274304
कुशीनगरः बिशनपुरा के विश्वकर्मा बाबा मंदिर पर विराट दंगल का आयोजन, महिला और पुरुष पहलवान हुए शामिल
Fakira Chhapra, Uttar Pradesh:Bishanpura vikaskhand ke Shri Suraj Nagar prangan mein Virat Dangal ka aayojan hua jismein mahila aur purush pehlwanon ne bhag Liya
कुशीनगर के बिशनपुरा क्षेत्र के विश्वकर्मा बाबा मंदिर पर विराट दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में महिला और पुरुष पहलवान दोनों ने भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डॉ मंजू ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष चुनाव की तैयारी का जायजा लिया
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन, चित्तौड़गढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने गुरुवार को कपासन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सबसे पहले ग्राम पंचायत मुख्यालय सिंहपुर पहुंचीं, जहां मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नवसृजित ग्राम पंचायत कांकरिया का दौरा किया। वहीं चित्तौड़गढ़-कपासन राज्य मार्ग स्थित ग्राम पंचायत गोरा जी का निंबाहेड़ा के आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. मंजू ने क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका और तहसीलदार भंवरलाल सेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
डूंगरपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन
Dungarpur, Rajasthan:दाउदी बोहरा समाज की ओर से निर्मित हॉल के उद्घाटन समारोह को एसपी मनीष कुमार ने संबोधित किया। अपने संबोधन में एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस और समाज एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पुलिस समाज में कानून-व्यवस्था और संतुलन बनाए रखने का काम करती है। जब आमजन की तरफ से पुलिस पर विश्वास जताया जाता है और सहयोग मिलता है, तो पुलिस की कार्य करने की इच्छाशक्ति और जज्बा और अधिक बढ़ जाता है। नवनिर्मित खूबसूरत भवन के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल ईंट-पत्थर का ढांचा या आर्थिक सहयोग मात्र नहीं है, बल्कि इसके पीछे समाज की जनसेवा की भावना और पुलिस के प्रति अटूट विश्वास समाहित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस भवन का जनहित में बेहतर उपयोग किया जाएगा। समाज और पुलिस के बीच सहयोग, विश्वास और एकता की एक नई मिसाल पेश की गई है, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी।0
0
Report
चितलवाना में फर्जी मतदान के आरोप, पुलिस ने लाठियां भांजी
Jalore, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-चितलवाना में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, पंचायत क्षेत्र के बाहर के लोगों पर आकर फर्जी वोटिंग करने का आरोप, मतदान केंद्र पर बिगड़े हालात पंचायतीराज चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत चितलवाना में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। मतदान केंद्र पर कुछ लोगों ने पंचायत क्षेत्र के बाहर के लोगों पर आकर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया। इसको लेकर मौके पर माहौल गरमा गया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया,फिलहाल फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।0
0
Report
Advertisement
कोटा में बागेश्वर धाम समर्थकों ने अखिलेश यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए
Kota, Rajasthan:कोटा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की करैरा (शिवपुरी) में हुई कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों को लेकर उठे विवाद की गूंज अब राजस्थान के कोटा में भी सुनाई दी। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल कोटा के सदस्यों ने इस मामले में विरोध जताते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अखिलेश यादव, पप्पू यादव और दामोदर यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर तीनों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। कथा के प्रसंग को काटकर पेश करने का आरोप Bगागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य अनुज सिंह ने आरोप लगाया कि करैरा में कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में अपने भाव व्यक्त किए थे। लेकिन कथा के पूरे प्रसंग को सुने और समझे बिना उसके छोटे-छोटे वीडियो क्लिप काटकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। आरोप है कि वीडियो की एडिटिंग कर गुरुदेव के वक्तव्य को संदर्भ से अलग पेश किया गया, जिससे उनके भावों का गलत अर्थ निकाला गया। अनुज सिंह ने कहा कि इस तरह की अधूरी क्लिप और टिप्पणियों से देशभर के सनातन धर्मावलंबियों में नाराजगी है। अखिलेश, पप्पू और दामोदर यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिष्य मंडल की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में अखिलेश यादव, पप्पू यादव और दामोदर यादव के बयानों पर आपत्ति जताई गई है। अनुज सिंह ने आरोप लगाया कि इन लोगों की बयानबाजी से बागेश्वर धाम के श्रद्धालुओं और अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिष्य मंडल ने प्रशासन से पूरे मामले का संज्ञान लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में गुरुदेव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं का भी उल्लेख किया गया है। अनुज सिंह ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान श्रीकृष्ण और बांके बिहारी जी के प्रति पूरा श्रद्धा और प्रेम भाव है। उन्होंने पिछले साल निकाली गई हिंदू राष्ट्र पदयात्रा का हवाला देते हुए कहा कि इस यात्रा में बांके बिहारी जी के मंदिर को भव्य बनाने, यमुना की स्वच्छता और ब्रज क्षेत्र में मांस-मदिरा बंद करवाने जैसे संकल्प शामिल थे। उन्होंने कहा कि गुरुदेव सभी सनातनियों और समाज के अलग-अलग वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं। माफीनामे पर भी शिष्य मंडल ने रखा पक्ष अनुज सिंह के मुताबिक, गुरुदेव ने विवाद के बीच अपना भाव स्पष्ट करते हुए माफीनामा भी दिया है, जबकि शिष्य मंडल का मानना है कि उनके वक्तव्य को गलत संदर्भ में समझा गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक भजनों और परंपराओं में बांके बिहारी जी के स्वरूप का अलग-अलग भावों में वर्णन मिलता है। ऐसे में किसी कथन को उसके पूरे संदर्भ से अलग करके विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। धार्मिक मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का लगाया आरोप अनुज सिंह ने इस विवाद को राजनीतिक रंग दिए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक कारणों से धार्मिक मुद्दे को तूल दिया जा रहा है। शिष्य मंडल का कहना है कि धार्मिक कथाओं और संतों के वक्तव्यों को पूरा सुने बिना उन पर टिप्पणी करने से समाज में अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है। कोटा में शिष्य मंडल की ओर से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की गई।0
0
Report
अग्निवीरों की 2 साल सेवा बढ़ाने का फैसला: ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। अग्निवीरों की सेवा अवधि 2 साल बढ़ाए जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "कल केंद्र सरकार की कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक बड़ा निर्णय लिया है। अग्निवीरों की बहुत ही लंबे समय से यह मांग थी। मैं निर्णय की सराहना करता हूं, स्वागत करता हूं और उत्तर प्रदेश के सभी अग्निवीर भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाइयां देता हूं कि आपकी इच्छा के अनुरूप आप अब देश की और सेवा कर सकेंगे। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।"0
0
Report
दिल्ली के अजमेर गेट में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो की मौत, रेस्क्यू जारी
New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली के अजमेर गेट गली सितारा में शीश महल गली में सुबह 10:30 बजे के आसपास अचानक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत भड़बड़ा कर गिर पड़ी. इस इमारत में दबने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है; एक गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल रेस्क्यू का काम जारी है. अभी कुछ लोगों के और दबे होने की आशंका है. यहाँ से आम आदमी पार्टी के पार्षद लाफिया माहिर ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि दिल्ली में ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं और लोग मर रहे हैं. यहाँ से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद लाफिया माहिर का कहना है कि हम सदन में आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन प्रशासन सुनवाई नहीं करता और ऐसे में ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसके लिए निगम में शासित पक्ष जिम्मेदार है.0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट अंडरपास ट्रायल शुरू: 92 करोड़, 700 मीटर, छह लेन
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए दिवाली से पहले जाम मुक्ति का बड़ा तोहफा: चार मूर्ति चौक पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा छह लेन अंडरपास तीन दिन के ट्रायल के लिए 5 से 7 नवंबर को खुला जाएगा. ट्रायल के दौरान ट्रैफिक अधिकारियों ने इसका शुभारम्भ किया. अंडरपास से लगभग 5 लाख आबादी को राहत मिलेगी और ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद-गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर आसान होगा. अंडरपास को दीवारों पर लाइटिंग और चित्रकारी से सजाया गया है और जलभराव से बचाव के लिए इंतजाम हैं. निर्माण जुलाई 2024 में शुरू हुआ था और पहले योजनानुसार इसे लगभग 18 महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन ग्रेप प्रतिबन्ध, बारिश, यूटिलिटी शिफ्टिंग और रैंप से जुड़े कार्यों के कारण देरी हुई.0
0
Report
तरुली गाँव में गुलदार पिंजरे में कैद, नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी। स्लग- तरुली मे गुलदार पिंजरे में कैद। एंकर- पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के तरुली गांव में बीते 9 अक्टूबर को गुलदार के हमले में एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ था। इस गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे अंतिम रूप के विकल्प के रूप में शूट करने के आदेश मिल गए थे। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे और ट्रेप केमरे लगाए थे जिससे गुलदार की गतिविधियों को देखा जा सके साथ ही गुलदार को अंतिम विकल्प के रूप में नष्ट किया जा सके। वहीं आज गुरुवार को सुबह जानकारी मिली कि तरुली गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। वहीं वन विभाग पौड़ी की टीम ने गुलदार का रेस्क्यू कर उसे नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया है। डीएफओ पौड़ी महातिम यादव ने बताया कि 9 अक्टूबर को हुई गुलदार की घटना के बाद क्षेत्र में उनकी टीम मुस्तैदी से काम कर रही थी। वहीं क्षेत्र में लगे पिंजरे में गुलदार कैद हो गया है जिसे नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया है ताकि उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है।0
0
Report
8 वर्षीय रितिक ने मोबाइल विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान, यूपी के जालौन में मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के डूंगरपुरवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोबाइल फोन को लेकर बहन से हुए विवाद के बाद महज 8 वर्षीय मासूम रितिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना ने बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत और उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, 3 नवंबर 2026 को रितिक घर पर अपनी बहन के साथ मोबाइल देख रहा था। वह मोबाइल पर रील देख रहा था, तभी उसकी बहन ने उससे फोन छीन लिया। इस बात से रितिक नाराज हो गया। उस समय माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। भाई-बहन के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद नाराज रितिक कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में सीओ जालौन अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में मोबाइल इस्तेमाल को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल देने और उसके इस्तेमाल की अवधि को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। यह घटना समाज और अभिभावकों के लिए गंभीर चेतावनी है कि बच्चों को मोबाइल की आदत डालने के बजाय उनके साथ समय बिताएं, उनकी भावनाओं को समझें और उनकी गतिविधियों पर संवेदनशीलता से नजर रखें।0
0
Report
Advertisement
लोकायुक्त उज्जैन कलेक्ट्रेट में ADM के बाबू रोहित गोठवाल से 20 हजार रिश्वत रंगे हाथ पकड़ी—खबर हैरान करने वाली
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई, सहायक ग्रेड-3 रोहित गोठवाल पकड़ाया। मां के नाम पर फर्जी उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी होने की शिकायत के बाद शुरू हुआ था मामला। जनसुनवाई में शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने की थी जांच, ADM कार्यालय तक पहुंची थी फाइल। शिकायतकर्ता से मामले में मदद के नाम पर मांगी जा रही थी 20 हजार रुपए की रिश्वत। उज्जैन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने ADM कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रोहित गोठवाल को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत नागदा के बिरलाग्राम निवासी बृजेश विश्वकर्मा ने 29 अक्टूबर 2026 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित से की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उनकी मां के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर किसी अन्य व्यक्ति के नाम उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन जारी कर दिया गया था। इस मामले को लेकर बृजेश विश्वकर्मा ने पहले कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में शिकायत की थी। इसके बाद शिकायत की जांच खाद्य विभाग को सौंपी गई। खाद्य विभाग ने जांच कर रिपोर्ट ADM कार्यालय को भेजी थी। इसी मामले में आगे की कार्रवाई के दौरान रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त तक पहुंची। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार, 5 नवंबर को कलेक्ट्रेट स्थित ADM कार्यालय में कार्रवाई की और रोहित गोठवाल को 20 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त संगठन के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई।0
0
Report
जमीन बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
Damoh, Madhya Pradesh:खेत में सिंचाई कर रहा था बड़ा भाई फिर छोटे ने कर दिया कुल्हाड़ी से हमला.. दमोह में ये कहावत सच साबित हुई है जब जमीन के एक टुकड़े ने भाई को भाई का दुश्मन बना दिया और हालात ऐसे बने कि एक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. मामला जिले के देहात थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके का है यहां खेत में सिंचाई कर रहे 40 साल के डोमन पटेल ने पानी की पाइप लाइन अपने भाई कोमल पटेल के हिस्से वाले खेत से डाल दी लेकिन ये बात कोमल को रास नहीं आई, दोनों में जमीन के बटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा है लिहाजा कोमल ने अपने हिस्से की जमीन से पाइप लाइन डालने का विरोध किया भाई को चीखना चिल्लाना शुरू किया दोनों के बीच बहसबाजी चल रही थी कि अचानक कोमल और उसके साथ काम कर रहे लोगों ने डोमन पर हमला बोल दिया, और इसी हमले के डोमन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस वार ने गंभीर रूप से घायल डोमन को जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टर्स के मुताबिक डोमन की हालत गंभीर है और उसे हायर सेंटर भी रेफर किया जा सकता है वहींhospital प्रबंधन में पुलिस को भी घायल व्यक्ति की जानकारी भेजी है और पुलिस इस मामले एक जांच पड़ताल करेगी।0
0
Report
अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर भिड़ंत: एक की मौत, दो गंभीर घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत। भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल। जबकि एक गंभीर घायल को रायबरेली एम्स किया गया रेफर दूसरे का सीएचसी भादर पर चल रहा है इलाज मृतक की पहचान विनोद पाल निवासी आनंद नगर के रूप में हुई। गंभीर हालत में घायल विनोद को सीएचसी भादर ले जाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को किया मृत घोषित। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकरमाफी बौलहा के पास की है घटना0
0
Report
Advertisement
सुन्नी वक्फ बोर्ड भंग: मौलाना शहाबुद्दीन ने बोर्ड गठन की मांग की
Bareilly, Uttar Pradesh:सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ कई महीनों से भंग चल रहा है, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से धार्मिक संस्थाओं से संबंधित लोगों ने आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी से सम्पर्क करके अपनी समस्याएं बताई। जिस पर मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर कुछ मांगे रखी है। मौलाना ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि मैं इस पत्र के माध्यम से गुजारिश कर रहा हूं कि बहुत दिनों से सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ भंग है, जिसकी वजह से मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानो और आदि धार्मिक संस्थाओं के काम काज और संचालन मे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए बोर्ड का गठन जल्द से जल्द कर दिया जाए। और साथ ही बोर्ड की जिम्मेदारी सुन्नी सूफ़ी मुसलमानो को दी जाये। लगभग 35 साल से कट्टरपंथी विचार धारा के लोग ही बोर्ड पर काबिज़ रहे हैं, जिन्होंने वक्फ को बहुत नुक्सान पहुंचाया है। मौलाना ने पत्र में आगे लिखा कि वक्फ बोर्ड की सम्पत्तिया हमारे बुजुर्गों ने इसलिए वक्फ की थी, कि उससे होने वाली आमदनी गरीब और कमजोर मुसलमानो पर खर्च की जायेगी, मगर इन 35 सालो मे ऐसा कुछ नही हुआ। समाजवादी पार्टी के चहिते वक्फ बोर्ड पर काबिज़ रहे, और इन्होंने वक्फ की सम्पत्तियो को बेचा और खूर्द बूर्द किया, इस घोटाले की भी जांच होनी चाहिए। पत्र में आगे कहा गया है कि नये बोर्ड के गठन मे लोगो का चयन खूब छानबीन के साथ हो ताकि भविष्य मे अच्छे काम हो सके। हमे उम्मीद है कि मेरे दिये गये सुझाव पर गम्भीरता पूर्वक विचार करेंगे। मौलाना ने कहा कि सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड में एक ऐसा व्यक्ति जो 15 से 16 साल तक चेयरमैन बना रहा , उसके दौर में वक्फ की सम्पत्तियो की बड़ी बर्बादी हुई, और करोड़ों की जमीनों को रेवाड़ीयो के भाव बेचा गया। ये व्यक्ति सपा प्रमुख अखिलेश यादव का चहीता और सपा नेता आजम खान का लाडला था। इस व्यक्ति के दौर की सी वी आई से जांच करा दी जाएं, तो दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जाएगा। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
कांग्रेस ने जेडीयू की बैठक पर निशाना साधा, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग
Patna, Bihar:कांग्रेस ने जेडीयू की बैठक पर निशाना साधा, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग0
0
Report
लड़कियों से छेड़खानी करने वालों को चेतावनी - ग्राम प्रधान ने मुनादी करवा दी चेतावनी,
Sisolar, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- लड़कियों से छेड़खानी करने वालों को चेतावनी - ग्राम प्रधान ने मुनादी करवा दी चेतावनी, थाना सिसोलर पुलिस और ग्राम प्रधान भैंसमरी ने मुनादी कर ग्रामीणों को किया जागरूक, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह एडवोकेट ने छेड़खानी को बताया गंभीर अपराध, ऐसी हरकत करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, लड़कियों की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता।0
0
Report
Advertisement
