Back
जोधपुरः साध्वी प्रेम बाईसा मौत: SIT की जांच तेज, विसरा-पोस्टमार्टम पर नज़र
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 01, 2026 14:15:54
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण की तह तक पहुंचने के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। रविवार को पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश स्वयं SIT और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम के साथ पाल रोड स्थित साध्वी प्रेम बाईसा के आश्रम पहुंचे और करीब तीन घंटे तक मौके पर गहन जांच की गई। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जांच में कोई भी पहलू छूट न जाए, इसे ध्यान में रखते हुए टीम एक बार फिर मौके पर पहुंची है। आश्रम परिसर के हर हिस्से की बारीकी से पड़ताल की गई और आवश्यक सैंपल जुटाए गए। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दोबारा मौका मुआयना कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारी टीम हर एक चीज को बहुत बारीकी से देख रही है, ताकि कोई तथ्य पीछे न रह जाए। पोस्टमार्टम बोर्ड से कराया गया है, लेकिन उसमें स्पष्ट रूप से कॉज ऑफ डेथ सामने नहीं आया है। अब पैथोलॉजिकल, विसरा और आईटी एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के आधार पर आगे निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। पुलिस ने जांच के तहत साध्वी के पिता विरामनाथ को भी आश्रम लाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। वहीं, अंतिम समय में साध्वी के साथ मौजूद ड्राइवर सुरेश को भी आश्रम लाया गया। दोनों से अलग-अलग और संयुक्त रूप से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद विरामनाथ को बोरानाडा थाने ले जाकर आगे की जांच जारी रखी गई। ड्राइवर सुरेश का कहना है कि साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। उन्हें उल्टियों की शिकायत हुई, जिसके बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहीं पिता विरामनाथ लगातार यह आशंका जता रहे हैं कि किसी इंजेक्शन के कारण साध्वी की मौत हुई। इन विरोधाभासी बयानों ने मामले को और जटिल बना दिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता और जनभावनाओं को देखते हुए साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है। आवश्यक लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और कुछ को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कंपाउंडर देवी सिंह सहित अन्य लोगों से भी लगातार पूछताछ जारी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पहले कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट का अंतिम निष्कर्ष अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। विसरा और पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा। फिलहाल साध्वी प्रेम बाईसा की मौत से जुड़े तमाम सवाल कायम हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि हर एंगल से की जा रही संयुक्त जांच के बाद जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने केंद्रीय
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 01, 2026 16:46:310
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 01, 2026 16:45:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 16:45:480
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 01, 2026 16:31:240
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 01, 2026 16:31:140
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 01, 2026 16:31:050
Report
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 01, 2026 16:30:450
Report