Back
ज़हर से युवक की मौत के बाद उबाल, हाईवे जाम से पहले पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मृतक के चाचा का फटा सिर
Kunda, Uttar Pradesh
प्रतापगढ़ जनपद के थाना मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत साहूमई विचलहला गांव में ज़हर से युवक सूरज की मौत के मामले ने उग्र रूप ले लिया। न्याय की मांग को लेकर शव के साथ हाईवे जाम करने जा रहे परिजनों और ग्रामीणों पर पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस कार्रवाई में मृतक सूरज के चाचा संतोष कुमार का सिर फट गया, वहीं कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व युवक सूरज का शव गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज़हर से मौत की पुष्टि हुई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि साजिशन हत्या का है। कार्रवाई में देरी और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया और लगातार दो दिनों तक शव घर के पास रखा रहा। रविवार को परिजन और ग्रामीण शव को लेकर हाईवे की ओर बढ़े ताकि प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा सके। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि बिना किसी उकसावे के पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाठीचार्ज में कई ग्रामीण जमीन पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं।
लाठीचार्ज के दौरान मृतक के चाचा संतोष कुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा। इसके अलावा कई ग्रामीणों को हाथ, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर थाना हथिगवां, थाना कुंडा, थाना मानिकपुर और थाना नवाबगंज की पुलिस फोर्स तैनात की गई। कुंडा क्षेत्राधिकारी भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों चली तनातनी और समझाइश के बाद हालात काबू में आए।पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए, जिसके बाद मृतक सूरज का अंतिम संस्कार कराया गया। हालांकि लाठीचार्ज को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना हुआ है।इस मामले में परिजनों ने पहले ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं अब ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई की भी उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 01, 2026 15:17:450
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 01, 2026 15:17:110
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 01, 2026 15:16:590
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 01, 2026 15:16:470
Report
0
Report
1
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 01, 2026 15:15:510
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 01, 2026 15:15:290
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 01, 2026 15:15:190
Report
0
Report
37
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 01, 2026 15:03:310
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 15:03:140
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 01, 2026 15:02:560
Report