Back
श्री श्री विष्णु महायज्ञ पर निकली भव्य कलश यात्रा, 1501 कन्याओं ने लिया भाग
Partawal, Uttar Pradesh
परतावल/महराजगंज।
नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 05/13 धनगड़ा में रविवार को आयोजित श्री श्री विष्णु महायज्ञ के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़ों और डीजे की मधुर भक्ति धुनों के बीच निकली इस विशाल कलश यात्रा में 1501 कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। वहीं युवा श्रद्धालु भक्ति संगीत पर झूमते नजर आए। वैदिक विद्वानों द्वारा शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ कलशों में विधिविधान से जल भरवाया गया। मुख्य यज्ञाचार्य पंडित अंशुमान शुक्ल एवं सहयोगी आचार्य पंडित सदानंद मिश्र के मंत्रोच्चार के उपरांत मंदिर परिसर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। गजराज की अगुआई में निकली शोभायात्रा धनगड़ा गांव से होते हुए देवीपुर, परसा बुजुर्ग काली मंदिर, नौरंगा टोला, परतावल बाजार, कस्बा शिव मंदिर पोखरा पहुंची, जहां यज्ञ के यजमान राजेन्द्र गुप्ता एवं उनकी पत्नी तथा चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्याओं के कलशों में जल भरवाया। इसके पश्चात यात्रा तिवारी टोला दुर्गा मंदिर, रामपुर मोड़ वनशक्ति माता मंदिर, सरजू टोला, इमलिया, धरमौली होते हुए धनगड़ा काली मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के साथ क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी, परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, अंकित चौरसिया, चंद्रेश यादव, शुभम चौबे सहित पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे।
आयोजन समिति के संरक्षक तिलकधारी मद्धेशिया एवं अध्यक्ष रविन्द्रनाथ मिश्रा ने बताया कि नगर की समृद्धि एवं लोक कल्याण की भावना से इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह महायज्ञ 2 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन दिन में प्रवचन एवं मानस कथा तथा रात्रि में श्रीधाम अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 10 फरवरी को महाभंडारे एवं साधु-संतों की विदाई के साथ संपन्न होगी।
इस अवसर पर इंजीनियर मनीष गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, पूर्व प्रधान जयप्रकाश गुप्ता, सभासद अजय मद्धेशिया, पूर्व प्रधान कृष्ण मुरारी सिंह, वाल्मीक सिंह, राकेश गुप्ता, राजनाथ प्रजापति, द्वारिका वर्मा, देवेन्द्र शर्मा, गोविन्द वर्मा, गोल्डन सिंह, नागेश्वर मिश्र, कमलेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:17:130
Report
ADAnup Das
FollowFeb 01, 2026 14:16:560
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:16:390
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:16:23Noida, Uttar Pradesh:Dog Stunt What a stunt by this Cute dog
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 14:15:540
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 01, 2026 14:15:210
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:06:190
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:06:080
Report
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:04:440
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:04:330
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:04:000
Report