Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281401

श्री चौदह राने क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल: तूमौला टीम ने जीता खिताब

Feb 15, 2026 13:39:40
Chhata, Uttar Pradesh
छाता तहसील के गांव भदावल में आयोजित श्री चौदह राने क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। एक फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चले इस टूर्नामेंट के फाइनल में भदावल और तूमौला की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें तूमौला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भदावल की टीम ने निर्धारित ओवरों में 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तूमौला की टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में ही 105 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट का विजेता बन गई। विजेता टीम तूमौला को 31 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता भदावल टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। तृतीय स्थान पर रही मथुरा की टीम को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र शर्मा और गांव के गणमान्य लोगों ने ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी रही। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में खेल उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन कन्हैयालाल पांडे और श्रीधामा पांडे ने बाहर से आए हुए सभी खेल प्रेमियों का स्वागत सम्मान करते हुए व्यवस्था को संभाले रखा है मंच की शोभा बढ़ाते हुए गांव के लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे कमेंट्री सत्यवान पांडे द्वारा की गई इस मौके केशव काका,धनीराम सरंपसीच,गणेश पाण्डेय,कन्हैया पाण्डेय,मुरारी लाल,रामप्रसाद,कुंज बिहारी पाण्डेय देवेंद्र शर्माआदि लोग मौजूद रहे
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRupesh Kumar
Feb 15, 2026 15:16:38
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर मुलताई के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। नगर के पास महाकाल ढाबे के समीप पशु आहार से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक बैतूल की ओर जा रहा था। तभी चौराहे पर अचानक एक कार सामने आ गई। कार को बचाने की कोशिश में चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लदा पशु आहार सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक के केबिन में फंसे चालक मुबीन खान और कंडक्टर सोनू को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है और बताया जा रहा है कि उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद प्रशासन ने क्रेन बुलाकर पलटे ट्रक को सीधा कराया और सड़क से बिखरा पशु आहार हटवाकर यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया。
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 15, 2026 15:16:25
Damoh, Madhya Pradesh:भारत पाक मुकाबले को लेकर लोगों में उत्साह, कई जगहों पर सार्वजनिक तौर पर लोग देख रहे मैच... एक तरफ जहां हर तरफ भक्तिमय माहौल है वहीं खेल प्रेमियों के लिए भी आज खास दिन हो गया है जबकि भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला चल रहा है। दमोह जिले से भी क्रिकेट मैच को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले में कई जगहों पर बड़ी बड़ी स्क्रीन लगाई गई है और इन स्थानों पर युवा बड़ी संख्या में जमा है जहां लोग मैच का आनंद ले रहे हैं। जिले के तेंदूखेड़ा में बड़ी स्क्रीन के सामने लोगों का बड़ा हुजूम देखने को मिल रहा है जहां खेल प्रेमी रोमांचक मुकाबला देख रहे हैं और भारत की जीत की कामना कर रहे हैं।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Feb 15, 2026 15:16:10
Bhind, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे 719 भिंड बायपास पर दूध के टैंकर ने बाइक को रौंदा, हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे 719 भिंड बायपास पर तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने बाइक को रौंद दिया, घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद टैंकर चालक टैंकर को इटावा की ओर भगा ले गया, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते फूफ थाना इलाके में टैंकर जप्त कर लिया गया और चालक मौके से फरार हो गया है। कोतवाली थाना पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुटी है। जानकारी के अनुसार भिंड शहर के विनोद नगर कॉलोनी निवासी आकाश भदोरिया अपनी पल्सर बाइक पर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह बाईपास के हाथी गड्ढा इलाके में पहुंचा, तब सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया और रौंदते हुए निकल गया। घटना में बाइक सवार आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया कर मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अब हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि फरार चालक का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि मृतक आकाश भदोरिया कल कावड़ लेकर भिंड आया था और आज किसी जरूरी कार्य से बाजार निकला था और हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 15:15:56
Sawaizpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली में बाबन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय महरेपुर की छात्राओं ने विभाग द्वारा संचालित मीना मंच के अंतर्गत भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पुलिस कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान और थाने की विभिन्न इकाइयों के कार्य को नजदीकी से समझा। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल भी पूछे। उपनिरीक्षक क्षमता ने छात्राओं को बताया कि किसी घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस सबसे पहले तथ्यों का संज्ञान लेती है और गंभीर मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज करती हैे कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। किसी भी प्रकार की धमकी या डर की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। इस दौरान दीवान विक्की सागर अंशू यादव, नाजमा खातून ,पूनम शंखवार ,आराधना बाजपेई ,रूबीना परवीन भी रहीं।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 15, 2026 15:15:49
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर… भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर है। स्टेडियम के अंदर जितना जुनून देखने को मिल रहा है, उससे कहीं ज्यादा उत्साह विदिशा की सड़कों, चौक-चौराहों और घरों के अंदर नजर आ रहा है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और हर रन के साथ लोगों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। बड़ी स्क्रीन हो या मोबाइल की लॉक स्क्रीन — हर जगह सिर्फ एक ही मैच, एक ही चर्चा। जैसे ही भारतीय बल्लेबाज चौका या छक्का लगाते हैं, पूरा माहौल जयकारों से गूंज उठता है — “भारत माता की जय!” के नारे लगातार सुनाई दे रहे हैं। युवा, बुजुर्ग, बच्चे — हर कोई इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का जश्न मना रहा है। आज महाशिवरात्रि का पावन दिन भी है, और क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद भारतीय टीम के साथ है। लोगों का दावा है कि आज मैदान पर भारतीय टीम तांडव करती नजर आएगी। हर शॉट पर लोग झूम रहे हैं, नाच रहे हैं, पटाखों की आवाजें भी सुनाई देने लगी हैं — मानो जीत का जश्न अभी से शुरू हो गया हो
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 15, 2026 15:15:22
Baran, Rajasthan:प्रदेश के 22 जिलों के किसानों को दिन में मिलने लगी बिजली, शेष को 2027 तक होगी उपलब्ध - ऊर्जा मंत्री । अब प्रदेश में एआई तकनीक से होगी बिजली फाल्ट की मॉनिटरिंग । 11 फरवरी को पेश हुए राज्य बजट को लेकर जिलों में सरकार के मंत्री इसकी विशेषताएं जनता के सामने रख रहे हैं। इसी क्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बारां पहुंचे, जहां वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस का काम है किसी भी अच्छे कार्य का विरोध करना। पहले उन्हें अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। उनके पांच साल के कार्यकाल में जितने काम नहीं हुए, उससे अधिक काम भाजपा सरकार ने दो वर्षों में कर दिखाए हैं।” इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। शेष जिलों में भी वर्ष 2027 तक दिन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन संबंधी कारणों से जहां-जहां बिजली उपलब्धता में समस्या आ रही है, वहां सरकार तेजी से काम कर रही है और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एआई आधारित मॉनिटरिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इससे फॉल्ट आने पर तुरंत जानकारी मिल सकेगी और उसका त्वरित समाधान किया जा सकेगा। इस व्यवस्था को शीघ्र लागू करने की तैयारी चल रही है। मंत्री ने कुनो मध्यप्रदेश से बार-बार बारां जिले में आ रहे चीते पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि चीते का बारां आना अच्छा संकेत है, हम कोशिश करेंगे कि उसका यहाँ प्राकृतिक आवास बने । इससे यहाँ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । इस दौरान विधायक राधेश्याम बैरवा, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक हेमराज मीणा व भाजपा नेता आनंद गर्ग सहित कई भाजपा नेता अधिकारी गण मौजूद रहे ।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 15:11:16
Raebareli, Uttar Pradesh:हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहादुरपुर ब्लाक के ग्राम सभा पीढी के तपेशवर नाथ धाम मन्दिर परिसर मे भी उमडी भीड वही महा शिव रात्रि के पर्व मे शिव जी के मदिर मे सुबह भोर से श्रद्वालुओ का ताता लगा हुआ था शिव जी को हजारो श्रद्वालुओ ने जलअभिषेक किया और पूजा आर्चना की वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित ने भी शिव लिग पर जल अभिषेक किया शिव मन्दिर में शिव रात्रि के पर्व पर शिव जी की बारात बैण्ड बाजे घोडे के साथ बारात निकाली गई और घुड दौड भी करवाई गयी दो दिवीसीय मेले का भी आयोजन किया गया दूर दूर से आयी दुकान चाट चाऊमीन जलेबी की दुकानो पर लोगो ने जमकर खरीदारी की और बच्चो ने झूले का भी लुफ उठाया फुरसतगंज थाने के प्रभारी निरिक्षक नंद हौसि
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 15, 2026 15:04:34
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के साकची बाराद्वारी क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। यह शिव बारात पिछले लगभग तीन वर्षों से समाजसेवी बिंदु सिंह के नेतृत्व में हर वर्ष पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जा रही है। इस वर्ष भी शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भगवान शिव के जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बारात में भगवान शिव और माता पार्वती की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, वहीं ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। आयोजक बिंदु सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की पहचान बताया। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर निकली शिव बारात ने साकची बाराद्वारी क्षेत्र को पूरी तरह शिवमय बना दिया।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Feb 15, 2026 15:04:24
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां गरीब लड़कियों पेरेंट्स को उनकी लड़की का अच्छे घर में शादी कराने का प्रलोभन देकर मानव तस्करी के जाल में फंसने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बिक्रमगंज की पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में राजस्थान के भीलवाड़ा जिला के सवाईपुर के रहने वाले दूल्हा निर्मल तथा उसके पिता रतनलाल को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही करगहर के सिमरिया के रहने वाले संजय साह तथा उसकी पत्नी रूबी देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। यही दोनों दलाली का काम कर रहे थे। इन लोगों के पास से 20 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। बताया जाता है अकोढीगोला के बाक की रहने वाली शिवानी कुमारी से राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले निर्मल लाल से शादी कराया गया तथा इसके बदले लड़की तथा उनके परिजन को रुपए देने का वादा किया गया। पहले बताया गया की लड़की बिहार में ही अपने पति के साथ रहेगी। लेकिन जब शादी कर दिया गया, तो लड़की को जबरन राजस्थान ले जाया जा रहा था। जिसका लड़की ने विरोध किया। आज पुलिस ने देखा की विक्रमगंज के तेंदुनी चौक के पास कुछ लोग आपस में खिंचा तानी कर रहे हैं। एक लड़की को जबरन घसीटा जा रहा है।ग्रस्त में घूम रहे पुलिस जब घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया तो पूरा मामला उजागर हो गया। इस संबंध में लड़की शिवानी कुमारी के आवेदन पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें से शादी करने पहुंचे दूल्हा तथा उसके पिता के अलावा एक दलाल दंपति को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है। जिसमें इलाके की गरीब लड़कियों को प्रलोभन देकर हरियाणा तथा राजस्थान के लड़कों से शादी करकर उससे गलत काम में धकेल दिए जाने से भी जुड़ा हो सकता है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 15, 2026 15:04:10
Darbhanga, Bihar:दरभंगा दौरे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के घर पहुंच जताई शोक संवेदना, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज दरभंगा दौरे पर रहे। इस दौरान वे बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के स्थानीय आवास पहुंचे, जहां परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर कुछ समय उनके बीच बिताया। उन्होंने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बीमारी से लगभग ठीक होकर पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि परिवार से उनका दशकों पुराना आत्मीय संबंध रहा है और शादी-विवाह जैसे अवसरों पर लगातार आना-जाना होता रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और परिजनों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 15, 2026 15:03:51
Nagaur, Rajasthan:#रियाँबड़ी (नागौर ) महाशिवरात्रि पर जाट समाज का ऐतिहासिक निर्णय。 शादी विवाह में पांच तोला सोने पर लगा विराम, छोटे-बड़े का भेद मिटाने का लिया संकल्प。 नागौर जिले के रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम पादूकलां में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जाट समाज की ओर से श्री सूरजपुरी महाराज के स्थान पर आयोजित विशाल सामाजिक बैठक में समाज सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण एवं दूरगामी निर्णय लिए गए। बैठक में बुजुर्गों, युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों की सर्वसम्मति से विवाह, मायरा (भात) और मृत्युभोज में बढ़ती फिजूलखर्ची पर सख्त रोक लगाने के साथ-साथ समाज में छोटे-बड़े और आम परिवारों के बीच बढ़ते भेदभाव को समाप्त करने का अहम निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सोने-चांदी के तेजी से बढ़ते दामों और दिखावे की बढ़ती प्रवृत्ति ने गरीब, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया है। कई परिवार सामाजिक दबाव के कारण कर्ज लेने तक को मजबूर हो जाते हैं। साथ ही विवाह समारोहों में अधिक खर्च करने वाले और साधारण परिवारों के बीच सामाजिक दूरी भी बढ़ रही है। इस स्थिति को समाप्त करने के उद्देश्य से समाज ने एकजुट होकर सादगी अपनाने का संकल्प लिया。 निर्णय के अनुसार, लड़के की शादी हो या लड़की की — दोनों ही स्थिति में अधिकतम 5 तोला सोने के जेवरात देने-लेने की सीमा तय की गई है। इससे अधिक सोना देने-लेने पर सामाजिक रोक रहेगी。 इसके साथ ही विवाह में बर्तन बांटने की प्रथा पूर्णतः बंद करने, मायरा (भात) में सादगी अपनाने तथा कपड़ों के स्थान पर सीमित व प्रतीकात्मक राशि देने पर सहमति बनी। मृत्युभोज में कपड़ों के लेन-देन की परंपरा समाप्त कर लिफाफे में सीमित राशि देने की व्यवस्था लागू की जाएगी। हल्दी व मेहंदी जैसे अलग-अलग आयोजनों को सीमित कर विवाह संस्कार सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि इन निर्णयों का मुख्य उद्देश्य आर्थिक संतुलन स्थापित करना, सामाजिक समानता को बढ़ावा देना तथा छोटे-बड़े और आम परिवारों के बीच भेदभाव की भावना को समाप्त करना है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने इन निर्णयों की पूर्ण पालना करने और समाज में एकता व सादगी की परंपरा को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Feb 15, 2026 15:03:11
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:दलित युवक की हत्या उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को समय सनसनी फैल गई जब जंगल से एक दलित युवक का शव बरामद हुआ था। घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने फोरेंसिक टीम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताते चले कि प्रथम दृष्टया शव को देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि मृतक युवक के सिर पर किसी चीज से वार कर पहले हत्या की गई थी जिसके बाद शव को जंगल में फैंके कर ठिकाने लगा दिया हो। दरसअल नगर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव के जंगल में आज तकरीबन एक 30 वर्षीय दलित युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान मालिरा गांव निवासी संदीप पुत्र भंवर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया तो वही पुलिस इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर अब हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। आलाधिकारियों की माने तो शव को देखकर प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि शायद पहले किसी चीज से मृतक युवक के सिर वार कर हत्या की गई है और उसके बाद शव यहाँ जंगल में लाकर ठिकाने लगा दिया गया हो। बरहाल घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत में जहां बताया कि आज सुबह थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के ग्राम मालिरा के जंगल में एक लगभग 30 वर्षीय युवक का शव पाया गया था। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उस शव की सनत कराई गई। जिसकी पहचान संदीप पुत्र भंवर सिंह ग्राम मालिरा के रूप में हुई है। उसके सिर पर प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने इसकी हत्या करने के उपरांत यहाँ पर इसकी डेड बॉडी डाली है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। तथा मुकदमा पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण के लिए एस ए एसपी सिटी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। तो वही ग्रामीन मोहित कुमार की माने तो मोहित कुमार नाम है जी मलिरा यह तो जांच का विषय है। पुलिस जांच करेगी। हमें तो सूचना मिली यहां से लोग गुजरते हैं। भट्ठे पर काम करने के लिए जाते हैं। उन्होंने देखा हमें सूचना मिली हमने चौकी फोन किया, कोतवाली फोन किया। पुलिस आ गई। यह लड़का गांव का ही था। और अच्छा लड़का था। कभी किसी के साथ कोई झगड़ा, शराब पीना नहीं था। भला परिवार है। यह फैक्ट्री में काम करता था। यहां रुड़की चुंगी पर यह शाम को अपनी फैक्ट्री गया था। मां-बाप इसके कुल्लू में है। रोहन काम कर रहे हैं। घरवाली शायद घर होगी। भाई होगा। यह हरिजन में से है। जी भंवर सिंह का लड़का है। संदीप नाम था इसका। यह शुरू में भट्ठे पर काम करने वाली औरतों ने देखा है। जी वह वापस भाग आए डर के फिर यहां एक दो लोग आए उन्होंने फोन किया। मुझे मैंने एक दो जगह सूचना की इसके सिर पर वार कर रखा है। जी कान के ऊपर बस खून निकल रहा है। जी उसमें तो。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top