icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
262001
Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow1d ago

सीएमओ कार्यालय पर आशा संगिनी का प्रदर्शन वेतन मान सहित मांगो लेकर हड़ताल की चेतावनी

Pilibhit, Uttar Pradesh:स्वास्थ्य विभाग की बुनियादी सेवाओं को धरातल पर पहुंचाने वाली सैकड़ों आशा और संगिनी बहुओं ने मोर्चा खोल दिया है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा बहुओं ने CMO कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मुख्य मांग है कि उन्हें स्थाई राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। आशा कर्मियों का स्पष्ट कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे अपनी सेवाएं पूरी तरह बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। नारेबाजी और प्रदर्शन करती सैकड़ों की संख्या में CMO कार्यालय पहुंची इन आशा और संगिनी बहुओं का आरोप है कि वे दिन-रात मेहनत करके सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, जच्चा-बच्चा सुरक्षा, टीकाकरण, परिवार नियोजन, आयुष्मान कार्ड जैसे कई महत्वपूर्ण अभियानों में इनकी मुख्य भूमिका रहती है।आशा कर्मियों का कहना है कि लगातार काम के दबाव और बढ़ती महंगाई के बावजूद उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे परिवार चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। जबकि उनकी मेहनत की बदौलत क्षेत्र में शिशु और मातृ मृत्यु दर में भारी कमी आई है। हम आशा बहुओं का मानदेय 20,000 प्रति माह किया जाए। संगिनी का मानदेय 26,000 प्रति माह किया जाए। सभी को मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) की सुविधा दी जाए। साथ ही स्थाई राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। पिछले कई सालों से मांगे पूरी न होने से नाराज कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है और मांगें न माने जाने तक काम बंद हड़ताल पर अड़े हुए हैं।
0
0
Report
Pinewz
262001
Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow3 Oct 2026, 07:50 am

पीलीभीत में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय 'सनराइज योनेक्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026

Pilibhit, Uttar Pradesh:​आयोजन और मेजबानी की घोषणा ​पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा जिला बैडमिंटन संघ, पीलीभीत की मेजबानी में आगामी 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक स्थानीय गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय 'सनराइज योनेक्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (अंडर-19)' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।प्रतिभागियों एवं निर्णायक मंडल का विवरण ​इस पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मैचों के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन हेतु उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल की तैनाती की गई है, जिसमें अधिकांश राष्ट्रीय स्तर (नेशनल लेवल) के अंपायर शामिल हैं।प्रदेशीय टीम का चयन एवं रजत जयंती स्मारिका का प्रकाशन ​आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु ने बताया कि पीलीभीत के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि इसी चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की बैडमिंटन टीम का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पीलीभीत बैडमिंटन संघ की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने (रजत जयंती वर्ष) के ऐतिहासिक अवसर पर प्रतियोगिता के दौरान एक आकर्षक एवं विशेष 'स्मारिका' का प्रकाशन भी किया जा रहा है।पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देने हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह, अध्यक्ष अनिल महेंद्रु, सचिव मनोज गंगवार, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव तथा पुरस्कार प्रायोजक वेद प्रकाश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।​जनसामान्य एवं खेल प्रेमियों से अपील आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों, मीडिया बंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन, उत्साहवर्धन और आशीर्वाद प्रदान करें। ​
0
0
Report
Pinewz
262001
Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow1 Oct 2026, 08:40 am

पीलीभीत : महिलाओ से मारपीट मामले में sdm सहित 10 अफसरों पर होगी एफआईआर

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के माधौटांडा क्षेत्र स्थित बूंदीभूड़ गांव में बीते दिनों शराब की दुकान का विरोध करने की घटना में पुलिस प्रशासन के बीच मारपीट के मामले में महिलाओं से मारपीट और पदयात्रा के आरोप में एससी एसटी कोर्ट ने तहसीलदार कलीनगर सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। विशेष न्यायाधीश राम किशोर चतुर्थ ने थाना प्रभारी माधौटांडा को आदेश कर प्रति 24 घंटे के भीतर फिर दर्ज कर फिर की प्रक्रिया न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए है। दरअसल निवासी शीतल ने अधिवक्ता सुरेश तिवारी के माध्यम से न्यायालय में धारा 173(4) बीएस के तहत दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव में खटीमा उत्तराखंड मार्ग पर आबादी के बीच शराब की दुकानें संचालित हैं उसके मुताबिक दुकानों के सामने छात्राएं विद्यालय जाती हैं और पास में मंदिर भी है ग्रामीण शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रहे थे शीतल के अनुसार 7 में 2026 की रात करीब 2:00 आपका निरीक्षक दीपक कुमार एसडीएम तहसीलदार करीमनगर का थाना प्रभारी समेत राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ शराब की दुकान पर पहुंचे रूप है कि अधिकारियों की मौजूदगी में दुकान पर शराब की बिक्री शुरू कराई गई और ग्रामीणों को वही शराब पिलाने की व्यवस्था की गई विरोध करने पर शीतल सुधा देवी सुदामा देवी सहित अन्य महिलाएं दुकान पर पहुंची इसके बाद मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर आवडता की शीतल ने अपनी सास राम श्री पर लाठी से प्रहार की जाने का आरोपी लगाया घटना को लेकर महिलाएं माधौटांडा थाने पहुंची लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई इसके बाद सपा को प्रार्थना पत्र दिया गया कार्रवाई न होने पर शीतल ने न्यायालय की शरण लिए विशेष न्यायाधीश के प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन करने और अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद मामले में प्रथम राष्ट्रीय संघीय अपराध माना और थाना प्रभारी मधु टांडा को फिर दर्ज कर विवेचना करने की 24 घंटे में फिर के प्रति न्यायालय में प्रस्तुत करने की आदेश दिए जल कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चंपा ने अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई कर बर्खास्त करने की मांग की है जिला अध्यक्ष ने कहा न्याय से सत्य की जीत होगी।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
262001
Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow25 Sept 2026, 12:26 pm

नवागत डीएम आलोक कुमार ने देवीपुरा गौशाला का किया निरीक्षण

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में घायल गौवंश और व्यापक अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी (BDO) को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही गौशालाओं में जल्द से जल्द टीन शेड व्यवस्थित करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के इस कड़े रुख और आक्रामक कार्यशैली से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है।
0
0
Report
Pinewz
262001
Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow23 Sept 2026, 12:44 pm

पूरनपुर में 25 सितंबर को गूंजेगा वंदे मातरम्, एक करोड़ लोगों के सामूहिक गायन का लक्ष्य

Pilibhit, Uttar Pradesh:पूरनपुर। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 25 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निकट जसवंती राइस मिल, पूरनपुर में सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होगा। आयोजकों के अनुसार देशभर में एक करोड़ लोगों द्वारा एक समय, एक साथ, एक लय एवं एक स्वर में वंदे मातरम् गायन का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड से जोड़कर भी देखा जा रहा है। आयोजन में लोगों से सपरिवार पहुंचकर सहभागी बनने की अपील की गई है।कार्यक्रम में बरेली विभाग के विभाग संघचालक ओमप्रकाश मुख्य वक्ता तथा जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत विजय सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में केशव कुमार गुप्ता अध्यक्ष, मनोज कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, हर्ष कुमार गुप्ता प्रबन्धक, अनुराग गुप्ता सह प्रबन्धक, देवेश कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा सौरभ वार्ष्णेय प्रधानाचार्य के रूप में जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर वंदे मातरम् के सम्पूर्ण गायन का अभ्यास कराने के लिए प्रतिभागियों से उपलब्ध यूट्यूब क्यूआर कोड के माध्यम से तैयारी करने का भी अनुरोध किया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top