Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kushinagar274407blurImage

तरयासुजान पुलिस ने 10 नामजद व 12 अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर 06 लोगों को किया गिरफ्तार

Ashok Kumar Mishra
Jun 20, 2025 11:54:21
Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh
तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही नरेंद्र गांव में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के तहरीर पर 10 नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों पक्षों के 06 लोगों को गिरफ्तार किया है। ईद विवाद में करीब छह लोग घायल हो गये थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें ग्राम प्रधान बबलू देवन और उनका भाई हथियार लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाते नजर आए। घटना की जानकारी होने व वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने प्रधान पक्ष की शिकायत पर 5 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दूसरे पक्ष की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस ने प्रधान पक्ष के 4 और विरोधी पक्ष के 2 लोगों को गिरफ्तार की है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement