icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274403
Pramod Kumar GourPramod Kumar GourFollow28 Jul 2024, 01:39 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राणा सांगा की प्रतिमा के भूमि पूजन पर घिरी सपा सांसद, उठने लगे सवाल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा सदन में राणा सांगा को गद्दार कहने का मामला क्षत्रिय समाज ने घटना के बाद सपा सांसद के घर से 200 मीटर दूर भव्य राणा सांगा की प्रतिमा स्थापित करने को किया भूमि पूजन भाजपा विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने संजय प्लेस स्पीड कलर लैब को बाहर भव्य प्रतिमा लगाने का दिया था प्रस्ताव सदन से प्रस्ताव पास होने के बाद 38 लाख रूपये से ज्यादा की कीमत की बन रही 12 फुट से ज्यादा ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा सपा सांसद के बयान पर बोले विधायक धर्मपाल सिंह ऐसे व्यक्ति की कोई औकात नहीं जिस पर बात की जाए क्षत्रिय समाज के महापुरुष राणा सांगा वीर योद्धा थे जिन्होंने कई युद्ध लड़े और जीते शरीर पर 80 घाव होने के बाद भी हार नहीं मानी और युद्ध लड़ते रहे उनकी जब ये प्रतिमा यहां लगेगी तो सर्व समाज को होगा गर्व बाइट डॉ धर्मपाल सिंह/भाजपा विधायक
0
0
Report

सुलताना में दीपावली सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं दीपावली सजावट प्रतियोगिता के विजेता दुकानदारों का सम्मान तीन सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाली दुकानों को मिले प्रशस्ति पत्र जितेंद्र मिष्ठान भंडार, रिद्धि-सिद्धि कैंटीन और श्री बालाजी फल-सब्जी भंडार सम्मानित झुंझुनूं जिले के सुलाना कस्बे में दीपावली पर्व पर आयोजित सजावट प्रतियोगिता के विजेता दुकानदारों को नगर पालिका की ओर से सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया जींद के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले तीन दुकानदारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंद्र सिंह लांबा और बूटीराम गढ़वाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया जींद ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान कस्बे के बाजारों में आकर्षक सजावट को प्रोत्साहित करने और उत्सवी माहौल बनाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई थी। इसमें कस्बे के दुकानदारों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया। दुकानदारों की ओर से की गई सजावट ने बाजार की सुंदरता बढ़ाने के साथ दीपावली के उत्साह को भी दोगुना किया। प्रतियोगिता में सजावट के आधार पर कमेटी की ओर से तीन सर्वश्रेष्ठ दुकानों का चयन किया गया। इनमें जितेंद्र मिष्ठान भंडार के जोगेंद्र सिंह, रिद्धि-सिद्धि कैंटीन के मुकेश कुमार और श्री बालाजी फल-सब्जी भंडार के चिरंजीलाल सैनी शामिल रहे। नगरपालिका में आयोजित सम्मान समारोह में तीनों विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनिया जींद ने कहा कि नगर पालिका की ओर से इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य कस्बे को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के साथ व्यापारियों को भी अपने प्रतिष्ठानों की बेहतर सजावट के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में सामूहिक सहभागिता से सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल बनता है।
0
0
Report

उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा उत्साह से आगे बढ़ी

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में मुख्यमंत्री हुए शामिल, उज्जैन भाजपा के देशव्यापी अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के तहत उज्जैन नगर और ग्रामीण इकाई द्वारा पदयात्रा निकाली गई। खास बात यह रही कि इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए । यात्रा मुख्यमन्त्री की विधानसभा के शाहिद पार्क से सांदीपनि चौराहा तक निकाली गई। यात्रा प्रारंभ होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद पार्क पर आयोजित सभा को संबोधित किया। यात्रा उज्जैन शहर व ग्रामीण क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए。 कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, जितेंद्र पंड्या, तेज बहादुर सिंह, निगम सभापति कलावती यादव, यूडीए के अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement

दमोह: सांसद राहुल सिंह के बाहर प्रदर्शन पर भाजपा ने ज्ञापन देकर मुकदमा की मांग

Damoh, Madhya Pradesh:सांसद बंगले के बाहर कांग्रेसियों के पुतला दहन मामले में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग.. दमोह में रविवार को सांसद राहुल सिंह के बाहर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का मामला अब तूल पकड़ रहा है। सांसद राहुल सिंह ने भले ही पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई हो लेकिन भाजपा को ये सब रास नहीं आ रहा है और अब भाजपाइयों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एक लिखित ज्ञापन दिया है और प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। भाजपा नेताओं के मुताबिक कांग्रेसियों का तरीका ठीक नहीं था और अलोकतांत्रिक था जिस पर कार्यवाही होनी ही चाहिए।
0
0
Report

अखिलेश यादव गोरखपुर से 2027 का शंखनाद, चौरीचौरा में चुनावी मंच सज रहा

Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। अखिलेश यादव समाजवादी रथ पर सवार होकर एयरपोर्ट से चौरीचौरा तक करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस दौरान जगह-जगह स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। सपा इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के बड़े सियासी मंच के रूप में देख रही है। चौरीचौरा की धरती से अखिलेश यादव चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 नवंबर यानी बुधवार को गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में राजनीतिक दौरे पर रहेंगे। उनका निजी विमान सुबह करीब 11:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से वह समाजवादी रथ पर सवार होकर चौरीचौरा के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट से चौरीचौरा तक करीब 20 किलोमीटर के रास्ते में सदर, ग्रामीण और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से होकर उनका काफिला गुजरेगा। करीब दो घंटे की इस यात्रा के दौरान हर 200 मीटर पर स्वागत की तैयारी की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और जगह-जगह स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं। इसके बाद अखिलेश यादव चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवकहिया गांव पहुंचेंगे, जहां अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू सिंह हैं। 2027 के चुनाव पर नजर: पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव का कहना है कि चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती से अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। मंगलवार को समाजवादी रथ के गोरखपुर पहुंचने की तैयारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लगातार बैठकें कर रहे हैं। अखिलेश यादव का यह दौरा केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके जरिए पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की रणनीति पर काम कर रही है। करीब साढ़े चार घंटे के गोरखपुर प्रवास के दौरान अखिलेश यादव का यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के लिए कितना सियासी असर छोड़ता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
0
0
Report

किशनगढ़ में देर रात क्रेटा कार में आग, दमकल ने बुझाईं लपटें

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अग्रसेन विहार में घर के बाहर खड़ी एक क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और बोनट बुरी तरह जल गया। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। गनीमत रही कि आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घर के बाहर खड़ी कार में आग लगने की घटना को लेकर साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना में पूर्व सरपंच हत्या: पोस्टमॉर्टम के लिए शव खेतड़ी भेजा गया

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना खेतड़ी के विजय नगर में पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी हत्याकांड का मामला। नीमकाथाना से शव पोस्टमॉर्टम के लिए खेतड़ी रवाना। नीमकाथाना पुलिस ने झुंझुनूं पुलिस को शव सौंपा। खेतड़ी में पोस्टमॉर्टम करवाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कर रहे थे मांग। पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को डिटेन। देर रात मतगणना में मृतक पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की पुत्रवधू सुमन सैनी ने 158 वोटों से दर्ज की जीत। शव खेतड़ी पहुंचने के बाद अस्पताल में होगा पोस्टमॉर्टम। शव रवाना होने के दौरान पुलिस जाब्ता रहा तैनात। खेतड़ी क्षेत्र की विजय नगर ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान हुए खूनी संघर्ष में पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत के मामले में शव के पोस्टमॉर्टम को लेकर घटनाक्रम सामने आया है। नीमकाथाना से मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खेतड़ी रवाना किया गया। नीमकाथाना पुलिस ने शव को झुंझुनूं पुलिस के सुपुर्द किया। अब खेतड़ी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सरपंच चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद झगड़ा हो गया था। इस दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जाब्ता तैनात रहा। मृतक का पोस्टमॉर्टम खेतड़ी में करवाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी लगातार मांग उठा रहे थे। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनकी मांग के बाद शव को खेतड़ी ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को डिटेन किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। वहीं, शव को झुंझुनूं पुलिस के सुपुर्द किए जाने के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच देर रात सरपंच चुनाव की मतगणना भी संपन्न हुई। इसमें मृतक पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की पुत्रवधू एवं सरपंच पद की प्रत्याशी सुमन सैनी ने 158 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम और मतदान के दौरान हुए संघर्ष के बाद पूर्व सरपंच की मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी।
0
0
Report

गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब निजी फैसला, बीजेपी लोकतंत्र पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर सोनिया गांधी की किताब को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का यह व्यक्तिगत फैसला था। मेरे बारे में लोगों ने कई तरह की बातें की हैं। किताब के माध्यम से उन्होंने अपनी बात लोगों के सामने रखी है। चुनाव में इसका क्या असर पड़ेगा या नहीं पड़ेगा, यह बात हमारे दिमाग में नहीं है। यह सिर्फ बीजेपी सोचती है。 कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस तरह की बातें मैं 3 साल से सुन रहा हूं। मैं अभी न राजस्थान में इन्वॉल्व हूं और न दिल्ली में इन्वॉल्व हूं। इसके बारे में मुझसे किसी ने कोई चर्चा नहीं की है, किसी ने कोई हिंट भी नहीं दिया। मीडिया का मुझ पर प्रेम है। 3 साल से मैं कई चीजें सुन रहा हूं कि मैं क्या-क्या बन रहा हूं। मैं राजस्थान से दूर नहीं हूं। मैं दिल से राजस्थान की सेवा करना चाहता हूं। किसी भी पद पर रहूं या नहीं रहूं, राजस्थान के लोगों की सेवा करने की भावना मेरी है और आगे भी यही रहेगी।अगर पार्टी मुझे कोई जिम्मेदारी देगी तो मैं मना नहीं करूंगा。 बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बोले गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी डेमोक्रेसी को पसंद नहीं करती है। डेमोक्रेसी को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आना पड़ेगा。 सोनिया गांधी की किताब में अपने जिक्र को लेकर बोले गहलोत गहलोत ने कहा कि उन्होंने मेरे बारे में कोई चैप्टर नहीं लिखा है। केवल उन्होंने अपना अनुभव बताया है कि इन लोगों को मैं पहले से जानती थी, राजीव गांधी के समय से। उन्होंने केवल अपनी भावना रखी है। इसमें मीनिंग निकालने की जरूरत नहीं है。 बजट फाइल्स को लेकर बोले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत ने कहा कि हमने जो बजट फाइल्स शुरू की हैं, एक एपिसोड में सरकार की धज्जियां उड़ गई हैं। जल जीवन मिशन में जो वादे सरकार ने किए थे, वे पूरे नहीं हो पाए। हमने 1 साल में 14 लाख कनेक्शन दिए, इन्होंने 3 साल में इतने कनेक्शन दिए हैं। सरकार को जल जीवन मिशन को प्राथमिकता देनी चाहिए थी, लेकिन यह सिर्फ कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाने में उलझे हुए हैं। ED ने महेश जोशी की गिरफ्तारी की, उसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। ACB दबाव बनाकर इस केस में फिर से गिरफ्तार किया गया। सरकार सिर्फ एक केस को लेकर पब्लिक में भ्रम पैदा कर रही है。
0
0
Report

आगरा में महाराणा सांगा की प्रतिमा का भूमि पूजन, सियासत गर्म

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में सनातन योद्धा राणा सांगा की प्रतिमा को लेकर एक बार फिर सियासत गर्माने के आसार हैं। MG Road स्थित Speed Color Lab तिराहे पर आज राणा सांगा की भव्य अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, महापौर हेमलता दिवाकर समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। खास बात यह है कि प्रतिमा का स्थान समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास से बेहद करीब है। राणा सांगा को लेकर दिए गए सुमन के पुराने बयान के बाद अब यह प्रतिमा आगरा की सियासत में एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन सकती है। दरअसल आगरा के एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब तिराहे पर महाराणा राणा सांगा की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। इसी क्रम में आज 17 नवंबर को प्रतिमा के लिए बनाए जाने वाले फाउंडेशन और चबूतरे का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक प्रतिमा का निर्माण लखनऊ में कराया जा रहा है, जो करीब 12 फीट ऊंची और लगभग 18 टन वजनी कांस्य की अश्वारोही प्रतिमा होगी। प्रतिमा के निर्माण पर उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से करीब 29 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं आगरा नगर निगम करीब 16 लाख रुपये की लागत से 10 फीट ऊंचा फाउंडेशन, ग्रेनाइट का चबूतरा और स्टील की रेलिंग तैयार कराएगा। लेकिन इस प्रतिमा की स्थापना का राजनीतिक पहलू भी काफी दिलचस्प है। दरअसल स्पीड कलर लैब तिराहे से कुछ ही दूरी पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन का आवास है। मार्च 2025 में राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर रामजीलाल सुमन के बयान के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। सुमन के बयान में राणा सांगा को बाबर से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भ में गद्दार कहा गया था, जिसके बाद भाजपा और क्षत्रिय संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। अब उसी राणा सांगा की विशाल प्रतिमा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास के पास स्थापित होने जा रही है। यानी आने वाले दिनों में जब भी सांसद रामजीलाल सुमन अपने घर से निकलेंगे या एमजी रोड से गुजरेंगे, तो उनकी नजर महाराणा राणा सांगा की इस प्रतिमा पर भी पड़ सकती है। इस प्रतिमा की स्थापना को भाजपा नेता राणा सांगा के ऐतिहासिक सम्मान और शौर्य से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं इसके स्थान को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रतिमा स्थापित होने के बाद आगरा की सियासत में इस मुद्दे पर क्या नया घटनाक्रम सामने आता है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में पांच दिन लापता युवक का शव काटली नदी में मिला, हत्या की आशंका

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पाँच दिन से लापता युवक का काटली नदी में मिला शव 23 वर्षीय सुनील रेबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शव पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने जताई हत्या की आशंका बीडीके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का धरना निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन मांग पूरी होने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने पर अड़े परिजन झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना इलाके के केहरपुरा खुर्द गांव से पांच दिन पहले लापता हुए 23 वर्षीय युवक सुनील रेबारी का शव काटली नदी क्षेत्र में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक मामले का निष्पक्ष खुलासा नहीं होगा और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।जानकारी के अनुसार पोसाना निवासी 23 वर्षीय सुनील रेबारी पुत्र शंकर रेबारी अपने मामा राजू रेबारी के यहां केहरपुरा खुर्द में रहकर बकरियां चराने का काम करता था। 12 नवंबर को वह गाय लाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद मामा ने 12 नवंबर को बगड़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी, जिसकी पुलिस ने 13 नवंबर को दर्ज की। परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा।पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन और सीडीआर के आधार पर काटली नदी क्षेत्र में तलाश की। इसके बाद ग्रामीणों ने भी नदी क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। इसी दौरान एक महिला ने नदी के पास झाड़ियों में दुर्गंध आने की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां सुनील का शव मिला। परिजनों के अनुसार शव पर कपड़े नहीं थे तथा सिर, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।मृतक के मामा ने बताया कि सुनील के साथ किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की जानकारी मिली थी। हालांकि उन्होंने किसी पर सीधे तौर पर आरोप लगाने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सुनील के शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसे में उसकी मौत की परिस्थितियों की गहनता से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसे गिरफ्तार किया जाए。 बाइट: परिजन
0
0
Report

राजस्थान के स्कूलों में स्टाफिंग पैटर्न से शिक्षण व परीक्षा कार्य बाधित होने का खतरा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नए स्टाफिंग पैटर्न को लागू करने की प्रक्रिया शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। एक तरफ 25 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर फरवरी तक जनगणना का कार्य चलना है। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं और तत्काल बाद वार्षिक परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षकों को अधिशेष घोषित कर दूसरे स्कूलों में समायोजित करने से शिक्षण और परीक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। राजस्थान शिक्षक संघ प्राथमिक एवं माध्यमिक संघ ने इस स्थिति को देखते हुए स्टाफिंग पैटर्न की पूरी प्रक्रिया ग्रीष्मावकाश में कराने की मांग उठाई है। शिक्षक संघ ने कहा कि परीक्षाओं और जनगणना के बीच शिक्षकों को एक विद्यालय से हटाकर दूसरे विद्यालय में लगाने से स्कूलों की व्यवस्था प्रभावित होगी। संघ के प्रदेश महामंत्री अंजनी शर्मा के अनुसार, स्टाफिंग पैटर्न में अधिशेष घोषित होने वाले कई शिक्षक जनगणना कार्य में भी लगाए जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करना व्यावहारिक नहीं होगा। वहीं, जनगणना के बाद समायोजन करने पर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो सकती हैं। शिक्षक संघ ने विषयवार पदों के निर्धारण पर भी सवाल उठाए हैं। प्रदेश के करीब 19 हजार सीनियर सेकंडरी स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापकों के पद अधिशेष होने की आशंका जताई है। प्रत्येक स्कूल में दोनों विषयों के एक-एक पद पर असर पड़ने की स्थिति में करीब 38 हजार पद प्रभावित हो सकते हैं।
0
0
Report

बीकानेर के वल्लभ गार्डन में सीवरेज गंदे पानी पर पार्षदों का धरना, समाधान की मांग

Bikaner, Rajasthan:वल्लभ गार्डन में सीवरेज के गंदे पानी को लेकर धरना आबादी क्षेत्र में जमा गंदा पानी बना स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत समस्या के समाधान की मांग को लेकर धरने पर बैठे पार्षद पार्षद डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में शुरू हुआ प्रदर्शन पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अन्य पार्षद भी धरने में शामिल Intro - बीकानेर के वल्लभ गार्डन इलाके में सीवरेज के गंदे पानी की समस्या अब विरोध का मुद्दा बन गया है आबादी क्षेत्र में जमा गंदे पानी का तालाब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए पार्षद अब खुद धरने पर बैठ गए हैं पार्षद डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में शुरू हुए इस धरने में अन्य पार्षद भी शामिल हुए हैं। वल्लभ गार्डन में सीवरेज के गंदे पानी का भराव स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है आबादी क्षेत्र में जमा गंदे पानी ने यहां तालाब जैसी स्थिति बना दी है स्थानीय लोगों को लगातार इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है समस्या के समाधान की मांग को लेकर पार्षद डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में धरना शुरू किया गया है धरने में पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अन्य पार्षद भी शामिल हुए हैं धरने पर बैठे पार्षदों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ उनका कहना है कि आबादी क्षेत्र में गंदे पानी का भराव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है लेकिन जिम्मेदारों की ओर से समस्या के निस्तारण को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे अब पार्षदों ने मौके पर ही धरना देकर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा है उनकी मांग है कि गंदे पानी की निकासी करवाई जाए और क्षेत्रवासियों को इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए जल्द स्थायी समाधान किया जाए। Logsheet shorts बाईट - भगवान सिंह मेड़तिया (पार्षद )
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में ओवैसी बनाम जिन्ना पर मुस्लिम वोटरों की प्रतिक्रियाओं पर बहस

Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh. मौलाना कारी आबरार जमाल ने कहा कि ओवैसी जिस विचारधारा पर चल रहे हैं, अगर जिन्ना के रास्ते पर चलेंगे तो कामयाबी नहीं मिलेगी। आजमगढ़ के मुस्लिम वोटरों की अलग-अलग प्रतिक्रिया रही। सैयद रजाद हुसैन ने कहा कि जिन्ना जैसी सोच देश में जगह नहीं है. सलीम अहमद ने कहा कि जिन्ना साहब और ओवैसी का रास्ता अलग है, जहां जिन्ना द्वारा देश के दो हिस्सों में बांटना था, वहीं ओवैसी लोकतंत्र के दायरे में बातें रखते हैं। लेकिन अभी ओवैसी उत्तर प्रदेश के राजनीति को लेकर हुकूमत की साझेदारी में शामिल हो अभी ऐसा नहीं लगता है। उन्होंने मौलाना साहब के बयान पर कहा कि इलेक्शन करीब आ रहा है, ऐसे बयान आते रहेंगे। आजमगढ़ के मुस्लिम वोटर तारिख नदीम ने कहा कि ओवैसी देश को खराब कर रहे हैं। सहारनपुर के मौलाना कारी अबरार जमाल के बयान पर सहमति बताते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के कितने वोटर ही हैं, वह सिर्फ बीजेपी को फायदा दे रहे हैं—वह बंटवारे की तरफ ले जाने का काम कर रहे हैं। जिले के ही मौलाना मोहम्मद हकीमुल्लाह ने कहा कि यह जुमला थोड़ा सख्त है लेकिन सही है. इस देश के अंदर हिंदू और मुस्लिम राजनीति करना जो नफरत से भरा हुआ है, ओवैसी साहब को ऐसा नहीं करना चाहिए, सिर्फ मुसलमान के लिये। इधर कुछ राजनीतिक पार्टियों है जो हिंदू और मुस्लिम की बात करती हैं, ऐसे देश नहीं चलता।
0
0
Report

अलवर की लाल प्याज किसानों के चेहरे पर लाल सोना: भाव भीषण उछाल

Alwar, Rajasthan:अलवर की लाल प्याज बनी किसानों का 'लाल सोना', मंडी में बंपर आवक से रौनक; भाव अच्छे मिलने से खिले किसानों के चेहरे अलवर। अलवर की पहचान बन चुकी लाल प्याज की फसल इन दिनों मंडियों में पहुंचने लगी है. अलवर की प्याज मंडी में चारों तरफ लाल प्याज के ढेर नजर आ रहे हैं. रोजाना लाखों कट्टों की आवक हो रही है. खास बात यह है कि इस बार किसानों को प्याज के अच्छे भाव मिल रहे हैं, जिससे उनकी मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है. मंडी में प्याज की बढ़ती आवक और बेहतर कीमतों ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. अलवर की यह लाल प्याज किसानों के लिए किसी लाल सोने से कम नहीं है. इसकी मांग बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत देश के डेढ़ दर्जन के करीब राज्यों में बनी हुई है. अलवर की प्याज मंडी में इन दिनों लाल प्याज की जमकर खरीद-फरोख्त हो रही है. थोक बाजार में प्याज के भाव करीब 1100 से 1500 रुपये प्रति मन यानी 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक चल रहे हैं. किसानों के मुताबिक एक बीघा में औसतन 70 कट्टे प्याज का उत्पादन हो रहा है. मौजूदा भाव के हिसाब से एक बीघा की फसल से करीब एक लाख रुपये की आमदनी हो रही है. वहीं बीज, सिंचाई, खेत की तैयारी, कटाई, लोडिंग और परिवहन सहित अन्य खर्चों पर करीब 50 हजार रुपये तक लागत आती है. ऐसे में किसानों को प्रति बीघा लगभग 50 हजार रुपये तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है. यानी दस बीघा में प्याज की खेती करने वाले किसान को करीब पांच लाख रुपये तक की शुद्ध कमाई हो सकती है. किसानों का कहना है कि इस बार मिल रहे भाव से वे संतुष्ट हैं और उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिल रहा है. बाइट – किसान अलवर की लाल प्याज की देशभर में मांग के पीछे इसकी गुणवत्ता और खास स्वाद को बड़ी वजह माना जाता है. व्यापारी और बोलीदाता पप्पू भाई प्रधान के मुताबिक अलवर की लाल प्याज का स्वाद दूसरी जगहों की प्याज से अलग है. यही वजह है कि देश के करीब 15 राज्यों में इसकी सप्लाई हो रही है. फिलहाल मंडी में 1100 से 1500 रुपये प्रति मन तक भाव मिल रहे हैं. इससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है और कारोबार भी बेहतर बना हुआ है. कुल मिलाकर अलवर की प्याज मंडी में इन दिनों लाल प्याज की चमक देखने को मिल रही है. खेतों से मंडी तक पहुंची किसानों की मेहनत को अच्छे भावों का सहारा मिला है. हालांकि आने वाले दिनों में प्याज के भाव किस दिशा में जाएंगे, यह बाजार में आवक, देशभर से मिलने वाली मांग और मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. फिलहाल अलवर का लाल सोना किसानों के चेहरों पर खुशी की चमक बिखेर रहा है।
0
0
Report

डूंड़लोद नगरपालिका में हंगामा: वाइस चेयरमैन के पति ने अफसरों पर भेदभाव के आरोप

Jhunjhunu, Rajasthan:डूंडलोद, झुंझुनूं - डूंडलोद नगरपालिका की बैठक में हंगामा - वाइस चेयरमैन के पति ने किया सवाल-जवाब - वाइस चेयरमैन पति आफताब ने चेयरमैन और ईओ को घेरा - बोले— हमारी वाइफ जीतकर आई है, हम भी सवाल करेंगे - ''मुसलमानों को हल्के में ले रखा है क्या?'' कहकर जताई नाराजगी - बोनी banna और हरफूल पूनियां के नगरपालिका में हस्तक्षेप पर मांगा जवाब - ईओ व कर्मचारी प्रेम को हटाने की मांग, बैठक में टेबल बजाकर किया हंगामा - पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महिला प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल झुंझुनूं जिले की डूंडलोद नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक उस समय हंगामे में बदल गई। जब बैठक में मौजूद महिला पार्षदों के परिजनों और अन्य बाहरी लोगों को बाहर भेज दिया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सचिन सैनी कर रहे थे। निर्धारित आठ बिंदुओं पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। शुरुआती सात बिंदुओं पर चर्चा सामान्य रूप से हुई। लेकिन आठवें बिंदु पर पहुंचते ही माहौल गरमा गया। बैठक में हुए हंगामे के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, चेयरमैन का चुनाव हार चुके कांग्रेस पार्षद मनफूल पूनियां ने वाइस चेयरमैन यास्मीन बानो की बैठक में गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाया। इसी दौरान वाइस चेयरमैन के पति आफताब भी बैठक में पहुंच गए। इसके बाद बैठक का माहौल पूरी तरह बदल गया। आफताब ने चेयरमैन सचिन सैनी और अधिशासी अधिकारी से सीधे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। कई बार टेबल बजाकर विरोध जताया और बैठक में मौजूद लोगों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। आफताब ने बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों के परिजनों को बाहर भेजने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कौन सा नियम है? कि वार्ड मेंबरों के पति बैठक में नहीं बैठ सकते? उन्होंने कहा, "आप ये पहले दिन मीटिंग करते हो कि वार्ड मेंबरों को उनके हसबैंड को नहीं बुलाना, क्यों? क्यों? नहीं बुलाना? हमारे पीछे हमारी वाइफ जीत के आई है। हम करेंगे? सवाल।" उन्होंने आगे कहा कि जब उनकी पत्नी वाइस चेयरमैन हैं तो बैठक में उनके बैठने और सवाल उठाने पर आपत्ति क्यों? की जा रही है? आफताब ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले चेयरमैन को समझाया था कि वे पक्ष में हैं, लेकिन अब विपक्ष की भूमिका भी निभाई जाएगी। हंगामे के दौरान आफताब ने चेयरमैन और नगरपालिका प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, "मुसलमानों को आपने हल्के में ले रखा है? क्या?" उन्होंने नगरपालिका के व्हाट्सएप ग्रुप में उनके द्वारा बहिष्कार लिखे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि क्या प्रशासन ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया? आफताब ने कहा कि किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि चेयरमैन बन जाने के बाद कोई कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग खुद को चेयरमैन से भी बड़ा समझने लगे हैं और पांच दिन में ही हवा में बात करने लगे हैं। आफताब ने बैठक में नगरपालिका के कामकाज में कुछ अन्य लोगों के कथित हस्तक्षेप को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि "बोनी बन्ना कौन है? और हरफूल पूनियां कौन है? नगरपालिका में?" उन्होंने चेयरमैन से सवाल किया कि नगरपालिका में किन लोगों के इशारों पर काम हो रहा है? और इन लोगों का नगरपालिका के फैसलों में क्या हस्तक्षेप है? उन्होंने नगरपालिका में ईओ व कर्मचारी प्रेम की भूमिका पर भी सवाल उठाए और उसे तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। आफताब का आरोप था कि प्रेम खुद को ईओ और ठेकेदार जैसा समझता है? तथा जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाता। उन्होंने ईओ और कर्मचारी प्रेम के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई। बैठक के दौरान आफताब ने वार्डों में विकास कार्यों और लाइट लगाने के मुद्दे पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा लाइटें लगाई जा रही हैं, जबकि उनके मोहल्ले की अनदेखी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी क्षेत्र में 100 लाइटें लगाई जा सकती हैं तो उनके मोहल्ले में भी 50 लाइटें लगनी चाहिए। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति भी बैठक में पहुंचा और उसने चेयरमैन सचिन सैनी से तू-तड़ाके में बातचीत करते हुए अभद्रता की। बैठक में पार्षद मनफूल पूनियां और आफताब के बीच-बीच में टेबल बजाने तथा तीखे सवालों से माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक ओर सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था महिला जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्र रूप से काम करने और उनके अधिकारों के सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के परिजन बैठकों में अपनी मौजूदगी और भूमिका को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यहां सवाल सिर्फ इतना नहीं है? कि महिला पार्षदों के पति बैठक में बैठ सकते? हैं या नहीं, बल्कि यह भी है? कि क्या निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके परिजन बैठकों में सवाल-जवाब और निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करेंगे? लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि के अधिकार और जिम्मेदारी उसी निर्वाचित व्यक्ति की होती है। ऐसे में डूंडलोद नगरपालिका की बैठक का यह घटनाक्रम महिला प्रतिनिधित्व और स्थानीय निकायों में परिजनों की भूमिका पर नई बहस खड़ी कर रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top