा; सुरक्षा कड़े इंतजाम

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 9 दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद आज भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने घर लौट गए। सेक्टर 1 से सेक्टर 4 तक निकली भव्य रथ यात्रा। बताते चले कि बोकारो आज भक्तिमय हो गया। सेक्टर 1 स्थित राम मंदिर की मौसी बाड़ी से आज भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर सेक्टर 4 स्थित जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान हरे कृष्णा और हरे राम के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान रहा। 9 दिनों तक मौसी बाड़ी में रहने के बाद आज भगवान जगन्नाथ अपने घर लौट आए। बोकारो के सेक्टर 1 राम मंदिर से प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर सेक्टर 4 जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते भर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। खास बात ये रही कि रथ खींचने में महिला श्रद्धालुओं की संख्या काफी थी। भक्त हरे कृष्णा हरे राम के भजन और कीर्तन करते हुए चल रहे थे। आस्था के इस पर्व को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस और CISF के जवान तैनात थे ताकि यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
0
0
Report

जाति प्रमाण पत्र में भूमिहार ब्राह्मण नाम के बदलाव की मांग पर विधानसभा में चर्चा

Patna, Bihar:बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जाति प्रमाण पत्र और सरकारी अभिलेखों में जाति के नाम को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई BJP विधायक जीवेश मिश्रा ने सदन में भूमिहार समाज को लेकर  मुद्दा उठाया और मांग की कि बिहार सरकार के जाति प्रमाण पत्रों में दर्ज भूमिहार शब्द की जगह भूमिहार ब्राह्मण अंकित किया जाए, विधायक जीवेश मिश्रा ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान कहा कि राज्य सरकार के भू-राजस्व अभिलेख, पुराने शासकीय दस्तावेज, जिला गजट और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कई जगह भूमिहार ब्राह्मण शब्द का उल्लेख मिलता है, बिहार सरकार की जाति सूची और जाति प्रमाण पत्रों में केवल भूमिहार लिखा जा रहा है। इससे लोगों के बीच भ्रम स्थिति पैदा हो रही है। बाइट---- जीवेश मिश्रा विधायक बीजेपी उन्होंने पुराने सरकारी रिकॉर्ड और दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 1931 की जातिगत गणना और उसके बाद जारी कई सरकारी दस्तावेजों में इस समुदाय के लिए  भूमिहार ब्राह्मण शब्द का इस्तेमाल किया गया है उनका कहना था कि ऐतिहासिक दस्तावेजों में दर्ज नाम को सरकारी रिकॉर्ड में भी उसी रूप में दर्ज किया जाना चाहिए बाइट---- जीवेश मिश्रा विधायक बीजेपी उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में  भूमिहार जाति को भूमिहार ब्राह्मण  के रूप में दर्ज करने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की ओर से इस नाम को दस्तावेजों में बदलने का कोई प्रस्ताव या विचार नहीं है उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी सरकारी दस्तावेज में नियम के विपरीत  भूमिहार ब्राह्मण दर्ज है, तो उसे नियमों के अनुसार संशोधित किया जाएगा। बाइट---- उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री  ने  कहा कि ध्यानाकर्षण सूचना के आधार पर वर्तमान स्थिति यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना की ओर से उच्च जाति, अल्पसंख्यक और अन्य जातियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं  उच्च जाति के लिए चार जातियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिसमें भूमिहार, ब्राह्मण, राजपूत और कायस्थ शामिल हैं उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार की ओर से इस विषय में कोई नया निर्णय लेने का प्रस्ताव नहीं है बाइट---- उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव इस दौरान सरकार के इस जवाब से गुस्साए बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत ने सदन में भूमिहार जाति की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि जब आप हमारी जाति को भूमिहार ब्राह्मण नहीं मान सकते तो बेहतर है कि हमें शिड्यूल ट्राइब्स यानी अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध कर दें बाइट---- विशाल प्रशांत बीजेपी विधायक
0
0
Report
Advertisement

लोकायुक्त के पत्र के बाद बहरी तहसील केस में प्रशासनिक रवैया पर सवाल

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में बहरी तहसील के कुचवाही हल्का के तत्कालीन पटवारी पर कथित रिश्वतखोरी का मामला अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। एक ओर कलेक्टर विकास मिश्रा ने एसडीएम जांच का हवाला देते हुए शिकायत को झूठा और निराधार बताया, वहीं दूसरी ओर लोकायुक्त रीवा ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण का उल्लेख करते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई के लिए कलेक्टर को पत्र भेजा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि दोनों तथ्यों में यह अंतर क्यों दिखाई दे रहा है और आखिर सच्चाई क्या है? मामला बहरी तहसील के ग्राम कुचवाही का है। शिकायतकर्ता किसान ने आरोप लगाया कि तत्कालीन हल्का पटवारी कमलेश कुमार गौतम ने बंटवारा प्रकरण की फर्द पुल्ली तैयार करने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशि देने के बावजूद न तो काम हुआ और न ही पैसे वापस मिले। इस संबंध में कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन और शपथ-पत्र भी सौंपा गया था। इस पूरे मामले पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने बयान दिया कि एसडीएम स्तर की जांच में शिकायत असत्य और निराधार पाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की पुष्टि करें और कलेक्ट्रेट में शिकायत के लिए किसी स्टांप पेपर की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब लोकायुक्त रीवा का पत्र सामने आया। पत्र में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण का उल्लेख करते हुए कलेक्टर से शासन के 23 फरवरी 2012 के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि ट्रैप या भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारी को तीन कार्य दिवस के भीतर उसी पद से हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। यहीं से कलेक्टर के पहले दिए गए बयान पर कई सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ प्रशासन शिकायत को झूठा और निराधार बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोकायुक्त का पत्र उसी मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा है। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या जांच के समय लोकायुक्त की कार्रवाई और उपलब्ध तथ्यों को ध्यान में रखा गया था, या फिर दोनों प्रक्रियाएं अलग-अलग स्तर पर चल रही हैं? हालांकि यह भी स्पष्ट करना जरूरी है कि लोकायुक्त का पत्र अपने आप में किसी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं करता। अंतिम निर्णय जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर आए इस विरोधाभास ने पूरे मामले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि कलेक्टर लोकायुक्त के पत्र पर क्या कार्रवाई करते हैं और प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या स्पष्ट जवाब देता है। बहरहाल फिलहाल मामला जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के दायरे में है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि लोकायुक्त के पत्र के बाद प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है और उठ रहे सवालों का जवाब किस तरह देता है.
0
0
Report

रामपुर में धर्मपाल सिंह ने कानून-व्यवस्था और कांवड़ यात्रा की समीक्षा, विपक्ष पर तंज

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह; विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, कांवड़ यात्रा और विकास कार्यों पर निर्देश; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा; शिक्षा नहीं, राजनीति प्रदर्शन का उद्देश्य; आज़म खान पर मंत्री ने कहा कि जो गलती करेगा, उसे दंड मिलेगा, कानून में न जाति न धर्म देखा जाती है; मंत्री ने कहा कानून सबके लिए बराबर है और दंड की व्यवस्था कानून के आधार पर होगी; योगी सरकार की प्राथमिकता कानून व्यवस्था, विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं देना है; कांवड़ यात्रा की तैयारी, सुरक्षा-यात्रा व्यवस्था, साफ-सफाई और सुविधाओं के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए; प्रशासन सतर्क है;
0
0
Report

उत्तराखंड वन्यजीव बोर्ड की 23वीं बैठक: विकास के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम पर जोर

Dehradun, Uttarakhand: ऐंकर उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 23वीं बैठक देहरादून के सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठक का मुख्य बिंदु राज्य में विकास के साथ वन्य जीव संरक्षण और मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम रहा। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड में 70 प्रतिशत से अधिक वन भूमि है। जिसके तहत यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक से विकास के मार्ग खुलेंगे और जन समस्याओं का निवारण होगा। जिसे प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को गति मिलेगी। बाइट – पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में NEET पेपर लीक पर भाजपाकांग्रेस के बीच घमासान तेज

Dhanbad, Jharkhand:NEET पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। धनबाद में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर छात्रों को भड़काने और इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित किया गया। हाल के दिनों में NEET पेपर लीक को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन में झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस NEET पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों को भड़का रही है और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में हुए पेपर लीक मामलों पर जवाब देना चाहिए, लेकिन उन घटनाओं पर कांग्रेस चुप्पी साध लेती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य जैसे गंभीर विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
0
0
Report

सिरसा में पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन: छात्रों ने इस्तीफे की मांग दोहराई

Sirsa, Haryana:एकर रीड- जंतर-मंतर पर चल रहे देशव्यापी छात्र प्रदर्शन के समर्थन में आज सिरसा की सड़कों पर भी भारी आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न छात्र संघों के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बरनाला रोड पर इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी छात्रों ने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में धांधली को लेकर गहरी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की। छात्रों के प्रदर्शन को सर्वकर्मचारी सभा, पंजाबी सभा, नौजवान सभा सहित अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया. छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन बरनाला रोड से शुरू हुआ। प्रदर्शनकारी हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी पट्टिकाएं और बैनर लेकर चल रहे थे। इन बैनरों पर भाजपा सरकार मुर्दाबाद, पेपर लीक छात्रों के साथ खिलवाड़ बंद करो और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो जैसे नारे लिखे हुए थे। अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए छात्र बरनाला रोड, बाल भवन और भुम्मणशाह चैक से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का काफिला लघु सचिवालय पहुंचा, जहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। लघु सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन करने के बाद छात्र संघों के प्रतिनिधिमंडल ने सिरसा के उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात की। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मांग पत्र में पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों को सख्त सजा देने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शी सुधार करने की मांग की गई है. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही छात्रा भारती और मुस्कान ने मीडिया से बातचीत में सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में बार-बार होने वाले पेपर लीक के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब रहा है। परीक्षा की तैयारी में सालों लगाने वाले सैकड़ों छात्र इस मानसिक तनाव को नहीं झेल पा रहे हैं और आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करा रहे छात्रों पर सरकार पुलिस के जरिए लाठीचार्ज करवा रही है। लोकतांत्रिक देश में छात्रों की आवाज को लाठियों के दम पर दबाना बेहद निंदनीय कृत्य है। छात्र नेताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका यह आंदोलन थमेगा नहीं और प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा.
0
0
Report

सिरसा में इनेलो का जंतर-मंतर धरना विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Sirsa, Haryana:एंकर- सिरसा में आज इंडियन नेशनल लोकदल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इनेलो के जिला प्रधान जसबीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सिरसा के लघु सचिवालय पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में जसबीर सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई।इसके बाद इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिरसा के उपायुक्त को सौंपा। बाइट -जसबीर सिंह
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top