राजभर परिवार की दोहरी चाल: NDA को झटका और आजम खान को लुभाने का ऑफर
Lucknow, Uttar Pradesh:पैकेज राजभर परिवार की दोहरी सियासी चाल - बिहार में NDA को झटका, यूपी में आजम खान को लुभावना ऑफर उत्तर प्रदेश और बिहार की सियासत में राजभर परिवार ने एक साथ दो बड़े धमाके किए हैं। एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA से सीटें न मिलने पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने बगावती तेवर अपनाते हुए 153 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, उनके बेटे और पार्टी महासचिव अरविंद राजभर ने सपा के कद्दावर नेता आजम खान को सुभासपा में शामिल होने का खुला न्योता दिया है। अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये BJP के लिए दोहरी चुनौती साबित हो सकती है बाइट–ओमप्रकाश राजभर बिहार चुनाव की सरगर्मी में सुभासपा ने NDA को बड़ा झटका दिया। पार्टी प्रमुख और यूपी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, 'NDA ने गठबंधन धर्म निभाया ही नहीं। हमें एक भी सीट नहीं दी, जबकि हमने 4-5 सीटों की मांग की थी। अब हम 153 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।' राजभर ने BJP पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, 'जब वोट चाहिए थे तो गिड़गिड़ाते थे, अब हमें भगा दिया।' राजभर ने बताया कि पहले चरण में 52 प्रत्याशी के नाम तय हैं, और नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुभासपा छोटे छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन की कोशिश कर रही है, दूसरी तरफ, यूपी में सुभासपा ने सपा के घोर BJP-विरोधी नेता आजम खान को लुभाने की कोशिश की। बलिया में अरविंद राजभर ने कहा, 'आजम खान जैसे धरातल से जुड़े जननेता का बायकॉट नहीं, संवाद होना चाहिए। यूपी को उनकी जरूरत है। अगर वे सुभासपा जॉइन करें, तो उन्हें पूरा सम्मान और बड़ा पद देंगे। पिताजी के स्वास्थ्य सुधरते ही रामपुर जाकर मुलाकात करेंगे।' ये बयान आजम की जेल रिहाई के बाद आया, जब सपा में उनकी वापसी पर सवाल उठ रहे हैं। अरविंद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा, 'जब आजम जेल में थे, तब अखिलेश ने उन्हें सिरदर्द कहा और किनारे लगाया।' क्या ये ऑफर मुस्लिम-ओबीसी गठजोड़ का नया समीकरण रचेगा? राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सुभासपा बीजेपी की सहयोगी होते हुए भी ये चालें गठबंधन को कमजोर कर सकती हैं। सुप्रह/फिरोज — राजभर परिवार के दोहरी चाल पर समाजवादी पार्टी ने कहा कि आप राजभर और भाजपा में खटास चल रही है राजभर को भाजपा पर विश्वास नहीं करना चाहिए ना ही उनसे हिस्सेदारी नहीं मांगनी चाहिए कैबिनेट मंत्री हैं कमाई खाएं और अपने परिवार का भरण पोषण करें वैसे राजभर परिवार की इस दोहरी चाल से लग रहा है कि राजभर और भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है बिहार में बीजेपी विरोध में प्रत्याशी उतारने और आजम खान को खुला ऑफर देने ऐलान कर ये संदेश देने की कोशिश की अगर भाजपा उन्हें इग्नोर करेगी तो वो राजभर के पास भी विकल्प को कमी नहीं हैहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर विकास के लिए गिरीश गर्ग की वसुंधरा राजे से दूसरी मुलाकात
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के विकास को लेकर वसुंधरा राजे से सभापति गिरीश गर्ग की दूसरी मुलाकात धौलपुर। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग धौलपुर शहर के विकास को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह उनकी दूसरी मुलाकात है जो शहर के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुलाकात के दौरान सभापति गिरीश गर्ग ने धौलपुर शहर की मूलभूत समस्याओं को पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। विशेष रूप से नगर परिषद क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या, सड़कों की स्थिति, सफाई व्यवस्था और लंबित विकास कार्यों को गति देने जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। सभापति ने शहर में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन भी लिया। सूत्रों के अनुसार वसुंधरा राजे ने धौलपुर के विकास को लेकर सकारात्मक सुझाव दिए और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शहर की समस्याओं के स्थायी समाधान पर जोर दिया। इस मुलाकात में सभापति प्रतिनिधि आकाश गर्ग और अविनाश गर्ग भी मौजूद रहे। दोनों ने भी शहर के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। गौरतलब है कि सभापति गिरीश गर्ग लगातार विभिन्न स्तरों पर धौलपुर के विकास के लिए प्रयासरत हैं। आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान और शहर को बेहतर बनाने की दिशा में की जा रही इस पहल को आने वाले समय में कार्ययोजना के रूप में देखा जा रहा हैपियूष गोयल ने भारतीय विज्ञान-तकनीकी शोध छात्रों के साथ राउंडटेबल में संबोधित किया
Noida, Uttar Pradesh:MINISTER PIYUSH GOYAL ATTENDS ROUNDTABLE WITH INDIAN SCIENCE AND TECHNOLOGY RESEARCH STUDENTS, PIYUSH GOYAL (UNION MINISTER OF COMMERCE AND INDUSTRY) SPEECHनितिन नबीन का रांची दौरा: कांके में बैठक, पीएम मोदी की बात सुनेंगे
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन दूसरे बार रांची पहुंचे हैं। रांची के कांके में आयोजित पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा, जिससे 2029 के लक्ष्य को साधने में मजबूती मिलेगी। अपने प्रवास के तीसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रांची के कांके में पीएम मोदी के मन की बात को सुनेंगे।फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी, 12 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई जमीन की कीमत, डीएम के निर्देश पर चला अभियान; सचिव बोले—बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से 12 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया। शुक्रवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। ध्वस्त की गई जमीन का बाजार मूल्य करीब 2.5 करोड़ रुपये बताया गया है। प्राधिकरण की टीम ने पहली कार्रवाई कुंदूखेड़ा गांव में करोवन रेलवे क्रॉसिंग से पहले की। यहां रामदास गुप्ता, वीरपाल आदि द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के समीप जज कॉलोनी के सामने धर्मेंद्र यादव और देवेंद्र यादव द्वारा करीब दो बीघा भूमि पर विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी जेसीबी चलाई गई। अवैध प्लॉटिंग करने वालों को चेतावनी प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की टीम रही मौजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता कमलदीप सिंह और प्राधिकरण की टीम ने की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मचा रहा।रक्षा मंत्री दो दिनी दौरे पर कल आएंगे बनारस, PM मोदी के साथ देखेंगे एयर शो
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। काशी में आयोजित ऐतिहासिक एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम करीब 5 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से कैंटोनमेंट स्थित 39 GTC पहुंचेंगे। थोड़ा विश्राम करने के बाद वे संकटमोचन और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि विश्राम 39 GTC में ही होगा। अगले दिन प्रधानमंत्री के साथ नमो घाट पर एयर शो देखने के बाद दोपहर का लंच कैंटोनमेंट में ही होगा।अमृतसर से कांग्रेस सांसद पहुंचे मुजफ्फरनगर दिया बड़ा बयान,1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की बड़ी रैली
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर : अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला शुक्रवार दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की और पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक देशभर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है और लोगों से अपने मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की जा रही है। सांसद अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडिया ब्लॉक के घटक दल भी शामिल होंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार जनता के मताधिकार को कमजोर कर रही है। लोकतंत्र में जनता अपने वोट के माध्यम से सरकार चुनती है, लेकिन सरकार चाहती है कि जनता उसी दिशा में सोचे, जैसा वह चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में आवाज उठा रही है और लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए औजला ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है और देश के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चीन के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए सांसद ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता केंद्र सरकार से खुश नहीं है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। ओझला ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से पहले भी देश के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था और आजादी के बाद भी लोकतंत्र तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उसकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने मुजफ्फरनगर की जनता से भी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का समर्थन करने और 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की।
