274403
कुशीनगर में अचानक बरसात से गर्मी से राहत, किसानों को फायदा
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर जिले में अचानक मौसम बदल गया और गरज चमक के साथ तेज बरसात हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और किसानों को फसल की सिंचाई से छुटकारा मिल गया। काफी दिनों बाद गर्मी से परेशान पशु-पक्षी भी दाना चुगते नजर आए। कल कुशीनगर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था लेकिन रात 1 बजे तेज हवाओं और बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। अब किसान आसानी से अपने खेतों में रोपाई कर सकेंगे जिससे उन्हें पंप सेट में महंगा डीजल डालकर सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर में करंट से झुलसी छात्रा हाथ काटने की आशंका पर ग्रामीणों ने सड़क जाम
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में करंट से झुलसी सातवीं की छात्रा संध्या कुमारी के हाथ काटने की नौबत आने पर भड़के परिजन और ग्रामीण तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया और स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की. प्रदर्शनों के दौरान स्कूल का गेट भी नहीं खोला गया. इस कारण सुबह 11:30 बजे होने वाली छुट्टी करीब आधे घंटे देर से हुई. दोपहर 12 बजे के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) के पहुंचने और बातचीत के बाद गेट खोला गया, तब बच्चों को छुट्टी दी गई. दरअसल 9 अक्टूबर को स्कूल के छत पर खेल रहे छात्राओं को 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गई और उसमें तीन बच्चियां झुलस गई थीं. उनमें संध्या की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए एसकेएमसीएच भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों का कहना है कि हाथ में संक्रमण बढ़ने के कारण डॉक्टरों ने हाथ काटने की आशंका जताई है. इसी को लेकर वे बच्ची के बेहतर इलाज, सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर परिजन और स्थानीय ग्रामीण सड़क को जाम कर दिया. संध्या के पिता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी 13 वर्षीय बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है. स्कूल में बिजली के तार की चपेट में आने से उसका शरीर झुलस गया और हालत गंभीर हो गई, लेकिन उसके बाद भी ना ही स्कूल प्रबंधन पर कोई कार्रवाई हुई और ना ही उसे इलाज की सुविधा दिलाई गई. आज उसका हाथ काटने की नौबत आ गई है और हाथ काट गया तो भविष्य में वह क्या करेगी. प्रशासन उसके इलाज और भविष्य की व्यवस्था करे. संध्या की मां अनु देवी ने आरोप लगाया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी उन्हें इलाज और देखभाल को लेकर चिंता बनी हुई है. उन्होंने कहा कि बेटी की हालत नाजुक है और हाथ काटने की बात कही जा रही है. परिवार को बच्ची के इलाज, सुरक्षा और भविष्य के लिए ठोस मदद चाहिए. प्रदर्शन की सूचना पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे स्कूल पहुंचे हैं और पूरी स्थिति का जायजा ले रहे हैं. परिजनों से लिखित शिकायत ली गई है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. स्कूल में बिजली का तार जिस तरह लगा था, उसकी स्थिति भी देखी गई है. डीपीओ ने बच्ची के इलाज और भविष्य के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया.0
0
Report
राजधानी रांची में मिनी शराब फैक्ट्री के खिलाफ एक्शन, भारी मात्रा में अवैध विदेश शराब बरामद
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में शराब के खिलाफ एक्शन, उत्पाद विभाग ने मिनी शराब फैक्ट्री का किया उद्भेदन, मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेश शराब के साथ शराब के लेबल, स्टिकर, कॉर्क, सीलिंग मशीन, ढक्कन शराब की खाली बोतले बरामद, मौके से फरार हुए शराब माफिया सुरेंद्र साहू और विजय साहू पर लगा मिनी शराब फैक्ट्री के संचालन का आरोप उत्पाद विभाग की टीम फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी का कर रही प्रयास उत्पाद विभाग के द्वारा रांची के इटकी थाना क्षेत्र के नारी गांव में की गई कार्रवाई सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर उत्पाद पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा की गई कार्रवाई0
0
Report
मैहर वाहन चालक से सरेराह मारपीट: सतना चौराहे पर पुरानी रंजिश का मामला दर्ज
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर वाहन चालक के साथ सरेराह मारपीट , दौड़ा दौड़ा कर पीटने का वीडियो आया सामने, अमरपाटन थाना क्षेत्र के सतना चौराहे की घटना , पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित ने थाना पहुंचकर के दर्ज कराई एफआईआर, सहित धाराओं में मामला हुआ दर्ज, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने。0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप, भाजपा ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:कांग्रेस देश में फैला रही अराजकता, लोगों को भकड़का रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार और कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। मनीष चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश और प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनैतिक लाभ के लिए धर्म और जाति के नाम पर लोगों को भड़काने की राजनीति कर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा पर आदि कांग्रेस के रवियों को लेकर भाजपा में उबाल है केंद्र से लेकर राज्यों तक भाजपा के नेता अब लोगों को कांग्रेस की मानसिकता और इरादों के बारे में बता रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस की मंशा को लेकर सवाल खड़े किए। मनीष चौहान ने कहा कि जहां देश भर में भाजपा कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अराजकता और कांग्रेस सांसद द्वारा किए महिलाओं के योनउत्पीडन को लेकर प्रदर्शन कर रहे है उससे कांग्रेस नेता बौखलाए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस लगातार देश में शांति भंग करने में जुटी हैं । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प हो चुके हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ी है खनन, शराब व वन माफिया खुलकर सक्रिय हो गए हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करते हुए जिला में सैकड़ों सरकारी संस्थानों को बंद किया है। मनीष चौहान ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की गारंटियों और झूठे वादों की हकीकत को समझ चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश भर में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। और आगामी चुनावों में सिरमौर जिला की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस का प्रदेश में सूपड़ा साफ होगा।0
0
Report
प्रदर्शन के कारण कारोबार हानि पर बंगाली मार्केट ट्रेडर्स के महासचिव की टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PRAMOD KR GUPTA (GENERAL SECRETARY, BENGALI MARKET TRADERS ASSOCIATION) ON BUSINESS LOSSES DUE TO PROTEST0
0
Report
मेरठ सांप कांड: आज फैसला, सौरभ के परिवार ने मृत्युदंड की मांग की
मेरठ -चर्चित सांप कांड मामले में फैसला आज, ब्लू ड्रम हत्याकांड वाले सौरभ के परिजन भी कोर्ट पहुंचे, अमित कश्यप हत्याकांड का फैसला सुनने पहुंचे सौरभ के परिजन, ब्लू ड्रम के बाद आज सांप कांड में फैसला, अमित कश्यप के परिजनों ने मृत्युदंड की मांग की,0
0
Report
Advertisement
अलवर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर-ससुराल में भिड़ंत; पिता ने हत्या का आरोप
Alwar, Rajasthan:अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र की भांड बस्ती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद अस्पताल में पीहर और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने, बार-बार पैसों की मांग करने और उसके साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों के अस्पताल पहुंचने पर मृतका के परिजनों ने मारपीट की. जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय सोनम भांड का विवाह वर्ष 2015 में अलवर की भांड बस्ती निवासी सूरज के साथ हुआ था. बताया जा रहा है कि सोनम पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थी. ससुराल पक्ष के अनुसार, उसे कई बार अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई. वहीं, मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि सोनम का पति सूरज नशे का आदी था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. पिता का कहना है कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार पैसों की मांग की जाती थी. उन्होंने बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है. विवाहिता की मौत के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होना बाकी है. मामले में मृतका के पिता की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.0
0
Report
ताज़ा खबर नहीं मिली: इनपुट से समाचार निष्कर्ष नहीं निकला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
YO YO HONEY SINGH महाराष्ट्र साइबर सेल दफ्तर पहुंचे; visuals
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): RAPPER AND SINGER YO YO HONEY SINGH ARRIVES AT MAHARASHTRA CYBER CELL OFFICE / VISUALS0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी-शिवहर में दुर्गा पूजा के उमंग भरे माहौल में कन्या कलश शोभा यात्रा
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी और शिवहर जिले में दुर्गा पूजा के उमंग भरे माहौल में भक्तिमय 분위 बन चुका है। इस दौरान आज षष्ठी पूजा को लेकर कुँवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सभी पूजा समितियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में कन्याएं कलश लेकर लक्ष्मणा नदी किनारे जल भर कर पूजा स्थल पर कलश को स्थापित किया गया। शहर से लेकर गांव तक यह नजारा देखने को मिला।0
0
Report
राम पुकार सिन्हा चुनाव नहीं लड़ेंगे, जेडीयू को समर्थन
Patna, Bihar:बिहार में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 8 सीटों पर होने वाले चुनाव में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं राम पुकार सिन्हा ने आप चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब वोटिंग में अब कुछ ही दिन बचे हैं। दरअसल राम पुकार सिन्हा RLM पार्टी में वरिष्ठ पद पर थे और पार्टी में रहते हुए ही सरन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पिछले कई सालों से चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उस सीट पर पिछले बार की तरह इस बार भी जेडीयू के खाते में चली गई। राम पुकार सिन्हा ने निर्दलीय अपना नामांकन किया। उनके नामांकन में पार्टी के तीन विधायक और कई जिला अध्यक्ष सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी से उसके बाद 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया; तीनों विधायक उसके बाद भी राम पुकार सिन्हा के पक्ष में थे। अब इसको लेकर एनडीए में या फैसला लिया गया कि राम पुकार सिन्हा को सम्मान देकर जदयू के उम्मीदवार को समर्थन कराया जाए। इसके साथ ही यह जिम्मेवारी जदयू के संतोष कुशवाहा और RLM के तीनों विधायक को दी गई। फिर सभी की एक बैठक पार्टी के विधायक रामेश्वर महतो के यहाँ हुई और फैसला यह लिया गया कि राम पुकार सिन्हा चुनाव नहीं लड़ेंगे, JDU के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक सिंह, विधायक माधव आनंद और विधायक रामेश्वर महतो मौजद थे। वही तीनों विधायक और राम पुकार सिन्हा से बात चित की गई।0
0
Report
सिंहस्थ 2028 लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, 4 हजार वर्गफीट का भवन ध्वस्त
Ujjain, Madhya Pradesh:करीब 4 हजार वर्गफीट में बना था जी+3 निर्माण, पहले जारी किए गए थे नोटिस; तीन पोकलेन और एक जेसीबी की मदद से हटाया गया अतिक्रमण उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सिंहस्थ के लिए आरक्षित जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज सिंहस्थ क्षेत्र में बने हरियाणा आश्रम पर नगर निगम का बुलडोजर चला। यहां करीब 4 हजार वर्गफीट में जी+3 भवन का निर्माण किया गया था। नगर निगम की टीम तीन पोकलेन मशीन और एक जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन का अमला भी मौजूद रहा। नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि यह क्षेत्र सिंहस्थ के लिए आरक्षित है। यहां स्थायी निर्माण किए गए थे, जिन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा आश्रम को लेकर पहले भी नोटिस जारी किए गए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण हटाया। सिंहस्थ 2028 के आयोजन को देखते हुए आरक्षित क्षेत्र में किए गए स्थायी निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि मेले की तैयारियों के लिए जमीन को खाली कराया जा सके。0
0
Report
Advertisement
विपक्ष ने विधानसभा के समय-सीमा के उपयोग पर सरकार से जवाब मांगा
Begun, Rajasthan:रायपुर नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर और सीएम को लिखा पत्र.. सदन के सदुपयोग पर नेता प्रतिपक्ष ने लिखा पत्र.. मामले में संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा- नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला है.. सदन में समय सीमा की सदुपयोग पर पत्र लिखा.. कांग्रेस कार्यकाल में विधानसभा में सदन अवधि घटी थी.. पूरे रिकॉर्ड मेरे पास मौजूद हैं.. विधानसभा में पूरे दिनों का सरकार सदुपयोग करती है.. पिछली बार की तुलना में समय सीमा को सरकार ने बढ़ाया है.. कांग्रेस पार्टी के लोग सदन में सत्तापक्ष का सामना नहीं कर पाते.. भूपेश बघेल सामना नहीं कर पाते.. विधानसभा को पिछले 5 साल तक भूपेश बघेल ने उपेक्षित रखा था.. खुले मंच पर भूपेश बघेल बातों को रखते है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है.. भाजपा के कठपुतली वाले पोस्टर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा- विदेशी ताकतों से कांग्रेस हाथ जोड़कर मांग करते हैं.. कांग्रेस का विश्वास भारत के मतदाताओं, लोकतंत्र के प्रति नहीं है.. विदेशी ताकतों की कठपुतली बनकर कांग्रेस काम करना चाहती है.. कांग्रेस सरकार बनेगी तो उनको लाभ होगा यही उनकी मंशा रहती है.. भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का आगामी दिनों में छग आगमन पर कहा- स्मृति ईरानी दमदार, महिला शक्ति के रूप में देश का नाम रोशन किया है.. राष्ट्रीय महासचिव के आगमन से कांग्रेस को तकलीफ हो रही है.. कांग्रेस को चिंता करनी चाहिए कि आज के निर्मित हालात कांग्रेस की नीतियों की वजह से हुई है.. बाइट- केदार कश्यप, मंत्री0
0
Report
दमोह के नोहटा में बुजुर्ग महिला की हत्या, आंगनबाड़ी मैदान में लाश
Damoh, Madhya Pradesh:देवी दर्शन के लिए घर से निकली बुजुर्ग महिला, लापता होने के बाद खून से लथपथ लाश आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान में मिली. दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र का यह मामला है. 72 साल की पार्वती बाई लोधी नवरात्र में देवी के दर्शन के लिए गई थीं, villagers ने उन्हें देखा भी लेकिन वे घर नहीं लौटीं. पारिवारिक सदस्य बताते हैं कि वह अकेली रहती थीं और उनके पर्स में अच्छी रकम होती थी, कई बार गहने भी पहनती थीं जो शव के पास नहीं मिले. परिवार ने गांव के ही एक परिवार पर शक जताया और इसे लूट का motive बताया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
कोटमगाव के जगदंबा माता के नवरात्र उत्सव में भक्तों की भारी भीड़
Yeola, Maharashtra:नाशिक जिल्ह्यातील येवला तालुक्यात असलेल्या श्रीक्षेत्र कोटमगाव येथील जागृत देवस्थान असलेल्या जगदंबा मातेच्या नवरात्र उत्सवाला सुरुवात झाली असून, दर्शनासाठी भाविकांची मोठी श्रद्धा या ठिकाणी पाहायला मिळत आहे. महालक्ष्मी, महाकाली आणि महासरस्वती अशा त्रिगुणात्मक रूपांत विराजमान असलेल्या जगदंबा मातेच्या दर्शनासाठी राज्याच्या विविध भागांतून भाविक कोटमगाव येथे दाखल होत आहेत. नवसाला पावणारी जगदंबा माता, अशी या देवीची आख्यायिका असून, या देवस्थानाला साडेतीन शक्तिपीठांपैकी एक मानले जाते. नवरात्रोत्सव म्हणजे शक्तीची उपासना आणि भक्तीचा जागर! याच भक्तिमय वातावरणात येवला तालुक्यातील श्रीक्षेत्र कोटमगाव येथे जगदंबा मातेचा नवरात्र उत्सव मोठ्या श्रद्धेने साजरा केला जात आहे. महालक्ष्मी, महाकाली आणि महासरस्वती या देवीच्या तीन शक्तिरूपांचे प्रतीक असलेल्या जगदंबा मातेच्या दर्शनासाठी भाविकांची पावले कोटमगावकडे वळत आहेत. मनातील इच्छा पूर्ण व्हावी, कुटुंबात सुख-समृद्धी नांदावी आणि संकटांपासून मुक्ती मिळावी, या श्रद्धेने भाविक देवीच्या चरणी नतमस्तक होत आहेत. नवसाला पावणारी जगदंबा माता, अशी या देवस्थानची ख्याती असून, अनेक भाविकांची या देवीवर अपार श्रद्धा आहे. नवरात्राच्या नऊ दिवसांत पूजा-अर्चा, धार्मिक विधी आणि देवीच्या दर्शनामुळे संपूर्ण परिसर भक्तिमय होत आहे. श्रद्धा, भक्ती आणि शक्तीचा संगम असलेल्या श्रीक्षेत्र कोटमगावच्या जगदंबा मातेच्या नवरात्र उत्सवामुळे परिसरात धार्मिक उत्साहाचे वातावरण निर्माण झाले आहे. त्यामुळे नवरात्रोत्सवाच्या निमित्ताने कोटमगाव हे भाविकांसाठी श्रद्धेचे महत्त्वपूर्ण केंद्र ठरत आहे.0
0
Report
Advertisement
