Back
सोनभद्र में महाशिवरात्रि महोत्सव: भक्तों का विशाल जलाभिषेक और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
ADArvind Dubey
Feb 15, 2026 13:31:31
Obra, Uttar Pradesh
गुप्त काशी कहा जाने वाला सोनभद्र जनपद आज पूरी तरह शिवमय नजर आया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देश में विख्यात उमा-महेश्वर के साक्षात दर्शन के साक्षी शिवद्वार और गुप्त काशी की पहचान रखने वाले सोनभद्र में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां एक ओर ओबरा नगर में महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य शिव बारात निकाली गई,तो वहीं बाबा भोलेनाथ के प्रमुख धामों—बाबा सोमनाथ,कांडाकोट,बरैला महादेव मंदिर और पंचमुखी महादेव—में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे जिले में मेले,झांकियां,डीजे की धुन,शिव भजन और जयकारों के बीच महाशिवरात्रि का पर्व परंपरा,श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गतिविधि के अनुसार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ओबरा नगर में महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भव्य शिव बारात निकाली गई। नगर के पुराने थाना परिसर से हर हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुई यह बारात हनुमान मंदिर,दादा उन,डिग्री कॉलेज मार्ग,गीता मंदिर और सुदामा पाठक हनुमान मंदिर होते हुए राम मंदिर प्रांगण पहुंची। डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते श्रद्धालु,शिव भजनों से गूंजता वातावरण और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने पूरे ओबरा को शिवमय कर दिया। भगवान शिव-पार्वती के सजीव स्वरूप और पौराणिक प्रसंगों की झलक ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। करीब पांच हजार से अधिक भक्तों ने शिव बारात में सहभागिता की। बच्चों,महिलाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया। रास्ते भर जगह-जगह जलपान,शर्बत और प्रसाद वितरण किया गया। राम मंदिर प्रांगण में वैदिक विधि-विधान से शिव-पार्वती विवाह संपन्न हुआ,जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उधर पूरे सोनभद्र जनपद में बाबा भोलेनाथ के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिवद्वार,बाबा सोमनाथ कांडाकोट,बरैला महादेव और पंचमुखी महादेव में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसरों के आसपास लगे मेलों में रंग-बिरंगे खिलौने और दुकानें इस आस्था के पर्व को और जीवंत बनाती नजर आईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शिवद्वार में सर्वाधिक भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया था। खुद एएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखे,जबकि सुरक्षा की कमान सीधे पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के हाथ में रही। वहीं सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सीओ ओबरा अमित कुमार समेत जिले के सभी थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर तैनात रही,ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि का यह पर्व सोनभद्र में धार्मिक आस्था,सामाजिक एकता और प्रशासनिक सजगता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया जहां हर ओर बस एक ही गूंज थी…हर हर महादेव।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 15, 2026 18:02:080
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 15, 2026 18:01:570
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 15, 2026 18:01:470
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 15, 2026 18:01:260
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 15, 2026 18:01:070
Report
0
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 15, 2026 18:00:530
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 15, 2026 18:00:440
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 18:00:26Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम से WT मैच के बाद
0
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 15, 2026 17:45:560
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 15, 2026 17:45:440
Report
जखनियां में बसपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत कर 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
0
Report
0
Report